Home Blog Page 2233

एक्शन में दिखे अमित दाणी

सिवनी-थाना कोतवाली सिवनी द्वारा लगातार अतिक्रमण मुहिम थाना प्रभारी अमित विलास दानी के नेतृत्व में चलाई जा रही है। इस दौरान दोपहिया व चौपहिया वाहन चालको व दुकानदारों को समझाइश दी गई ।
वही कुछ वाहनो के खिलाफ चालनी कार्यवाही भी की गई। सिवनी में वैसे ही हर जगह अतिक्रमण देखने मिलता रहता है अब ये देखना बाकी है कि अमित दाणी कहा तक इस मुहिम को लेकर जाते है

फिर विवादों में फुलारा टोल टैक्स

सिवनी- मुख्यालय से छिंदवाड़ा रोड पर स्थित राष्ट्रीय राज मार्ग पर सचालित फुलारा टोल टैक्स में पदस्थ कर्मियों की गुंडागर्दी थमने का नाम ही नही ले रही है।

निर्धारित वेश भूषा बगैर टोल टैक्स की वसूली में लगे कर्मियो द्वारा आज 23 अप्रैल की दोपहर लगभग 11 बजे सिवनी से कोहका जा रहे ऑटो वाहन चालक विनोद विश्वकर्मा से टोल में पदस्थ कर्मी सद्दाम ने जमकर मारपीट की ,,

घटना की खबर मिलते ही ऑटो यूनियन के पद अधिकारी लखनवाडा थाने पहुचे जहाँ पीड़ित ऑटो चालक की शिकायत पर आरोपी
सदादम के खिलाफ धारा 294,323,व 506 का प्रकरण कायम कर जांच आंरभ कर दी है।

ये पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

सिवनी- थाना लखनवाडा में पदस्थ आरक्षक मुकेश विश्वकर्मा ,अरुण पटेल,व राकेश त्रिवेदी का जिला पुलिस बल द्वारा समान्नित किया जायगा ।

दरअसल विगत 20 अप्रेल को लखनवाडा थाने के ग्राम सरगापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी नरवाई की आग को तीनो ही कर्मियों ने हरे पेड़ की डाली का उपयोग कर फैलने से बचाया था, मालूम हो कि जिन खेतो में आग लगी थी उसके पास सायलो बैग प्लाट है जहां लाखो किवटल अनाज रखा था, पूलिस कर्मियों की बहादुरी से उक्त प्लाट सुरक्षित रहा।

जब बारात देखकर दंग रह गए ग्रामवासी

वारासिवनी-रीति रिवाजों और परम्परा को सुरक्षित रखने के लिए एक युवक ने बेहद परिश्रम के बाद आज निकाली खाचर वाली बारात,,टेकाडी पठारटोला से कौलीवाड़ा जब एक दर्जन रेहके उर्फ खाचर जा रहे थे तो साज सज्जा देखकर नगरवासी भी खुश हो गए,,बारात में गजकुंडी का शोर,,सिंग ग्रामीण वाद्य यंत्र की मधुरता,,बैलों में बंधे हुए घोलर,,झूल पर्दा सही में आधुनिकता के युग मे ग्रामीण परिवेश के बाद भी नएपन का अहसास करा रहे थे,,टेकाडी के मध्यम परिवार के दूल्हे राजा देवेंद्र ठाकरे ने बताया कि उनका विवाह आज कौलीवाड़ा में जान्हवी उर्फ निशा के साथ सम्पन हो रहा है,,एक दर्जन खाचर को एकत्र करने में 7 ग्रामो की मदद और एक माह का समय लगा,,खाचर को दुरस्त कर सजाने में भी मशक्कत करनी पड़ी,,ज्ञात हो कि पवार समाज की यह शानदार बारात 25 किलोमीटर पैदल चलकर चार घण्टे में धूप में कौलीवाड़ा पहुची,,,गर्मी के बाद भी बारातियों के चेहरे पर रीतिरिवाजों को सहेजने की खुशिया देखी गयी,,आज यह बारात जंहा जंहा से गुजरी वँहा वँहा सेल्फी,,फ़ोटो,वीडियो बनाने वालों की कतार लग गयी,,बारात में न पा अध्यक्ष विवेक पटेल,,भाई जसवंत पटले भी खुशिया मनाते हुए देखे गए,,

23 अप्रैल से आंरभ होगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

सिवनी- जिले में 23 अप्रैल सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित होगा “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह “2018 आरभ होगा,
मिली जानकारी के अनुसार स्मृति लान सिवनी से पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ओपचिरिक रूप से जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ करेगे।

जिला सिवनी के यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश चौरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह बर्ष 2018 का आयोजन दि0 23/04/18 से 30/04/18तक किया जाना प्रस्तावित है, जिसके प्रथम दिवस 23/04/18 को 11 बजे दिन स्थानीय स्मृति लान सिवनी में होगा।

यातायात सप्ताह के दौरान प्रतिदिन यातायात जागरूकता हेतु विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एन सी सी, एन एस एस के विद्यार्थीयो, बस,ट्रक,डम्पर,आटो,
हाथ ठिलिया युनियनो व्यापारी एसोसिएशन एवं गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में पंहुचने की अपील की गई है ।

डूबने से दो युवको की हुईं मौत

सिवनी-आज 23 अप्रैल की सुबह उगली थाना क्षेत्र में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। उगली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन भाई रुमाल डैम में नहाने गए हुए थे जहां दो भाइयों की मौत डूबने से हो गई जबकि तीसरा भाई तैरकर बाहर आ गया।

