
एकलौता देश जिसने होली पर जारी किया अपना डाक टिकट, दिख रहे राधा-श्रीकृष्ण

एनकाउंटर में 10 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद; फोर्स ने छत्तीसगढ़ में 35 किमी अंदर घुसकर की कार्रवाई

रायपुर/हैदराबाद. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को एनकाउंटर में 6 महिला कमांडर समेत 10 नक्सली मारे गए। तेलंगाना पुलिस की ग्रेहाउंड्स फोर्स ने पड़ोसी राज्य की सीमा में 35 किमी अंदर घुसकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अफसरों की मानें तो कार्रवाई में कई बड़े नक्सली नेता ढेर हो गए। एक जवान शहीद और 3 जख्मी हुए हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने की मदद
– ग्रेहाउंड्स फोर्स ने बीजापुर में नक्सली कैंप पर हमला किया। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी मदद की। ग्रेहाउंड्स फोर्स, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश की स्पेशल एंटी-नक्सल फोर्स है। फोर्स ने ये कार्रवाई एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर की।
– एक अफसर ने बताया कि कार्रवाई में एक जवान शहीद हो गया। जो नक्सली मारे गए हैं, उनकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उनमें कई बड़े नेता हो सकते हैं। मौके से एक AK-47, एक एसएलआर और 5 इंसास राइफल बरामद हुई है।
क्या बोले अफसर?
– बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग के मुताबिक, “रायपुर से करीब 500 किमी दूर पुजारी कांकेर इलाके में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।”
– “तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सिक्युरिटी फोर्स ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। इसमें 10 नक्सली मारे गए। दस बॉडी बरामद कर ली गई हैं। कुछ ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।”
कैसे हुआ ऑपरेशन?
– छत्तीसगढ़ पुलिस और ग्रेहाउंड्स फोर्स को जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसको लेकर ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
– इस दौरान फोर्स ने नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई की।
– माना जा रहा है कि तेलंगाना का नक्सली नेता हरिभूषण उर्फ जगन समेत कई टॉप नक्सली कमांडर इस ऑपरेशन में मारे गए।
4 साल में सबसे बड़ी कार्रवाई
– 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के बाद ये सबसे बड़ी कार्रवाई है।
– पिछले साल दिसंबर में पुलिस ने कोठागुडेम जिले में 8 नक्सली मार गिराए थे।
– 2005 में अविभाजित आंध्र प्रदेश में नक्सल आंदोलन तब शुरू हुआ था जब पुलिस ने बड़े पैमाने पर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और उनके टॉप कमांडरों को मार गिराया था।
सुसाइड से पहले इंजीनियरिंग की छात्रा ने सहेली को लिखा- अब नहीं जीना चाहती

भोपाल। बैतूल जिले में इंजीनियरिंग की छात्रा ने की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपनी दोस्त को मैसेज कर जिंदगी से हताश होने की बात कही थी। परिजनों ने रातभर ढूंढा। गुरुवार की सुबह उसका शव रेल ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला।
सहेली को किया था मैसेज, अब नहीं जीना चाहती
-परिजनों ने छात्रा के क्लासमेट पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि छात्रा महिमा बालाजी इंजीनियरिंग कालेज में बीई की छात्रा थी।
-पढ़ाई में होनहार महिमा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्चा उठाती थी। कल देर रात उसने अपनी सहेली को मैसेज भेजा कि वह जीना नहीं चाहती। इस मैसेज के मिलने की जानकारी सहेली ने उसके परिजनों को दे दी।
