Home Blog Page 175

सिवनी: शासकीय जमीन की हुई हेराफेरी, हेराफेरी करने वाले देने लगे धमकी; मामला जनपद सभा के नाम दर्ज भूमि का

सिवनी, बरघाट, धारनाकला: सिवनी बालाघाट रोड से लगी शासकीय जमीन जो धारनाकला के मुख्य बस स्टेंड मे स्थित है गलत तरीके से निजी तौर पर संसोधित मामले मे खबर सत्ता मे खबर प्रकाशन के बाद अब देख लेने से लेकर निपटा देने की धमकियां मिलने लगी है.

किन्तु साचं को आच नही को लेकर आवेदक द्वारा तथा कलम के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराने मे किये जा रहे प्रयास की जनमानस ने प्रसंसा की है.

जनपद सभा के नाम पर दर्ज भूमि पर हो रहा खेल

उल्लेखनीय है की धारनाकला बस स्टेंड से लगकर ही राजस्व रिकार्ड मे जनपद सभा सिवनी के नाम पर लगभग देढ एकड का कीमती रकबा दर्ज है और इस कीमती रकबे का ही मेन रोड से लगा रकबा निजी तौर संसोधित हुआ है, जिसको लेकर जनपद पंचायत सिवनी के द्वारा भी जमीन को सुरक्षित करने के प्रयास मे जिला कलेक्टर तथा अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को आवेदन किया जा चुका है ।

वही दूसरी तरफ संसोधित जमीन को शासकीय रकबे मे दर्ज करने के लिये भी आवेदक द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर तहसीलदार बरघाट के निर्देश पर हल्का पटवारी द्वारा स्थल की जाच करते हुऐ निस्पक्ष जांच प्रतिवेदन तहसीलदार बरघाट को प्रस्तुत किया जा चुका है प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन पर कार्यवाई की जाना बाकि है जिसका जनमानस को इन्तजार है.

अनुविभागीय अधिकारी ने दिया निस्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

जनपद सभा सिवनी की जमीन के कीमती हिस्से को निजी तौर पर संसोधन मामले मे अनुविभागीय अधिकारी बरघाट के द्वारा निस्पक्ष जांच के आश्वासन देते हुऐ आश्वस्त किया गया है तथा इस सम्बध्द मे जमीन से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही गई है वही पटवारी के जांच प्रतिवेदन ने भी स्पस्ट कर दिया है कीमती जमीन का राजस्व रिकार्ड मे संसोधन निजी तौर पर क्यो और किन कारणो से किया गया है यह निस्पक्ष जांच मे ही पता चल पायेगा.

जनपद की जमीन की आड मे निजी जमीन के भाव आसमान पर

यहा यह बताना भी लाजिमी है की धारनाकला मेन रोड से लगकर जनपद की शासकीय जमीन मौजूद है जो रोड से शा सन के नियमानुसार 60 फिट का दायरा छोडने के बाद लगती है वही इसी शासकीय जमीन के पीछे निजी रकबा लगा हुआ है वर्षो से जनपद की जमीन पर ध्यान न जाने से शासकीय जमीन से लगी निजी के भाव आसमान छू रहे है

चूकि निजी जमीन के साथ साथ शासकीय जमीन का हिस्सा मुफ्त जैसा जमीन खरीददार को मिल रहा है ऐसी स्थिति मे धारनाकला मे शासकीय जमीन पर निजी जमीन की आड कब्जे तथा इमारते भी खडी हो रही है और जनपद का कीमती हिस्से पर अवैध कबजे तथा निर्माण होते चले जा रहे है और यह मौके पर दिखाई भी दे रहा है जिस ओर प्रशासन के ध्यान देने की आवश्यकता है.

धारा 115,116 रिकार्ड सुधार का होगा आवेदन

उल्लेखनीय है की शासकीय जमीन के निजी करने के क ई मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर सख्त कदम उठाये है और देखा गया है की रिकार्ड संसोधन के नाम पर जमकर खेल चला है और शासकीय सर्वे नम्बर को निजी घोषित कर राजस्व रिकार्ड मे निजी कर दिया गया है और इस पर कार्यवाई भी हुई और उसी कार्यवाई का इन्तजार ग्राम धारनाकला की जनता को है चूकि जनपद की शासकीय जमीन पर विकास की अनेको संभावनाये है क्योकि जमीन पर सुगम काम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर यहा अनेको बार रूप रेखा तो तैयार हुई किन्तु अमल आज तक नही हुआ है.

