सिवनी-दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बंडोल में मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में वन,वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए ईको कैंप का आयोजन ग्राम जटलापुर में आज दिनांक 26.12.2017 को किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के ग्रामो सागर जटलापुर के मिडल प्राइमरी एवं हाई स्कूल के कुल 125 छात्र छात्राएं भाग लिए। इस कार्यक्रम में श्री टी एस सुलिया वन मंडल अधिकारी , श्री पी के श्रीवास्तव उप वन मंडल अधिकारी केवलारी , सुधीर पटले वन परिक्षेत्र अधिकारी बंडोल मास्टर ट्रेनर्स श्री आर बी सिंह सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक तथा श्री राजेश टेम्भरे ,श्री काशी राम करमकर मास्टर ट्रेनर द्वारा वन तथा वन्य प्राणियों के महत्व के साथ साथ कई प्रकार के वनस्पतियों के स्थानीय नाम वैज्ञानिक नाम का अवगत कराने के साथ साथ उनका महत्व के संबंध में भी बताया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों को वन भ्रमण भी कराया गया . सभी स्कूली बच्चे उत्साह पूर्वक भाग लिए। मध्यान पश्चात इस कैंप में उपस्थित सभी विद्यार्थियों सभी शिक्षक एवं सभी वनकर्मियों के भोजन पश्चात अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थयों को शील्ड देकर सम्मानित करने के साथ ही इस कैंप में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बंडोल में संपन्न हुआ अनुभुति कार्यक्रम
पी. जी. कालेज जनभागीदारी समिती की बैठक सम्पन्न
सिवनी-आज महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक हुई जिसमें जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आदरणीय नरेश दिवाकर जी एवं सभी जनभागीदारी समिति सदस्य उपस्थित थे.
बैठक में कॉलेज में जनभागीदारी से नियुक्त प्रोफेसरों का वेतन बढ़ाने,छात्रसंघ कक्ष , एन.एस.एस. हेतु कक्ष, विवेकानंद गार्डन में पेवर ब्लॉक से रोड निर्माण, फिजिक्स लैब हेतु 1 लाख रुपए से नवीन सामग्री, कंप्यूटर लेब हेतु नवीन कंप्यूटर, बास्केटबॉल ग्राउंड निर्माण, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, जिम निर्माण, टॉयलेट निर्माण, समस्त विभाग की नवीन लैब व्यवस्था, कॉमन डिजिटल क्लास रूम, गार्डन निर्माण, नवीन गर्ल्स कॉमन रूम, कैरियर गाइडेंस सेमिनार, एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग, सहित 15 विषयों पर चर्चा हुई तथा प्रस्ताव पास किया गया… शीघ्र ही कॉलेज में सारी व्यवस्थाएं पुर्ण करने को बात जनभागीदारी अध्यक्ष नरेश दिवाकर जी द्वारा की गई। साथ ही पी.जी. कॉलेज अध्यक्ष विशाल शुक्ला जी उपस्थित रहे,ऊक्त आशय की जानकारी देते हुए राहुल पाण्डेय सदस्य जनभागीदारी समिति
मप्र कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की तारीख घोषित
भोपाल। मप्र के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया ने मप्र में कांग्रेस के प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया और तारीख घोषित कर दी है। बावरिया का कहना है कि यह प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले उन सीटों पर फोकस किया जाएगा जो कांग्रेस के पास नहीं हैं। ऐसे दावेदार जो पिछला चुनाव हार गए एवं 70 की उम्र भी पार कर चुके हैं, को किनारे किया जा सकता है। युवाओं को पहली बार बड़ी संख्या में मौका मिलने की संभावना है। बावरिया ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 15 जनवरी से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शुरुआत में हारी हुई सीटों पर फोकस होगा। चुनाव लड़ने वाले जिन दावेदारों के नाम आएंगे, उनमें से स्क्रूटनी की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत चुनाव के 6 महीने पहले टिकट तय किए जा सकेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो दिन तक चली बैठक में बावरिया ने बीते 14 साल से प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार से सीधे संघर्ष करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसद और विधायकों से वन-टू-वन चर्चा की और उनसे सुझाव लिए।
युवाओं को मिलेगा महत्व
मप्र में इस बार युवाओं को खास महत्व मिलने वाला है। कांग्रेस ने अपनी सीटों का वर्गीकरण किया है। जिस सीटों पर कांग्रेस लगातार 4 बार से हारती आ रही है उसे युवाओं को सौंपने का फैसला कर लिया गया है। युवक कांग्रेस को कहा गया है कि वो ऐसी सीटों पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दे। ऐसे दावेदार जिनकी उम्र 70 के पार है और जो पिछला चुनाव हार चुके हैं, इस बार संकट में रहेंगे। उनके टिकट काटकर युवाओं को दिए जा सकते हैं। पहली बार कांग्रेस यहां राहुल गांधी की लाइन पर चलती नजर आएगी।
SPL के लीग पहुची पेंथर क्लब डाक्टर संदीप और टीनू ने झटके 4,4 विकेट डाक्टर संदीप उपाध्याय ने जड़ा बेहतरीन अर्धशतक
डॉ. भुपेन्द्र सिंग की स्मृति में आयोजित सिवनी प्रिमियर लीग SPL प्रतियोगिता के चौथे दिन आज भी तीन मुकाबले खेले गए आज का पहला मुकाबला सुबह 11 बजे से पेंथर क्लब ओर साई क्लब के मध्य खेला गया जिसमें निर्धारित 12 ओवर में पेंथर क्लब ने 169 का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करने उतरी साईं फास्ट मात्र 85 रनों पर आ आउट हो गई और मैच पेंथर क्लब ने84 रनों से जीत लिया पेंथर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए डाक्टर संदीप उपाध्याय ने 7 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए वही उनका साथ दे रहे टीनू पन्द्रे ने लगातार 5 छक्के लगाकर व्यक्तिगत 48 रन बनाए दोनों ही खिलाड़ियों ने आतिशी वल्लेबाज़ी कर दर्शको से खचाखच भरा मिशन ग्राउंड में खूब वाहवाही लूटा आज के पहले मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुचे मिशन स्कूल प्रचार्य श्री अजय ढबले सर और अमर बी सिंग सर पेंथर क्लब के संरक्षक अरुण यादव ने आयोजन को खूब सरहाया।
आज का दूसरा मैच1 बजे सिवनी की जानीमानी शख्शियत दीवान शायद अली मोनू खान पत्रकार जितेंद्र सिंग ठाकुर और गुड्डू श्रीवास के मुख्य अतिथ में हुआ दूसरा मैच आज़ाद क्लब और यलगार क्लब के बीच हुआ यलगार ने पहले वल्लेबाज़ी कर मात्र 8 ओवर में अपने सभी विकेट गिरकर 61 रन ही बना पाई इस टारगेट को आज़ाद क्लब ने 3 विकेट खो कर 6 ओवर में ही बना लिया और मैच 7 विकेट से जीत लिया।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच आज़ाद ओर पेंथर क्लब के मध्य खेला गया पेंथर ने निर्धारित 12 ओवर में 146 रन बनाए जिसके मुकाबले में आज़ाद क्लब ने अपने सभी विकट खोकर मात्र 91 रन ही बना पाई पैंथर क्लब के गेंदबाज़ संदीप और टीनू ने 4,4 विकेट लिये ओर अपनी शानदार गेंदबाजी का करिश्मा दिखाया संदीप ने अपने पहले ही ओवर में लगातार 3 विकेट लेकर आज़ाद टीम के बल्लेबाजो के कन्धे झुका दिए और आज़ाद क्लब के खेमे में खलबली मचा दी इस मैच को पेंथर क्लब ने 56 रनों से जीत लिया आज के तीसरे मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पवार जी महामंत्री युवराज राहंगडाले आज़ाद क्लब अध्यक्ष मुमताज़ अली राष्ट्रपति अवार्ड विजेता छिददी मसाब उपस्थित थे सभी अतिथियों का सम्मान आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर गुड्डू सचिव आसिफ पटेल उपाध्यक्ष ज़ुएब् खान विपिन शर्मा अभिराज अमित यादव ने फूलमाला पहनाकर किया ।
