Home Blog Page 2258

MPPEB Patwari Result 2018 : बोर्ड बेखबर, इस वेबसाइट पर जारी रिजल्ट और रिस्पांस शीट : यहाँ देखें

MPPEB Patwari Result 2018 मध्यप्रदेश में पटवारी की भर्ती प्रक्रिया में आगे की प्रक्रिया का इन्तजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा ही…




MPPEB Patwari Result 2017-18 मध्यप्रदेश में पटवारी की भर्ती प्रक्रिया में आगे की प्रक्रिया का इन्तजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा ही असमंजस का समय है। पटवारी भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के आगे की प्रक्रिया की जानकारी के बारे में अधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी उपडेशन नहीं है और अन्य एक कंसल्टेन्सी साइट पर अभ्यर्थियों की रिस्पांस शीट जारी कर दी गई है। यहाँ अभ्यर्थी अपना यूजर नाम और पासवर्ड डालकर प्रश्न पत्र और प्राप्तांक की जानकारी देख सकता है।

Response Sheet Patwari Exam  2017-2018

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने पटवारी भर्ती परीक्षा की कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट घोषित नहीं की , लेकिन सोशल मीडिया पर लिंक सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है एक लिंक जिस पर रिस्पांस शीट कैंडिडेट खुद देख सकते हैं


( https://g21.digialm.com/EForms/loginAction.do?subAction=ViewLoginPage&orgId=1673&formId=54009 ) दिए गए लिंक के जरिये वेबसाइट पर चले जायेंगे जहाँ से रिस्पांस शीट डाउनलोड की जा सकेगी।

दिसंबर 2017 में थी Patwari Exam
प्रदेश में नो  हजार पटवारी पदों के लिए निकाली गई भर्ती में 12 लाख परिक्षार्तियो  ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 9 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 8 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। तकनीकी खामी के चलते इन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर किया गया। MPPEB ने फरवरी माह की शुरुआत में रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की थी, लेकिन एेसा नहीं हो सका।

उत्तर और प्राप्तांक बताए गए हैं MPPEB Patwari Result 2018
वेबसाइट पर दिए गए पोर्टल के जरिये उत्तर और प्राप्तांक बताए गए हैं। इस लिंक से शीट डाउनलोड करने के बाद जब कैंडिडेट्स MPPEB की वेबसाइट पर रिस्पॉन्स शीट तलाश रहे हैं, तो उन्हें कहीं भी इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल रही है। एेसे में अधिकृत वेबसाइट से पहले लिंक वायरल होने के चलते बड़ी गड़बड़ी हो सकती है


सोशल मीडिया पर विरोध MPPEB Patwari Result 2018 Declared and viral on social media
पटवारी रिस्पॉन्स शीट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आवेदकों का गुस्सा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के खिलाफ फूट रहा है। बता दें कि पीईबी ही व्यापमं का बदला हुआ नाम है। व्यापमं में कई भर्ती घोटाले हुए थे,जिनके चलते हर भर्ती प्रक्रिया में विद्यार्थी गड़बड़ी को लेकर चिंतित रहता है। PEB की अधिकृत वेबसाइट पर रिस्पॉन्स शीट की लिंक नहीं होने के वाबजूद इसके वायरल होने से विद्यार्थियों बड़ी गड़बड़ी होने की आशंका लग रही है।

How To Download MPPEB Patwari Response Sheet 2017-18
ये है रिस्पॉन्स शीट पटवारी रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा देने वाले आवेदक का प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट ओपन होती है। इसमें प्रश्न, और उसके सामने विद्यार्थी द्वारा दिया गया उत्तर और कुल सही निकले प्रश्न की संख्या दी होती है। यह रिस्पॉन्स शीट अधिकृत रूप से पीईबी द्वारा ही जारी की जाती है, जिसमें परीक्षार्थी की सभी डिटेल्स भी समाहित होती हैं। रिस्पांस शीट सभी विद्यार्थियों की अलग-अलग होती है।


पल्स पोलियों अभियान 11 मार्च से

सिवनी – समय सीमा बैठक में 11 मार्च से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियों अभियान के द्वितीय चरण के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया की सभी चिन्हित बच्चों को लक्षित कर कार्ययोजना बनाई जाये। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ अन्य मैदानी अमले का उपयोग किया जाये। प्रमुखता प्रथम चरण में छूटे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाये।

