Homeमध्य प्रदेशएमपी: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सिर और धड़ जमीन...

एमपी: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सिर और धड़ जमीन में गाड़ा; पत्नी के चरित्रहीन होने की शंका में उठाया कदम

In MP's Shahdol, the husband chopped his wife with an axe, buried her head and torso in the ground; Steps taken in suspicion of wife's characterlessness

Date:

एमपी के शहडोल में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सिर और धड़ जमीन में गाड़ा; पत्नी के चरित्रहीन होने की शंका में उठाया कदम: शहडोल जिले के थाना देवलोंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथडगरा में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

बताया गया है कि पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी को कुल्हाडी से काट दिया और फिर सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 13 नवंबर को संतोष (35) पुत्र स्व. मुन्नालाल पटेल निवासी ग्राम करोदिया ने थाने में सूचना दी थी कि उसका बड़ा भाई रामकिशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती उर्फ बीना पटेल के साथ 12 नवंबर को सुबह 10.00 बजे कुल्हाड़ी लेकर जंगल में लकड़ी काटने गया था और दोनों वापस नहीं आए।

सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस दौरान 15 नवंबर को शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम हथडगरा में उसकी भाभी 37 वर्षीय सरस्वती उर्फ बीना पटेल का कटा हुआ सिर एवं धड़ जमीन में गड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू की। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

एसपी ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है। उसकी निर्मम हत्या की गई, जिसका दो हिस्सों में शव मिला। जांच में सामने आये भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मृतका के पति रामकिशोर पटेल 40 साल निवासी कुदरीटोला ग्राम करोंदिया को घटना को अंजाम देना पाया जाने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

वह घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे निवाड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह करने के कारणों का खुलासा करते हुए जंगल ले जाकर कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करना एवं उसी दिन से फरार होना स्वीकार किया गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related