Home Blog Page 2285

सरकारी प्रेस से हुए लाखो के नोट चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार

देवास-बैंक नोट मुद्रणालय में लाखों का घपला वरिष्ठ निरीक्षक मनोहर वर्मा द्वारा लाखो रुपये के नोट किये चोरी। ऑफिस के चेम्बर से बरामद हुए 26 लाख 9 हजार रुपये घर की तलाशी में 64 लाख निकले, कार्यवाही जारी.. .

मनोहर 1984 में LDC के पद पर था,. बैंक नोट प्रेस पुलिस थाना कर रही प्रबंधन की सूचना पर कार्यवाही.

इतने बड़े और महत्वपूर्ण केंद्रीय संस्थान पर सुरक्षा की बड़ी चूक प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा।

सरकारी प्रेस से हुए लाखो के नोट चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार

देवास : बैंक नोट मुद्रणालय में लाखों का घपला वरिष्ठ निरीक्षक मनोहर वर्मा द्वारा लाखो रुपये के नोट किये चोरी। ऑफिस के चेम्बर से बरामद हुए 26 लाख 9 हजार रुपये घर की तलाशी में 64 लाख निकले, कार्यवाही जारी

मनोहर 1984 में LDC के पद पर था,. बैंक नोट प्रेस पुलिस थाना कर रही प्रबंधन की सूचना पर कार्यवाही. इतने बड़े और महत्वपूर्ण केंद्रीय संस्थान पर सुरक्षा की बड़ी चूक प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा।

सेन्ट आर सेटी सिवनी भवन का हुआ लोकार्पण | ज़िले के बेरोज़गार युवाओं को मिलेगी स्वारोज़गार एवं रोज़गार विधाओं की जानकारी

जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगारमुखी विधाओं के बारे में जानकारी मिलेगी – सेन्ट आर सेटी सिवनी भवन का हुआ उद्घाटन

सिवनी 18.जनवरी.18/ सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित सामाजिक उत्थान एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सेन्ट-ग्रामीण संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित सेन्ट – बींझावाडा सिवनी स्थित नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय निदेशक आर.सेटी श्री के.एन. जनार्दन के मुख्य आतिथ्य में आज आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण भवन में ग्रामीण युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदाय किया जायेगा। जिससे जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगारमुखी विधाओं के बारे में जानकारी मिलेगी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर वह स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर या रोजगार प्राप्त कर आर्थिक स्थिति मजबूत कर पायेंगे। प्रशिक्षण अवधि में इस प्रशिक्षण संस्थान में नि:शुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी प्रशिक्षणार्थी को प्रदान की जायेगी।

स्वच्छता अभियान की अलख जगा रहे है रविशंकर जी के शिष्य

सिवनी- श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य गण योग शिविर में योग करने के बाद नगर सिवनी में स्वच्छता की अलख जगा रहे है।

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा जारी अग्रवाल धर्मशाला में जारी युवा नेतृत्व शिविर के दौरान युवक युवतियां नगर में सफाई कर रहे है,वही रैली निकालकर आम नागरिकों को जागरूक कर रहे है।

नगझर बाय पास के निविदा प्रकिया आंरभ,11 करोड़ से मार्ग होगा दुरुस्त

सिवनी- मुख्यायल से जबलपुर रोड नगझर से बालाघाट मार्ग व नागपुर रोड तक खेरी टेक के 16 किमी बाय पास मार्ग के आगामी फरवरी माह के अंत तक दुरुस्तीकरण कार्य आरभ हो जाएगा।

Mprdc के महाप्रबंधक सजंय श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 11 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बाद ऊक्त कार्य के लिये एजेंसी निर्धारण हेतु निविदा जारी हो चुकी है,

आगामी फरवरी के अंत तक निविदा प्रकिया पूर्ण हो जाने के बाद 16 किमी के इस मार्ग को परिवहन योग्य बनाने का कार्य आरभ हो जाएगा।

एकात्म यात्रा के कलश रवाना

सिवनी-कलेक्टर निवास से आदि गुरु शंकराचार्य एकात्म यात्रा में एकत्रित हुये कलशों को ओंकारेश्वर रवाना किया गया जिसमे एकात्म यात्रा प्रभारी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुजीत जैन कलेक्टर गोपाल डांड भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर जी भाजपा नगर उपाध्यक्ष अलकेश रजक युवा मोर्चा सह मिडिया प्रभारी वीरेंद्र डहेरिया सहित अन्य शाशकीय कर्मचारी उपस्थित रहे

