Home Blog Page 2839

आशु अग्रवाल बने राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

सिवनी-आशीष अग्रवाल’आशु’ बने लगातार चौथी बार राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष

सिवनी राइस मिल एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव मे नगर बी जे पी के उपाध्यक्ष और जिला हमाल संघ के अध्यक्ष एवं चावल उद्योग महासंघ के प्रदेश सचिव आशीष अग्रवाल ‘आशु’ वृन्दावन होटल मैं हुए चुनाव मे लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने गए है 41 मिलर ने उनके पक्ष मे वोट देकर उन्हें अपना अध्यक्ष चुना है जबकि उनके खिलाफ एक भी मिलर ने वोट नही दिया है।प्रदेश मे ये पहला मौका है जब हमाल संघ का अध्यक्ष और मिलर संघ का अध्यक्ष एक ही व्यक्ति बना है।

मेनका ने 25 प्रतियोगियों को पछाड़कर जीता ऑल इंडिया कैंपस प्रिसेंस का खिताब

सिवनी शहर की लड़की मेनका राय ने फैशन की दुनिया में अपना मुकाम हासिल कर कैंपस प्रिसेंस का खिताब अपने नाम किया है. कैंपस प्रिसेंस में जाने से पहले मेनका मॉडलिंग की दुनिया से बिल्कुल अंजान थी.

सिवनी शहर की लड़की मेनका राय ने फैशन की दुनिया में अपना मुकाम हासिल कर कैंपस प्रिसेंस का खिताब अपने नाम किया है. कैंपस प्रिसेंस में जाने से पहले मेनका मॉडलिंग की दुनिया से बिल्कुल अंजान थी. वहीं मिस इंडिया के ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई है.

मिस इंडिया के बामेनका ने 25 प्रतियोगियों को पछाड़कर जीता ऑल इंडिया कैंपस प्रिसेंस का खिताबद ही मेनका को कैंपस प्रिसेंस में जाने का मौका मिला. 25 लड़कियों को हराकर मेनका ने कैंपस प्रिसेंस का क्राउन अपने नाम किया और यहीं से मिस डीवा में जाने का मौका मिला. हालांकि मिस यूनिवर्स में वह क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन अब वह मिस यूनिवर्स के लिए जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मिस यूनिवर्स का क्राउन जीतना ही उनका सपना है. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हो पाई हैं. इसके अलावा अब मेनका को मॉडलिंग और एड फिल्म के भी कई ऑफर मिले हैं.

शादी के लिये हो रहे है लड़कियो के अपहरण N R B की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भोपाल-देश में घटते लिंगानुपात का साइड इफेक्ट बेटियों के अपहरण के रूप में सामने आ रहा है। एनसीआरबी-2016 की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल देश में कुल 66, 225 लड़कियों का अपहरण किया गया इनमें से आधी से ज्यादा यानी 33, 855 लड़कियों का अपहरण सिर्फ शादी के लिए किया गया।
दरअसल घटते लिंगानुपात के चलते देश के कई इलाकों में लड़कों की शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही हैं, ऐसे में शादी के लिए लड़कियों को अगवा करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक नवजात से लेकर 6 साल की उम्र तक की 139 बच्चियों का एवं 6 साल से 12 वर्ष की 666 बच्चियों का अपहरण शादी के लिए किया गया। उल्लेखनीय है कि 2014 से एनसीआरबी ने अपहरण के कारणों को सूचीबद्ध करना शुरू किया था। जिसके चलते ही शादी के लिए हो रहे अपहरण के आंकड़े सामने आए हैं।
शादी के लिए लड़कों का भी अपहरण
2016 में शादी के लिए 59 लड़कों का भी अपहरण किया गया। नाबालिग सहित 18 से 30 साल की उम्र तक के 57 लड़के एवं 30 से 60 साल के बीच के एक पुस्र्ष का अपहरण शादी के लिए किया गया। इस साल कुल 23,350 पुस्र्षों का अपहरण किया गया।
महिलाओं के खिलाफ अपराध में 20 फीसदी अपहरण के
अगर महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े देखें तो 2016 में देशभर में 3,38,954 अपराध दर्ज किए गए जिनमें पीड़ित महिलाएं थी। दर्ज अपराधों में 66,525 मामले यानी 19.62 फीसदी केवल अपहरण के हैं। वहीं कुल अपहरण 89,875 में से महिलाओं को अगवा करने का ये आंकड़ा 74 फीसदी है।
किस मामले में कितने अपहरण
अगर अपहरण के कारण की बात करें तो 37.7 फीसदी शादी के अलावा, अवैध संबंध के लिए 2.1, हत्या के लिए 1.3, गैर कानूनी गतिविधियों के लिए 1.2, गोद लेने 0.8, फिरौती 0.8, बदला 0.6, वेश्यावृति 0.1, भिखारी बनाने 0.1, अन्य कारण 55.4 फीसदी अपहरण किए गए।
मध्य प्रदेश में 70 फीसदी लड़कियों का अपहरण
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में कई सालों से मध्य प्रदेश पहले पायदान पर है। वहीं 2016 में अपहरण के मामले में भी मध्य प्रदेश 7237 (8.1 फीसदी) अपहरणों के साथ चौथे स्थान पर है। इनमें 69.00 फीसदी यानी 4994 लड़कियों का अपहरण हुआ है। वहीं इस मामले में मध्यप्रदेश 2014 में 7833 अपहरणों के साथ दूसरे एवं 2015 में 6778 अपहरणों के साथ पांचवें स्थान पर रह चुका है।

