Home Blog Page 2840

……दो बूंद जिंदगी की

आप भी पिलाये बच्चो को पोलियो ड्रॉप

सिवनी-आज दिनांक 28 जनवरी दिन रविवार को सुबह अकबर वार्ड जिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया जिसमें अपने 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक सभी बच्चों को जिंदगी की दो बूंदे, और हां एक भी बच्चा छूट न जाए इस अभियान को लेते हुए हमारे सिवनी जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र डाँड़ सहित सिवनी विधायक मुनमुन राय जी पूर्व विधायक सांसद एवं महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया जी जिला पंचायत श्रीमती मीना बिसेन नापा अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला जी एवं एवं स्वास्थ सभापति चितरंजन गप्पू तिवारी एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केसी मिश्रा जिला टीकाकरण अधिकारीएच पी पटेरिया सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय सिवनी आर के श्रीवास्तव स्वास्थ्य अधिकारी एसके धरणे मीडिया प्रभारी

एस के गोयल एवं जिला चिकित्सालय के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय में आए सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंदें पिलाई गई कृपया सभी अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाये।

आज से प्रदेश में महंगा हुआ डीजल पेट्रोल

भोपाल-मध्यप्रदेश में रविवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल 50 से 70 पैसे महंगा हो जाएगा.. वाणिज्यिक कर विभाग ने पेट्रोलियम पदार्थों पर 1% सेस लगाने का अध्यादेश जारी कर दिया है… राज्य सरकार ने वैट अधिनियम में संशोधन करते हुए पेट्रोल डीजल पर 1% सेस लगाया है… इससे डीजल लगभग 50 पैसे और पेट्रोल लगभग 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

नाबालिक बच्ची को बहलाकर भगा ले जाने वाले 2 गिरफ्तार

सिवनी- नगर के डूंडा सिवनी थाना में गत 23 जनवरी को फरियादी बड्ड गोसाई द्वारा अपनी नाबालिक बच्ची को किसी के द्वारा बहाला फुसलाकर भगाने की सूचना दी गई थी,

थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर द्वारा मामले की गम्भीरता से जाच के लिये asi राजपूत को नियुक्त किया,सन्देह के आधार पर ग्राम बीझांवड़ा के राहुल पिता रामकुमार डेहरिया से पूछताछ की जिसने बताया कि उसने अपने साथी बब्लू पिता सरवन के साथ नाबालिक को मोटरसाइकिल से भगाया था,

पुलिस द्वारा दोनो को गिरफ्तार कर बच्ची को उसके परिजनों को सौप कर मामला विवेचना में लिया है।

मन के विकार अलग करने से होते है भगवान के दर्शन- सदानंद जी

सिवनी- अकबर वार्ड बारपथर में जारी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के लिए भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के लिए बने विशाल मंडप में खचाखच भरे हुए जन समुदाय को खचाखच भरे हुए जन समुदाय को भागवत की कथा बतलाते हुए कहते हैं भगवान कृष्ण माखन चोरी के माध्यम से अपने स्वयं के लिए नहीं बल्कि उनके जन्म जन्मांतर के भक्तों के लिए उन को आनंदित करने के लिए पूर्व अवतारों में अपने भक्तों को दिए वचनों को पूरा करने के लिए लीला करते हैं भगवान कृष्ण की बाल लीला जगत को प्रसन्न करने के लिए गोपियों के घर से माखन चोरी करते हैं ब्रज के समस्त ग्वाल बाल पूर्व जन्म के सेवक हैं भक्त हैं गोचारण लीला के माध्यम से गाय की मेहता का सुंदर प्रतिपादन किया चीर हरण लीला को आएंगे कहते हुए पूज्य स्वामी जी ने कहा कि यह जीव और ब्रह्म को मिलन का प्रसंग है इसमें गोपियों के पास वस्त्र रूपी अज्ञान है वह दूर करना चाहते हैं ब्रह्माजी के संशय को दूर करते हैं इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए गोवर्धन लीला करते हैं गोवर्धन अर्थात पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हैं भगवान योग माया का आश्रय लेकर रासलीला करते हैं शरद पूर्णिमा जमुना तट पर बंसी बजाते हैं मन श्रीकृष्ण हैं नाड़ी गोपियां हैं शरीर वृंदावन है हमारे शरीर में ही रासलीला है हमारा मन सभी नाड़ियों अर्थात गोपियों के साथ है यह जब एक होता है जी ब्रम्हा का मिलन होता है गोपियों की संख्या 100 करोड़ से ज्यादा है यह गोपियां जो भगवान के साथ हैं वह 16100 वेद की ऋचा हैं देवताओं की पटरानी गोपियां है अयोध्या के नर नारी पंचवटी के ऋषि मुनि स्वर्णमई सीता राम अवतार के सेवक जो वानर भालू हैं वह सब गोपियां बनकर आए हैं और भगवान ने सभी को साधु लेकर आनंदित किया गोपी नहीं बनना है तो गोपी जैसा मन बनाना है सभी विकार हटा दो भगवान का दर्शन मिलन हो जाएगा पूज्य स्वामी जी द्वारा भागवत की सारगर्भित कथा का रसास्वादन करने के लिए शहर सहित आसपास गांव से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है।।