-जिसके बाद रात करीब 9 बजे से परिजन उसकी तलाश करते रहे। बताया जा रहा है कि देर रात बेटी का पता नहीं चला। इसके बाद सुबह रेलवे ट्रैक पर छात्रा की डेड बॉडी क्षत-विक्षत हालात में मिली।
-परिजनों का आरोप है कि महिमा को बहुत दिनों से उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र (श्रेयांस) तंग कर रहा था। वह उसके फोटो घर वालों को बताने और उसके घर आने की धमकी देता रहता था। जिससे छात्रा बहुत डरी हुई थी, वह ब्लैकमेल हो रही थी।
-पुलिस को महिमा परिहार के फोन में श्रेयांश नामक लड़के के कुछ संदिग्ध मैसेज मिले, जिसमें छात्रा उससे परेशान नहीं करने की मिन्नतें कर रही है।
-महिमा के एक रिश्तेदार ने उस लड़कों को भी समझाईश दी थी। बताया तो यहां तक जा रहा है कि कॉलेज में भी इस विषय को लेकर विवाद हो चुका था। जिसकी प्रबंधन को भी जानकारी थी। परिजन अब उक्त छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।
-जीआरपी चौकी प्रभारी शेख मकसूद खान ने बताया ने रेलवे पटरी पर महिमा परिहार 19 वर्ष का शव मिला हैं। परिजनों ने एक युवक पर महिमा को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाहन दुर्घटना-एक मृत
सिवनी-बरघाट थाने के अंतर्गत पप्पू ढाबा के समीप बालाघाट-,सिवनी रोड में हुआ,घटना में महेंद्र पटले जिसकी म्रत्यु घटना स्थल पर ही हो गई वही एक अन्य गंभीर को इलाज हेतू जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया । मृतक घाट खरपड़िया ऊगली का रहने
पैंथर प्रीमियर लीग: विल्स एलेवन ने जीता फायनल मुकाबला
पैंथर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार सोनी की स्मृति में आयोजित पैंथर प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डॉ सौरभ जठार, श्री प्रसन्न मालू, पाशा भाई, शमीम भाई, दीपक नगपुरे, डॉ शमसुल हसन,दीपेश तिवारी एवं अन्य रहे अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष श्री आनंद पंजवानी एवं सदस्य संदीप दुबे,अरविंद राय,राजेश पटेल,बबली भाई, राजकुमार ठाकुर,एड.फ़िरोज़ क़ुरैशी,राजेन्द्र ठाकुर,राहुल पांडेय,मिर्ज़ा फैसल बेग, राकेश राहंगडाले, अभिषेक जंघेला, मोहसिन,राकेश राहंगडाले, गोलू दमाहे,जित्तू दमाहेे, बाबू भाई, मयंक तिवारी,द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में आज दो मैच पहला सेमीफाइनल मैच एवं दूसरा फ़ाइनल मैच खेला गया, पहला मैच बलास्टर बॉयज़ उड़ेपनी (कान्हीवाड़ा)एवम लॉयन्स क्लब लखनादौन के मध्य प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फ़ाइनल मैच खेला गया जिसमे उड़ेपनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आकिब 27(11), योगी 33(21), अशफ़ाक़ 45 (20),सद्दाम 38 (14) रन की, शानदार बल्लेबाज़ी की मदद से 3 विकेट खोकर 163, रन का विशाल लक्ष्य लॉयन्स क्लब को दिया, जवाब में लॉयन्स क्लब की टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद 9 विकेट खोकर 149 रन गई बना पाई, और बलास्टर बॉयज उड़ेपानी ने 14 रन से मैच जीतकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। लखनादौन के धर्मेंद्र ने,43(11) रन बनाए। मैन ऑफ द मैच बलास्टर बॉयज उड़ेपानी के 45(20) रन के लिए असफाक को दिया गया। सेमीफाइनल के तुरंत बाद फाइनल मैच विल्स 11 सिवनी एवम ब्लास्टर बॉयज उड़ेपानी के मध्य खेला गया जिसमे उड़ेपानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सद्दाम के 52 रन की बल्लेबाज़ी की मदद से 9विकेट पर 127 रन का स्कोर विपक्षी टीम को दिया, विल्स11 के शुभम ने 3 विकेट लिए। जवाब में विल्स 11 ने क्षितिज 30 (18),वीरेंद्र 29(20),सुनील33 (22), रन की बल्लेबाजी की मदद से सांस रोक देने वाले मुकाबले में अंतिम 2 गेंद शेष रहते1 विकेट से फाइनल मैच जीतकर पैंथर प्रीमियर लीग 2018 का खिताब अपने नाम किया।