Home Blog Page 2232

इस वर्ष एक लाख सरकारी पदों पर होगी भर्तिंयां- मुख्यमंत्री श्री चौहान

ओजस्विनी मुक्ताकाश नाट्य शाला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने तय किया हैं कि एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएगी। साथ ही इस वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज दमोह में ओजस्विनी संस्थान परिसर में ओजस मुक्ताकाश नाट्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे।

इस मौके पर महर्षि सुभाष पात्री, वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, फिल्म कलाकार श्री शरद सक्सेना ओजस्विनी समदर्शी न्यास की अध्यक्ष डॉ. सुधा मलैया, विधायक श्री लखन पटेल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मेधावी प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए कहा सरकार ने गरीब प्रतिभाशाली छात्रों के लिए व्यवस्थाएं की हैं। श्री चौहान ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

गांव के लोगों से मिलने वाला आशीर्वाद सबसे बड़ा अवार्ड है : राज्यपाल

टेक्नोक्रेटस ग्रुप आफॅ इंस्टीट्यूट का वार्षिक समारोह सम्पन्न

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि अतंरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति को प्रभावी ढंग से उपयोग करना सफल एवं सतत् विकास की कुंजी है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जानकारी न केवल विद्यालयों अपितु पूरे जन समुदाय तक पहुंचाना आवश्यक है। आज का युग तकनीकी एवं वैज्ञानिक क्षमताओं से परिपूर्ण है। दुनिया में आज वही राष्ट्र आगे हैं, जिन्होंने विज्ञान को प्राथमिकता दी है। वे आज यहां टेक्नोक्रेटस ग्रुप आफॅ इंस्टीट्यूट के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधत कर रही थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों एक-एक गांव गोद लें और वहां छात्र-छात्राओं से सर्वे करायें की वहां स्वच्छता, स्वास्थ्य और अन्य सुविधायें उपलब्ध हैं या नहीं। उन्होंने मेधावी छात्रों से कहा कि आपकी डिग्री तभी सफल होगी और जब हर गाँव में समृद्धि और खुशहाली आयेगी। गावं के लोगों से मिलने वाला आशीर्वाद ही आपके जीवन का सबसे बड़ा अवार्ड है। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों में कुपोषण की समस्या दूर करने में सहयोग करें, ग्रामीणों और गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ सही ढंग से पहुंच रहा है इसकी भी जानकारी प्राप्त करें।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विज्ञान हमारी जीवन शैली का हिस्सा बने, इस दिशा में प्रयास होना चाहिये। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आज जरूरत युवाओं में छुपी प्रतिभा का बेहतर उपयोग करने की है।

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे प्रदेश के छात्र रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बनें। इसके लिए विश्वविद्यालय स्टार्टअप योजना के तहत 100 छात्रों को फंड उपलब्ध करायेगा। विश्वविद्यालय महाविद्यालयों के ई-जनरल और ई-बुक की आवश्यकता पूरी करेगा। टीआईटी समूह की अध्यक्षा श्रीमती साधना करसोलिया ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने संस्थान की पत्रिका एवं शोध पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर टीआईटी ग्रुप के मुख्य संरक्षण डॉ. आर.आर. करसोलिया, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सहित प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।

Source: MPINFO

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना

सिवनी २० अप्रैल 18/ मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में नकद प्रोत्साहन प्रदान करना है, ताकि प्रथम बच्चे के प्रसव के पूर्व एवं प्रसव के पश्चात उन्हें पर्याप्त आराम मिल सके तथा नकद प्रोत्साहन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारों में सुधार लाया जा सके। इस योजना अन्तर्गत महिला मजदूर हितग्राहियों का पंजीयन होने पर पात्रतानुसार तय शर्तों को पूरा करने पर तीन किश्तों में नकद प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। इसमें गर्भावस्था का शीघ्र पंजीयन कराने हेतु पहली किश्त के रूप में 1000 रू., कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच (गर्भावस्था के 6 माह बाद) कराने हेतु दूसरी किश्त के रूप में 2000 रू. एवं बच्चे के जन्म का पंजीकरण बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूर्ण होने पर तीसरी किश्त के रूप में 2000 रू. दिये जायेंगे। सत्यापन हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड दिखाना होगा।

Paytm KYC Point in seoni | Paytm Payments Bank: अकाउंट खोलने का तरीका और अन्य ज़रूरी बातें

Paytm KYC POINT IN SEONI (Shubham Telecom , Railway Station Road Seoni)

Paytm Bank Account Opening Point IN SEONI (Shubham Telecom , Railway Station Road Seoni)

Paytm Payments Bank: अकाउंट खोलने का तरीका और अन्य ज़रूरी बातें

देश के सबसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम ने पिछले महीने अपना पेमेंट्स बैंक हर किसी के लिए खोल दिया था। इससे पहले मई में लॉन्च होने के बाद से पेटीएम पेमेंट्स बैंक बीटा फेज़ में था। लॉन्च के समय यूज़र सिर्फ इनवाइट आधारित सिस्टम के जरिए ही साइन अप कर सकते थे। लेकिन अब, किसी भी दूसरे बैंक अकाउंट की तरह ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक में भी यूज़र सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।

हम आपको बताएंगे कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में किस तरह आप अपना अकाउंट खोल सकते हैं? पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बचत खाता खुलवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। और सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे ही अकाउंट खुल जाता है।

Paytm Payments Bank में सेविंग अकाउंट खोलने की पक्रिया
सबसे पहले आपके पेटीएम ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद ऐप खोलें और फिर बैंक अकाउंट आाइकन पर क्लिक करें।
अब सावधानीपूर्वक नियम व शर्तें पढ़ें और फिर आगे की प्रक्रिया के लिए टैप करें।
पासकोड सेट करें और फिर पुष्टि करें।

  • इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर डालें और आगे बढ़ें।
  • सभी जरूरी जानकारी देने के बाद आपको एक नