Home Blog Page 2284

आंनदी बेन होगी मध्यप्रदेश की राज्यपाल

भोपाल -गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन को आज मध्यप्रदेश का राज्य पाल नियुक्त किया गया है।

मुकाबला सिंधिया और शिवराज के बीच- 24 फरवरी दो विधानसभा में उपचुनाव

भोपाल। अशोकनगर जिले की मुंगावली एवं शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लागू कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू होगी और मतदान 24 फरवरी को किया जाएगा। गजट नोटिफिकेशन 30 जनवरी को किया जाएगा। दोनों सीटों पर चुनाव की तैयारियां 3 महीने पहले से ही शुरू हो गईं थीं।

30 जनवरी 2018 को गजट नोटिफिकेशन। 

नांमाकन की अंतिम तिथि 6 फरवरी। 

नामांकन की जांच प्रक्रिया 7 फरवरी को।

नांमाकन वापस लेने की तारीख 9 फरवरी। 

मतदान 24 फरवरी को होगा। 

मतगणना 28 फरवरी को होगी। 

3 मार्च को आचार सहिंता खत्म हो जाएगी।  

मुकाबला सिंधिया और शिवराज के बीच

दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच होगा। दोनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा इन सीटों को छीनने की कोशिश कर रही है। हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी समय शेष नहीं है, फिर भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। 

उम्र 12 वर्ष पहाड़ा 20 करोड़ तक पूछ लीजिए

0

सहारनपुर। जिले के नकुड क्षेत्र के तीरपड़ी गांव में चिराग राठी को 20 करोड़ तक का पहाड़ा (TABLE) याद है। चिराग गुणा और भाग (MATHS) बिना कॉपी पैन के मिनटों में कर लेता है। जबकि CHIRAG RATHI के पिता इतने गरीब हैं कि परिवार को 2 वक्त का खाना तक पूरा नहीं मिलता। चिराग जब कक्षा चार में था तब उसकी उम्र महज 8 वर्ष थी तब उसे 300 तक का टेबल याद था। एक गणित के अध्यापक राजेंद्र सिंह ने इसकी प्रतिभा (LATENT) को पहचाना और रोज इसे ज्यादा पहाड़ा याद करने को देते आज इस छात्र को 20 करोड़ तक पहाड़ा याद है।

चिराग एक गरीब परिवार से आता है इसलिए चिराग के परिजन इसकी प्रतिभा को निखारने के लिए किसी बड़े स्कूल मे भेजने मे असमर्थ हैं।

फिलहाल चिराग गांव के ही जिला सिंह पब्लिक स्कूल मे पढ़ता है। चिराग विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक और प्रमाण जीता चुका है। 8वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाला चिराग वैज्ञानिक बनना चाहता है। चिराग ने बताया, मैं वैज्ञानिक बनना चाहता हूं और अपना देश का नाम करना चाहता हूं। चिराग ने बताया कि वह चाहता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके गांव आएं।

दो वक्त का खाना भी पूरा नहीं मिलता

अद्भुत प्रतिभा का धनी चिराग सहारनपुर के एक बहुत ही गरीब परिवार से हैं। चिराग के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि वे लोग बहुत ही गरीब परिवार से हैं। उन लोगों के लिए दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल होता है। उनका बेटा चिराग वैज्ञानिक बनना चाहता है। अपने बेटे का सपना पूरा करने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बड़ा वैज्ञानिक बनकर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करे। चिराग कीमां बबिता का कहना है कि, हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मदद करे। हम बहुत गरीब लोग हैं। हम छोटे किसान है अगर सरकार मदद करती है अच्छा होता बच्चा पढ़कर आगे बढ़ता।

क्या कहना है स्कूल टीचर का

चिराग के शिक्षक संदीप का कहना है, चिराग और बच्चों से थोड़ा अलग है। हर काम को वो तुरंत कर लेता है। गुणा, भाग वो मिनटों में हल कर लेता है। वो उसे गॉड से गिफ्ट मिला है। उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता बेहद गरीब हैं। इसी कारण स्कूल प्रबंधन ने तय किया है कि जब तक छात्र इस स्कूल में पढ़ाई करेगा उसकी फीस माफ कर दी गई है। स्कूल प्रबंधन छात्र के आगे बढ़ने पर पूरी मदद करेगा।

31 जनवरी को चन्द्रग्रहण

सिवनी-आगामी 31 जनवरी को बुधवार पूर्णिमा के दिन पूरे भारत मे चंद्र ग्रहणदिखाई देगा ।।

स्पर्श संध्या ५.३५ (चंद्र ऊदय ५.३५)