लड़कियों-महिलाओं के अपहरण के मामले

उम्र मामले

0-6 139

6-12 666

12-16 6461

16-18 9671

18-30 14,539

30-60 2320

60 से उपर 0

अपहरण के मामले में टॉप 4 में मध्य प्रदेश

राज्य मामले

उत्तर प्रदेश 15,898 (18.1)

महाराष्ट्र 9,333 (10.6)

बिहार 7324 (8.3)

मध्यप्रदेश 7237 (8.1)

बिगड़ेगा सांस्कृतिक परिवेश
लिंगानुपात में सुधार नहीं हुआ तो इस प्रकार की घटनाएं और तेजी से बढ़ेंगी। इस प्रकार की घटनाएं उत्तर भारत के राज्यों में ज्यादा और दक्षिण में कम होते हैं। यह सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश पर भी निर्भर करता है। भले इस मामले में यूपी टॉप पर है, लेकिन जनसंख्या औसत के मामले में हरियाणा की स्थिति बहुत खराब है – प्रो. महेश शुक्ला, समाजशास्त्री

भारत में लिंगानुपात (2011 की जनगणना के मुताबिक)

राष्ट्रीय – 943

राज्य प्रति हजार पुस्र्षों पर महिला

पंजाब-895

हरियाणा -879

जम्मू और कश्मीर-889

सिक्किम-890

उत्तर प्रदेश -912

प्रवेश द्वार का शिलान्यास न होने की वजह-वारासिवनी में विवाद

राज्यसभा सांसद ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा का अनावरण

बालाघाट : वारासिवनी में विवाद और आपत्ति के चलते स्वत्रंतता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाये जाने वाले प्रवेश द्वार का शिलान्यास आखिरकार नही हो पाया। यहां राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के द्वारा शिलान्यास किया जाना था। हालाकि कस्तुरचंद जी वर्मा एवं अमर शहीद दशाराम फुलमारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यहां बतादे कि वारासिवनी में 92 स्वतंत्रता संग्राम थे और महज 3 सेनानियों के नाम पर प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया जाना था। यही कारण है कि सभी सेनानियों के सम्मान की मांग को लेकर गांधी चैक पर स्वतत्रता संग्राम सेनानी उत्ताधिकारी संगठन के अध्यक्ष आनंद ताम्रकार के द्वारा भूख हड़ताल की जा रही है।

पुरे मध्यप्रदेश में सबसे अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालाघाट के वारासिवनी में थे यहां 92 स्वतंत्रता सेनानी रहे है जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अहम योगदान दिया था। दरअसल वारासिवनी नपा के द्वारा 3 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर प्रवेश द्वार का शिलान्यास कराया जा रहा था। यही कारण है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उतराधिकार समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने आपत्ति उठाकर अध्यक्ष के द्वारा भूख हड़ताल शुरूकर दी गई है। जिनका आरोप है कि सभी 92 सेनानियों का सम्मान पुर्वक प्रवेश द्वार में नाम हो और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर एक ही प्रवेश द्वार बनाया जाये ताकि किसी भी सेनानी के साथ भेदभाव न हो पाये और उनका कहना है कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी आकर उन्हें पुख्ता आश्वासन नदी देता तब तक उनकी  हड़ताल जारी रहेगी।

