Home Blog Page 521

नफा-नुकसान के हिंडोलों पर एलन के ऐलान… – अतुल मलिकराम

0

जब से एलन मस्क के हाथों में ट्विटर की कमान आई है, पूरी दुनिया में एक ही चर्चा चरम पर है, वह है प्लेटफॉर्म से एम्प्लॉयीज़ की छँटनी। हर दिन अखबारों के पन्नों में जैसे यह खबर बेहद आम हो गई है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क द्वारा दुनिया भर में एम्प्लॉयीज़ की छँटनी के काम को देखते हुए हर कोई यही कयास लगा रहा है कि क्या ये एम्प्लॉयीज़ ट्विटर के लिए विश्वास पात्र नहीं थे, या फिर कारण कुछ और है।

लेकिन क्या?? यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि नौकरी से निकालने की प्रक्रिया को काफी जल्दीबाजी में अंजाम दिया गया है। यह भी स्पष्ट है कि जल्दबाजी में अच्छे से अच्छा इंसान गच्चा खा सकता है। एलन के ऐलान में भी यही हाल दिखाई दे रहे हैं।

बेशक, इतनी भारी मात्रा में फेर-बदल निश्चित ही नफा और नुकसान के मायने एलन को पढ़ा देगा। ट्विटर के कुल 7,500 स्टाफ में से तकरीबन आधे की छँटनी कर दी गई है। अपनी कर्मस्थली को समर्पित, काम करते- करते एम्प्लॉयीज़ को लैपटॉप से स्वतः ही लॉग आउट कर देना क्या एम्प्लॉयीज़ के लिए नुकसान है? नहीं, यह नुकसान है ट्विटर का, यह नुकसान है उस विश्वास का, जो ट्विटर ने चकनाचूर कर दिया है।

यह विश्वासघात है उस ऐप डेवलपर के साथ, जो पिछले 6 वर्षों से कंपनी के लिए काम कर रहा था। मुद्दा यह है कि भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। कंपनी में भारत के लगभग 250 एम्प्लॉयीज़ हैं, जिनमें से करीब 200 को निकाला गया है।

एलन का कहना है कि ट्विटर का वर्कफोर्स कम करने के संबंध में हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। इस नफा-नुकसान के हिंडोलों से परे, जिन एम्प्लॉयीज़ को निकाला गया है, उन्हें 3 महीनों का सेवरेंस दिया है।

लेकिन बावजूद इसके, सवाल उठता है कि क्या जरुरत न पड़ने पर गुल्लक में जमा पूँजी के रूप में सुरक्षित एम्प्लॉयीज़ की भी छँटनी कर दी जाएगी? शुरुआती तौर पर भले ही एम्प्लॉयीज़ के लिए यह सफर मुश्किल भरा साबित हो रहा है, लेकिन कहीं आगे जाकर नफा-नुकसान के इस तराजू में नुकसान एलन के हिस्से में न हो जाए।

एलन को ट्विटर की बागडोर संभाले अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और इतने कम समय में उनका बड़े पैमाने पर एम्प्लॉयीज़ को बर्खास्त करने का फैसला अपमानजनक और असंवेदनशील है। इतनी बड़ी कंपनी का ‘नया’ मालिक होने के नाते, उनके लिए अपने एम्प्लॉयीज़ के बारे में जानना व्यावहारिक रूप से असंभव है कि कौन कुशल हैं और कौन नहीं।

क्या अचानक बर्खास्त कर देने के बजाए उन्हें एम्प्लॉयीज़ को खुद को साबित करने का मौका नहीं देना चाहिए था? इतने बेतरतीब ढंग से हजारों की संख्या में लोगों के करियर के साथ कैसे खेला जा सकता है? इसके अलावा, यदि कंपनी को हर दिन करोड़ों रुपयों का नुकसान हो रहा है, तो क्या उन्हें बर्खास्त कर देना ही एकमात्र उपाय था? एलन को चाहिए था कि पहले तमाम एम्प्लॉयीज़ की कुशलता की जाँच करते, इसमें विफल होने वाले एम्प्लॉयीज़ को बेशक बर्खास्त कर देते।

