Homeमध्य प्रदेशएमपी: चॉकलेट के बहाने से 9 साल की मासूम से कलयुगी रिश्तेदार...

एमपी: चॉकलेट के बहाने से 9 साल की मासूम से कलयुगी रिश्तेदार ने किया रेप, बलात्कार के बाद हत्या कर जंगल में फेंका शव

MP: On the pretext of chocolate, a 9-year-old innocent was raped by a Kalyugi relative, after rape, the dead body was thrown in the forest.

Date:

भोपाल: बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के नर्मदापुरम (Narmadapuram) से एक दिल दहला देने वाली हैवानियत की घटना प्रकाश में आई है, एक 9 साल की मासूम के साथ कलयुगी रिश्तेदार बलात्कार जैसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया और फिर उस मासूम की हत्या कर दी।

मासूम की हत्या करने के बाद उस हैवान ने बच्ची की लाश को घने जंगलों में फेंक दिया था, समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वह कलयुगी रिश्तेदार बच्ची के घर आया था, बच्ची के घर से अचानक गायब होने के बाद परिजन परेशान हुए तो घर आए कलयुगी रिश्तेदार ने भी चिंता जाहिर करते हुए बच्ची को खोजने में मदद करने लगा.

इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, पुलिस जांच में जुटी तो पुलिस को जानकारी लगी कि बच्ची आखिरी बार उसी रिश्तेदार के साथ देखी गई थी, जो उसके घर आया था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया, लड़की की लाश को सूबह 4 बजे खोज लिया गया।

चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था

जानकारी के अनुसार वह कलयुगी रिश्तेदार मासूम बच्ची की बुआ का पति है जो किसी अन्य जिले का रहने वाला है। कलयुगी रिश्तेदार कुछ दिनों पहले उस परिवार से मिलने नर्मदापुरम (Narmadapuram) से कुछ दिन पहले बच्ची के गांव आया था।

बीते दिन शुक्रवार को जब बच्ची के माता-पिता जीवन यापन के लिए हमेशा की तरह दोनों काम पर गए थे तभी आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने सूनसान जगह पर ले गया और बच्ची के साथ बलात्कार कर उस मासूम की हत्या कर दी, हत्या करने के बाद आरोपी ने बच्ची की लाश को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस की सख्ती से टूट गया आरोपी

शाम को जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो बच्ची घर में नजर नहीं आई माता पिता ने बच्ची को ढूंढना शुरू कर दिया और घर में रहे रिश्तेदार से बच्ची के बारे में पूछा तो आरोपी रिश्तेदार ने कहा उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

घर वालों के साथ अआरोपी भी शाम तक बच्ची की तलाश करता रहा और फिर शाम तक ढूंढने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो घर वालों ने पुलिस को सूचना दी।

पूलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची को आखिरी बार उसके घर आए रिश्तेदार के साथ देखा गया था। जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और स्वीकार कर लिया कि उसने बच्ची की का रेप कर हत्या करने के बाद लाश को जंगल में फेंक दिया था।

स्थानीय पुलिस थाना इंचार्ज, गौरव बुंदेला ने कहा कि,”सीनियर पुलिस ऑफिसर, पांच थानों के प्रमुख और 70 पुलिस वालों की टीम रात 11 बजे से बच्ची की लाश को जंगल में ढूंढ रही थी, सुबह चार बजे बच्ची की लाश मिली, अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है”

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related