आईपीएल-11 : 12.5 करोड़ में बिके स्टोक्स, भारत के लोकेश-मनीष को मिले 11-11 करोड़

0

580 खिलाडिय़ों की होगी नीलामी

361 भारतीयों खिलाड़ी शामिल

एक टीम कम से कम 18 और अधिकतम 25 खिलाडिय़ों की टीम बना सकती है

60 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है एक टीम

-8 विदेशी खिलाड़ी रखे जा सकते हैं एक फ्रेंचाइजी टीम में

बेंगलुरू। 6 अप्रैल से 27 मई तक चलने वाले आईपीएल-11 के लिए शनिवार को नीलामी हुई। पहले दिन इंग्लैंड के बेन स्टोक्स सबसे महंगे नीलाम हुए, राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में उन्हें खरीदा, जबिक भारतीय खिलाड़ी लोकेश राहुल और मनीष पांडे 11-11 करोड़ में बिके। पहले दिन 2 करोड़ बेस प्राइट वाले क्रिस गेल को किसी ने नहीं खरीदा, रविवार को भी खिलाडिय़ों की नीलामी होनी है। वहीं, आईपीएल-10 के 14 मैचों में 19 विकेट लेने वाले मिशेल मैक्लिंघन भी नहीं बिके। अफगानिस्तान के राशिद खान 9 करोड़ में बिके, वे सबसे महंगे बिके बॉलर हैं। केएल राहुल और मनीष पांडे को हासिल करने नीलामीकर्ताओं में बड़ी होड़ दिखी। मनीष को 11 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबद (एसआरएस) जबकि राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब (केएक्सआईपी) ने इतनी ही रकम में खरीदा। करुण नायर को भी उम्मीद से अधिक रकम मिली है। वहीं, विदेशी खिलाडिय़ों में ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस लिन की धूम रही। मैक्सवेल को दिल्ली ने 9 करोड़, जबकि लिन को केकेआर ने 9 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा। रविचंद्रन अश्विन अब चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा नहीं रहे। वह अब पंजाब के लिए खेलते दिखेंगे। बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने साढ़े 12 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 9 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। गेल में अब वह दम नहीं दिखता जो पहला हुआ करता था। ऐसे में उन्हें नहीं खरीदना हैरानीभरा फैसला नहीं लगा।

खिलाड़ी टीम कीमत

शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद 5.2 करोड़

कीरन पोलार्ड मुंबई इंडियन्स 5.4 करोड़

फाफ डुप्लेसी चेन्नई सुपर किंग्स 1.6 करोड़

अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स 4 करोड़

ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स 6.4 करोड़

डेविड मिलर किंग्स इलेवन पंजाब 3 करोड़

माक्र्स स्टोइनिस किंग्स इलेवन पंजाब 6.2 करोड़

राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद 9 करोड़

युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 करोड

कुलदीप यादव कोलकाता नाइटराइडर्स 5.8 करोड़

दीपक हूडा सनराइजर्स हैदराबाद 3.6 करोड़

ेकुणाल पंड्या मुंबई इंडियन्स 8.8 करोड़

कौन कितने में बिका: एक नजर में पूरी खबर

आईपीएल-11 : पहले दिन यह बिके

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस बिके टीम

शिखर धवन (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 5.2 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद (क्रञ्जरू)