लेकिन एम्प्लॉयीज़ अब इस सवाल के साथ खुद को खड़ा हुआ पाते हैं कि कंपनी का हिस्सा बनकर आखिर क्या गलती कर दी, जो सजा में उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाया गया? कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से कितना ही मजबूत क्यों न हो, अचानक नौकरी से निकाल देना निश्चित रूप से निराशाजनक है। मस्क ने हजारों लोगों पर जो मानसिक प्रताड़ना लगाई है, लाखों लोगों को काम पर रखकर भी उसकी भरपाई नहीं कर सकेंगे।

भारत में हमें नौकरी छोड़ने के बाद भी अपने एम्प्लॉयर्स के संपर्क में रहना सिखाया गया है। इसलिए नहीं कि उन्हें हमारी या हमें उनकी जरूरत है, बल्कि इसलिए कि हम अपनी कर्मस्थली के साथ ऐसा रिश्ता स्थापित करते हैं, जिसे भूल पाना लगभग नामुमकिन है। हालाँकि, एक प्रथा हमारे देश में पूँजी जमा करने की भी है, जिससे एलन के इस निकाले से हम भारतीयों को आर्थिक तौर पर उतना फर्क न पड़े, जितना कि अन्य को पड़ सकता है।

एक गुजारिश उन तमाम बड़ी कम्पनीज़ से भी है कि इसे प्रथा न बनने दें, क्योंकि भारतीय जब भी किसी नई जगह से जुड़ते हैं, भावनाओं के साथ जुड़ते हैं। दो-चार महीनों या कुछ वर्षों में कंपनी का साथ छोड़ने की मंशा भारतीयों में नहीं होती, वे दिल से जुड़कर कंपनी में काम करते हैं, और बदले में वही भावना कंपनी से चाहते हैं।

चंद रुपयों की मोहलत देकर ऐसे एम्प्लॉयीज़ का निकाला कर देना मैं उनकी भावनाओं से खिलवाड़ से अधिक कुछ नहीं मानता। इसलिए उनकी भावनाओं को आहात, मेरे मायनों में किसी कीमत पर नहीं किया जाना चाहिए। विदेशों का नहीं पता, मेरे भारत में ऐसी कुप्रथा कभी नहीं आना चाहिए।

एमपी के इंदौर में पति को नहीं मिली कार-बाइक तो पत्नी को दिया तीन तलाक, हलाला की दी धमकी; पीड़िता थाने पहुंची

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में एक तीन तलाक (Triple talaq) का मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है। असल में एक पति ने अपनी पत्नी को बहुत ही छोटी बात के लिए तीन तलाक दे दिया और तलाक से पहले हलाला की धमकी भी. हलाला मतलब आसान भाषा में समझा जाए तो उसका दूसरा निकाह करवाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी से कार, बाइक की मांग भी पति ने की थी जिसपर पति ने तीन तलाक दे दिया, समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने पति के साथ सास-ससुर के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है क्योंकि यह मामला दहेज़ प्रतारणा का है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखारसेरी बड़नगर के रहने वाले 26 वर्षीय शानू शाह की 2014 में चंदन नगर निवासी वसीम शाह से हुई थी, और शादी के समय दहेज़ और गृहस्थी का सामान भी मिला था। जिसके बाद भी पति के द्वारा शादी के बाद से ही पत्नी से दहेज़ की मांग की जा रही थी, और इसके साथ ही पति वसीम और ससुर हुसैन शाह और सास मुमताज उससे कार और बाइक की मांग करने लग गए। इसके साथ ही पत्नी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

जब पत्नी पति की कार, बाइक की मांग पूरी नहीं कर पाई तो पति ने हलाला करवा देने की बात भी पत्नी से की, हलाला की बात से ही शानू काफी डर गई थी, इसके बाद बड़नगर से पिता अय्यूब, मां जुबेदा और भाभी अमीना, भाई आमीन शाह को अपने घर बुलाया और ससुराल वालों से बात करवाई पर उल्टा ससुराल वालों ने शानू व स्वजन को गालियां दी।

और इन सबके बीच में ही पति ने पत्नी को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर साथ रखने से मना कर दिया और सास ससुर ने भी शानू को घर से बाहर कर दिया फिर पीड़िता थाने पहुंची और उसने शिकायत दर्ज करवाई।

जिसके बाद आरोपितों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार का संरक्षण की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आपको बता दे, मुस्लिम समाज में हलाला का मतलब दूसरा निकाह होता है। ऐसे में ये होता है कि पत्नी को तलाक देने के बाद अगर दोनों के बीच सुलह हो जाती है और बाद में पति उसे रखना चाहता है, तो पहले पत्नी का किसी अन्य से निकाह करवाना पड़ता है उसके बाद ही उसको साथ रख सकता है।

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को बताया पापी, हत्यारा – प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल

Bageshwar Dham के Dheerendra Shastri को बताया पापी, हत्यारा – Pritam Lodhi के बिगड़े बोल।  प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi) ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham) को पापी और हत्यारा बताते हुए विवादित बयान दिया है। प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi) जिन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham) को पापी और हत्यारा बताया है ये भाजपा से निष्कासित नेता है.