जबलपुर में 10 मार्च को ’तितली’ नाटक का मंचन

सिवनी-विवेचना थियेटर ग्रुप ( विवेचना जबलपुर ) और महाकोशल शहीद स्मारक ट्रस्ट द्वारा प्रारंभ की गई नाट्य निरंतर योजना में हर माह के दूसरे शनिवार को अतिथि नाट्य मंचन के अंतर्गत 10 मार्च 2018 को ’तितली’ नाटक मंचित होने जा रहा है। इस नाटक के निर्देशक सचिन वर्मा हैं। इसे छिन्दवाड़ा के रंगकर्मियों की प्रसिद्ध संस्था ’नाट्यगंगा’ द्वारा मंचित किया जाएगा। इस नाटक के मंचन देश के विभिन्न शहरों में किए गए हैं। जबलपुर में इस नाटक का 43 वां मंचन होगा।
तितली कुरूप इंसानी चेहरे को बेनकाब करता संवेदनशील नाटक है। यह नाटक युवा लेखक पंकज सोनी की कहानी ’घर से भागी हुई लड़की ’का नाट्य रूपांतर है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर जानवर रूपी जिन्न होता है और विवेक का अंकुश उसे बाहर आने से रोकता है। जिस दिन वह अंकुश हट जाता है तो इंसान को जानवर बनने से कोई रोक नहीं सकता। जब भी हमारे सामने कोई घटना घटती है उसके विषय में ज्यादा जानकारी ना होने के बाद भी हमारे मन की तितली स्वछंद उड़ान भरने लगती है और उस घटना को हम अपने हिसाब
से परिभाषित करने लगते हैं। उसे घटना से जुड़े लोगों के प्रति पूर्वाग्रह निर्मित कर लेते हैं और जब सच्चाई सामने आती है तो ग्लानि के अलावा कुछ नहीं बचता।
नाट्य निंरतर योजना का बारहवां माह है।
विवेचना के सचिव हिमांशु
राय ने बताया कि विगत महीनों में ’खिड़की’ ’नटसम्राट’ ’रेट्रो’ ’सोनम गुप्ता बेवफा है’ ’जंगल में खुलने वाली खिड़की’, ’बापू’,
’अभिनय से सत्य तक’ ’पंचलेट, हाय मेरा दिल’ आदि नाटक मंचित हुए हैं। दर्शकों ने नाट्य निरंतर को बहुत पसंद किया है।
’तितली’ का मंचन 10 मार्च 2018 शनिवार को शहीद स्मारक गोलबाजार में संध्या 7.30 बजे से होगा। नाट्य निरंतर योजना के
अंतर्गत मंचित होने जा रहे ’’तितली’’ नाटक के प्रवेश पत्र शहीद स्मारक के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगें। विवेचना के हिमांशु राय, वसंत
काशीकर, बांकेबिहारी ब्यौहार ने दर्शकों से ’तितली’ नाटक अवश्य देखने का अनुरोध किया है। संपर्क ः हिमांशु राय 9425387580
वसंत काशीकर 9425359290 बांकेबिहारी ब्यौहार 9827215749
*यदि आप तितली नाटक देखने आ रहे हैं तो हमें सूचना दीजिये। हमारा उत्साहवर्धन होगा।*

MP Patwari Result 2017-18, MPPEB Patwari Exam Result 2018



एमपी पटवारी परीक्षा परिणाम 2017-18: रिपोर्ट्स के अनुसार पटवारी परीक्षा का उम्मीदवार बड़े लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे, इसलिए एमपी पटवारी परीक्षा 2017 के लिए आवेदकों की संख्या भी बहुत अधिक है। परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवार अभ्यर्थी एमपी पटवारी परीक्षा के परिणाम जानने के लिए उत्सुक होंगे। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने पटवारी परिणाम घोषित होने की कोई आधिकारिक तिथि का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन एमपी पटवारी व्यापम रिजल्ट 2017 अगले वर्ष 2018 के पहले या दूसरे महीने में घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट चेक करने की पूरी जानकारी निचे उपलब्ध है। नीचे दी गयी वेबसाइट लिंक सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है जानकारों का कहना है की रिजल्ट तो बिलकुल सही दिखा रहा है इसमें किन्तु व्यापम द्वारा इसप्रकार की कोई घोषणा या नोट अब तक नहीं दिया गया है, आप भी अपना रिजल्ट इस लिंक से चेक कर सकते है

 



Madhya Pradesh Patwari Exam 2017-18 Details
Organised ByMadhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB)
Exam NameMadhya Pradesh Patwari Exam 2017
Total Number of Vacancies9235
Post’s NameMP Patwari
Mode of ExamOnline
Examination LevelState Level Exam
Exam Date9th to 31st Dec 2017

Click Here to check Patwari Result 2017-18



सिवनी में इस जगह महिलाओ को हमेशा होना पड़ता शर्मसार : देखे वीडियो

सिवनी-नगर पालिका सिवनी किस तरह स्वच्छ भारत अभियान चला रही है उसका ज्वलंत उदाहररण जनपद पंचायत सिवनी के बगल में बनी रोड में चल रहे खुले मूत्रालय से लगायी जा सकती है जहां खुले में मूत्र विसर्जन करते युवा देखे जा सकते है। स्कूल ,कालेज व सरकारी कार्यलाय जाने वाली महिलाएं व युवतियां यहा शर्मसार हो रही है।



