Home Blog Page 2283

पोस्‍टमार्टम हाउस में शव बदला, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच से वापस लाए

भिंड जिला अस्पताल के पोस्‍टमार्टम हाउस से शव बदलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

भिंड। अस्पतालों में बच्चे बदलने की घटनाएं तो आपने सुनी होंगी, लेकिन भिंड जिला अस्पताल के पोस्‍टमार्टम हाउस से शव बदलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 19 साल के मृतक के बदले 36 साल के युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजन शव को नदी में प्रवाहित करने भी जा रहे थे। इस बीच रास्ते में मिली परिवार की कुछ महिलाओं ने शव को दिखाने के लिए कहा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन पीएम हाउस पहुंचे और 19 साल के युवक का शव लेकर गए। गनीमत रही कि इस बीच 36 साल के युवक का शव पीएम हाउस में ही था। वहीं सिविल सर्जन ने मामले की जांच की बात कही है।

अटेर रोड बंबा किनारा निवासी विशंभर (36) पुत्र फूलचंद्र कुशवाह ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विशंभर के शव को पीएम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया गया। मंगलवार को ही शाम करीब 7 बजे देहात थाना क्षेत्र के नालीपुरा गांव निवासी पवन (19) पुत्र सोकीराम कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पवन का शव भी पीएम के लिए डेड हाउस में रखा गया था। बुधवार सुबह डॉक्टरों ने शवों का पीएम किया। पीएम के बाद कर्मचारियों ने शव को कफन में बांध दिया और टैग लगा दिए।

टैग लगाने के दौरान ही कर्मचारियों से गलती हुई। पवन के शव पर विशंभर का और विशंभर के शव पर पवन का टैग लगा दिया। पीएम हाउस से पवन नाम का टैग लगा शव परिजन को दे दिया गया। परिजन शव को लेकर नदी में प्रवाहित करने के लिए रवाना हो गए। पवन के रिश्तेदार सुरेंद्र कुशवाह का कहना है वे लोग शव लेकर अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास पहंुचे थे कि सामने से रिश्तेदार महिलाएं आ गईं।

महिलाओं ने कहा पवन का चेहरा तो दिखा दो। चेहरा दिखाने के लिए कफन खोला तो शव पवन के बजाए विशंभर का था। इसके बाद परिजन शव को दोबारा लेकर जिला अस्पताल आए। यहां विशंभर के परिजन शव ले जाने की तैयारी में थे, जब उन्हें बताया गया कि शव बदल गया है तो उन्होंने विशंभर का टैग लगे शव के कफन को खोला। उसमें पवन का शव था। इसके बाद परिजन सही शव लेकर रवाना हुए।

बुधवार को हुए थे पांच पीएम

बुधवार को पीएम हाउस में 5 शवों का पीएम हुआ। पवन और विशंभर के अलावा परा के पास मिट्टी का टीला धंसकने से मृत सत्यवीर सिंह, मंगलवार को ऊमरी मेंफांसी लगाकर मृत रूबी पत्नी सोनवीर शाक्य और मंगलवार को रात में नयागांव-सगरा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मृत हरि प्रसाद (54) निवासी टियाराम पुरा जिला जालौन उत्तरप्रदेश के शव का पीएम हुआ था।

इनका कहना है

शव बदले हैं तो यह गंभीर बात है। पूरे मामले की जांच कराएंगे। शव बदलने में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. अजीत प्रसाद मिश्रा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल भिंड

लिपिक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

लिपिक ने किया गबन के लिए इमेज परिणाम

सिवनी-स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय लखनादौन के किलर्क मनीष उपाध्याय के ऊपर 51लाख 18 हजार 597 रूपये का गबन का आरोप
लखनादौन थाने में क्लर्क मनीष उपाध्याय के विरुद्घ fir
महाविद्यालय प्राचार्य जी.एस तलवरे ने कराई लखनादौन थाने में FIR दर्ज II
पुलिस ने IPC की धारा 665, 667, 668, 420 471,
1980, 13(1)C भृस्टाचार अधिनियम के तहत किया मामला दर्ज किया है।

पटरी से उतरी ट्रेन,जनमाल की हानि नही

सिवनी–जबलपुर से नैनपुर जा रही ब्राडगेज ट्रेन पिंडरई-निधानी के बीच दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैन का इंजन पटरी से उतरा , हादसे में कोई जन हानि नही हुईं, वही स्थल पर रिलीफ ट्रेन रवाना हो गई है।

हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी- अरी थाने के धर्मकुआ निवासी लीलाधर उर्फ मोनू की लाश मिली थी,पुलिस की पताशजी के हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी शिवप्रकाश पिता बस्तीराम एवम भगहेश्वर को गिरफ्तार उनके विरुद्ध वीभन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

एस डी एम ने अस्पताल का दौरा

सिवनी- इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज एस डी एम हर्ष सिंह ने 20 जनवरी को दोपहर 1 बजे औचक निरक्चन किया।

परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारियां लेने के अलावा उंन्होने सफाई व्यवस्था को लेकर उपस्थ्ति डाक्टरो को निर्देश दिए।

लाखो का विधुत रीडिंग घोटाला, 6 के विरुद्ध चार्जशीट

जबलपुर-मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में  बिजली दफ्तरों में बिजली बिलों में रीडिंग की ऑनलाइन हेरीफेरी के चलते  एक सहायक अभियंता को दोषी करार देते हुए निलंबित किया गया है।वहीं 6 सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। बताया जा रहा है कि अब तक लगभग 15 लाख रुपए का रीडिंग घोटाला हुआ है। यह घोटाला सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की गोपनीय आईडी से रीडिंग में छेड़छाड़ कर किया गया है।हालांकि कंपनी ने अब वित्तीय नुकसान की करीब 50 फीसदी भरपाई उपभोक्ताओं से कर ली है।

