Home Blog Page 2887

शिवराज की पत्नी ने चूल्हे पर बनाया भोजन, सीएम ने बेटे संग उठाया आनंद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ चूल्हे की बनी रोटी खाते दिख रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आज पारंपरिक चूल्हे पर बने भोजन का निवास पर आनंद लिया और धर्मपत्नी एवं बच्चों के साथ ने पुरानी स्मृतियों को ताज़ा कर दिया. व्यस्तताओं के बीच परिवार के साथ ऐसे छोटे-छोटे मधुर क्षण सदैव मुझे एक नई ऊर्जा से भर देते हैं फोटो में मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह चूल्हे पर खाना बना रही हैं. बगल में शिवराज और उनके पुत्र कार्तिकेय बैठकर थाली में खाना खा रहे हैं

इस सरकारी पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन कर आसानी से पाएं Job

अगर आप बेरोज़गार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में, जिसके जरिए आपको बहुत आसानी से नौकरी मिल सकती है. केंद्र सरकार ने एक ऐसा पोर्टल बनाया है, जहां आप रजिस्‍ट्रेशन कराने के बाद अच्‍छी नौकरी हासिल कर सकते हैं.
इस पोर्टल का नाम है- नेशनल करियर सर्विस (NSC). इस पोर्टल की खास बात ये है कि इस पर कंपनियां भी रजिस्‍टर्ड हैं और जॉब संबंधी अपनी जरूरतें वे इस पोर्टल पर अपलोड करती रहती हैं. इसे देख कर आप अपनी पसंद की नौकरी के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. इस पोर्टल से अब तक लगभग 7 लाख लोगों को जॉब्‍स मिल चुकी है. क्या है NSC: नेशनल जॉब पोर्टल एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है जिसको मिनिस्‍ट्री ऑफ लेबर एंड इम्‍पलॉयमेंट द्वारा तैयार किया गया है. यहां नौकरी पाने वाले और नौकरी देने वाले दोनों ही अपनी रिक्‍वायरमेंट अपलोड करते हैं. इस पोर्टल पर गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्‍टर दोनों की वैकेंसी रहती है. इसके अलावा स्किल प्रोवाइडर, काउंसलर, प्‍लेसमेंट एजेंसी और गवर्नमेंट डिपार्टमेंट भी अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं.
यूनिक आईडी होना जरूरी: इस पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन कराने के लिए आपके पास यूनिक आईडी होना जरूरी है, जिनमें आधार नंबर, पेन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड आदि शामिल हैं. इनमें से कोई भी आईडी होने पर आप रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं.
ऐसे कराएं रजिस्‍ट्रेशन: आप www.nsc.gov.in पोर्टल पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं. साइन अप पर क्लिक करके आपको डिटेल फीड करनी होगी. इसके बाद आपके फोन नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे फीड करते ही आपका रजिस्‍ट्रेशन हो जाएगा.

डंपर की चपेट में राहगीर- मौत

राजेश अवधिया//गोपालगंज// गोपालगंज बाजार चौक मैं तेज गति चल रहा है डंपर ने राह चलते राहगीर को अपनी चपेट में लिया जिस की मौके पर ही मौत हो गई ट्रक ने उसे कोई चलते हुए बिजली के खंबे को तोड़कर आगे बढ़ गया अज्ञात व्यक्ति जिस की दुर्घटना में मृत्यु हुई है उसकी पहचान नहीं हो पाई है

JIO 399 के रिचार्ज पर देगी 3,300 रुपये तक का cashback Offer 26 December to 15 January