इनका कहना है : –

हमारी मंाग है कि 3 प्रवेश द्वार न बनाकर एक प्रवेश द्वार बनाया जाये और उसमें सभी 92 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम रखे जाये। इसके लिए हमने आपत्ति दर्ज कराई है। जब तक आश्वासन नही मिलता भूख हड़ताल जारी रहेगी।

आनंद ताम्रकार अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी संगठन। 

प्रवेश द्वार में सभी के नाम होने चाहिए वे हमारे आदर्श रहे है उनका काफी योगदान रहा है जब भी प्रवेश द्वार बने सभी का नाम उसमें होना चाहिए।

गौरव पारधी समाज सेवी वारासिवनी।

 

31 को चन्द्रग्रहण खास बाते : 176 साल बाद बना पुष्य नक्षत्र का योग, ये होगा राशियों पर असर

सिवनी-खग्रास चन्द्रग्रहण – 31 जनवरी 2018
(भूभाग में ग्रहण समय – शाम 5.17 से रात्रि 8.42 तक) (पूरे भारत में दिखेगा, नियम पालनीय ।)
चन्द्रग्रहण बेध (सूतक) का समय
सुबह 8.17 तक भोजन कर लें । बूढ़े, बच्चे, रोगी और गर्भवती महिला आवश्यकतानुसार दोपहर 11.30 बजे तक भोजन कर सकते हैं । रात्रि 8.42 पर ग्रहण समाप्त होने के बाद पहने हुए वस्त्रोंसहित स्नान और चन्द्रदर्शन करके भोजन आदि कर सकते हैं ।
ग्रहण पुण्यकाल
अधिकांश स्थानों में पुण्यकाल का समय लगभग शाम 5.17 से रात्रि 8.42 के बीच समझें ।)

ग्रहण के समय पालनीय
(1) ग्रहण-वेध के पहले जिन पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियाँ डाल दी जाती हैं, वे पदार्थ दूषित नहीं होते । जबकि पके हुए अन्न का त्याग करके उसे गाय, कुत्ते को डालकर नया भोजन बनाना चाहिए ।
(2) सामान्य दिन से चन्द्रग्रहण में किया गया पुण्यकर्म (जप, ध्यान, दान आदि) एक लाख गुना । यदि गंगा-जल पास में हो तो चन्द्रग्रहण में एक करोड़ गुना फलदायी होता है ।
(3) ग्रहण-काल जप, दीक्षा, मंत्र-साधना (विभिन्न देवों के निमित्त) के लिए उत्तम काल है ।
(4) ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम जप अवश्य करें, न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।
वैज्ञानिकों की राय-
खबरें हैं कि 150 साल 31 जनवरी को ऐसा चंद्र ग्रहण होने जा रहा है जिसमें चांद नीले रंग का दिखाई देगा। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इसदिन चांद बेहद चमकीला होगा। यह नजारा बेहद अद्भु होगा। वैज्ञानिकों ने बताया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान चांद का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से से ज्यादा चमकीला होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 1866 में चंद्र ग्रहण के दौरान नीला चांद देखने को मिला था। अब अगला चंद्र ग्रहण 31 दिसंबर 2028 को होगा जब चांद नीला दिखाई देगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ग्रहण रात्रि में होगा जो कि पूर्वी एशिया, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

ज्योतिषाचार्यों की राय-
31 जनवरी को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में भारतीय ज्योतिषाचार्यों की राय है कि ऐसा ग्रहण भारत में 35 साल बाद देखने को मिलेगा। यह ब्लू मून या सुपर मून और ब्लड मून तीन रंगों में देखा जा सकेगा। भारत में अधिकांश हिस्सों में आज के दिन चांद हल्के लाल रंग का दिखाई देगा।

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु हुआ भूमिपूजन

सिवनी-/ गोटेगांव-स्वास्थ्य की चिंता छोड़ डाक्टरो के मना करने के बाद भी गुरु गुफा पहुँचे शंकराचार्य जी संकल्प किया पूर्ण किया भूमि पूजन बनेगा आदि शंकराचार्य जी की वास्तविक दीक्षा स्थली पर भव्य मंदिर

