Home Blog Page 2828

सिवनी व बरघाट विधायक ने किया ओला प्रभावित इलाकों का अवलोकन सासंद कल करेगे किसानों से मुलाकात

सिवनी– जिले के ओला प्रभावित विधानसभा सिवनी व बरघाट के विधायक दिनेश राय एवम कमल मर्सकोले ने आज हुईं ओला वर्ष्टि के बाद प्रभावित इलाकों का दौरा कर किसानो को स्तावना दी,

विधायक मूनमुन ने जिला कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर खराब हुईं फसलो का मुयायना जल्द जल्द करने को कहा कल सुबह वे अन्य इलाकों के दौरे में जायेगे,

जबकि बरघाट विधायक कमल मर्सकोले सुकतरा गए जहाँ उनके द्वारा खराब फसलो की जानकारी ली

सिवनी बालाघाट सांसद बोधसिंह भगत कल 14 फरवरीं की सुबह प्रभावित इलाकों का अवलोकन करेगे।

358 नवीन उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

सिवनी -जिला आपूर्ति द्वारा बताया गया कि सिवनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर पृथक विक्रेता नियुक्त की शर्त पर 358 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोले जाने हेतु मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 10 के अंतर्गत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, महिला स्व सहायता समूह के साथ-साथ संयुक्त वन प्रबंधन समितियों से उक्त उचित मूल्य दुकानों हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट www.food.mp.gov.in के माध्यम से 15 फरवरी से 2 मार्च तक आमंत्रित किये गये। विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) सिवनी अथवा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

लॉटरी द्वारा होगा देशी विदेशी मदिरा दुकानों का आवंटन

सिवनी – जिले में देशी विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के दुकानों की ठेकेदारी नवीनीकरण हेतु 9 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे इसके साथ ही मदिरा दुकानों/एकल समूहों का लॉटरी द्वारा निष्पादन किया जाना है। जिसके लिये 15 फरवरी दोपहर 12.30 बजे तक आवेदन पत्र विक्रय कर आवेदन पत्रों पर 15 फरवरी को ही शाम 4 बजे लॉटरी द्वारा निष्पादन किया जायेगा।

लॉटरी द्वारा निष्पादन हेतु मदिरा दुकान/ एकल समूह निम्नानुसार है:- मुंगवानी, कोहका, गोपालगज, बादलपार, बरघाट (विदेशी), बरघाट (देशी), पिण्डरई देशी, बंडोल, लूघरवाड़ा नगझर, कान्हीवाड़ा, भोमा, मलारा, छुई, कहानी, धनौरा, सुनवारा,घंसौर (विदेशी), घंसौर (देशी), मेहता, खवासा, पीपरवानी, कुरई है। उनकी सूची, स्थान, आरक्षित मूल्य, मदिरा की खपत, लॉटरी प्रपत्र क्रय करने भरने तथा जमा करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी इच्छुक व्यक्तियों द्वारा जिला आबकारी कार्यालय सिवनी से किसी भी दिवस (अवकश के दिन सहित) प्राप्त की जा सकती है।

जिले की 3 विधानसभा में ओलावृष्टि देखे वीडीयो

सिवनी- जिले की सिवनी ,केवलारी,एवम कुरई विधांसभा के सेकड़ो ग्रामो में आज 13 फरवरीं को दोपहर एवम शाम को हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होंने की खबरे आ रही है,

कुरई विस् के करीब 21 केवलारी के 33 एवम सीवनी विस् 16 ग्रामो में कही कही बड़े बड़े ओले गिरने से गेहूं एवम चने की खड़ी फसलो को नुकसान हुआ है।

ओला प्रभावित किसानों से अपेक्षा है कि वे

बीमा कम्पनी का टोल फ्री नम्बर है 18001030061 इस नम्बर पर जो ओलावृष्टि और पानी से फसलो को नुकसान हुआ हे उसकि जानकारी 72घंटे के अन्दर जरुर दे और सभी किसान भाई इस नम्बर को अधिक से अधिक किसानों को दे

11 हजार 825 कृषकों को मिली भावांतर राशि

सिवनी -नवीन सब्जी मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय कृषि महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। भोपाल से लाइव प्रसारित कार्यक्रम को मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित कृषकों द्वारा देखा गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कृषकों के हित में चलाये जा रही अन्य योजनाओं एवं कृषकों को उनके मेहनत का वाजिब मूल्य दिलाने के लिये समर्थन मूल्य में अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दिये जाने हेतु ”मुख्यमंत्री उत्पादकता प्रोत्साहन योजना” की घोषणा की। जिसमें समर्थन मूल्य ने धान एवं गेहूं के उपार्जन में प्रोत्साहन स्वरूप राशि शासन द्वारा कृषकों को अतिरिक्त देय होगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में माह दिसंबर में भावान्तर योजनान्तर्गत पंजीकृत 11825 कृषकों द्वारा मक्का विक्रय करने पर 302550349 की भावान्तर राशि कृषकों के खाते में डाली गई। प्रतिकात्मक रूप से हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किये गये।

ओलावृष्टि से प्रभावित इलाकों में पहुँचा राजस्व अमला

सिवनी- जिले के कुरई विकासखण्ड के ग्राम सुकतरा ,मोहगांव,

मुंडारा, अरी,बादलपार सहित आज 13 फरवरीं को दोपहर 1 बजे बारिश होने के साथ ही अचानक ह्यूई भारी ओलावृष्टि से प्रभावित इलाकों में नुकसान का आंकलन करने के लिये कुरई तहसीलदार सोनल तिवारी, हल्का पटवारी स्वेदेस ठाकुर व राजव्स अमले सहित पहुव गई है।

छिंदवाड़ा चौक में होगा शिव पार्वती विवाह

सिवनी- महाशिवरात्रि पर्व पर कल शाम 5 बजे भगवान भोलेनाथ की बारात मठ मन्दिर से निकलेगी,

नगर के विभन्न मार्गो का भर्मण कर भूत प्रेतों की बारात गणेश मंदिर छिंदवाड़ा चौक पहुचेगी,

जहां वधु पक्ष गणेश मंदिर समिति द्वारा बारात की आगवानी की जाएगी,ततपश्चात खुले मंच पर माता पार्वती व भगवान शिव का प्रतीकात्मक विवाह होगा।

कुएं में मिली युवा की लाश

लखनादौन- विकास खण्ड गणेशगज मुतिया
विगत दो दिन से लापता युवक की
आज सुबह मिली कुएं में लाश जिसकी शिनाख्त
सियाराम उम्र 32 साल
के रूप में हो गई है।

मौके पर पहुची छपारा पुलिस ने लाश को निकलवा कर पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए पहुचाया गया है।