1

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते 199 और 299 रुपये के रिचार्ज वाली हैप्पी न्यू ईयर स्कीम के बाद रिलायंस जियो ने एक और प्लान पेश किया है। अब उसने 399 रुपये के रिचार्ज पर मिलने वाले कैशबैक को बढ़ाकर 3,300 रुपये करने का एलान किया है।कंपनी सूत्रों के मुताबिक 26 दिसंबर से 15 जनवरी तक 399 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज करवाने पर 3,300 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।इसमें 400 रुपये माईजियो कैशबैक वाउचर के रूप में और 300 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक वाउचर वॉलेट में मिलेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न ई-कॉमर्स साइटों के 2,600 रुपये तक के डिस्काउंट वाउचर भी इस रिचार्ज पर दिए जाएंगे।जियो ने 10 नवंबर को 399 रुपये के रिचार्ज पर 2,599 रुपये तक के कैशबैक का ऑफर शुरू किया था। पहले यह ऑफर 25 नवंबर तक था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया गया।यह तारीख बीतते ही कंपनी ने फिर कैशबैक बढ़ाकर नया ऑफर जारी कर दिया है। पिछले हफ्ते कंपनी ने 199 और 299 रुपये के रिचार्ज वाली हैप्पी न्यू ईयर स्कीम की घोषणा की थी।इसके तहत 199 रुपये के रिचार्ज पर रोजाना 1.2 जीबी 4जी डाटा और 299 रुपये के रिचार्ज पर रोजाना दो जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा।28 दिन तक के लिए होने वाले इन दोनों ही रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉल, एसएमएस और जियो एप की सुविधा पूर्ववत होगी। इस स्कीम से पहले रोजाना एक जीबी डाटा वाला प्लान कम से कम 309 रुपये से शुरू होता था।

12 वर्षीय लड़के ने अपनी बहादुरी और समझदारी से पैसेंजर ट्रेन रोक कर बचाई सैकड़ों लोगों की जान

0

वो 5वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक लड़का है, लेकिन उसकी बहादुरी और सूझ-बूझ के आगे सब कम हैं. बिहार राज्य के अधिकारियों ने उसकी वीरता को सम्मानित करने का फैसला किया है क्योंकि उसने अपनी समझदारी से कई ज़िंदगियां बचाई हैं.

जी हां, इस बहादुर बच्चे का नाम भीम यादव है और उम्र मात्र 12 साल. भीम यादव ने एक तेज़ रफ़्तार पैसेंजर ट्रेन को टूटे हुए रेलवे ट्रैक क्रॉस करने से पहले रोककर सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली. सूत्रों के मुताबिक़ अधिकारीयों द्वारा दिया जाने वाला इनाम नक़द या फिर कोई प्रमाण पत्र हो सकता है.आइये अब जानते हैं इस बहादुर लड़के के बारे में: 12 वर्षीय भीम यादव मंगलापुर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में पढ़ाई करता है. 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले यादव ने अदम्य साहस का परिचय दिया है. भीम ने ट्रेन के ड्राइवर को जो आगे आने वाले खतरे से अनजान था, को इस खतरे से अवगत कराया कि पश्चिम चंपारण जिले में ट्रैक ख़राब है. इसके लिए उसने भयानक ठण्ड में साहस का परिचय देते हुए अपनी लाल कमीज को उतार कर पटरी पर खड़े होकर लहराना शुरू किया, ताकि ट्रेन में सवार लोगों की जान बचाई जा सके.  स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी, हरेंद्र झा ने Gulf News को बुधवार को बताया, ‘वास्तव में ये बहादुरी भरा कदम है. हम उसे उसकी बहादुरी के लिए और यात्रियों की जान बचाने के लिए इनाम देंगे, जो नक़द या फिर कोई प्रमाण पत्र हो सकता है. हम अभी भी इसके बारे में फैसला कर रहे हैं, लेकिन एक बात निश्चित है कि उसे पुरस्कृत ज़रूर किया जाएगा.’ हरेंद्र झा के अनुसार, उनको अखबारों के माध्यम से भीम की बहादुरी के बारे में पता चला और उन्होंने अपने साथी अधिकारियों के साथ भी लड़के की हिम्मत की बात शेयर की.
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ़ पब्लिक रिलेशन ऑफ़िसर, राजेश कुमार ने Gulf News से कहा, ‘वास्तव में हमें इस बहादुर लड़के पर गर्व है और हम उसकी बहादुरी को सलाम करते हैं.’

