Home Blog Page 2872

दुनिया घूमने की प्रेरणा चाहिए तो इस लड़की से मिल लो, 130 दिन में ये साइकिल पर दुनिया नापने निकली है

दुनिया घूमने के सपने तो बहुत लोग देखते हैं, लेकिन इन सपनों को कम ही लोग साकार कर पाते हैं लेकिन 19 साल की वेदांगी इस मामले में अपवाद हैं. छोटी सी उम्र में ही वो न केवल दुनिया घूमने का रोडमैप तैयार कर चुकी हैं, बल्कि अपनी इस यात्रा को वे साइकिल से ख़त्म करने की योजना बना रही हैं.nपुणे में पैदा हुई वेदांगी कुलकर्णी इस दौरान 29000 किलोमीटर की यात्रा करेंगी और अगर सब कुछ सही रहा, तो वे 130 दिनों में इस यात्रा को ख़त्म कर विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित कर सकती हैंवेदांगी यूके के बॉर्नमाउथ यूनिवर्सिटी की सेकेंड इयर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की छात्रा हैं. वे जून 2018 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से अपनी शुरुआत करेंगी. वेदांगी ने कहा कि ‘सबसे पहले मैं ऑस्ट्रेलिया जाऊंगी फिर न्यूज़ीलैंड, अलास्का, अमेरिका से होते हुए कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, फ़्रांस, बेल्ज़ियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फ़िनलैंड, रूस, मंगोलिया और चीन की यात्रा के लिए निकलूंगी. मैं अपनी इस यात्रा के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे लगता है कि ये मेरी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होगा.’

वेदांगी को अपना टारगेट पूरा करने के लिए हर रोज़ लगभग 320 किलोमीटर साइकिल चलानी होगी. पिछले कुछ महीनों से वो अपने टारगेट को पूरा करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रही है और अपनी साइकिल से वो रोज़ सैंकड़ों किलोमीटर की यात्रा करती है. वो अपनी ट्रिप के लिए हैशटैग StepUpAndRideOn का इस्तेमाल कर रही हैं. ये एक ऐसा कैंपेन होगा जिसमें साहस और अपने डर पर जीत पाने जैसी चीज़ों को महत्व दिया जाएगा.

लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब वेदांगी इस तरह के रोमांचक एडवेंचर के लिए अपने आपको तैयार कर रही हैं. इससे पहले भी जुलाई 2016 में वेदांगी ने मनाली से खरदुंग ला और फिर ड्रास की यात्रा की थी. इसे भारत की सबसे कठिन यात्राओं में से एक माना जाता है. 2017 में भी उन्होंने बॉर्नमाउथ से लेकर John O’Groats तक की 1900 किलोमीटर की यात्रा की थी.

वेदांगी को अपने एडवेंचर के लिए शुभकामनाएं.

शादी के लिए करियर छोड़ने वाली पत्नी के हक़ में फ़ैसला देते हुए कोर्ट ने 2.7 लाख मुआवज़ा देने को कहा

0

दिल्ली के एक न्यायालय ने घेरलु हिंसा के मामले में, महिला के हक़ में एक ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाया है.

Additional Sessions Judge A K Kuhara ने महिला की अपील पर सुनवाई करते हुए फ़ैसला सुनाया कि महिला के पति को उसे 2.7 लाख रुपये देने होंगे.

महिला ने 2000 में अपना करियर छोड़कर शादी कर के Settle होने का फ़ैसला किया था. कोर्ट में महिला की दलील थी कि वो एक फ़िल्ममेकर थी और शादी के बाद उसने अपने करियर को छोड़ दिया था.

जज ने अपने Ruling में कहा,

अपीलकर्ता ने अमेरिका से फ़िल्म मेकिंग का कोर्स किया था. 2000 में शादी के बाद उन्होंने फ़िल्म लाइन छोड़ दी थी.

जज ने ये भी कहा कि महिला की Qualifications सिर्फ़ फ़िल्म इंडस्ट्री में ही काम आ सकती है. ये पेशा बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव से भरा है. जज ने अपने फ़ैसले में कहा कि समाज में लैंगिक समानता स्थापित होनी चाहिए. इसके साथ ही जज ने ये भी कहा कि अगर महिला में आत्मनिर्भर बनने के गुण हैं, तो उसे अपने पैरों पर खड़े होने का पूरा मौका मिलना चाहिए.

कोर्ट ने इस बात को तवज्जो दी कि कई बार सफ़ल महिलाएं भी शादी बिगड़ने से टूट जाती हैं. ज़िन्दगी की दौड़ में वापस शामिल होने के लिए ऐसी महिलाओं को भी वक़्त लगता है.

जीते हैं और महिला को महीने में मिलने वाले 1 लाख रुपये कम हैं. महिला के पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे, इस दलील को भी कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया.

2015 में एक Trial Court ने महिला को Compensation के रूप में 1.7 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. इस फ़ैसले को महिला ने ऊपरी अदालत में Challenge किया था. महिला ने अपनी शिकायत में ये कहा था कि उसके पति और सास ने उस पर अत्याचार किये.

कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ ये कहना मुश्किल है. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी न्यायाधीश ने महिला की शिक्षा को ध्यान में रखकर फ़ैसला सुनाया है.