अभीतक प्रतियोगिता में सफल निर्णायक की भूमिका निभा रहे राकेश जैन बाबू जी अशफ़ाक़ खान रजिस्टर्ड एम्पायर mpca और छिन्दवाड़ा जिले से आए दीपक यादव के सभी निर्णयों को सभी क्लब ओर क्रिकेट के जानकारों द्वारा खूब सरहाया जा रहा है वही माइक में कामेंट्रेटर भूमिका निभा रहे क़ाबिज़ खान विपिन शर्मा अश्विन लगातार अपना योगदान बरकरार रखे हुए है।
आयोजन समिती के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर और संयोजक क़ाबिज़ खान ने जानकारी दी कि Spl के कल 5 वे दिन चार मैच खेले जाएंगे सुबह 8 बजे से पहला मैच सदभवना प्रतियोगिता के तहत नेकी की दीवार और सिवनी पुलिस के मध्य खेल जाएगा दूसरा मैच साढे 10 बजे बुलट राजा और पुलिस बॉयज के मध्य वही तीसरा मैच देव क्लब और विल्स 11 के मध्य 1 बजे से खेला जाएगा प्रतियोगिता का अंतिम ओर चौथा मुकाबला शाम 3 बजे खेला जाएगा।।
सोनाबाई होंगी छपारा सरपंच

सिवनी- मध्यप्रदेश की सबसे बडी ग्राम पचाय्यत छपारा में आज सुबह जिला पंचायत सीईओ के निर्देश अनुसार सचिव एवम पंचायत इंस्पेक्टर की उपस्थिति में सभी 20 पचो ने सरपंच पद के लिये खडी श्रीमती सोनाबाई एवम ममता के लिये मतदान किया जहाँ मतगणना में सोनाबाई ने 16 मत लेकर सरपंच पद का चुनाव जीता, जबकि ममता को मात्र 6 मत मिले, ज्ञात हो इससे पूर्व भरस्टाचार के आरोप में पूर्व सरपंच पूनम सैयाम को जिला पंचायत सीईओ सिवनी द्वारा पद से हटा दिया गया था
अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, कौन होगा हीरो?
बायोपिक के इस दौर में पहले खिलाड़ियों और गैंगस्टर्स के बाद अब बारी है राजनेताओं की. कुछ ही दिनों पहले महाराष्ट्र के नेता बाल ठाकरे की बायोपिक की घोषणा हुई. इस फिल्म में नवाज उनकी भूमिका में थे.
अब पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्म दिवस के अवसर स्पेक्ट्रम मूवीज ने उनके राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘युगपुरुष अटल’ की घोषणा की.
फिल्म के निर्देशक मयंक पी. श्रीवास्तव ने कहा, “फिल्म अटल जी के जीवन के हर पहलू को कवर करते हुए उनके जीवन की असली घटनाओं पर आधारित होगी. जिसमें उनके बचपन से लेकर अब तक के जीवन को दर्शाया जाएगा.”
निर्माता रंजीत शर्मा ने कहा, “मैंने अटल जी के साथ काफी काम किया है. मेरा सपना था कि मैं उनके जीवन पर एक फिल्म बनाऊं जो आज साकार होने जा रहा है.”
निर्माता राजीव धमीजा ने कहा कि फिल्म का संगीत जाने माने संगीतकार बप्पी लहरी देंगे. गानों में अटल जी की कविता का समावेश किया जाएगा. फिल्म के लेखक बसंत कुमार ने कहा कि अटल जी जैसे महानतम व्यक्तित्व को फिल्म कहानी में बांध पाना खासा चुनौतीपूर्ण है. लेकिन फिल्म की कहानी पूरी तरह से अटल जी के जीवन के हर पहलू पर है. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि अटल जी के किरदार में कौन से एक्टर नजर आएंगे.
फिल्म में अटल के सात दशकों की शालीनता, राजनीतिक जीवन के विभिन्न आयामों को दर्शाने का प्रयास किया गया है. इस फिल्म को वाजपेयी के 94वें जन्मदिवस यानी 25 दिसम्बर 2018 को रिलीज किया जाएगा.
एक कैप्टन की कहानी, 6 महीने की नौकरी और 22 साल में शहादत
कारगिल की लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को भले ही धूल चटाई हो लेकिन हमने भी अपने बेहद तेज़-तर्रार और युवा सैन्य अधिकारियों को खो दिया था. इनमें कैप्टन मनोज पांडे, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन अनुज नायर जैसे नाम शामिल हैं. इन्हीं में से एक थे कैप्टन विजयंत थापर, एक ऐसा जवान जिसकी बदौलत भारत ने तोलोलिंग की चोटी पर तिरंगा फहराया.
कैप्टन थापर एक आर्मी परिवार में जन्मे थे. उनके पिता वीएन थापर भारतीय सेना में कर्नल रहे थे. विजयंत थापर के जन्मदिन पर पढ़िए उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ खास पहलु और वो ख़त जो उन्होंने अपनी शहादत से पहले परिवार के नाम लिखा.
