Home Blog Page 2827

पीड़तों की मदद की अपील

सिवनी – जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ओलावृष्टि से उत्पन्न प्राकृतिक आपदा में सहयोग हेतु जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठन से पीड़ितों की आवश्यक मद्द किये जाने की अपील की है।

अनाथ पूजा की मदद के लिये उठे हाथ

सिवनी-कान्हिवाड़ा थाने के ग्राम दादू ख़्मीरया निवासी पूजा अपनी दादी के साथ जिस घर मे निवास कर रही थी वो गत दिवस ह्यूई ओलावृष्टि में जमकर छतिग्रस्त हो गया है,

पहले अपने माँ बाप को खो चुकी पूजा किसी तरह अपनी बूढ़ी दादी के साथ जीवन यापन कर रही थी ,

मकान रहने के लायक नही बचा था इसकी जानकारी लगते जागरूक नागरिक श्री राम ठाकुर,ने घर मे टीन शेड लगाने के लिये तत्काल 2 हजार की राशि दी,वही फेस बुक पर सचेद्र ठाकुर मदद कीगुहार की पोस्ट डालते ही अरुण गोयल ने 500 रुपये, शैलू अग्रवाल ने 2 हजार ,सजंय पटेले द्वारा 11 रुपये व जोएब खान ने 500 रुपये की मदद कर मानवता का परिचय दिया।

क्या आपने देखा है सिवनी SP तरुण नायक का ये रूप

सिवनी–जिले के संवेदन शील जिला पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने गत दिवस सिवनी जिले में हुई ओला वृष्टि से नुकसान छेत्र का दौरा किया । ओला वृष्टि से भयावह नुकसानी हुई जिसमे किसानो की रबी की खड़ी फसलों पूरी तबाह हो गई साथ ही , घरों के खपरे भी नही बचे जानकारी के मुताबिक जिले में प्रकृति का इतना बड़ा हादसा हुआ की किसानों के पास खाने को दाना नही बचा लोगों के घरों के खपरे टूट गई स्थिति इतनी भयावह है की चारों और त्राहिमाम-त्राहिमाम मज़ा हुआ सिवनी तहसील के भोमा निरीक्षण मण्डल के अंतर्गत 86 गावों में ओला वृष्टि से सब कुछ बर्बाद हो गया जिन्हें देखने के लिए शासन प्रशासन किसानो के खेतों एवं घरों में पहुँच कर ढांढस बंधा रहा है इसी क्रम में कान्हीवाड़ा के समीप ग्राम हिनोतिया में हुई तबाही की जानकारी लगने पर जिले पुलिस अधीक्षक अपने सबल के साथ ग्राम हिनोतिया पहुंचे जहाँ पर उन्होंने तबाही का मन्ज़र देखते हुए उपस्थित ग्रामीणों ढांढस बँधाया इसी तरतमय में ग्राम हिनोतिया की निवासी बिस्तो बाई का कच्चा मकान ओला वृष्टि से क्षति ग्रस्त हो गया था जो की विधवा है और घर में कमाने वाला कोई भी नही है बिस्तो बाई बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रही थी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को दी जिस पर एस पी ने उस पीड़ित विधवा महिला की व्यथा सुनी और दरयादिली दिखाते हुए सहायता राशि के तोर पर अपने पास से 5 हजार रूपये तत्काल सहायता दी और अपने साथी पुलिस कर्मी थाना कान्हीवाड़ा के प्रधान आरक्षक धनीराम सोनी को कान्हीवाड़ा भेजकर पीड़ित महिला की घर की क्षत में ढाँकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करवाई साथही तरुण नायक ने ग्राम हिनोतिया के ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा की जिस किसी को भी किसी भी चीज को आवश्यकता हो तो वह मुझसे बोल सकता है पुलिस सिर्फ समाज की रक्षा के लिए नही है पुलिस समाजिक लोगो की दुःख की घड़ी में हमेशा कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ी है दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन आपके साथ खड़ा है आप लोग चिंता ना करें जिला पुलिस अधीक्षक की इस दरियादिली की चांहू ओर भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है ।

