Homeउत्तर प्रदेशPM KISAN: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नहीं मिली हो किस्त,...

PM KISAN: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नहीं मिली हो किस्त, तो करना होगा ये जरूरी काम

- किसान हेल्प डेस्क के माध्यम से 139 किसानों की समस्याओं का समाधान - ई-केवाईसी न कराने पर नहीं होगा पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान

Date:

मीरजापुर । तहसील दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत किसान हेल्प डेस्क के माध्यम से 139 किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।

तहसील सदर 52, लालगंज 47, चुनार 23 व मड़िहान में 17 समस्याओं का निराकरण किया गया।

उप कृषि निदेशक डॉ अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन अब किस्त रुक गई है तो ऐसे किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की छायाप्रति बीज गोदाम पर जमा करें।

यदि पंजीकरण नहीं है तो सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से पीएम किसान पोर्टल पर नया पंजीकरण कराएं। किसान पोर्टल पर डाटा अस्वीकृत होने पर खसरा, खतौनी, आधार व बैंक पासबुक की छायाप्रति अपलोड किया जाना अनिवार्य है। इसके उपरांत तहसील स्तर से डाटा स्वीकृत किया जाएगा।

भूलेख अंकन न होने पर किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की छायाप्रति संबंधित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर जमा करें। इसके उपरांत ही योजना का लाभ प्रारंभ होगा।

ई-केवाईसी न होने पर किसान ई-केवाईसी कराएं। जिन किसानों ने ई-केर्वासी नहीं कराया, उनको पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान नहीं किया जाएगा। पीएफएमएस बैंक द्वारा डाटा रिजेक्ट होने पर संबंधित बैंक खाते के एनपीसीआई में आधार लिंक कराएं, ताकि आधार आधारित भुगतान किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related