जानकारी के अनुसार, कम्प्यूटर से बिजली बिलों की रीडिंग में छेड़छाड़ का मामला सबसे पहले कटनी में सामने आया था। इसके बाद मामले की जांच की गई तो जबलपुर में एक-दो नहीं करीब दो सैकड़ा गड़बड़ी उजागर हुईं। सबसे पहले यह हेराफेरी 2017 में सामने आई थी। जांच में सामने आया कि नगर संभाग ऑपरेटर उपभोक्ता से घूस  सहायक अभियंता टीपी सर्केल की आईडी से रीडिंग को ऑनलाइन कम कर देता था।जिसके बाद बिल की राशि कम्प्यूटर पर कम हो जाती थी। इसी तरह बिल की रकम का आधा पैसा लेकर ऑपरेटर कम्प्यूटर में बिल जमा कर देता था लेकिन पैसा कंपनी को नहीं देता था।

मामले में गड़बड़ी सामने आई तो पूरे शहर में जांच की गई तो जिले के हर डिवीजन में हेराफेरी के सैकड़ों मामले उजागर हो गए।इस तरह से  जबलपुर में अब तक 250 के आसपास मामले गड़बड़ मिले जिनमें लगभग 15 लाख रुपए का रीडिंग घोटाला हुआ।जांच में सामने आया कि सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की गोपनीय आईडी से रीडिंग में हेराफेरी की गई।

इस पूरे मामले में सहायक अभियंता को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा नगर संभाग पूर्व के 2 सहायक अभियंता, नगर संभाग पश्चिम में दो सहायक अभियंता और दो अन्य जेई और एई के खिलाफ कार्यवाही के लिए जार्चशीट दाखिल की गई है। साथ ही 3 अधिकारियों को मामले में नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।हालांकि कंपनी द्वारा  घोटाले की ज्यादातर राशि की वसूली उपभोक्ताओं से कर ली गई है। मामले में आगे जांच की जा रही है। इसी के साथ बड़े घोटाले होने की आशंका जताई जा रही है।

करंट से तेदुएं की मौत

प्रतीकात्मक फ़ोटो सिवनी- जिले के कुरई वन परिछेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलापुर में गत 19 जनवरी की रात खेत मे सुरक्षा हेतु लगाए बिजली के तार के करंट से एक वयस्क तेदुएं की मौत हो गई।

वन विभाग द्वारा करेंट बिछाने वाले किसान राजकुमार पिता रामसिंह भलावी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि वयस्क तेदुएं के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

कोल घोटाला : सीबीआई ने प्रदेश में 40 से ज्यादा ठिकानों पर मारे छापे

इंदौर  . सीबीआई ने शुक्रवार को कोल घोटाले में निजी कंपनी के ऑफिस और डायरेक्टर के ठिकानों पर छापे मारे। कार्रवाई के लिए सीबीआई के 10 से ज्यादा अधिकारी इंदौर आए हैं। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।  टीम ने शुभम इंटरप्राइजेस और साकेत कोक एंड कोल कंपनी के डायरेक्टर व उज्जैन निवासी नरेंद्र प्रजापति के ऑफिस सहित प्रदेशभर में 40 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी।

– मुख्य रूप से इंदौर, उज्जैन, भोपाल व अन्य शहरों में छापे मारे गए। सीबीआई ने नवंबर 2017 में ही बैंकों के आवेदन पर कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

– आरोप है कि कंपनी और डायरेक्टर प्रजापति ने फर्जी क्रेडिट दिखाते हुए बैंकों से 10 करोड़ से ज्यादा का लोन लिया था।  बाद में पता चला लोन की राशि दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई।

– मामले में बैंकों के कुछ अधिकारी के साथ प्रजापति व सर्वेश चंडक को आरोपी बनाया है। इंदौर में कार्रवाई एमआर-10 के पास, भोपाल में टीटी नगर और उज्जैन में नलिया बाखल क्षेत्र में की गई।

2 नगर पंचायत के भाजपा अध्यक्ष को जनता ने नाकारा

राइट टू रिकॉल के तहत हुआ मतदान

देवास- नगर परिसद करनावद में हुए खाली व भरी कुर्सी के चुनाव में 800 से अधिक मतों से हार हुए। नगर परिषद खिलचीपुर में हुए खाली व भरी कुर्सी के चुनाव में 340 मतों से खाली कुर्सी की जीत हुई । खिलचीपुर न.प.भाजपा के अध्यक्ष दीपक नागर की राईट टू रिकॉल के तहत हुई हार

नगर परिसर करनावद में हुए खाली व भरी कुर्सी के चुनाव में 800 से अधिक मतों से खाली कुर्सी की जीत हुई । भाजपा समर्थित वर्तमान अध्यक्ष कांताबाई पाटीदार की राईट टू रिकॉल के तहत हुई हार।

ट्रक की टक्कर से राजेंद्र व रघुनाथ की मौत

सिवनी- जिले के लखनादौन थाने के ग्राम सिरमगनी में करीब 9 बजे एक वाहन दुर्घटना हुईं है। Nh-7 मार्ग पर मोटरसाइकिल पर जा रहे ये दोनों व्यक्ति ट्रक से सीधे जा टकराये , घटनास्थल पर ही राजेन्द्र पटेल 38 वर्ष और रघुनाथ पटेल निवासी ग्राम बरतिया विकासखण्ड घँसौर की मौत हो गई,वही लखनादौन पुलिस ने ट्रक को जप्त कर विवेचना आरभ कर दी है।