1.70 लाख का गांजा सहित दो गिरफ्तार

सिवनी जिले की धूमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लगभग 37 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी फरार है. आरोपियों के कब्जे से गांजा और बोलेरो वाहन जब्त कर लिया गया है. आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

धूमा थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि 14 फरवरी की दोपहर लगभग 12 बजे सहायक उप निरीक्षक इमरोज को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बोलेरो वाहन में गांजा तस्करी करने वाले हैं. इसके बाद इमरोज ने अपने सहकर्मियों प्रधान आरक्षक बलीराम खरे और नवीन के साथ चैकिंग प्रारंभ की. चैकिंग के दौरान घूरवाड़ा-सुक्कम मार्ग से आती हुई बोलेरो क्रमांक एमपी 20 एचए 9196 को रोका गया. इस बीच पीछे का दरवाजा खोलकर एक आरोपी फरार हो गया. वहीं पुलिस ने दो आरोपियों कहानी निवासी सोनू उर्फ तौहीद कल्लू खान (30) और छपारा निवासी मुस्तकीन उर्फ मुण्डा मजीद खान (40) को पकड़ा. पुलिस ने बोलेरो की तलाशी की तो उसमें 36.700 ग्राम गांजा तीन बैगो में रखी पाई गई. जिसे जब्त कर लिया गया है. साथ ही बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया गया है.

थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. तीसरे आरोपी कहानी निवासी सुशील रामकुमार नामदेव (28) की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि जब्त किए गए गांजा की कीमत लगभग 1 लाख 70 हजार रुपए है. 

14 फरवरीं तक जमा कर दे नुकसान की सर्वे रिपोर्ट- गोपालचंद्र

सिवनी कलेक्टर के निर्देशानुसार 13 फरवरी को जिले में हुई ओलावृष्टि से हुई नुकसानी का सर्वे कार्य हेतु राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं कृषि विभाग क मैदानी अमले द्वारा समन्वित होकर कार्य किया जा रहा है। सभी सचिवों, पटवारियों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों को सभी ग्रामों में हुई फसल नुकसानी व जान माल की हानि का सर्वे कर रिपोर्ट 14 फरवरी शाम तक सौपने के निर्देश दिये हैं।

सभी को निर्देशित किया है कि किसी भी कृषक को किसी भी प्रकार की नुकसानी नहीं उठानी पडे यह सनिश्चित करे। सर्वे कर ग्राम पंचायत की आम सभा बुलाकर ग्रामिणों के सामने सर्वे नम्बर, फसलवार, कृषकवार नुकसानी की मुनादी करवायी जावे ताकि ग्रामवार सर्वे में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। इसके उपरांत इसे जिला मुख्यालय भिजवायें, जिससे स्पष्ट रिपोर्ट वरिष्ठस्तर को भेजी जा सके। जिससे फसल बीमा कंपनी एवं राजस्व पुस्तक संहिता 6-4 अंतर्गत प्रकरण तैयार कर कृषकों को मुआवजा राशि 3 दिवस के भीतर दिलाई जाने की कार्यवाही की जा सके। ओलावृष्टि से हुई पशु हानि एवं सम्पत्ति हानि की क्षतिपूर्ति हेतु तहसीलदारों का सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

ओला-वृष्टि प्रभावित गाँवों में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री चौहान

किसानों से मिले, खेतों में देखी फसलों की हालत 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के ओला-वृष्टि प्रभावित गाँवों में पहुँचे और क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषकों से बात कर उन्हें ढाँढस बँधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी मे सरकार आपके साथ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान पिपलानी, किशनगंज, बाईंबोडी, इटावा खुर्द, चीचली, बोरखेड़ा और जाट मुहाई पहुँचे और खेत मे जाकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पिपलानी और जाट मुहाई मे कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व की पहचान संकट के समय ही होती है, इन परिस्थितियों का मिलकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित गाँवों का सर्वे होगा। सर्वे टीम मे पटवारी, कृषि का अमला, गाँव के पंच शामिल होंगे और सूची पंचायत के सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

