Home Blog Page 2829

बारिश के साथ गिरे ओले

सिवनी- विगत तीन दिनों से मौसम में बदलाव के बाद जिले के वीभन्न विकासखण्ड में वर्षा का दौर जारी है,वही आज 13 फरवरीं की दोपहर 1 बजे अचानक हुईं बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है,

इसी बीच कुरई विकासखण्ड के ग्राम बादलपार सहित समीपी ग्रामो में 10 मिनिट तक ओला वर्ष्टि के समाचार मिल रहे है,हालकि अभी तक यह पुष्ट नही हो पाया कि ओलो से गेहूं व चने की फसलो को कितना नुकसान हुआ है।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर लान संचालक एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालक के विरूद्ध कार्यवाही

सिवनी – अनुविभागीय अधिकारी सिवनी को 11.2.1018 रात्रि 11.00 बजे अग्रोहा लॉन एवं महाराजा पैलेश में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग होने की शिकायत पर तहसीलदार सिवनी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ध्वनि विस्तारक यंत्र को बंद कराया गया तथा लॉन संचालक को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा रात्रि 10.00 बजे के पश्चात ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न करें । पुनरावृत्ति किये जाने पर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत लान संचालक एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालक के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी ।

किसान महासम्मेलन: गेंहू और धान पर 200 रुपए बोनस

भोपाल। राजधानी के जम्बूरी मैदान पर आयोजित किसान महासम्मलेन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगभग चार लाख किसानों के खातों में भावांतर भुगतान योजना के 620 करोड़ रुपए एक क्लिक पर खाते में हस्तांतरित किये| किसान सम्मलेन के लिए प्रदेश भर से किसानों को बसों से लाया गया है| मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा मौसम विपरीत हो सकता है। परिस्थितियां विकट हो सकती हैं। किन्तु चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। राहत की राशि और फसल बीमा योजना की राशी जोड़ कर किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी | वहीं कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए सीएम ने कहा जब सत्ता की बागडोर आपके हाथ मे थी तब किसान याद नही आये।

मुख्यमंत्री ने कहा संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ा हूँ, पूरी सरकार किसानों के साथ है| मंच से सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, हमारी सरकार ने किसानों को 0 परसेंट पर ऋण दिया, किसानों के लिए भावान्तर योजना की शुरुआत की| हमारी भावान्तर योजना का अध्ययन करने अलग अलग प्रदेशो की टीमें प्रदेश आ रही है। मुख्यमंत्री ने भावान्तर भुगतान योजना में परिवर्तन के संकेत दिए हैं| उन्होंने कहा किसानों से चर्चा करूंगा, अगर इस योजना में कोई परेशानी आ रही है तो इसमें बदलाव किया जाएगा।

सीएम ने कहा आने वाले 5 सालो में 38हजार करोड़ कृषि कार्यो में खर्च किया जाएगा। एक लाख करोड़ सिचाई पर खर्च किया जाएगा| सी एम ने किसानों से कहा कि फसल का भंडारण करके रखो। कुछ महीनों बाद बेचो। वेयर हाउस का किराया सरकार देगी। ज़रूरत पड़ने पर भंडारण की हुई उपज की कीमत का 25% आपको सहकारी बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। इस राशि पर लगने वाला ब्याज भी सरकार भरेगी।

सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा किसान क्रेडिट कार्ड को रुपे कार्ड में बदल दिया जायेगा। इससे ज़रूरत पड़ने पर आप सीधे एटीएम से पैसे निकाल कर उसका उपयोग खाद, बीज की खरीदी में कर सकेंगे। इसके लिए 4,523 कृषि साख सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की जाएगी। एक हज़ार कस्टम प्रोसेसिंग और सर्विस सेंटर प्रदेश में खोले जाएंगे जो कि सिर्फ किसानों के बेटे-बेटियों के लिए होंगे। भारत भर में मंडियों में फसलों की कीमत ‘टिकर’ के माध्यम से राज्य के 150 मंडियों में दिखाई जाएगी| नामांतरण की प्रक्रिया को सरल करने के लिए खसरे और बी1 की नकल व आदेश की प्रति एक माह के भीतर किसानों को प्रदान की जाएगी, यह प्रक्रिया तत्काल होगी। यदि किसान बिजली की व्यवस्था के लिए प्रयुक्त ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लाते हैं तो उसकी ढुलाई का खर्च सरकार किसान को देगी।