आर. अश्विन (भारत) बॉलर 2 करोड़ रु 7.6 करोड़ रु किंग्स इलेवन पंजाब

कीरन पोलार्ड (विंडीज) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 5.4 करोड़ रु मुंबई इंडियन्स (क्रञ्जरू)

क्रिस गेल (विंडीज) बैट्समैन 2 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 12.50 करोड़ रु राजस्थान रॉयल्स

फाफ डुप्लेसी (साउथ अफ्रीका) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 1.6 करोड़ रु चेन्नई सुपर किंग्स (क्रञ्जरू)

अजिंक्य रहाणे (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 4 करोड़ रु राजस्थान रॉयल्स (क्रञ्जरू)

मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 2 करोड़ रु 9.4 करोड़ रु कोलकाता नाइट राइडर्स

हरभजन सिंह (भारत) बॉलर 2 करोड़ रु 2 करोड़ रु चेन्नई सुपर किंग्स

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) ऑलराउंडर 1 करोड़ रु 2 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बैट्समैन 2 करोड़ रु 9 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

गौतम गंभीर (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 2.8 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

ड्वेन ब्रावो (विंडीज) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 6.4 करोड़ रु (क्रञ्जरू) चेन्नई सुपरकिंग्स

केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 3 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद

जो रूट (इंग्लैंड) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

युवराज सिंह (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 2 करोड़ रु किंग्स इलेवन पंजाब

करुण नायर (भारत) बैट्समैन 50 लाख रु 5.6 करोड़ रु किंग्स इलेवन पंजाब

लोकेश राहुल (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 11 करोड़ रु किंग्स इलेवन पंजाब

मुरली विजय (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 3 करोड़ रु (क्रञ्जरू) किंग्स इलेवन पंजाब

एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 6.2 करोड़ रु किंग्स इलेवन पंजाब

ब्रेंडन मैक्कुलम (ऑस्ट्रेलिया) बैट्समैन 2 करोड़ रु 3.6 करोड़ रु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

जेसन रॉय (इंग्लैंड) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 1.5 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया) बैट्समैन 2 करोड़ रु 9.6 करोड़ रु कोलकाता नाइटराइडर्स

हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

मनीष पांडे (भारत) बैट्समैन 1 करोड़ रु 11 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) बैट्समैन 75 लाख रु अनसोल्ड अनसोल्ड

क्रिस वोक्स (इंग्लैंड) बैट्समैन 2 करोड़ रु 7.4 करोड़ रु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

कार्लोस ब्रेथवेट (विंडीज) बैट्समैन 1 करोड़ रु 2 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद

शेन वॉटसन (चेन्नई सुपरकिंग्स) ऑलराउंडर 1 करोड़ रु 4 करोड़ रु चेन्नई सुपरकिंग्स

केदार जाधव (भारत) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 7.8 करोड़ रु चेन्नई सुपरकिंग्स

कॉलिन डीग्रैंडहोम (न्यूजीलैंड) ऑलराउंडर 75 लाख रु 2.2 करोड़ रु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

जेम्स फॉक्नर (ऑस्ट्रेलिया) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

युसूफ पठान (भारत) ऑलराउंडर 75 लाख रु 1.9 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद

कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) बैट्समैन 50 लाख रु 1.9 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

स्टुअर्ट बिन्नी (भारत) ऑलराउंडर 50 लाख रु 50 लाख रु राजस्थान रॉयल्स

मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 6.2 करोड़ रु. (क्रञ्जरू) किंग्स इलेवन पंजाब

मोईन अली (इंग्लैंड) ऑलराउंडर 1.5 करोड़ रु 1.7 करोड़ रु. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