अनुविभागीय अधिकारी ने की अवैध कालोनी के निर्माण पर कार्यवाई की शुरूआत

यह बताना भी लाजिमी है की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बरघाट के द्वारा कुछ दिनो पूर्व ही अवैध कालोनी निर्माण के सम्बध्द जांच करवाई गई है तथा कार्रवाई के संकेत दिये गये है जिसमे धारनाकला के पांच कालोनाइजरो के नाम शामिल है

सिवनी: नानी और नातिन का हत्यारा निकला कोटवार, नातिन के साथ कर रहा था जबरदस्ती

सिवनी:दिनांक 05/05/2024 को ग्राम कोटवार पवन कुमार पिता जागेश्वर वासनिक उम्र 34 वर्ष नि. जनमखारी बरघाट के व्दारा थाना बरघाट में सूचना दी गई कि ग्राम जनमखारी में पड़ौसी शांताबाई रहांगडाले एंव करिश्मा कटरे की भारी वस्तु से सिर में मार कर हत्या कर मृतिका के घर में आग लगा दिया है कि सूचना पर थाना बरघाट की टीम मौके पर पहुंचकर सूचना तस्दीक कर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दी गई एंव सूचनाकर्ता पवन कुमार की रिपोर्ट पर अप.क्र.236/24 धारा 302,201,436 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सिंह के व्दारा घटनास्थल ग्राम जनमखारी पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर शव का निरीक्षण करने पर मृतिकाए के शरीर पर चोट के निशान दिखने व परिस्थितजन्य साक्ष्य घटना स्थल का बरीकी से अवलोकन करने पर संदेह उत्पन्न होने पर पुलिस अधीक्षक व्दारा तत्काल फोरेंसिक टीम व डॉग स्कावड को घटना स्थल पर भेजकर घटना स्थल का निरीक्षण करने व आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने के निर्देश दिये गये साथ ही जिले की सायबर सेल को घटना स्थल से डेटा एकत्रित कर उनका विश्लेष्ण करने के दिशा निर्देश दिये गये ।

पुलिस अधीक्षक  राकेश सिंह व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जी.डी.शर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट ललित गठरे को थाना स्तर पर टीम बनाकर अपराध विवेचना के निर्देश दिये गए ।

थाना स्तर पर गठित टीम व्दारा फारेंसिक टीम व सायबर सेल से प्राप्त सूचनाओ का विश्लेष्ण के आधार पर कुछ संदेहियो के चिन्हित किया गया जिन्हे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई घटना दिनांक से ही ग्राम कोटवार पवन वासनिक पिता जागेश्वर वासनिक उम्र 34 साल का व्यवहार असामान्य प्रतीत हो रहा था। विवेचना टीम व्दारा मुखबिर से सूचना प्राप्त होने एंव साक्ष्य प्राप्त होने पर ग्राम कोटवार पवन वासनिक से पुनः पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान उसने हत्या करना स्वीकार किया गया।

विस्तृत पूछताछ पर बताया कि पूर्व में घटना के 10 से 15 दिन पहले मृतिका के परिवार के साथ विवाद हुआ था। जिसके चलते दिनांक 04/5/24 को रात्रि में मृतिका के घर में घुसकर मृतिका करिश्मा कटरे के मुंह को एक हाथ से दबाकर गलत काम करना तथा मृतिका शांताबाई के उठ जाने पर लकड़ी से सिर में मारकर हत्या करना तथा बाद में मृतिका करिश्मा कटरे को भी मारकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी के बताये अनुसार घटना समय को पहने गए कपडे एंव घटना में प्रयुक्त लकड़ी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आये तथ्यो के आधार पर साक्ष्यो के वैज्ञानिक विश्लेष्ण के उपरांत अन्य सुसंगत धाराओं का इजाफा किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी पवन पिता जागेश्वर वासनिक उम्र 34 साल नि. ग्राम जनमखारी थाना बरघाट ।