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi) जब मीडिया से रूबरू हो रहे थे उसी समय प्रीतम लोधी ने धीरेन्द्र शास्त्री को पापी और हत्यारा बताकर एक विवादित बयान दिया। प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi) ने मीडिया में बयान दिया कि मैंने दंदरौआ धाम में धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में हुई महिला की मौत की घटना की जांच की मांग की है।

प्रीतम लोधी ने मीडिया से कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री का ददरौआ धाम पर कार्यक्रम था, और मैंने भी मेहगांव में बाबा साहब के कार्यक्रम के लिए परमिशन मांगी लेकिन मुझे नहीं दी और इसके लिए पुलिस लगा दी पूरी व्यवस्था कर दी , मैं संविधान की बात करना चाहता लेकिन मुझे रोक दिया।

मैंने कहा था धीरेन्द्र शास्त्री को बुलाओगे तो कोई घटना होगी – प्रीतम लोधी

प्रीतम लोधी ने आगे कहा मेरे पास भी ददरौआ महाराज का संदेशा कार्यक्रम में सम्मान के लिए आया था, लेकिन मैंने कहा कि मैं ऐसे माफिया, हत्यारे, पापी से सम्मान नहीं करना चाहता। और मैंने खुद ददरौआ धाम के महंत को सन्देश भिजवाया था कि इस पापी को यहाँ नहीं बुलाओ यदि बुलाओगे तो कोई घटना होगी और वही हुआ, भगदड़ में एक महिला की मौत  हो गई और कई घायल हो गए। उन्होंने इस घटना की जांच की मांग की है।

प्रीतम लोधी ने ग्वालियर चंबल अंचल के बड़े नेताओं पर साधा निशाना

प्रीतम लोधी यही नहीं रुके इसके बाद उन्होंने कहा मंत्री ही तो ऐसे लोगों को लांच कर रहे हैं, जिससे रैलियों में भीड़ जुटाई  जा सके,  नेताओं को 2023 की चिंता सता रही है। उन्होंने बिना नाम लिए ग्वालियर चम्बल अंचल के बड़े नताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने अपनी जागीर समझ ली। धर्म की आड़ मेंवोटबैँक को कन्वर्ट करने का प्रयास है लेकिन 2023 में तारे नजर आ जायेंगे ऐसे लोगों को।

MP Weather : मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, तापमान में आएगी भारी गिरावट, इन जिलों में बढ़ेगी सर्दी, जानें IMD पूर्वानुमान

MP Weather : मध्य प्रदेश में लगातार ही घर दिन मौसम (MP Weather) में कुछ ना कुछ बदलाव महसूस हो ही रहे है। आने वाले शुक्रवार यानी 18 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ (Weatern Disturbance) पूरी तरह से सक्रिय होगाम पश्जिचिमी विभोक्ष के सक्रीय होने से इसका सीधा असर मध्यप्रदेश पर पड़ेगा।

मध्यप्रदेश के अनेकों जिलों में ठण्ड, सर्दी ठिठुरन (cold) की शुरुवात हो जाएगी। आने वाले मंगलवार यानी 22 नवंबर से प्रदेश के कई क्षेत्रों में हलकी बारिश (drizzle) भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार समय के साथ-साथ ठंड में और अधिक बढ़त महसूस होने लगेगी.