पार्थिव पटेल (भारत) विकेटकीपर 1 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका) विकेटकीपर 2 करोड़ रु 2.8 करोड़ रु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रिद्धिमान साहा (भारत) विकेटकीपर 1 करोड़ रु 5 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद

जॉनी बेयरस्टॉ (इंग्लैंड) विकेटकीपर 1.5 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

दिनेश कार्तिक (भारत) विकेटकीपर 2 करोड़ रु 7.4 करोड़ रु कोलकाता नाइटराइडर्स

नमन ओझा (भारत) विकेटकीपर 75 लाख रु अनसोल्ड अनसोल्ड

रॉबिन उथप्पा (भारत) विकेटकीपर 2 करोड़ रु 6.4 करोड़ रु कोलकाता नाइटराइडर्स

संजू सैमसन (भारत) विकेटकीपर 1 करोड़ रु 8 करोड़ रु राजस्थान रॉयल्स

अंबाती रायुडू (भारत) विकेटकीपर 50 लाख रु 2.2 करोड़ रु चेन्नई सुपरकिंग्स

सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड) विकेटकीपर 1 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

जोस बटलर (इंग्लैंड) विकेटकीपर 1.5 करोड़ रु 4.4 करोड़ रु राजस्थान रॉयल्स

मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) बॉलर 1 करोड़ रु 2.2 करोड़ रु मुंबई इंडियन्स

मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 2 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

जोस हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 2 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 2 करोड़ रु 5.4 करोड़ रु मुंबई इंडियन्स

उमेश यादव (भारत) बॉलर 1 करोड़ रु 4.2 करोड़ रु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

टिम कुक (न्यूजीलैंड) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

इशांत शर्मा (भारत) बॉलर 75 लाख रु अनसोल्ड अनसोल्ड

मोहम्मद शमी (भारत) बॉलर 1 करोड़ रु 3 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

मिशेल मैक्लिंघन (न्यूजीलैंड) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

कैगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) बॉलर 1.5 करोड़ रु 4.2 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

पीयूष चावला (भारत) बॉलर 1 करोड़ रु 4.2 करोड़ रु कोलकाता नाइटराइडर्स

इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) बॉलर 1 करोड़ रु 1 करोड़ रु. चेन्नई सुपरकिंग्स

कर्ण शर्मा (भारत) बॉलर 2 करोड़ रु 5 करोड़ रु चेन्नई सुपरकिंग्स

राशिद खान (अफगानिस्तान) बॉलर 2 करोड़ रु 9 करोड़ रु (क्रञ्जरू) सनराइजर्स हैदराबाद

अमित मिश्रा (भारत) बॉलर 1.5 करोड़ रु 4 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

सैमुअल बद्री (विंडीज) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

युजवेंद्र चहल (भारत) बॉलर 2 करोड़ रु 6 करोड़ रु (क्रञ्जरू) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड अनसोल्ड

कुलदीप यादव (भारत) बॉलर 1.5 करोड़ रु 5.8 करोड़ रु कोलकाता नाइटराइडर्स

सूर्यकुमार यादव (भारत) बैट्समैन 30 लाख रु 3.2 करोड़ रु मुंबई इंडियन्स

शुभमन गिल (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 1.8 करोड़ रु कोलकाता नाइटराइडर्स

इशांक जग्गी (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 20 लाख रु कोलकाता नाइटराइडर्स

रिकी भुई (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 20 लाख रु सनराइजर्स हैदराबाद

मयंक अग्रवाल (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 1 करोड़ रु किंग्स इलेवन पंजाब

राहुल त्रिपाठी (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 3.4 करोड़ रु राजस्थान रॉयल्स

मनन वोहरा (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 1.1 करोड़ रु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

पृथ्वी शॉ (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 1.2 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

राहुल तेवटिया (भारत) ऑलराउंडर 20 लाख रु 3 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