सराहनीय कार्य ललित गठरे अनु.अधि. (पुलिस) बरघाट, निरी. मोहनीश सिंह बैस थाना प्रभारी बरघाट, निरी. ओमेश्वर ठाकरे प्रभारी सायबर सेल, उनि. आशीष खोब्रागडे थाना प्रभारी अरी, उनि. सतेन्द्र उपाध्याय, उनि.टी.एस. सैय्याम, उनि.नीलू उइके, उनि.एफ. एल. उड़के, सउनि राजेन्द्र ठाकुर, सउनि, सुबोध मालवीय, सउनि जयकुमार चौहान, सउनि. बलीराम खरे, प्र.आर. रोशनलाल ठाकरे, प्र.आर. 147 बालचंद धोरमारे, प्र.आर. 486 जिनेन्द्र ठाकुर, प्र.आर.466 ललता पटले, प्र.आर.469 संजय यादव, प्र.आर.412 सुखराम, प्र.आर.223 रविकांत ठाकुर, आर.575 नेपेन्द्र, आर. 249 राजेन्द्र कटरे, आर.370 उपेन्द्र नागभिरे, आर. 139 तरुण टेंभरे, आर. 751 मजहर आर.593 मुकेश, आर. 546 सुखदेव, आर. 449 कपिल, आर. 524 रजनीकांत, आर. 783 केशरीनंदन ऐडे, आर. 287 आशीष, आर. देवीसिंह वरकडे, म.आर. 364 मंजू मसूरकर एंव सायबर सेल सउनि देवेन्द्र जैसवाल, आर. अजय बघेल

MP के BHOPAL में कक्षा 8वीं की छात्रा प्रेग्नेंट: उम्र 13 वर्ष; चचेरे भाई पर दर्ज हुआ बलात्कार का मामला

भोपाल (मध्य प्रदेश): पुलिस ने बुधवार को बताया कि पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल जांच के दौरान एक 13 वर्षीय लड़की गर्भवती पाई गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर, रातीबड़ पुलिस ने उसके दूर के चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जिसने कथित तौर पर रातीबड़ इलाके के पास एक गांव में स्थित अपने घर पर चार महीने से अधिक समय तक उसका लगातार यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। और उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने आगे कहा कि आठवीं कक्षा की छात्रा को दो दिन पहले पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे मंगलवार रात डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टरों ने जांच के दौरान लड़की को गर्भवती पाया और उन्होंने उसके माता-पिता को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की को उसके माता-पिता द्वारा समझाए जाने पर बताया गया कि उसका एक दूर का भाई पिछले चार महीनों से उसके घर पर उसके साथ बलात्कार कर रहा है, जहां वह अक्सर आता था।

पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने माता-पिता को यह भी बताया कि जब भी आदमी ने यह कृत्य किया, तो उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताने की हिम्मत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इसके बाद लड़की के माता-पिता ने बुधवार को रातीबड़ पुलिस से संपर्क किया और 21 साल के आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विदिशा शहर का मूल निवासी है। घटना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

भोपाल में 3 साल पहले नौकरी के नाम पर 60 लाख की ठगी, अब पुलिस के सामने समक्ष किया सरेंडर

भोपाल (मध्य प्रदेश): सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से कुल 60 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो पिछले तीन साल से फरार था। अपराध शाखा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बुधवार को, उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति के दो बेटों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

डीसीपी (अपराध) अखिल पटेल ने बताया कि सुरसा कलां गांव का मूल निवासी आरोपी अरुण मिश्रा पिछले तीन साल से फरार था। पुलिस ने कहा कि मिश्रा ने पहले गोविंदपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 30 लाख रुपये ठगे थे।

लेकिन जब अभ्यर्थी वादे के मुताबिक नौकरी पाने में असफल रहा, तो उसने मिश्रा से रकम वापस करने की मांग की। अधिकारी ने कहा, मिश्रा और उनके बेटों, प्रमोद और प्रकाश ने उन्हें 30 लाख रुपये का चेक दिया था, लेकिन जब चेक बैंक में पेश किया गया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद शख्स ने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तब प्रकाश और प्रमोद को पकड़ लिया था, जबकि उनके पिता काम पर गए थे।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि अरुण मिश्रा कोर्ट के सामने सरेंडर करने वाला है. डीसीपी ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और जैसे ही वह अदालत पहुंचा, उसे हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया।