3 दिन में हटा लें होर्डिग ,नही तो जप्त करेगी नपा

सिवनी- नपा सिवनी द्वारा गत 3 जनवरी कों हुए साधारण सम्म्मलेन के दौरान नई होर्डिग नीति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

उसी के परिपालन में नपा सीएमओ नवनीत पांडेय ने बताया कि आगामी 3 दिनों के अंदर नगरीय सीमा में लगे सभी वैध व अवैध होर्डिग उनके मालिक स्वयम हटा लें,

यदि वे ऐसा नही करते है तो पालिका होर्डिग जप्ती की कार्यवाही करेगी

योग के बाद युवाओ ने चलाया सफाई अभियान

सिवनी- श्री श्री रविशंकर जी महाराज के आशीर्वाद से गत 16 जनवरी से दुर्गा चौक अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे युवा नेतृत्व शिविर में प्रति दिन युवा व युवतियों को ध्यान व योग का पारंगत योग गुरु ज्ञान करवा रहे है,इसी के साथ सामाजिक दायित्वों के निवर्हन की शिक्षा भी दी जा रही है

इस योग शिविर में शामिल युवाओ व युवतियों ने आज 18 जनवरी को सुबह 9 बजे से सिवनी के शाशकीय व प्राइवेट बस स्टैंड में सफाई अभियान किया।

किसानो ने नहर निर्माण कार्य जल्द आरम्भ करने सोपा ज्ञापन

आज बंडोल राजस्व मंडल में शामिल अनेक ग्रामो के किसानो ने पेच नहर का निर्माण कार्य जल्द आरभ करने की मांग को एक ज्ञापन
विभागीय अधिकारियों को सौपा

कलारबाकी बंडोल अलोनिया गोरखपुर परासिया बोरिया अलोनिया लगभग 25 30 गांव के किसान आज पेच परियोजना के मुख्य अभियंता अधीक्षण यंत्री कार्यपालन यंत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग से मुलाकात हुई किसानों ने ज्ञापन देते हुए निवेदन किया कि 15 दिन के अंदर नहर का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हो जावे वरना हमारे क्षेत्र के किसानों का आक्रोश के जिम्मेदार शासन एवं प्रशासन होगा आज हमारे साथ पांचों जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष सदस्य एवम गणमान्य किसान उपस्थित थे

पद्मावत फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए-स्वामी प्रज्ञानानंद महराज

ज्योतिष और द्वारका पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद महाराज के शिष्य और राजस्थान के प्रतिनिधि स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज ने कहा कि विवादित फिल्म पद्मावत रिलीज ही नहीं होनी चाहिए। 15 जनवरी को अजमेर प्रवास पर आए स्वामी प्रज्ञानानंद ने कहा कि फिल्म का नाम बदल देने से उसका स्वरूप नहीं बदलता, ऐसा प्रतीत होता है कि भारत की सनातन संस्कृति का उपहास उड़ाने के लिए ही संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को बनाया है। जब राजपूत और सर्वसमाज इस फिल्म का लगातार विरोध कर रहा हैं तो फिर इस फिल्म को रिलीज क्यों किया जा रहा है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हमारी सनातन संस्कृति का प्रतिनिधि माना जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री को चाहिए कि वह अपने विशेषाधिकारों का उपयोग करते हुए फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगावें। उन्होंने कहा कि राजस्थान के गौरवमयी इतिहास का मजाक उड़ाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं हो सकता, सब जानते हं कि चित्तौड़ की रानी पद्मावती ने अपने सम्मान को बचाने के लिए 16 हजार स्त्रियों के साथ बलिदान दिया था। ऐसा बलिदान किसी के लिए मनोरंजन और कमाई का धंधा नहीं हो सकता, उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म बनाने के लिए निर्माता निर्देशक भंसाली पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। राजस्थान में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए सीएम वसुंधरा राजे की सराहना करते हुए स्वामी प्रज्ञानंद ने कहा कि अब सीएम को अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए इस फिल्म पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगावाने का काम करना चाहिए।
राम नाम परिक्रमा का समापनः
स्वामी प्रज्ञानंद के सान्निध्य में 15 जनवरी को अजमेर के आजाद पार्क में चल रही राम नाम परिक्रमा का भी समापन हुआ। 54 अरब हस्त लिखित रामनाम परिक्रमा गत 31 दिसम्बर से शुरू हुई थी। प्रक्रिया के समापन समारोह में स्वामी प्रज्ञानानंद ने कहा कि अजमेर के नागरिक भाग्यशाली हैं जो उन्हें रामनाम परिक्रमा करने का अवसर मिला है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों का भी आभार जताया।