औद्योगिक क्षेत्र सिवनी में उपलब्ध है भूखण्ड

सिवनी –महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सिवनी ने बतसया की म.प्र. राज्य औद्योगिक भूमि एवं प्रबंधन नियम 2015 के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी के अंतर्गत अर्धशहरी औद्योगिक क्षेत्र सिवनी में दो भूखण्ड क्रमश: 6 एवं 23- 743, 743 वर्गमीटर (100न्80) कुल 8000 वर्गफीट ऑनलाईन आवंटन हेतु उपलब्ध है। उक्त भूमि का विवरण एवं ऑनलाईन आवेदन के आवंट नियम के निर्देश उद्योग विभाग की वेबसाईट www.mpmsme.gov.in/onlineland में देखे जा सकते है। इच्छुक उद्यमी/निवेशक 10 जनवरी प्रात: 10.00 बजे सेे 17 जनवरी 18 सायं 5.00 तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने उठाया ये कदम

सिवनी–विद्युत मंडल के छिंदवाड़ा रोड इस्तिथ कारीरात सब स्टेशन पर किसानों ने कबजा कर धरना दिया है,

किसान दो माह से बिजली कटौती से परेशान है,जिसके चलते किसानों ने पॉवर हाउस पर ही कबजा कर लिया है एवं बिजली की 24 घंटे लगातार सप्लाई जी मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए अभी जारी था।

हालॉकि खबर लगते ही लखनवाडा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुच कर किसानों को समझाइस दे रहा है।

8 डिग्री पहुँचा तापमान

सिवनी- नए वर्ष के आगमन के साथ साथ जिले के ठंड भी तेजी से बढ़ रही है,गत सप्ताह 11 डिग्री सेलियस पर टिका पारा आज सुबह 8 डिग्री से. पहुच गया।

दिन में सूर्य की धूप ठंड को कम नहीं कर पा रही है,घरो के बाहर भी आम नागरिक ठंड से बचाव से गर्म कपडे उपयोग कर रहे है।

मौसम विभाग की माने तो आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह ठंड का असर बना रहेगा।

लड़की देखने गए पिता सहित पुत्र की डम्पर की चपेट में आकर मौत

सिवनी- जिले के बंडोल थाना अंतर्गत आने वाले कुकलाह चौराहा पर गत 3 जनवरी की रात 8 बजे अपनी पुत्री के लिये लड़का देखने जा रहे बरघाट थाने के ग्राम बुढेना निवासी पिता एवम पुत्र डंपर की टक्कर से मौत हो गई है,

मिली जानकारी के मृत मनोज पिता राजकुमार ब्रम्हे उम्र 22 एवम उसके पिता राजकुमार पिता महतलाल ब्रम्हे उम्र 40 है।

चुस्त नवनीत पांडेय हो रहे है राजनीती का शिकार

सिवनी- विगत 2 माह पूर्व युवा नगरपालिका सीएमओ नवनीत पांडेय ने जिस तरह से नपा के सभी 24 पार्षदो एवं नपा अध्यक्ष द्वारा पूर्व में की जा रही मनमानी पर रोक लगायी है,उसके बाद से सभी दलो के पार्षद इस युवा अधिकारी को विवादित बनाये रखने का कोई मौका नही छोड़ रहे है।

दरअसल नपा के विभिन्न विभागों के प्रभारी कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्य विभाजन के बाद से आय के अनेक जरिये बन्द होने से नपाध्यक्ष विशेष रूप से परेसान थी। ऐसे में कल 3 जनवरी को रानी दुर्गावती वार्ड के निर्दलीय पार्षद की आड़ में एक ऐसी घटना कारित कराई गई जिसने नवनीत पांडेय का कोई दोष नही था।

सूत्रों की माने तो नपा में पदस्थ इंजिनियर नेहा चौहान द्वारा रानी दुर्गावती वार्ड के स्वीकृत कार्यो की फाइल नपा सीएमओ के अनुमोदन के बाद भी दबा कर रखी गई थी ।

ऐसे में क्या नेहा चोहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना वाजिब था,परंतु पार्षद नेहा चोहान की बजाय सीएमओ को ही दोषी करार दे रहे है जबकि वो अपना कार्य पूर्व में पूर्ण कर चुके थे।

देखना यह है कि क्या नगर की जनता युवा ,कार्यशील ,मेहनती सीएमओ के साथ खड़ी होती है या फिर ये युवा अधिकारी नपा की खतरनाक राजनीति का शिकार हो कर घर बैठ जायेगे।

बड़ी खबर – MP में डीजल पेट्रोल फिर होगा महँगा

MP में डीजल पेट्रोल फिर होगा महँगा भोपाल– आज शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल की बैठक सम्पन्न हुई जहाँ वीभन्न निर्णय लिये गए,
1-आपदा प्रबंधन विभाग में 7 पदों को मंजूरी 2-डीजल-पेट्रोल पर 50 पैसे सेस लगेगा 3-सेस का पैसा सड़कों पर होगा खर्च 4-करीब 1300 सरकारी स्कूलों का होगा उन्नयन  5-फर्नीचर के लिए 100 करोड़ मंजूर 6- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उपविजेता रहने पर सरकार ने 50 लाख के इनाम को दी मंजूर  7-माध्यमिक शिक्षा के विस्तार के लिए 2020 योजना के लिए 65.50 करोड रुपए स्वीकृत, 1736 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे 8- BKअहिरवार सेवानिवृत्त प्राचार्य पन्ना की पेंशन नहीं रोकी जाएगी 9-अनुसूचित जाति कल्याण विभाग कन्या प्रोत्साहन योजना जारी रहेगी 10- थानों में बाउंड्री वॉल बनाने को मंजूरी  11-अंध मूक बधिर शालाओं को मंजूर