गोटेगाव साकल घाट के पास हीरा पुर गोविन्द नाथ वन जो कि आदि शंकराचार्य जी की वास्तविक दीक्षा स्थली है यहाँ पर हजारों भक्तों व्यापक उपस्थिति में ज्योतिष एवं द्वारका शारदा जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वारूपनंद सरस्वती जी महाराज जी के कर कमलो से भव्य मंदिर निर्माण, के लिए भूमि पूजन किया गया जिससे आने वाली पीढ़ी आदि गुरु शंकराचार्य जी की वास्तविक दीक्षा स्थली के दर्शन कर धर्म लाभ ले सके ।शंकराचार्य जी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा ह धर्म की रक्षा हेतु हमेशा डाक्टर की अनुमति नहीं होने के बाद भी यहाँ आया हूँ ओर बड़ी खुशी की बात है इस कार्य में छत्तीसगढ़ तक से भक्त पधारे हैं ।गुरु जी ने कहा मुख्यमंत्री यहाँ आये थे कहा था कि, यहाँ बड़ी अलौकिक शांति मिली कुछ करेगे परन्तु कुछ नहीं किया, यह कौन सा एकतामवाद है कि जो आप की बात से सहमत है तो ठीक नहीं तो स्थान हो बदल दिया ।हमारे आदि गुरु शंकराचार्य जी की तपो स्थली यही है ।समस्त भ्रम दूर करे यही पर आदि शंकराचार्य जी को ज्ञान मिला था गुरु गुफा वास्तविक स्वरूप में आज भी है जब ओंकारेश्वर में ईट पत्थर की गुफा है जबकि गुफा पहाड़ो में ही होती है न कि ईट पत्थर से बनाती जाती ह ।इस अवसर पर । हाईकोर्ट बार ऐशोसियन के अध्यक्ष आदर्श मुनि त्रिवेदी ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म के इतिहास को बदलने काम यह निन्दनीय है गजेटियर मैं भी स्पष्ट उल्लेख है कि आदि शंकराचार्य जी की तपो स्थली गुरु गुफा गोविन्द नाथ वन ही है ।जय रेवा खंड की ओर से एक लाख रुपये, सहित अनेक भक्तों ने लाखों रूपये एवं सामग्री को दान देने की घोषणा की, आयोजन का विस्तृत जानकारी देते हुए संचालन शंकराचार्य जी के निजी सचिव ब्रह्माचारी सुबुद्धानंद जी ने किया । इस अवसर पर दण्डी स्वामी अमृता नंद सरस्वती जी, आचार्य महामण्डलेश्वर रामकृष्ण नंद जी ब्रह्मचारी चैतन्या नंद जी, ज्योतिष पीठ पीठ पंडित रविशंकर जी ,इन्दुभवन ब्रह्चारी जी ,अचलानंद जी सहित हजारों गुरु भक्तों की उपस्थिति रही। गुरु जी ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित व सहयोग के लिए सभी भक्तों; पत्रकारों को साधु वाद दिया ।

विवेक तन्खा का मुनमुन रॉय ने किया स्वागत

सिवनी-आज दिनांक 28 जनवरी 2018 को राज्यसभा सांसद माननीय विवेक तंखाजबलपुर से बारासिवनी जाते वक्त सिवनी रेस्ट हाउस में अल्प प्रवास हुआ, जहां उनकी अगवानी एवँ स्वागत सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा किया गय इसके पश्चात श्री विधायक दिनेश राय मुनमुन के निजी वाहन से माननीय विवेक तंखा राज्यसभा सांसद एवँ विधायक सिवनी दोनों बारासिवनी में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रवानाहुए

जहां पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री विवेक तंखा एवं सिवनी विधायक माननीय श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा बारासिवनी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की गई ।

आबकारी अमले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त :चालक जबलपुर रिफ़र

सिवनी- लखनादौन आबकारी अमले की गाडी दुर्घटनाग्रस्त, NH7 पर बम्होड़ी गाँव के पास बोलेरो और ट्रक की टक्कर,5 घायल,एक गंभीर.

गंभीर चोट के चलते आरक्षक श्री वीरेंद्र पटेल और पैर फेक्चर होने से ड्राईवर ललित को जबलपुर रेफर किया गया।

वाहन में एस आई आशीष वाडिया,एस आइ झारिया,कांस्टेबल गोविन्दराय,कांस्टेबलवीरेंद्र पटेले सवार थे

सूचना के आधार पर आबकारी अमला दबिश देने जा रहा था।