कृषि वैज्ञानिकों ने सिवनी जिले के खेतों का किया भ्रमण

सिवनी: कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल वैज्ञानिक, डॉ. के. के. देशमुख, डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, इंजि. कुमार सोनी द्वारा बरघाट विकासखंड के ग्राम कॉचना में प्रगतिशील किसान अयोध्या प्रसाद भोयर के खेतों का भ्रमण किया गया।

इस दौरान रवी मौसम की धान की किस्म जे. आर 206 एवं सी. आर 314 फसलों के खेतों का भ्रमण किया गया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा धान की खेती की समस्याओं को जाना एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, कृषि वैज्ञानिकों के दल ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी मौसम की धान की फसल इस वक्त पकने की स्थिति में आ चुकी है, ऐसे समय में खेतों में पर्याप्त पानी एवं नमी को बनाए रखना अति आवश्यक है ताकि बालियों में दाना सही आकार में भर सके एवं उत्पादन में कमी ना आए, साथ ही श्री अयोध्या प्रसाद भोयर द्वारा खेती में अतिरिक्त आमदनी के रूप में मछली उत्पादन का कार्य किया जा रहा है।

अतः मछली उत्पादक तालाबों का भ्रमण के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया की गर्मी के मौसम में तालाब की साफ सफाई एवं चारों ओर खरपतवार को हटाने की सलाह दी गई साथ ही तालाब के चारों ओर मेड को अच्छी तरीके से बांधकर आगामी समय में बेहतर मछली उत्पादन का कार्य के साथ आगामी सिंगाडा कि फसल का बेहतर उत्पादन लिया जा सके। भ्रमण के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विक्रम सिंह की उपस्थिति रही।

नरवाई न जलाएं, बेहतर प्रबंधन करें

रबी मौसम की फसल की कटाई कंबाइन हार्वेस्टर से करने के परिणाम स्वरूप प्राप्त फसलों के पौधों का जो अवशेष बचता है। इस हेतु कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के कृषि वैज्ञानिकों ने अन्नदाता किसानों से अपील की है कि वह पराली (नरवाई) को माटी के लिए सोना है।

इसका बेहतर प्रबंधन हेतु सलाह दी ताकि फसलों के अवशेष जो धरती माता का आहार हैं। इन्हें कृषि यंत्रों के माध्यम से मिट्टी में मिला सकते हैं। इसके लिए मल्चर, रिवर्सिबल फ्लो, रोटावेटर का उपयोग किया जा सकता है। किसान भाई स्ट्रा चोपर, हे रैक, एवं स्ट्रा बेलर का प्रयोग करके फसल अवशेषों की गांठे-बंडल बनाकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही हमारे किसान भाई सुपर एस. एम. एस. के द्वारा फसल अवशेषों को भूसा के रूप में परिवर्तित कर पशुओं के आहार के लिए एकत्र कर सकते हैं। इसके साथ ही किसान भाई जीरो टिल और सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, हैप्पी सीडर द्वारा बुवाई कर फसल अवशेष का कारगर प्रबंधन कर सकते हैं। इसके साथ ही फसल अवशेषों को एक स्थान पर एकत्र कर जवाहर जैव विघटक डीकंपोजर का प्रयोग कर बेहतरीन खाद बनाकर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो सकते हैं

सिवनी: आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण पर की कार्यवाही, 1480 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 61 लीटर अवैध शराब जप्त

सिवनी: जप्त किया 1480 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 61 लीटर अवैध शराब, सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त सिवनी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के सिवनी मंडल द्वारा अवैध शराब के अड्डों एवं विक्रय केंद्रों पर कार्यवाही की गई है।

आबकारी विभाग को सूचना प्राप्त हुई की बरघाट विधानसभा क्षेत्र के थाना अरी के अंतर्गत ग्राम बकोड़ी एवं थाना बरघाट के अंतर्गत ग्राम सैला के जंगल में अवैध शराब के अड्डे चल रहे हैं और बहुत अधिक मात्रा में अवैध हाथभट्टी शराब बनाई जा रही है।