मैच के मैन ऑफ द मैच अंतिम समय तक बैटिंग कर 33( 22) रन और 1 विकेट लेने वाले विल्स 11 के सुनील रहे।आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका में आशीष दीक्षित, अतुल मिश्रा रहे। स्कोरर की भूमिका में, शुभम रहे। मैच के पश्चात विजेता टीम विल्स 11को 51000 तथा उपविजेता टीम को 31000 एवम ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 175 रन के लिए मैन ऑफ द सीरीज ओप्पो मोबाइल फोन उड़ेपनी के आकिब को, बेस्ट बैट्समैन 152 रन के लिए क्षितिज कटरे तथा बेस्ट बॉलर 12 विकेट के लिए विल्स 11 के सद्दाम को ट्राफी और 1100 रुपये, बेस्ट कैच आसिफ खान अरी क्रिकेट क्लब के खिलाडी को,बेस्ट फील्डर संदीप ठाकरे पैंथर क्लब को,फेयर प्ले अवार्ड गोंडवाना क्लब बरघाट को दिया गया। साथ ही अम्पायर आशीष दीक्षित, अतुल मिश्रा,शुभाष यादव,सुनील यादव, बाबूजी,स्कोरर शुभम,फ़िरोज़ क़ुरैशी,मयंक तिवारी,कमेंट्रेटर नफीस खान,काबिज़ खान,अभिषेक बघेल को भी ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन समीति द्वारा प्ररियोगिता में विशेष सहयोग करने के लिए समिति सदस्यों को ट्रैकसूट का वितरण किया गया।अंत मे आयोजन समिति की ओर से आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद पंजवानी को समृति चिन्ह प्रदान की गई।आयोजन को सफल बनाने में श्री पृथ्वीराज जगने, विपिन शर्मा,आसिफ भाई, नफ़ीस भाई, संदेश तिभन, सुशील ठाकुर,पंकज शर्मा,जोएब खान,अर्पित मिश्रा,काबिज़ खान,अजय बाबा पांडेय,मिर्जा फैसल बेग,गन्नू माना ठाकुर, बबलू भैया,एवं अन्य लोगों की विशेष भूमिका रही।
दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

सिवनी- आज 1 मार्च की सुबह 9 बजे जिले के पलारी चौकी एवम काहीवाड़ा थाने के अतर्गत 1 किमी की दूरी पर दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

पलारी चौकी प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया अज्ञात युवक की लाश पथतर से कुचली लग रही है,वही काहानिवाड़ा थाने में पेड़ से फांसी लगाने वाले युवक की पहचान पारडी नागपुर निवासी कैलास पिता सुरेश डोर के रूप में हो गई है।
शांति पूर्वक मनाये होली : प्रदीप वाल्मीकि
सिवनी नगर कोतवाल प्रदीप वाल्मीकि द्वारा सभी आम नागरिकों को होली पर्व की शुभकामाना देते हुए अपील की है वे
1- होली रंगो का त्यौहार है इसे आपसी भाईचारा एवं पर्व शांतिपूर्वक ढंग से मनायें ।
2- होलिका दहन करते समय आबादी,रोड किनारे, बिजली तार, इत्यादि संवेदनशील जगह को ध्यान में रखते हुये होलिका दहन करें।
3- होलिका दहन के लिये किसी भी प्रकार का हरा वृक्ष , घरेलू इमारती लकडी, किसी की संपत्ति, शासकीय समान या अन्य किसी भी प्रकार से उपयोगी समान का इस्तेमाल न करें।
4- होलिका दहन के लिये आवागमन के मार्गो को अवरूद्ध कर राहगीरों को होली पर्व परमपरा का हवाला देकर किसी प्रकार से चंदा वसूल न करें।
5- होलिका पर्व में ध्वनि विस्तारक यंत्र और डी.जे. का प्रयोग न करें ।
6- होलिका दहन के समय अभद्र व्यवहार और अपशब्दों का प्रयोग न करें ।
7- होलिका दहन देर रात तक न करें, निश्चित नियत समय में पूरा कर लें ।
8- होली पर्व में चेहरा छिपाने वाले मुखौटा का प्रयोग न करें ।