अधिवक्ता संघ चुनाव की अंतिम सूची जारी: नए चेहरे मैदान में

सिवनी-आगामी 12 मार्च को होने वाले जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु पदों पर शेष बचे केंडिडेट की सूची आज 6 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता बी.आर. सिसोदिया द्वारा जारी कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अध्यछ पद हेतु रुद्रदेव राहंगडाले, अशिवन चोरिसिया, व रवि गोल्हनी होंगे,जबकि सचिव पद हेतु राजेश गिरी गोस्वामी,धनंजय पाठक, जयदीप सिंह बेस शेष बचे है।

वही कोषाध्यक्ष हेतु
लक्छमी कांत बघेल,महेश लारोकर,मुकेश बघेल,विमल काकोटिया,वही सह सचिव पद के लिए अजुर्न सिह बघेल, रवि कुमार सोनी,मेदान में है। वही उपाध्यक्ष हेतु
अरुण बिसेन ,अवधेष अवस्थी, रितेश आहूजा
चुनाव मैदान में है।

कार्यकारणी हेतु कंचन सोनी, महेंद्र भालेकर ,मनोज कनोजिया,मुकेश मालवी,नीरज मालवी,कुमारी श्रीमती शशिबाला डहेरिया, कुमारी श्वेता सूर्यवंशी सन्तोष चौधरी,मैदान में है।इस दौरान
सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में,एड.अखिलेश यादव,मनोज पांगुल,अजय अवस्थी,रविन्द्र डेहरिया,शैलेष सक्सेना, राजेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।

परिजनों का त्याग किया तो होगा आर्थिक दंड

सिवनी – राज्य शासन द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण नियम 2009 में नियम 2(1) तथा नियम 14 में संशोधन किया है। संशोधन अनुसार ऐसे शासकीय सेवक जो अपने माता-पिता का परित्याग कर उपेक्षा करते है उनके मासिक वेतन से 10 प्रतिशत तक की राशि (अधिकतम दस हजार रूपए) काटी जाकर उनके माता पिता को भरण-पोषण हेतु देने का प्रावधान नीहित किया गया है।

रेरा के प्रतीक चिन्ह का अनाधिकृत उपयोग करने पर होगी कार्यवाही

सिवनी – भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण एक मई 2017 से अस्तित्व में आया है। प्राधिकरण द्वारा एक मई से ही अपना लोगो अपना लिया गया है। प्राधिकरण द्वारा लोगो का उपयोग केवल कार्यालयीन कार्यो में ही किया जाता है। रेरा के नाम तथा लोगो के अनाधि.त उपयोग करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण श्री प्रदीप जैन ने कहा है कि कुछ सलाहकारी फर्मो द्वारा रियल स्टेट प्रमोटर्स को रेरा के अधिकृत सलाहकार बनकर उन्हें विभिन्न रिटर्न फाईल एवं पंजीयन के लिए सेवायें देने के प्रस्ताव पर रेरा के लोगो का उपयोग किया जा रहा है जो अत्यंत आपत्तिजनक है। इसी प्रकार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपनी फर्म की वेबसाईट का नाम रेरा एवं लोगो के साथ दिखाया जा रहा है। इससे भ्रम उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने बताया है कि प्राधिकरण द्वारा अपने हितधारकों के हितों के रक्षार्थ इस प्रकार भ्रम फैलाने वाले व्यक्तियों व फर्मो को नोटिस जारी किये गए हैं।
रेरा कार्यालय द्वारा सभी हित धारकों को सचेत किया गया है कि रेरा द्वारा किसी भी व्यक्ति, फर्मो व कंपनियों को सलाहकारी कार्य के लिए अधि.त नहीं किया गया है। इस प्रकार रेरा के नाम तथा लोगो के अनाधिकृत उपयोग से भ्रमित न हों।

1111 दीप जलाकर की शिवराज के यशस्वी जीवन की कामना

सिवनी-,नगर भाजपा सिवनी के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर गुड्डु के नेतृत्व में आज शाम 7 दलसागर चौपाटी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदीन मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने 1111 दीप जलाकर शिवराज सिंह के दीर्घ व यशवशि जीवन की कामना कि,
इस अवसर पर उपसिथत सभी भाजपाइयो को मिष्ठान वितरण किया गया ,

ज्ञात हो आज प्रदेश भर शिवराज सिंह का जन्मदीन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया,नगर भाजपा के इस आयोजन में भी जिला अध्यक्ष राकेश पाल सिंह,पूर्व सांसद नीता पटेरिया,वेद सिह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिवराज सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक सभी कल्याणकारी योजनाएं पहुँचा रही है,जिससे आज सभी सन्ततुष्ट है।