Home Blog Page 2259

Inspirational Suvichar

जीवन में दो ही लोग
असफल होते हैं
एक वो जो सोचते हैं
लेकिन करते नहीं
दूसरे वो जो करते हैं
पर सोचते नहीं

डी.पी.चतुर्वेदी जन्मोत्सव पर हुआ रक्तदान

सिवनी-दिनाँक5 मार्च 2018 को डी.पी.चतुर्वेदी महाविद्यालय सिवनी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का
आयोजन हुआ । ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सोमवार की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कुल 40 यूनिट रक्त कालेज में कार्यरत कर्मचारियों ,विद्यार्थीयो द्वारा दिया गया। इस दौरान डीपी कालेज के सचालक के के चतुर्वेदी ने भी 52 वर्ष की उम्र में रक्त दान किया।

रक्तदान करती बालिकाए

मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर लगा 10250 का अर्थदंड

सिवनी 5 मार्च 18/ कलेक्टर द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी बरघाट श्री संतोष कुमार उईके पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित श्रम विभाग की सेवा अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन आवेदनों को समय-सीमा में निराकरा न करने पर 10250 रूपये अर्थदंड आरोपित करने के निर्देश दिये। यह अर्थदंड मुख्य नगरपालिका अधिकारी बरघाट श्री संतोष कुमार उइके पर कुल 13 समय सीमा से बाह्र आवेदनों पर विलम्ब से निराकरण करते हुए आवेदकों को सेवाओं से वंचित रखे जाने का दोषी पाते हुए म.प्र. लोक सेवा गारंटी की धारा 7 (1)(क) में प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत आरोपित किये गये है।

जिंदा हो गया मरा हुआ व्यक्ति, पोस्टमार्टम के समय डॉक्टर का पकड़ा हाथ

जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में सोमवार सुबह एक अद्भुत घटना देखने को मिली। जहां एक जीवित व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने पहुंचे डॉक्टर के होश उस समय उड़ गए जब मरीज की पल्स चलने लगी। इसके बाद डॉक्टर ने तत्काल मरीज को सर्जिकल ओटी में शिफ्ट किया तथा सर्जन को इमरजेंसी कॉल पर बुलाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने मरीज को प्राइमरी उपचार देकर उच्चस्तरीय उपचार के लिए नागपुर रैफर कर दिया।

नागपुर में घोषित कर दिया था मृत
मिली जानकारी छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी हिमांशु पिता रामेश्वर सिंह भारद्वाज का रविवार शाम हिंगलाज मंदिर के पास रोड एक्सीडेंट हो गया था। इसके कारण उन्हें गंभीर चोट आई थी। उपचार के लिए जिला अस्तपाल लाया गया जहां से डॉक्टर ने नागपुर रैफर कर दिया। परिजन ने बताया कि घायल हिमांशु को नागपुर के न्यूरॉन हास्पिटल ले जाया गया। जहां के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर वापस छिंदवाड़ा भेज दिया।
चार घंटे तक मर्चुरी में रखा गया जीवित व्यक्ति को
नागपुर से सोमवार सुबह ५.३० बजे निराश होकर लौटे परिजन को ड्यूटी डॉ. दिनेश ठाकुर ने पल्स जांच किया, उस समय मरीज की पल्स नहीं चलने से उसे मृत घोषित किया तथा शव को मर्चुरी में रखने के निर्देश दिए गए। वहीं पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे स्वीपर को मरीज के शरीर में हरकत महसूस हुई तो उसने तत्काल डॉ. निर्णय पांडे को बताया। इसके बाद मरीज का उपचार शुरू हो गया। मरीज के साले गन्नू भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान मर्चुरी में करीब चार घंटे हिमांशु को रखा गया था।


डॉक्टरों ने बताया था ब्रेन डेड
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हिमांशु को छिंदवाड़ा के एक निजी हॉस्पिटल में बेहोशी की हालत में जाया गया था। जहां से भी उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सीएम गेडाम ने बताया कि मरीज का रेशप्रेरेशन और पल्स नहीं चलने के कारण ब्रेन डेड मानकर मृत घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में मरीज का हार्ट और ब्रेन काम नहीं करता है। इसलिए डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित किया था।नागपुर की रिपोर्ट में 20 एलीमेंट पल्स बताया सूचना मिलने पर सुबह ९.१५ बजे मरीज को देखा तो पल्स रेशप्रेरेशन चल रही थी। नागपुर की रिपोर्ट में डॉक्टर ने २० एलीमेंट पल्स बताया। इस स्थिति ब्रेन डेड माना जाता है।- डॉ. सुभाष भगत, सर्जन जिला अस्पताल छिंदवाड़ा नहीं चल रही थी पल्स रेशप्रेरेशन परिजन के आग्रह पर गाड़ी में ही मरीज की पल्स जांच की गई, उस समय पल्स रेशप्रेरेशन नहीं चलने पर मरीज को मृत घोषित किया गया था। हालांकि लाखों में एकाध मरीज की पल्स लौट आती है, शायद इसके साथ भी वही हुआ है।- डॉ. दिनेश ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी

हड़ताल से ध्वस्त हुई मरीजो की जांच व्यवस्था

सिवनी-इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय में सचालित पैथोलॉजी लैब में इन दिनों यहा वीभन्न रोगों की जांच के लिये खून ,पेशाब व थूक की जांच करवाने यहा मरीजो के परिजनों का हाल बेहाल है,।

कई दिनों तक सामान्य जांच की रिपोर्ट तक नही मिल पा रही है,

दरअसल सारा मामला सविंदा कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ा है जो विगत कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है,

पैथोलॉजी में अधिकतर कार्य इन्ही सविंदा लेब टेक्नीशियन करते आये है ऐसे में हड़ताल के कारन जाँच व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

डी.पी.चतुर्वेदी जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर

दिनाँक-आगामी 5 मार्च 2018 को डी.पी.चतुर्वेदी महाविद्यालय सिवनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है,,ऊक्त शिविर सोमवार की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। रक्त दान शिविर डीपी चतुर्वेदी महाविद्यालय परिसर बारापथर में होगा।

परिजन एवं सुरक्षा गार्ड के मध्य मार-पीट

सिवनी-जिला हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात एजेंसी कामथेंन के कर्मचारी बेकाबू है,

आज शाम 6 बजे मेटरनिटी वार्ड में तैनात सुरक्षा गार्ड ने धोबिसर्रा निवासी अपनी पत्नी को देखने गया था,इसी दौरान उसे गार्ड द्वारा बिना अनुमति प्रवेश करने पर रोका,जिस पर दोनो के मध्य वाद विवाद हुआ,जहा उतेजित गार्ड में मरीज के परिजन की पिटाई कर डाली, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस द्वारा मामले को शांत कराया गया ।

पुलिस बल की होली में शामिल हुए कलेक्टर एवं कप्तान

सिवनी- धुरेड़ी दो मार्च के अगले दिन 3 मार्च को आज सुबह 11 बजे से पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ सहित पुलिस कप्तान तरुण नायक ने पुलिस बल के जवानों के साथ होली का जमकर लुफ्त उठाया।

मालूम हो आज सारे जिले के वीभन्न थाना परिसरों व चौकियों में भी सभी पुलिस अधिकारियों व जवानो रंगों का पर्व होली मनाया।

मेघनाथ मेले में जुटे हजारो ग्रामीण : देखे वीडियो

सिवनी-जिला अनोखी परंपरा आदिवासी सभ्यता के लिये जाना जाता है,
इसी क्रम में जिले की केवलारी तहसील के ग्राम पांजरा में हर साल मेघनाद मेले का आयोजन हुआ,
आस्था और मन्नतों से जुड़े इस मेले में मेघनाद के प्रतीक स्वरूप 60 फीट ऊँचा लकड़ी का स्तंभ लगाया गया जहाँ

आसपास के ग्राम क्षेत्रों से गाजे-बाजे के साथ झूमते – नाचते वीर पहुचे।
वीर हकड़े बिर-रे ओ-ओ-ओ कहते हुए आये और ऐसे वीर जो मन्नत पूर्ण करवाने आये थे वे 60 फीट ऊँचे मेघनाद की मचान पर चढ़कर उल्टे होकर घूमे, चक्कर पूरे होने पर वीर ऊपर से नीचे की ओर नारियल फेंककर अपना भार उतर सके,यह सिलसिला कई वर्षों से चला आ रहा है।

Video : कलेक्टर निवास पर होली का जश्न

सिवनी-कलेक्टर गोपालचंद्र डांड के सरकारी निवास पर आज 2 मार्च होली पर्व के अवसर पर ढोल बाजो के साथ आम नागरिकों ,शासकीय कर्मियों ने पर्व की एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर एस डी एम हर्ष सिंह, ई ई पी डब्लू डी जिलेसिह बघेल,सी एम ओ
नपा सिवनी नवनीत पांडेय ,स्टेनो कलेक्टर विनोद बेस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।