मध्यप्रदेश में हाल फिलहाल ही तापमान में लगातार ही गिरावट हो रही है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में हाल में ही बारिश की खबर भी सामने आई थी इन जिलोने में जहाँ जहाँ बारिश हुई है वहां पर तापमान अत्यधिक तेजी से डाउन हो रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखा जाए तो आने वाले 10 दिनों तक देश पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होगी। इस वजह से मध्यप्रदेश में राहत तो रहेगी ही लेकिन उत्तर दिशा की और से 20 नवंबर के बाद ठंडी हवा आने से मध्य भारत में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव नजर आएगा।

मौसम विभाग से प्राप्त अपडेट के अनुसार न्यूनतम तापमान लगभग 3 से 4 डिग्री की गिरावट होनी संभव है जबकि अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें आंशिक रूप से गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही यह भी जानकारी दी है कि 22 नवंबर से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम शुष्क (Cold) होने की संभावना अत्यधिक है।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में ठण्ड की बात करें तो यहाँ ठण्ड ज्यादा है, मंगलवार को मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के छिंदवाड़ा और खजुराहो जिले में भी लगातार ही तापमान में गिरावट जारी है।

पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का ‘सैल्यूट’; मोदी ने भी दिया जवाब

0

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सभी G20 देशों के प्रमुखों के साथ 17वें G20 शिखर सम्मेलन के लिए बाली में मौजूद हैं। आज जी20 राष्ट्राध्यक्षों ने बाली में मैंग्रोव वन का दौरा किया। 

इस समय सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को ‘सैल्यूट’ करने की तस्वीर वायरल हो रही है. साथ ही जो बाइडेन के ‘सैल्यूट’ के बाद देखा जा रहा है कि मोदी ने भी उन्हें जवाब दिया.

जी20 देशों के प्रमुखों ने आज यह संदेश देने के लिए कि हम जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं, एक पेड़ लगाने के लिए बाली में एक मैंग्रोव जंगल का दौरा किया।

इस बीच कल प्रधानमंत्री मोदी और जो बाइडेन की मुलाकात का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जैसे ही बिडेन ने जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया, वह अपनी सीट लेने से पहले सीधे मोदी की ओर जाते देखे गए। 

इस मौके पर दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया. बिडेन फिर मोदी की ओर मुड़े और मोदी के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात करने लगे। इस बार मोदी के कुछ कहने के बाद दोनों नेता दिल से मुस्कुराए और एक-दूसरे की सराहना की।

इस साल हो रहे जी20 सम्मेलन को पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए कई आयोजनों की वजह से अहम बताया जा रहा है.

सिवनी: मासूम के साथ सत्तार खान ने किया दुष्कर्म, इंसाफ के लिए हिंदू-मुस्लिम सड़कों पर, फांसी की मांग

सिवनी: मध्य प्रदेश सरकार के बलात्कार के खिलाफ बेहद सख्त रवैये होने के बाद भी मध्यप्रदेश में महिलाओं युवतियों और नाबालिगों से छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं नहीं थम पा रही है, मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट (Seoni Barghat Rape Case) में विगत दिनों (बालदिवस के दिन) मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया ।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगो तक पहुचीं वैसे ही लोगो मे आक्रोश बढ़ता गया और सिवनी जिले के बरघाट में बरघाट बंद का ऐलान कर दिया गया, यह बंद आम जनो के द्वारा पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए किया गया ।

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आम जनों के साथ साथ आनेकों सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है.

13 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म 

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट (Barghat of Seoni district) क्षेत्र के ग्राम सालेह स्कूल में बाल दिवस (Children Day) पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 13 वर्षीय मासूम स्कूल से घर की तरफ बम्होडी अपनी साइकिल से लौट रही थी।

रास्ते मे ननबालिग मासूम के साथ 35 वर्षीय सत्तार खान (Sattar Khan) ने जबरदस्ती बलात्कार जैसे घिनोने कृत्य को अंजाम दिया। उस समय नाबालिग द्वारा शोर मचाने वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और तुरंत ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर बरघाट पुलिस को सौंप दिया. 

आरोपी को फांसी की सजा की मांग  

दुष्कर्म पीड़िता मासूम को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठन के लोगों ने SDM को ज्ञापन देकर मासूम के पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये के साथ साथ आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई. 

हिंदू और मुस्लिम ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस दुष्कर्म की घटना से आमजनों और सामाजिक लोगों में बहुत आक्रोश बना है इसके साथ ही आज बजरंग दल द्वारा बरघाट बंद का आह्वान (Barghat bandh call by Bajrang Dal) भी किया गया है.

पूरे घटनाक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने आरोपी के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है.