पुलिस ने बताया कि न्यू मार्केट भोपाल के रहने वाले तीन भाई राकेश पिता काली चरण (२२), अजय (२०) और अभय (१८) अपने नाना के गांव उगली आए हुए थे। रविवार की सुबह तीनों रुमाल जलाशय पहुंचे और मछली पकडऩे वाली डोंगी लेकर जलाशय के गहरे हिस्से की ओर चले गए। जहां अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे तीनों पानी में डूबने लगे। नाव को डूबते देख राकेश किसी तरह तैरकर वापस बाहर आ गया लेकिन बाकी दोनों भाई तैरना नहीं जानते थे इसलिए जलाशय में डूब गए। राकेश ने गांव में जाकर इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों और परिजनों को दी। जिसके बाद उगली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें से एक भाई अभय का शव तो पुलिस को सुबह तकरीबन दस बजे मिल गया लेकिन दूसरा भाई अजय नहीं मिल पा रहा था जिसके बाद सिवनी से होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जिसके बाद शाम तकरीबन चार बजे दूसरे लापता भाई का शव भी मिल गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मोदी के मण्डला आगमन को लेकर सिवनी पुलिस सतर्क

सिवनी- प्रधानमंत्री के मंडला भ्रमण के मद्देनजर सिवनी पुलिस रहेगी चाकचोबन्द

सिवनी पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदीजी के मंडला भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 24 अप्रेल 2018 को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप सिवनी जिले की आंतरिक/बाहय समस्त सीमाओं,एवम अन्तर्राजीय सीमा महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस पेट्रॉलिंग(दुपहिया/चौपहिया वाहनों से),चेकपोस्ट मेटेवानी-कुरई-खवासा,कुरई -तिरोड़ी,गवारी-केवलारी,लखनादौन,रजरवाड़ा-किंदराइ,सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है,दिनांक 23 अप्रेल की शाम 6 बजे 24 अप्रेल 2018 के रात्रि 8 बजे तक सिवनी जिले की ओर से मंडला जिले की ओर जानेवाले समस्त मार्गो पर भारी वाहनों के परिवहन पर रोक लगा दी गई है,जैसे सिवनी-कान्हीवाड़ा केवलारी मंडला मार्ग लखनादौन-घँसोर-मंडला मार्ग धुमा-घँसोर-मंडला मार्ग बरघाट-कान्हीवाड़ा-केवलारी मंडला मार्ग इस दौरान नागपुर महाराष्ट्र,रायपुर छत्तीसगढ़ की और जाने वाले भारी वाहन सिवनी से कुरई एवम सिवनी से बरघाट -बालाघाट -गोंदिया होकर जा सकेंगे प्रधानमंत्रीजी के दौरे की सुरक्षा को लेकर सिवनी जिले में पुलिस द्वारा संदिग्ध मुसाफिरों,किरायदारों की होटल,लाज,ढाबे,धर्मशाला,बस स्टैंड आदि में सघन चेकिंग की जा रही है.

देश को मण्डला से सम्बोधित करेंगे मोदी

सिवनी-आगामी 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडला के ग्राम रामपुर से पूरे देश को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सभी जिला, जनपद, ग्राम पंचायतों व ग्रामसभाओं में सजीव प्रसारण देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा दिये गये है मालूम हो मोदी रामपुर में आयोजित आदि समागम में हिस्सा लेंने आ रहे है।



 

यहां हुईं छापामार कार्यवाही

सिवनी-बरघाट अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आर. एन. परतेती के निर्देश पर बरघाट पुलिस द्वारा बरघाट से बालाघाट मुख्यमार्ग के धारना,पौनार, धीसी, जेवनारा ग्राम मे छापेमारी की कार्यवाही कर 7 स्थानो ढाबों/पान चाय दुकान सोनी ढाबा, मिट्ठू ढाबा, बंटी ढाबा, बरगद पान सेंटर, अहफाज ढाबा, नटराज ढाबा, धर्मचंद पान सेंटर में छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी व देशी शराब जप्त कर लगभग 20000 मूल्य की लगभग 90 बोतल शराब जप्त की गई।

इस दौरान सभी 7 आरोपियों को थाने में लाकर मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई बरघाट अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आर.एन. परतेती ने स्वयं मौके मे उपस्थित थे।

उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला सिवनी हुआ सम्मनित

सिवनी-सिविल सर्विसेज दिवस डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा समाधान एक दिवस में उत्कृष्ट कार्य हेतु लोकसेवा केंद्र सिवनी सम्मानित हुआ है।

मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना लोकसेवा प्रदाय की गांरन्टी अधिनियम 2010 के तहत जनसामान्य को निश्चित समय सीमा में सेवा उपलब्ध कराए जाने हेतु लागू की गई समाधान एक दिवस परियोजना के सफल क्रियान्वयन करने में लोकसेवा प्रबंधन विभाग सिवनी सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान रहने पर भोपाल प्रशानिक अकादमी में दिनांक 20/05/2018 को सिविल सर्विसेज दिवस डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में लोकसेवा केंद्र सिवनी को A श्रेणी में प्रथम पुरुष्कार प्राप्त हुआ।
यह पुरुष्कार सिवनी जिले के लिए सुशासन का आयाम स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है। जिला प्रशासन का यह प्रयास सदैव रहता है कि जन सामान्य को समय सीमा में सेवा की उपलब्धता सुनिश्चत की जाए।भोपाल प्रशासनिक अकेडमी में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा समाधान एक दिवस में उत्कृष्ट कार्य हेतु लोकसेवा केंद्र सिवनी को सम्मानित किया गया। लोकसेवा प्रबन्धन विभाग नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों, प्राधिकृत अधिकारियों एवं जिले के नागरिकों को धन्यवाद एवं आभार ।