श्री चौहान ने कहा कि आपदा से प्रभावित कृषकों को फसल बीमा राशि, 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि, कर्ज वसूली स्थगन, ब्याज की शासन द्वारा प्रतिपूर्ति, खाद-बीज के लिये शून्य प्रतिशत पर कर्ज तथा कन्या का विवाह घर से करने पर भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी प्रभावित कृषकों का जितना भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई राज्य शासन द्वारा की जाएगी।

इस मौके पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरुप्रसाद शर्मा, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक श्री आशीष शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

Source: MPINFO

किसान दुखी न हों, फसल नुकसान की पूरी भरपाई की जायेगी – मुख्यमंत्री श्री चौहान

उच्च-स्तरीय बैठक में तत्काल फसल नुकसान सर्वेक्षण के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ओला प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे संकट के समय किसी प्रकार की चिंता नहीं करें। फसल नुकसान की पूरी भरपाई कर दी जायेगी। उन्होंने प्रभावित किसानों के नाम जारी अपील में कहा कि जब असमय फसल को नुकसान होता है तो जीवन प्रभावित होता है। बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है, लेकिन चिंता करने और शोक मनाने की जरूरत नहीं है। राहत की राशि और फसल बीमा की राशि मिलाकर फसल नुकसान की पूरी भरपाई कर दी जायेगी। संकट के समय सरकार हर पल किसानों के साथ है। किसानों को किसी प्रकार का कष्ट नहीं उठाने देंगे। किसान भाई अपने चेहरों पर उदासी नहीं लायें। उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं है।

श्री चौहान ने कहा कि ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का पारदर्शिता के साथ पूरा आकलन किया जायेगा। नुकसान के आकलन के लिये सर्वेक्षण दल बनाये जा रहे हैं और नुकसान के आकलन को पंचायतों में चस्पा करने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाएगी। यदि आकलन पर किसी को आपत्ति होती है तो तत्काल सुधार भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार किसानों के साथ है। किसान को नुकसान नहीं उठाने देंगे। मुख्यमंत्री ने निवास पर उच्च-स्तरीय आपात बैठक बुलाकर ओला प्रभावित क्षेत्रों में हुए फसल नुकसान की जानकारी ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 13 जिलों के 621 गाँवों में ओला-वृष्टि से नुकसान हुआ है। भोपाल संभाग में भोपाल, विदिशा, सीहोर जिलों में ज्यादा नुकसान  हुआ है। सिवनी, छिंदवाडा, बालाघाट, देवास एवं होशंगाबाद जिलों में भी ज्यादा नुकसान की जानकारी है। लगभग 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र ओला-वृष्टि से प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री ने पटवारी, ग्राम सेवक, कृषि विभाग के मैदानी अमले और जन-प्रतिनिधियों का दल बनाकर तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना, प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पांडे, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक बर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Source: MPINFO

कलेक्टर सहित विधायको ने किया ओला प्रभावित इलाकों का दौरा

सिवनी- जिले मे ओलावृष्टि से प्रभावित 5 तहसीलों क्रमशः बरघाट ,कुरई ,केवलारी,छापरा ,व सिवनी के सैकड़ों ग्रामो में पहुचकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों व विधायको मूनमुन राय, कमल मर्सकोले, रजनीश सिंह ने किसानों को स्तवाना दी,।।

कलेक्टर गोपलचन्द्र बरघाट व केवलारी पहुचे जबकि adm वी पी द्विवेदी छापरा पहुचे वही एस डी एम हर्ष सिंह केवलारी में राजस्व दल सहित पहुचे है,

वही विधायक मूनमुन ने सिवनी व छापरा के ग्रामो का अवलोकन किया,जबकि कमल मर्सकोले बरघाट व कुरई के ओला प्रभावित इलाकों में पहुच गए है।