आखिरी ख़त जो आंखें नम कर देगा
शहादत से पहले अपने परिवार को कैप्टन विजयंत थापर ने लिखा था, ‘जब तक आप लोगों को यह पत्र मिलेगा, मैं ऊपर आसमान से आप को देख रहा होऊंगा और अप्सराओं के सेवा-सत्कार का आनंद उठा रहा होऊंगा. मुझे कोई पछतावा नहीं है कि जिंदगी अब खत्म हो रही है, बल्कि अगर फिर से मेरा जन्म हुआ तो मैं एक बार फिर सैनिक बनना चाहूंगा और अपनी मातृभूमि के लिए मैदान-ए-जंग में लड़ूंगा. अगर हो सके तो आप लोग उस जगह पर जरूर आकर देखिए, जहां आपके बेहतर कल के लिए हमारी सेना के जांबाजों ने दुश्मनों से लोहा लिया था.’
सिर्फ 6 महीने नौकरी में शहादत दी
कैप्टन थापर 12 दिसंबर 1998 के दिन आधिकारिक तौर पर 2 राजपूताना राइफल्स का हिस्सा बने थे. अगले ही साल मई 1999 में पाकिस्तान की घुसपैठ के चलते युद्ध की शुरुआत हो गई. जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ी थी तो कैप्टन थापर की उम्र महज़ 22 साल थी. 28 जून 1999 के दिन तोलोलिंग चोटी पर जीत के बाद थापर अपनी टुकड़ी के साथ थ्री पिम्पल्स और नॉल पर कब्ज़े की लड़ाई लड़ रहे थे. ऊंचाई से छिपकर सुरक्षित स्थान से गोलीबारी कर रहे दुश्मनों से लोहा लेना बेहद कठिन था.
इस लड़ाई में थापर के कई साथी शहीद हो चुके थे. लेकिन थापर बिना रुके आगे बढ़ रहे थे. उनका जोश और हिम्मत देखकर सभी हैरान थे लेकिन तभी एक गोली आकर उनके माथे पर लगी. उस वक्त सेना में उनकी नौकरी को सिर्फ 6 महीने हुए थे.
दिल्ली में टीचर की 9232 वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
शिक्षक बनने के इच्छुक कैंडिडेट के लिए निकली दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) में वैकेंसी आई है. इसके तहत 9 हजार से भी ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है. कुल भर्ती 9232 जॉब पर होगी. इनमें प्राइमरी टीचर्स, स्पेशल एजुकेशन टीचर्स, टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों पर वैकेंसी निकली है. आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2018 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 31 जनवरी 2018 है. प्राइमरी टीचर: 1392 पद प्रतिमाह पे-स्केल: 9300-34800 रुपये और 4200 रुपये का ग्रेड पे. स्पेशल एजुकेशन टीचर: 605 पद प्रतिमाह पे-स्केल: 9300-34800 रुपये और 4600 रुपये का ग्रेड पे. TGT: 3411 पद प्रतिमाह पे-स्केल: 9300-34800 रुपये और 4600 रुपये का ग्रेड पे. PGT- 1460 पद प्रतिमाह पे-स्केल 9300-34800 रुपये और 4800 रुपये का ग्रेड पे. एजुकेशन क्वालिफिकेशन प्राइमरी टीचर/स्पेशल एजुकेशन टीचर: 12वीं पास, दो साल का डिप्लोमा/एलिमेंट्री एजुकेशन सर्टिफिकेट कोर्स/जूनियर बेसिक ट्रेनिंग या एलिमेंट्री एजुकेशन में ग्रेजुएट और CBSE से CTET पास.
TGT: बैचलर्स डिग्री न्यूनतम 45 फीसदी मार्क्स के साथ और CBSE से CTET पास.
PGT: मास्टर्स डिग्री/ट्रेनिंग एजुकेशन में डिप्लोमा.
उम्र सीमा
प्राइमरी टीचर/स्पेशल एजुकेशन टीचर: अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष.
TGT: अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष.
PGT: अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष.
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन 2 टीयर परीक्षा के तहत होगा. टीयर 1 में उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे और टीयर 2 परीक्षा में हासिल हुए मार्क्स के आधार पर चयन होगा.
नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार www.dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