सिवनी में 11 करोड़ का घोटाला: 279 जिंदा लोगों को मौत देकर राजस्व विभाग में हुआ महा घोटाला; जांच शुरू

Seoni News: सिवनी (Seoni) जिले का यह महा घोटाला आपको जरूर हैरान कर देगा, सिवनी जिले के केवलारी राजस्व विभाग में आरबीसी 6-4 (RBC 6-4) के किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) में शिकार होने वाले लोगों या मृतक के परिवार जनों को जो राशि राहत राशि के रूप में दी जाती है उस राशि में विभाग द्वारा लगभग 11 करोड़ रुपयों के महा घोटाले का मामला प्रकाश में आया है.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विभाग में 279 जिंदा लोगों को मौत के घाट उतारकर (जिन्दा लोगों को मृत बताया) 11 करोड़ 16 लाख रुपये का महा घोटाला हुए है, सिवनी जिले के केवलारी राजस्व विभाग में बड़े गबन का मामला सिर्फ जिले ही नहीं प्रदेश में सुर्ख़ियों में बना हुआ है.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस 11 करोड़ रुपयों के महा घोटाले का जैसे ही पर्दा फाश हुआ उसके तुरंत बाद ही सिवनी के केवलारी तहसीलदार हरीश लालवानी ने इस पूरे मामले में विवेचना शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं.

इसके साथ ही केवलारी भाजपा विधायक राकेश पाल (Keolari MLA Rakes Pal Singh) ने भी इस पूरे महा घोटाले में पुलिस और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस 11 करोड़ रुपयों के महा घोटाले में केवलारी के तहसीलदार द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद केवलारी पुलिस ने केवलारी थाने में सहायक ग्रेड -3 कर्मचारी सचिन दहायत (Sachin Dahayat) के खिलाफ तुरंत ही मामला दर्ज किया गया.

जानकारी के अनुसार जैसे ही इस 11 करोड़ के महाघोटाले की खबर मेडी में आई वैसे ही पुलिस द्वारा बनाए गए आरोपी मौका देख फरार हो गया.

सिवनी में 11 करोड़ का घोटाला: आरोपियों के खाते खंगाल रही पुलिस

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के केवलारी तहसील कार्यालय में पदस्थ उक्त कर्मचारी जिसपर पुलिस द्द्वावारा मामला कायम किया गया है उसके द्वारा करीब 279 जिंदा लोगों को कागज़ में मुर्दा अनुचित रूप से लाभ दिलाया गया है.

इस पूरे मामले में पुलिस ने भी पूछताछ शुरू कर दी है हाल फिलहाल में पुलिस इन सभी के बैंक खाते खंगालने में जुट गई है. फिलहाल, राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले में मिडिया को मामला विवेचना में होने का हवाला देकर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी देने साफ़ इनकार कर दिया है

घोटाले में कई लोगों के शामिल होने की आशंका

केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह (Keolari MLA Rakesh Pal Singh) ने जानकरी देते हुए बताया कि यह काम किसी एक व्यक्ति या कर्मचारी का नहीं है, इतने बड़े घोटाले में बहुत से लोग शामिल हैं. इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में लाकर केस की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

WP Rocket Settings For TagDiv Newspaper Theme – बिल्कुल सरल और आसान तरीका

WP Rocket Settings For TagDiv Newspaper Theme: इसमें कोई शक नहीं है कि WP रॉकेट प्लगइन (WP Rocket Plugin) एक ऐसा प्लगइन है जो आपकी वेबसाइट को बहुत तेजी से लोड करता है और आपकी वेबसाइट की स्पीड बढ़ा देता है। हाँ एक बात तो तह भी है कि यह प्लगइन एक पेड पेड प्लगइन है। WP रॉकेट लगभग वर्डप्रेस से बनी हर वेबसाइट के साथ काम करता है। लेकिन आज आपको इस पोस्ट में मूल रूप से TagDiv Newspaper Theme में WP राकेट प्लगइन की पूरी सेटिंग के बारे में बताया जा रहा है.

यदि आप भी TagDiv Newspaper Theme का उपयोग आपकी वर्डप्रेस वेबसाइट (WordPress Website) में करते है तो आपको यहाँ WP Rocket Settings For TagDiv Newspaper Theme की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप मिलने वाली है अखबार की थीम को अनुकूलित करने की योजना बना रहे हैं, तो हमने उसके लिए एक विशिष्ट लेख लिखा है। 

यदि आप TagDiv Newspaper Theme का उपयोग कर रहे है तो आपको इसके साथ मिलने वाले प्लगइन में मोबाइल थीम प्लगइन (TagDiv Newspaper Mobile Theme Plugin) को जरूर यूज़ करें, इस प्लगइन से आपकी वेबसाइट की स्पीड अत्यधिक बढ़ जाएगी.