9- होली पर्व में कैमिकल युक्त रंग या हानिकारक रंगो का प्रयोग न करें जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडे ।
10- होली पर्व में सामने वाले व्यक्ति के इच्छा के विरूद्ध रंग या गुलाल न लगायें और कीचड, पेंट या अन्य ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग बिल्कुल ही न करें ।
11- होली पर्व में महिलाओं, बच्चों, वृद्धों पर रंग – गुलाल लगाते समय मर्यादा , आदर व सभ्यता का ध्यान रखें।
12- होली पर्व के दौरान शराब या अन्य मद्य पदार्थ का सेवन न करें और नशे की हालत में किसी भी प्रकार का वाहन न चलावें।
13- होली पर्व के दौरान दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठकर न चलें ।
14- होली पर्व के दौरान तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन न चलावें ।
15- होली पर्व निर्धारित स्थान पर ही मनावें, समूह बनाकर मार्गों में, आम स्थान पर न रहें जिससे आम जनता को परेशानी हों ।
16- होली पर्व शांतिपूर्वक ढंग से केवल गुलाल से सुखी होली मनाने का प्रयास करें पानी की बचत हों ।
17- होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना के संदेह पर निकटतम पुलिस थाना, थाना प्रभारी , कंट्रोल रूम या पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के दिये हुये नंबर पर तत्काल सूचना देंवें।
18 धार्मिक सौहार्द्र कायम रखें
पुलिस थाना-07692 220550
थाना प्रभारी कोतवाली seoni 9479998031
आज का सुविचार : सफलता
हर सफलता संघर्ष से होकर गुजरती है
बिना संघर्ष के सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती
सिवनी में मौजूद 400 अतिरिक्त पुलिस बल
फ्लैग मार्च निकाल दी गई तत्वों को चेतावनी

सिवनी- आगामी एक एवम दो फरवरीं को होलिका दहन एवम धुरेड़ी पर जिले की शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिये जिला पुलिस अधिकछ तरुण नायक के मार्गदर्शन में आज शाम 5 बजे भारी पुलिस बल सहित नगर में फ्लैग मार्च किया गया ,
नगर कोतवाल प्रदीप वाल्मीकि के नेतृत्व में ऊक्त मार्च निकाला गया ।
समवदाता से चर्चा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधिकछ गोपाल डांडेल ने बताया की पर्व सभी हर्ष उल्लास के साथ मनाए, लेकिन इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही होगी,उपद्रवियों से पुलिस बल सख्ती से निपटने तैयार है,थाना कोतवाली के अलावा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये जबलपुर, छिंदवाड़ा, व रीवा से एस टी एफ ,एस ऐ फ,व पी टी एस के जवान मौजूद है।
प्रेमी ने प्रेमिका के पति का बनवाया अश्लील वीडियो
सिवनी – जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में घटित एक घटना में प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका के पति का अश्लील वीडियो बनवाकर प्रेमिका के परिजनों को भेज दिया जिसकी शिकायत बंडोल थाने में की गई जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक एवं इसके साथियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मरझोर निवासी 30 वर्षीय संदीप यादव नामक युवक द्वारा कंडीपार निवासी अपनी प्रेमिका उर्मिला परिवर्तित नाम के पति दिलीप परिवर्तित नाम कलारबांकी निवासी का अश्लील वीडियो बनवाया।
संदीप के साथ उक्त घटना में पांच अन्य लोग भी शामिल है। बंडोल पुलिस द्वारा प्रार्थी की शिकायत के पश्चात आरोपी युवक एवं इसके साथियों को गिरफ्तार कर धारा 341, 342, 365, 120जी एवं 506 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