सीएम शिवराज ने कहा कि जो डिफ़ाल्टर किसान हैं और किसी कारण से ऋण का भुगतान नहीं कर पाये हैं, उन्हें भी 0% ब्याज पर कर्ज़ मिल सके इसके लिए हम मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना ला रहे हैं, इससे किसानों को फायदा मिलेगा| मोरोसी कृषक प्रावधान को हटाने का निर्णय हमने लिया है जिससे किसान निर्भीकता के साथ पाँच साल के लिए अपनी ज़मीन बटाई पर दे सकेंगे। बटाई किसान सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

गेंहू और धान पर 200 रुपए बोनस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि गेंहू और धान पर 200 रुपए बोनस दिया जाएगा| वहीं जो डिफ़ाल्टर किसान हैं और किसी कारण से ऋण का भुगतान नहीं कर पाये हैं, उन्हें भी 0% ब्याज पर कर्ज़ मिल सके इसके लिए हम मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना ला रहे हैं, इससे किसानों को फायदा मिलेगा| मोरोसी कृषक प्रावधान को हटाने का निर्णय हमने लिया है जिससे किसान निर्भीकता के साथ पाँच साल के लिए अपनी ज़मीन बटाई पर दे सकेंगे। बटाई किसान सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

आपको बता दें कि पिछली फसल पर यह बोनस दिया जाएगा, चुनावी साल है, इसलिए सरकार भी चाहेगी कि किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिले, जिसके चलते माना जा रहा है कि जल्दी ही किसानों के खाते में यह राशि पहुँच सकती है|

क्यों जलाए सरकारी दस्तावेज

छपारा -कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना छपारा के तीन ताले और आंगनवाड़ी एवं नर्सरी केंद्र जो कि साथ में ही लगा हुआ कार्यालय है उसकी भी गेट और स्टोर रूम के ताले तोड़े गए और वहां रखें जरूरी दस्तावेजों को ख्याल आ गया और जलाया गया बाल विकास परियोजना अधिकारी के रूम का ताला तोड़कर वहां रखी अलमारी से फ़ाइलें निकालकर जलाई गई लेखा कक्ष कार्यालय बाल विकास परियोजना के के ड्रायर से चाबी निकाल कर वहां रखी दोनों अलमारियों को खंगाला गया चोरी का उद्देश्य समझ से परे रहा क्योंकि वहां रखी लगभग 8:30 लाख की वीडियो कांफ्रेंसिंग यूनिट डाटा एंट्री ऑपरेटर कक्ष में सुरक्षित मिली वहां रखे कंप्यूटर लैपटॉप आदि सभी सामग्री यथावत रखी हुई थी परंतु फाइलों को निकाल निकाल कर सावधानी पूर्वक जलाया गया था कि कार्यालय में आग ना लग सके आज सुबह 10:30 बजे भ्रत सुखराम यादव और पियूष शर्मा डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे ही कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना छपारा पहुंचे तो वहां पर गेट के पास किसानी में इस्तेमाल करने वाली गेती रखी मिली और वहां जले हुए कागजात मिले तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाना मैं फोन लगाया जिस पर छपारा पुलिस ने तुरंत इस मामले को संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ की। जानकारी के अनुसार लाडली लक्ष्मी की फाइलें और मातृ वंदना वाले फॉर्म जिन्हें जमा करना था जलाए गए इसके अतिरिक्त एक कक्ष सुरक्षित रह गया जहां पर करोड़ों की एनएससी जो बालिकाओं के दस्तावेज लाडली लक्ष्मी शाखा में रखे हुए थे वह सुरक्षित है।