क्या था पूरा मामलाबीते सोमवार (18 दिसंबर) की सुबह जब भीम अपने बागों की तरफ जा रहा था, तभी उसने गोरखपुर-नारकातिगंज रेलवे लाइन पर टूटे रेल ट्रैक को देखा. ये देखते ही वो जितनी तेज़ हो सकता था उतनी तेज़ ट्रैक पर ही दौड़ने लगा और अपनी शर्ट उतार कर लहराने लगा, ताकि तेज़ी से आती हुई ट्रेन को रोका जा सके, जिसमें हज़ारों यात्री सवार थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरू में तो ड्राइवर को पता ही नहीं चला था कि हो क्या रहा है. जब परेशान भीम ने अपनी लाल शर्ट को झंडे की तरह दिखा कर ख़तरे का इशारा किया, तो पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने आपातकालीन ब्रेक लगा कर ट्रेन को बीच रस्ते में रोक दिया. उसके बाद ड्राइवर को पता चला कि आगे रेलवे ट्रैक टूटा हुआ था.

भीम ने बताया कि उसने कई बार दूसरे इलाकों के लड़को की बहादुरी के किस्से सुन रखे थे. और शायद इसीलिए वो इस तरह का कदम उठाने की हिम्मत कर पाया.

एक स्थानीय मीडिया से बात करते हुए भीम ने कहा,

‘एक बार मैं के एक गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था, जहां पर सब लोग गाँव के एक लड़के की बहादुरी की बातें कर रहे थे. गांववालों द्वारा उस लड़के की तारीफ़ होते हुए देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ था उस वक़्त. मैं भी अपने गांव और समाज के लिए कुछ ऐसा करना चाहता था ताकि लोग मेरे बारे में भी इसी तरह बात करें और मेरी तारीफ़ करें. मैं बहुत खुश हूं कि मैं इतने सारे लोगों की जान बचा पाया.’
गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में देश में ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कई हादसे हुए हैं और कई लोगों की जानें भी गई हैं. भारत सरकार के विश्लेषण में संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में 31 मार्च, 2017 और 11 अगस्त, 2017 को पेश किए गए आंकड़ों के हिसाब से पिछले 10 सालों में 2016-17 में ट्रेनों के पटरी पर उतरने से हुए हादसों में भारत में मृत्यु दर सबसे ज़्यादा है.

बहादुर भीम यादव के जज़्बे को सलाम!

Good News ! अब टूटने के बाद अपने आप ठीक हो जाएगी मोबाइल स्क्रीन

जापान के एक स्टूडेंट ने इसकी खोज की है. यूनिवर्सिटी ऑफ टोकियो के प्रोफेसर तागुजो ने इस बात को माना है. उन्होंने इस ग्लास को फोन स्क्रीन और नाजुक डिवाइस के लिए बेस्ट बताया है.

अब स्क्रीन दबाकर ठीक की जा सकती है टूटी मोबाइल स्क्रीन.

नई दिल्ली: कई लोग मोबाइल की स्क्रीन से काफी परेशान रहते हैं. क्योंकि उनसे हर बार स्क्रीन टूट जाती है और कई पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन अब ऐसी मोबाइल स्क्रीन आ गई है. जो टूटने के बाद अपने आप जुड़ जाएगी. हैरान रह गए न… पर ये सच्चाई है. the guardian की खबर के मुताबिक, जापान के एक स्टूडेंट ने इसकी खोज की है. यूनिवर्सिटी ऑफ टोकियो के प्रोफेसर तागुजो ने इस बात को माना है. उन्होंने इस ग्लास को फोन स्क्रीन और नाजुक डिवाइस के लिए बेस्ट बताया है.इस ग्लास को कहते हैं पॉलियर-थियोरेस
जापान के युवा शोधकर्ताओं ने इस बात का दावा किया है. इस ग्लास को पॉलियर-थियोरेस कहा जाता है. कहा गया है कि स्क्रीन टूटने के बाद हाथ से दबाए जाने से ही ठीक हो जाएगा. इसे पिघलाने के लिए गर्मी की जरूरत नहीं होगी. इस ग्लास को काफी मजबूत माना जा रहा है. इस ग्लास की खोज एक जापान के स्टूडेंट ने की है. गोंद बनाने जा रहे थे बन गया ग्लास
इस ग्लास की खोज यू यानागिसावा ने की है. जो एक स्कूल ग्रेजुएट है. लेकिन ये खोज गलती से हुई है. बता दें, वो एक गोंद बनाना चाह रहे थे. लेकिन उन्होंने पाया कि पॉलीमर को जब काटा जाता है तो दोनों किनारे आपस में जुड़ जाते हैं और स्ट्रांग शीट में तबदील हो जाते हैं. दबाने के बाद कुछ ही घंटे में टूटी स्क्रीन वापस जुड़ जाती है. उम्मीद की जा रही है कि इसके आने के बाद ई वेस्ट में कमी आएगी और लोग टूटी स्क्रीन यूज नहीं करेंगे. अब ये देखना होगा कि कब ये स्क्रीन फोन मार्केट में आएगी.