आरम्भ संध्या ०६.२१

मध्य रात्रि ७.००

मोक्ष रात्रि ०८.४

चंद्र ग्रह मे सूतक ९ घंटे पहलेसे लगता हैं इस लिए सूतक सुबह ८.३५से लग जाएगा ।।

अतःभगवान जी का पट सुबह ०८.१४मे बंदहो जाएगा औरशुध्द रात्रि ०८.४२ होगा।

पार्षद ने लगाई झाड़ू

सिवनी- 19 जनवरी को शुक्रवार दोपहर के समय साईं पालकी यात्रा निकलने के पश्चात भक्तजनों को जो भंडारे में प्रसाद मिलता है वह लोग प्रसाद प्लास्टिक की प्लेट कप में ग्रहण करने के पश्चात यहां वहां फेंक देते हैं उन्हें साफ करने के लिए नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया गया जिसमें स्वास्थ सभापति चितरंजन गप्पू तिवारी एवं उनके मित्रगण सहयोगी अर्पित त्रिपाठी विशाल शुक्ला PG कॉलेज अध्यक्ष बादल बैन जिला सह संयोजक ABVP रौनक पार्क में नगर मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग जमादार राजेंद्र नाहर जी तुलसी करोसिया जी रितेश डागोर जी एवं सफाई कर्मचारी की उपस्थिति में गणेश मंदिर से लेकर माधवराव सिंधिया चौक बाहुबली चौक एवं जिला अस्पताल तक सफाई की गई।

कभी देखी है ऐसी भागवत ,समापन पर …… देखे वीडियो

भागवत कथा के समापन पर हुआ निर्धन बालिका का विवाह

केवलारी-गौघाट धाम में चल रही भागवत कथा के आज छटवे दिन की कथा में कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग के उपलक्ष्य में पास के ही गाँव के एक गरीब परिवार के लड़के और लड़की का वास्तविक(असल) विवाह श्री उत्तम स्वामी जी के सानिध्य में सम्पन्न कराया गया और स्वामी जी के द्वारा विवाहित जोड़े को दहेज स्वरूप आभूषण (विछिया, पायल) प्रदान किया गया।

स्व सहायता समूह बनाकर महिलायें बनी आत्मनिर्भर

सिवनी 18 जनवरी 18/ जब मन मे कुछ करने की चाह और परिश्रम करने का हौसला हो तब हर मुश्किल आसान हो जाती है। यह बात देविका स्व सहायता समूह की महिलाओं पर खरी बैठती है। देविका स्व. सहायता समूह सिवनी जिले के सी.व्ही. रमन वार्ड में रहने वाली 10 ऐसी महिलाओं का समूह है जो कभी अति गरीबी में जीवन यापन करती थी। परिवार के रोजी रोटी हेतु प्रतिदित मजदूरी करनी पडती थी। कभी बीमार पडने पर घर का गुजर बसर करना मश्किल हो जाता था। तभी इन्हें राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्व.सहायता समूह को स्वरोजगार प्रदान कर आत्म निर्भर करने की योजना का पता चला। वार्ड की महिलाओं ने आपस में बात कर 10 सदस्यों की समिति बनाई जिसमें अनुराधा नामदेव, ज्येति कश्यम, कमला बलावी, कविता नाविक, मलती बर्मन, पार्वती नाविक, पुर्णिमा नाविक, शशि नाविक, रानी नाविक, रानी नाविक, सरस्वती नाविक, सीमा कुडपे, सोनिया नाविक सम्मिलित है।

महिलाओं द्वारा प्रारंभ में छोटी-छोटी बचत समूह मे जमा की जाने लगी तथा आवश्यक पडने पर बारी-बारी से उस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों को पूरा करने मे लगीं। अब उन्हे साहूकारों से ऋण लेने की आवश्यकता नहीं थी। सभी महिलाएं अब साहूकारों के चक्रिय ब्याज के चक्रव्यू से बाहर आ चुकि थी। इसके साथ ही उन्हें नगर पालिका द्वारा 10000 रू चर्किय कोष राशि उपलब्ध करावाई गई। जिससे स्व सहायता समूह की महिलाओं की आथिक स्थिति एवं हौसले में बढोतरी हुई तथा इन महिलाओं ने संयुक्त व्यापार करने का सोचा एवं अपनी रूची अनुरूप अपने स्वसहायता समूह के नाम से ही सिलाई व्यवसाय प्रारंभ किया। जिसमें शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत 1 लाख 50 हजार रूपये का ऋण समूह को दिलवाया गया साथ ही 15 प्रतिशत अनुदान राशि भी योजनान्तर्गत दिलवाई गई। जिससे इन महिलाओं की सकारात्मक सोच एवं परिश्रम से बाजार के इनके उत्पादों की मांग बढने लगी। जिससे समूह की आय भी बढ़ने लगी। आज ये महिलाये शासन की योजनाओं के लाभ से पूर्णत: आत्म निर्भर है तथा अपने व्यवसाय के विस्तार हेतु नए आयाम खोजकर उसकी ओर अग्रसर हैं।

अपने समूह के 17 जनवरी 2018 को एक वर्ष पूर्ण होने पर देविका समूह की महिलाओं द्वारा अपने व्यवसाय का सफलतापूर्वक संचालन से उनके जीवन स्तर में आये अभूतपूर्व परिवर्तन को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया सभी ने एक दूसरों को शाल व अन्य वस्तुएं भेट कर सम्मानित किया।