WP Rocket for Newspaper theme Settings

इसके बाद आप WP राकेट प्लगइन को भी इनस्टॉल कर एक्टिवेट करले, प्लगइन एक्टिवेट करने के बाद आपको WP राकेट प्लगइन का इंटरफ़ेस कुछ इस तरह दिखाई देगा.

WP Rocket Settings For TagDiv Newspaper Theme In Hindi

WP Rocket – Cache

यदि आपने टैगडिव मोबाइल थीम (TagDiv Mobile Theme Plugin) प्लगइन एक्टिवेट किया है तो आपको Cache टैब में जाकर (Enable Separate Cache Files For Mobile Devices) को इनेबल करना होगा, और यदि आप मोबाइल थीम प्लगइन (TagDiv Newspaper Theme Mobile Theme Plugin) का उपयोग नहीं करते तो इसे इनेबल ना करें.

WP Rocket Plugin – File Optimization

Wp Rocket Plugin की इस File Optimization सेटिंग में आप सीएसएस और जावास्क्रिप्ट फ़ाइलों को छोटा और आपकी वेबसाइट के अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं। कई बार इसे इनेबल करने से किसी किसी को वेबसाइट में समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप इन्हें इनेबल करने के बाद एक बार वेबसाइट को चेक जरूर करें.

CSS Files

  1. Minify CSS File वाले आप्सीशन को इनेबल करें, यह कमेंट्स और रिक्त स्थान को हटा देता है और पूरी वेबसाइट के फ़ाइल आकार को कम करने में मदद करता है।
  2. Combine Css Files (Enable Minify CSS Files to Select) वाले आप्शन को डिसएबल रहने दें.
  3. Optimize CSS Delivery को भी डिसएबल ही रहने दें

JavaScript Files

  1. Minify Javascripts File वाले आप्जाशन को इनेबल करें, यह कमेंट्स और रिक्त स्थान को हटा देता है और समग्र वेबसाइट के फ़ाइल आकार को कम करने में मदद करता है।
  2. Combine Javascript Files (Enable Minify JavascriptFiles to Select) वाले आप्शन को डिसएबल रहने दें.
  3. Load Javascript Deferred को इनेबल करें। यह आपकी साइट पर समाप्त किए गए Render Blocking JS को स्थगित करने में मदद करता है। यह आपकी वेबसाइट के लोड समय में सुधार करता है।
  4. Delay javascript execution को इनेबल करें और यदि आपको गूगल एनालिटिक्स में कोई परेशानी आती है तो नीचे दिए हुए कोड को ऐड करें.
google-analytics.com/analytics.js
ga\( '
ga\('
/gtag/js
gtag\(
/gtm.js
/gtm-

Wp Rocket Plugin – Media Setting

  1. Lazyload: चूंकि अखबार की थीम में छवियों के लिए अपनी स्वयं की लेजी लोड सुविधाएँ होती हैं, इसलिए इमेजे के लिए Enable for images को डिसएबल करें और lazyload for iframes and videos को इनेबल करें।
  2. Image Dimensions वाले आप्शन को इनेबल करें.
  3. Disable WordPress embeds वाले आप्सशन को इनेबल करें, यह दूसरों को आपकी साइट से सामग्री एम्बेड करने से रोकता है, आपको अन्य (गैर-अनुमत) साइटों से सामग्री एम्बेड करने से रोकता है, और वर्डप्रेस एम्बेड से संबंधित जावास्क्रिप्ट अनुरोधों को हटा देता है।
  4. WebP Compatibility वाले आप्शन को इनेबल रखें

Wp Rocket – Preload Setting

  1. Preload cache इसे इनेबल रहने दें.
  2. Preload Links यह आपके उपर निर्भर करता है आप इसे इनेबल करना चाहते है या नहीं.
  3. Prefetch DNS Requests: डीएनएस प्रीफेचिंग बाहरी फाइलों को तेजी से लोड कर सकता है, खासकर मोबाइल नेटवर्क पर। प्रीफ़ेच करने के लिए निम्न सामान्य URL जोड़ें।
//fonts.googleapis.com
//www.googletagmanager.com
//www.googletagservices.com
//tpc.googlesyndication.com
//use.typekit.net
//netdna.bootstrapcdn.com
//www.google-analytics.com
//cdnjs.cloudflare.com
//ajax.googleapis.com