सिवनी की महिला युवा उद्यमी ने रोकी शिवराज की गाड़ी, सौंपा ज्ञापन

सिवनी। सिवनी की महिला युवा उद्यमी ने छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए सीएम को उनकी गाड़ी रोककर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहाँ अभा गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी में बैठकर बाहर निकलने लगे, उसी दौरान सिवनी की महिला युवा उद्यमी दीपमाला नंदन ने गेट पर ही सीएम की गाड़ी को हाथ दिखाकर रोका और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि पिछले महीने 12 जनवरी को महिला युवा उद्यमी ने मुख्यमंत्री को छिंदवाड़ा में अपने बैटरी प्लांट की चाबी सौपीं थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी ना उन्हें प्लांट की चाबी वापस मिली और ना ही उनकी समस्या का समाधान हुआ।

दरअसल, महिला युवा उद्यमी को अपने बैटरी प्लांट को संचालित करने के लिए बैंक से वर्किंग केपिटल की मांग कर रहीं हैं, लेकिन बैंक उन्हें लोन नहीं दे रहे है, इससे परेशान होकर ही उन्होंने अपने प्लांट को बंद कर दिया था और चाबी मुख्यमंत्री को सौंप दी थी। महिला उद्यमी का कहना है कि यदि प्रशासन और सरकार यदि उनकी मदद नहीं करेंगे तो वह भोपाल पहुंच कर अनशन पर बैठ जाएंगी।

Priya Prakash Varrier Wiki, Biography, Age, Photos

Priya Prakash Varrier Bio | Wiki | Photos: Priya Prakash Varrier is a newcomer Malayalam film Actress. She became an internet sensation on all social media platforms (Facebook, Instagram, and Twitter, Also on Whatsapp stories) after the release of the song Manikya Malaraya Poovi. We have seen this song on people’s Whatsapp status. Priya Prakash Varrier is rocking the Internet. She is making her acting debut in Malayalam movie Oru Adaar Love (releasing on March 03,2018), and that song is from that movie itself. The movie is directed by Omar Lulu.





Priya has become a sensation on the social platforms like Facebook, Youtube etc after the release of the song Manikya Malaraya Poovi from the movie Oru Adaar Love. Malayalam Actress’s cute expression is making space in the hearts of youths.

Priya Prakash Varrier Wiki | Biography | Age

Priya Prakash Varrier Biography
NamePriya P Warrier
Nick NamePriya
ProfessionFilm Actress
Debut FilmOru Adaar Love (2018)
Notable MoviesOru Adar Love
Physical Stats
HeightNA
WeightNA
Eye ColorBlack
Hair ColorBrown
Personal Life
Date of BirthNA
Age (as of 2017)18
Birth PlacePunkunnam, Thrissur
Home Town/StateThrissur, Kerala
NationalityIndian
Languages KnownMalayalam, English
School
CollegeVimala College Thrissur
Educational QualificationB.Com (First Year )
Father NamePrakash Warrier
Mother Name
Brother(s)NA
Sister(s)NA
ReligionNA
HobbiesMusic, Dancing and Traveling
Marital StatusSingle
AffairsNA
Husband/SpouseNA
ChildrenNA

Priya Prakash Varrier Photos, Pics and Images



















Priya Prakash Varrier Song (Oru Adaar Love!)

And here is a song that is trending on the Internet. Priya Prakash Varrier is getting more and more famous by this song.
Hope you liked our information on Priya Prakash Varrier Bio | Wiki | Age. We have also shared Priya Prakash Varrier images and pics.


भोपाल रवाना जिले के किसान

सिवनी- कल 12 फरवरी को भोपाल में होने वाले किसान सम्मलेन में भाग लेने के सिवनी जिले से 500 से अधिक किसान बसो के माध्यम से रवाना हो गए है,कृषि कल्याण अधिकारी के. एस. धुर्वे के मार्गदर्शन में ऊक्त व्यवस्था की गई ।

जिले में ओलावृष्टि की चेतावनी

सिवनी-आगामी 24 घंटो के दौरान सिवनी जिले में कही कही ओलावृष्टि हो सकती है,

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार 12 फरवरीं को सुबह तक छिंदवाड़ा नरसिहपुर सहित अन्य जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।