Big Breaking ! इधर ‘टाइगर जिंदा है’ हुई सुपरहिट, उधर सलमान के खिलाफ एक और केस हुआ दर्ज

बॉलीवुड के दंबग सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ अनुसूचित जाति की भावनाओं को आहत करने को लेकर अंधेरी पुलिस थाने में शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई. नई दिल्ली: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ अनुसूचित जाति की भावनाओं को आहत करने को लेकर अंधेरी पुलिस थाने में शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई. इन दोनों कलाकारों ने सार्वजनिक मंच से ‘भंगी’ शब्द का इस्तेमाल किया था. खबर की पुष्टि करते हुए रोजगार अघाड़ी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि “हम ऐसे शब्दों का उपयोग करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, जिन्होंने हमें बुरा महसूस कराया है. हमने एक शिकायत दर्ज कराई है और हम सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे. कानून के अनुसार, उन्हें पांच साल का कारावास भुगतना होगा.”

यह पूछे जाने पर कि सलमान के पास ढेर सारे प्रशंसक हैं और उन्हें आसानी से जमानत मिल जाएगी, तो मासूम ने कहा, “कोई भी कानून से बड़ा नहीं है, चाहे वह कोई आम नागरिक हो या फिर कोई कलाकार. और जहां तक बात प्रशंसकों की है तो केवल विशिष्ट वर्ग ने ही उन्हें सलमान खान द स्टार नहीं बनाया है, बल्कि इसके पीछे दलितों का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है. ऐसे आदमी का कौन समर्थन करेगा जो अपने प्रशंसकों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करता है? हमें बुरा लगा है.”

रोजगार अघाड़ी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव नवीन रामचंद्र लाडे ने शिकायत दर्ज कराई है. लाडे के वकील द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “कैटरीना के साथ एक टीवी शो में पहुंचे सलमान ने ‘भंगी’ शब्द का इस्तेमाल कर अनुसूचित जाति समुदाय का अपमान किया है.” अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपने साक्षात्कार में कहा, ‘क्या मैं भंगी जैसी दिखती हूं.’ ऐसा प्रतीत हो रहा कि वह अपने बयान से पूरे समाज के प्रति हीन भावना को बढ़ावा दे रही हैं, सलमान ने भी जानबूझकर अनुसूचित जाति का अपमान किया है.
लाडे ने यह भी कहा कि मैंने अनुसूचित जाति का सदस्य होने के कारण खुद को अपमानित और प्रताड़ित महसूस किया है. सलमान और शिल्पा द्वारा दिए गए बयानों से मुझे बहुत दर्द हुआ और बुरा लगा है.

(इनपुट आईएएनएस से)

बस से गिरी युवती की मौत

सिवनी–चलती बस से युवती उतरी मौके पर मौत,ग्राम बीचुवा माल थाना केवलारी के रहने वाली थी 20 वर्ष की राम बाई पिता बुद्ध राम धुवे,बोथिया से मजदूरी कर के लोट रही थी सिद्ध घाट चौराहा की घटना,सरस्वती ट्रेवल्स की है बस mp 51 p 0139 से घटी घटना,इस बस के नीचे आने से चोटिल राम बाई को 108 केवलारी नैनपुर अस्पताल ले आई डॉ ने म्रत घोषित किया थाना केवलारी की घटना