Preload fonts : यह ब्राउज़रों को सीएसएस फाइलों में फोंट खोजने में मदद करके प्रदर्शन में सुधार करता है। प्रीलोड करने के लिए निम्न फ़ॉन्ट जोड़ें।

/wp-content/themes/Newspaper/images/icons/newspaper.woff

अन्य बुनियादी चीजें हैं। WP रॉकेट के साथ अखबार की थीम को कॉन्फ़िगर करने के लिए इतना आवश्यक है। मुझे उम्मीद है, इससे आपको अखबार की थीम के लिए wp रॉकेट को कॉन्फ़िगर करने में मदद मिलेगी।

यदि आपको WP रॉकेट और समाचार पत्र विषय के बारे में कोई समस्या है, तो कृपया हमारे इन्स्टाग्राम पेज पर हमें मेसेज करें ताकि हमारी टीम के सदस्य आपकी मदद कर सकें। इन्स्टाग्राम लिंक: Click Here

सिवनी: 14 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म, फांसी की सजा की मांग, कल बरघाट रहेगा बंद; 17 को धरना

सिवनी: जिले के बरघाट थानान्तर्गत 14 वर्षीय नाबालिक स्कूली बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है जहां पहले ही पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के दिग्विजय सिंह राजपूत ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 9 वीं की छात्रा के साथ स्कूल जाने के दौरान जबरन शारिरीक संबंध बनाये गये है.

इस घटना के विरोध में विश्व हिंदु परिषद एवं बजरंग दल द्वारा 16 नवंबर दिन बुधवार को बरघाट बंद का आव्हान किया गया है जहां मांग की गई है कि आरोपी को फासी की सजा देकर उसकी संपत्ति प्रशासन कुर्क करे।

इसके अलावा पीडि़त बालिका की शिक्षा की पूरी व्यवस्था भी प्रशासन करे और पीडि़त परिवार को मुआवजा दिया जाये।

दिग्विजय सिंह राजपूत ने बताया कि 17 नवंबर को दोपहर 2 बजे कचहरी चौक सिवनी में उपरोक्त मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जहां मांगों को पूर्ण करने के लिए संगठन ज्ञापन भी सौंपेगा।

CTET Notification 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा नोटिफिकेशन जारी

0

CTET Notification 2022: सीबीएसई (CBSE) ​​केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली के माध्यम से देश में सीटीईटी (CTET EXAM) आयोजित कराई जाती है, इस वर्ष केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

सीबीएसई ने CTET DEC EXAM 2022 के लिए, स्नातक, बी.एड पास उम्मीदवारों से कक्षा I से VIII में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए अधिसूचना (CTET Notification 2022) जारी की।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 20 भाषाओं में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Online Exam) या सीबीटी मोड (CBT Mode) में परीक्षा (CTET Exam) आयोजित करेगा।

CTET Notification 2022- सीटीईटी नोटिफिकेशन 2022

CTET Notification 2022: सीटीईटी केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों के लिए शिक्षकों – पीआरटी (कक्षा 1 से 5) और टीजीटी (कक्षा 6 से 8) की भर्ती के लिए आयोजित एक पात्रता परीक्षा है। सीटीईटी स्कोर अब जीवन भर के लिए मान्य है और शिक्षा का अधिकार, आरटीई अधिनियम के तहत शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य है। जिन्होंने अभी तक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें इसके लिए उपस्थित होने की आवश्यकता है।

जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 1000/- रुपये का भुगतान करना होगा, यदि केवल पेपर I या II के लिए सामान्य / OBC श्रेणी से संबंधित है और पेपर I और II दोनों के लिए 1200 / – रुपये का भुगतान करना होगा।

एससी / एसटी / PH श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल पेपर I या II के लिए 500 रुपये और पेपर I और II दोनों के लिए 600 / – रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

CTET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  • आधिकारिक वेबसाइट, यानी ctet.nic.in पर
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और पंजीकरण संख्या को नोट करें
  • नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें
  • निर्धारित प्रारूप में डिजिटल हस्ताक्षर और स्कैन की गई छवियां अपलोड करें
  • इंटरनेट बैंकिंग या डेबिट / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करें
  • डाउनलोड करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें

साथ ही, पंजीकरण ऑनलाइन करना होगा और कोई ऑफ़लाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। फीस भी ऑनलाइन करनी होगी। एक बार आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों के पास विवरणों को सही करने का विकल्प होगा।