सूचना प्राप्त होने पर आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बकोड़ी के जंगल में अवैध शराब के अड्डों एवं ग्राम बकोड़ी व ग्राम सैला के घरों जिनमें अवैध शराब रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी , पर छापामार कार्यवाही की गई है। छापे की कार्यवाही में 1480 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 61 लीटर अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब बरामद कर जप्त की गई है।

आबकारी दक्षिण वृत , सिवनी की वृत्त प्रभारी खुशबू प्रिया मरावी द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) क के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए विजय उइके आत्मज बारेलाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बकोड़ी थाना अरी जिला सिवनी एवं ममता बाई पत्नी अनिल बरमैय्या उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सैला थाना बरघाट के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है।

लोकसभा चुनाव मतगणना: सीलिंग कार्य के लिए केवलारी, लखनादौन, बरघाट, सिवनी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी

सिवनी: जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 14 -मंडला अंतर्गत आने वाली विधानसभा क्षेत्र 116-केवलारी के सीलिंग कार्य के लिए तहसीलदार, धनौरा श्री अखिलेश कुशराम एवं नायब तहसीलदार केवलारी श्री कुंवरलाल राउत को नियुक्य किया गया है.

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 117-लखनादौन में तहसीलदार, लखनादौन श्रीमती ज्योति ठोके एवं तहसीलदार, घंसौर श्री अमृतलाल धुर्वे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इसी तरह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 15-बालाघाट के विधानसभा क्षेत्र 114-बरघाट में डॉ.संजय कुमार बरैया तहसीलदार, बरघाट एवं श्री शशांक मेश्राम तहसीलदार, कुरई नियुक्त किया गया है.

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 115-सिवनी के लिए श्री नितिन कुमार चौधरी तहसीलदार, छपारा एवं श्री ललित ग्वालवंशी नायब तहसीलदार, सिवनी को सीलिंग कार्यों के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है

लोकसभा चुनाव मतगणना: केवलारी, लखनादौन, बरघाट, सिवनी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी के आदेश जारी

सिवनी: जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशानुसार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र केवलारी-116 के लिए क्रमश: श्री महेश अग्रवाल को कक्ष क्रमांक-32, टेबल नं. 01 से 18 तक, श्री सतीश चौधरी कक्ष क्रमांक-33,टेबल नं.19 से 28 तक के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र लखनादौन-117 के लिए श्री हिमांशु जैन, को कक्ष क्र.05, टेबल नं. 01 से 18 तक के लिए तथा श्री बिसन सिंह गौंड को कक्ष क्र.07, टेबल 19 से 28 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-15 बालाघाट अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र बरघाट-114 के लिए क्रमश: श्री संदीप श्रीवास्तव को कक्ष क्रमांक-36,टेबल 01 से 13 तक एवं कक्ष क्र.35, टेबल 14 से 26 तक के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र – 115 सिवनी में कक्ष क्र. 31, टेबल 01 से 21 तक के लिए सुश्री मेघा शर्मा को एवं कक्ष क्र. 55,टेबल 22 से 28 तक के लिए श्रीमती मीना दशरिये को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

सुबह सुबह नगर के निरीक्षण पर निकले सिवनी कलेक्टर: गंदगी देख नगरपालिका अधिकारी को दिए निर्देश

सिवनी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश: सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बुधवार 08 मई की प्रात: सिवनी नगरीय क्षेत्र का औचक निरीक्षण नगर की साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री सिंघल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज, बाहुबली चौक, शुक्रवारी, मठ मंदिर तथा बुधवारी बाजार के साथ-साथ बस स्टेण्ड पहुंचकर साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

उन्होंने अपशिष्ट कचरे के प्रबंधन में लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नगर की साफ-सफाई के उन्नयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री कुर्वेती सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए।

सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल पहुंचे जिला चिकित्सालय: औचक निरीक्षण के बाद अधिकारीयों को दिए निर्देश

सिवनी: कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने बुधवार 08 मई को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंघल ने संपूर्ण चिकित्सालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर सिंघल ने मरीजों की सुविधा के लिए रैन बसेरा सहित सभी वार्डों में पेयजल, कूलर सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों एवं उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।

इसके साथ-साथ मरीजों एवं उनके परिजनों से भी चर्चा कर सभी को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।