योग शिविर के साथ साथ युवा कर रहे है सफाई अभियान

सिवनी-आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा शिविर प्रारंभ सैंकड़ो युवा ले रहे लाभ युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसमे सेंकडो युवा एवं युवती समाज सेवा का प्रण लेकर सामाजिक कार्यो को गति दे रहे है।सामाजिक जीवन का अंग है युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में रोचक अभ्यास दिया जा रहा है।

सामाजिक जीवन में मनुष्य को कदम कदम पर लीडर की भूमिका निभानी पडती है। परिवार, समाज, स्कूल, कालेज, आफिस, वैवाहिक समारोह हो या खेल, एक इंसान अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरह की लीडरशिप निभाता है । यह बात अग्रवाल धर्मशाला में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बेंगलोर से आए प्रशिक्षक ने कही।

भैया ने कहा कि एक अच्छा लीडर अपने साथियों पर भरोसा करता है। अपने सभी साथियों से समन्वय बनाकर काम करता है। एक अच्छे लीडर का इशारा ही टीम की सफलता के काफी होता है। लीडरशिप की यह क्षमता परिवार, मित्रमंडली, समाज, खेल हो राजनीति हर जगह काम आती है। जरूरी है कि हम अपनी क्षमता.का।शत प्रतिशत सकारात्मक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि लीडरशिप जिम्मेदारी का दूसरा नाम है। हमें जन्म से लेकर मृत्यु तक कई तरह की सामुहिक जिम्मेदारी निभानी होती है। हम तभी इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकते हैं जब हमारे भीतर एक अच्छे लीडर के लक्षण हों।

उन्होंने कहा कि जब जब व्यक्ति कोई व्यक्तिगत या सामुहिक जिम्मेदारी लेता है वह एक लीडर की भूमिका में होता है। अपनी क्षमता की पहचान, क्षमताओं का सही समय पर सही उपयोग ही लीडर का प्रमुख गुण है। इसके लिए हमें मानसिक और शारिरिक रूप से चैतन्य होना आवश्यक है। योग, प्राणायाम, अध्यात्म के माध्यम से ही इस चैतन्यता को हासिल किया सकता है।इस शिविर में युवा सामाज सेवा के साथ साथ आध्यात्मिक स्तर को भी मजबूत कर रहे है।.

इसी कड़ी में योग शिविर में शामिल युवा हर रोज नपा सिवनी के विभहन्न स्थानों पर सफाई अभियान चला रहे है,विगत 18 जनवरी को बस स्टैंड के बाद आज 19 जनवरी को पुनः युवाओ ने मठ मन्दिर तालाब परिसर की सफाई की,इस दौरान उनके द्वारा वार्ड वाशियों को स्वच्छता अभियान की जानकारी भी दी।

मानसिक रोगी महिला को मिले परिजन

उगली–विक्षिप्त महिला के परिजन मिले केवलारी नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र केवलारी में कल लायी गयी विक्षिप्त महिला रामप्यारी को आज उसके परिजन मिल गये इस महिला की ग्राम तारटोला सकरी में डिलीवरी हो गयी थी जिसे ग्राम की स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कोटवार के द्वारा एम्बुलेन्स बुलाकर केवलारी अस्पताल भेजा गया जिस पर डॉ अमृत लकड़ा और महिला चिकित्सक डॉ जी लकड़ा के द्वारा आवश्यक ईलाज किया गया इस बात की खबर सांसद प्रतिनिधि सुधीर पांडे पत्रकार रफीक खान मयंक तिवारी को मिली इन लोगो के द्वारा महिला को ऊनी एवम जरुरी कपड़े के साथ जरुरी सामान उपलव्ध कराया गया इन पत्रकारों के द्वारा प्रमुखता के साथ अखवारों में समाचार प्रकाशित करवाया गया अख़बार में प्रकाशित ख़बर को ग्राम खुर्सीपार पलारी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पढ़कर रामप्यारी के पति ब्रजलाल सिरसाम को बुलाकर बताया कि तुम्हारी पत्नी केवलारी के अस्पताल में है तब पति ने डॉ लकड़ा को बताया कि मेरी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है घर से बिना बताये निकल गई हम घरवालो ने पहले पलारी कान्हीवाडा आदि स्थानों में काफी खोजा पर पता नहीं चला अख़बार वालो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी के कर्मचारियों एवम मदद करने वालो के प्रति अपना आभार प्रकट किया

दिलीप बिल्डकान बनाएगा कुरई घाटी में फोर लेन

सिवनी-मोहगांव से खवासा महाराष्ट्र सीमा तक NH 7 फोरलेन ( सिवनी – नागपुर ) के रुके हुये कार्य का विगत दिनों टेंडर हुआ था ,

लम्बी प्रकिया के बाद आज 700 करोड़ से अधिक लागत का ऊक्त करू करने के लिये nhai द्वारा दिलीप बिल्डकॉन को कार्य आदेश जारी किया है।

ज्ञात हो 2008 के दौरान मोहगांव- खवासा मार्ग को कुछ विवादित बनाया गया इस दौरान जनमंच द्वारा आम नागरिकों के सहयोग से जनांदोलन किये गए,वही जनमंच ने ऊक्त सड़क मार्ग के लिये माननीय सुप्रिम कोर्ट तक भी वकीलो के माध्यम से लड़ाई लड़ी थी।