CTET परीक्षा पैटर्न

CTET एक व्यक्ति के लिए एक मूल्यांकन परीक्षा है जो शिक्षक की स्थिति के लिए पात्र बन जाता है। CTET परीक्षा दो पेपरों में विभाजित है:

  • पेपर I: प्राथमिक चरण (कक्षा 1 से 5 के लिए) शिक्षक
  • पेपर II: प्राथमिक चरण (कक्षा 6 से 8 के लिए) शिक्षक
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://ctet.nic.in
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2022 से शुरू।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2022 है।
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2022 है।
  • परीक्षा देशभर के शहरों में 20 भाषाओं में एक साथ आयोजित की जाएगी।

परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विस्तृत जानकारी बुलेटिन सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर उपलब्ध।

इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे केवल उपरोक्त वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले ध्यान से पढ़ें। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET वेबसाइट www.ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सभी इच्छुक लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

सीटीईटी परीक्षा का कार्यक्रम विवरण

सीटीईटी official website – https://ctet.nic.in, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय शिक्षा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट के लिए 12 वीं संस्करण देश में में आयोजित की जाएगी।

विस्तृत सूचना पोर्टल जिसमें परीक्षा भाषाएं भाषाओं पाठ्यक्रम योग्यता मानदंड और महत्वपूर्ण तिथियां शामिल है।

उम्मीदवारों से अनुरोध है उपर्युक्त ctet official website – https://ctet.nic.in सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले सावधानी से पढ़ें।

याद रखें, परीक्षा शहर, वे सख्ती से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। परीक्षा शहर बदलने का अनुरोध किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से देखें।

निम्नलिखित व्यक्ति CTET में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।

CTET कक्षा I-V के लिए शिक्षक बनने की न्यूनतम योग्यता: प्राथमिक चरण

  • सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और 2-1 डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उत्तीर्ण (जो भी नाम हो)
  • या
  • सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 45% अंकों के साथ और एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया), विनियम, 2002 के अनुसार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (जो भी नाम ज्ञात हो) के अंतिम वर्ष में appearing या उत्तीर्ण। ।
  • या
  • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या 4- बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed)।
  • या
  • सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और 2- शिक्षा डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) * के अंतिम वर्ष में appearing या उत्तीर्ण।
  • या
  • दो साल के डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (जो भी नाम से जाना जाता है) के अंतिम वर्ष में स्नातक और appearing या उत्तीर्ण।

CTET कक्षा VI-VIII के लिए शिक्षक बनने की न्यूनतम योग्यता: प्राथमिक चरण

  • 2 साल के डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (जो भी नाम से जाना जाता है) के अंतिम वर्ष में स्नातक और appearing या उत्तीर्ण।
  • या
  • कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और 1-वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed) में appearing या उत्तीर्ण।
  • या
  • इस संबंध में समय-समय पर जारी NCTE (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) विनियमों के अनुसार कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक और 1-वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed) में उत्तीर्ण।
  • या
  • सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और उत्तीर्ण या 4- वर्ष के अंतिम वर्ष में बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed)।
  • या
  • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और अंतिम वर्ष 4-A / B.Sc.Ed या B.A.Ed / B.Sc.Ed के अंतिम वर्ष में appearing या उत्तीर्ण
  • या
  • कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और 1-वर्षीय बी.एड. (विशेष शिक्षा)*।
  • या
  • योग्य बी.एड. NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त प्रोग्राम TET / CTET में उपस्थित होने के योग्य है। इसके अलावा, मौजूदा टीईटी दिशा निर्देशों के अनुसार, एनसीटीई पत्र दिनांक 11-02-2011 को प्रसारित वीडियोग्राफी, एक व्यक्ति जो शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम (एनसीटीई या आरसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त है, जैसा भी मामला हो) एनसीटीई अधिसूचना में निर्दिष्ट है।

CTET परीक्षा (EXAM) कब होगी?

अब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2022 – जनवरी 2023 को होगी।

CTET परीक्षा देशभर के कितने शहरों में कराई जानी है?

सुरक्षा उपायों को बनाए रखने के लिए यह परीक्षा अब देशभर के शहरों में होगी।

सीटेट 2022 का एग्जाम कब होगा

दिसंबर 2022 – जनवरी 2023

CTET का पेपर कब होगा?

परीक्षा दिसंबर 2022 – जनवरी 2023 को कराई जाएगी।