दीपक हूडा (भारत) ऑलराउंडर 40 लाख रु 3.6 करोड़ रु (क्रञ्जरू) सनराइजर्स हैदराबाद

विजय शंकर (भारत) ऑलराउंडर 40 लाख रु 3.2 करोड़ रु दिल्ली डेयरडेविल्स

हर्षल पटेल (भारत) ऑलराउंडर 20 लाख रु 20 लाख रु दिल्ली डेयरडेविल्स

कमलेश नागरकोटी (भारत) ऑलराउंडर 20 लाख रु 3.2 करोड़ रु कोलकाता नाइटराइडर्स

क्रुणाल पंड्या (भारत) ऑलराउंडर 40 लाख रु 8.8 करोड़ रु (क्रञ्जरू) मुंबई इंडियन्स

नितिश राणा (भारत) ऑलराउंडर 20 लाख रु 3.4 करोड़ रु कोलकाता नाइटराइडर्स

डर्सी शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया) ऑलराउंडर 20 लाख रु 4 करोड़ रु राजस्थान रॉयल्स

जोफ्रा आर्चर (वेस्ट इंडीज) ऑलराउंडर 40 लाख रु 7.2 करोड़ रु राजस्थान रॉयल्स

इशान किशन (भारत) विकेटकीपर 40 लाख रु 6.2 करोड़ रु मुंबई इंडियन्स

कुलवंत खेजरोलिया (भारत) बॉलर 20 लाख रु 85 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

सिद्धार्थ कौल (भारत) बॉलर 30 लाख रु 3.8 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद

टी. नटराजन (भारत) बॉलर 40 लाख रु 40 लाख रु सनराइजर्स हैदराबाद

बेसिल थम्पी (भारत) बॉलर 30 लाख रु 95 लाख रु सनराइजर्स हैदराबाद

अनिकेत चौधरी (भारत) बॉलर 30 लाख रु 30 लाख रु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

सैयद खलील अहमद (भारत) बॉलर 20 लाख रु 3 करोड़ रु सनराइजर्स हैदराबाद

नवदीप सैनी (भारत) बॉलर 20 लाख रु 3 करोड़ रु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आवेश खान (भारत) बॉलर 20 लाख रु 70 लाख रु दिल्ली डेयरडेविल्स

अंकित राजपूत (भारत) बॉलर 30 लाख रु 3 करोड़ रु किंग्स इलेवन पंजाब

विल्स व बॉयज ने जीते अपने मुकाबले जारी है बीपीएल का खुमार

सिवनी- नगर के उपनगरीय भेरोगज के पी जी कालेज मेदान में जारी बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज क्वालीफायर मैच खेले गए।

पहला मैच विल्स 11 एवम बॉयज के मध्य खेला गया जहाँ बॉयज को विल्स 11 ने मैच जीता,दूसरा मैच लायंस लखनादौन व बॉयज के बीच जिसमे बॉयज 55 रन से जीती।

अंतिम मुकाबला विल्स 11 व लायंस के मध्य खेला गया,जहाँ लायंस को हराकर बॉयज ने विल्स 11 के साथ क्वलिफ़ायर मुकाबले में अपना स्थान पक्का किया।

आज के मैचों में पूर्व नपा अध्यचक राजेश त्रिवेदी,जिला पँचायत अध्यछ श्रीमती मीना बिसेन ,नवनीत ठाकुर, सहित आयोजन समिति के अध्य्चक जय सनोडिया उपसिथ रहे।

सांई सेवा समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिवनी – नगर से जबलपुर मार्ग के बंडोल से बाई ओर स्तिथथ ग्राम बखारी में आज 27 जनवरी को साईं सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया,

जिसमे समाचार लिखे जाने तककुल 20 युवक ,युवतियों ने इस कार्य मे अपना सहयोग कर रक्तदान किया।

19 लाख की लागत से बनेगा एफ सी आई मार्ग

सिवनी- पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती जघेला,व राजेश त्रिवेदी के वार्ड कस्तूरबा वार्ड में एफ सी आई मार्ग कुछ तकनीकी विवादों के कारण डामरीकरत नही हो पाया था,

लेकिन अब नपाध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला के कार्यकाल में इस मार्ग को डामरीकृत कराने के लिये नपा सिवनी द्वारा 19 लाख 30 हजारकी लागत से निविदा आमत्रित की गई है।

जिसके बाद अब ऊक्त सड़क के पक्की होने के सभी रास्ते खुल गए है।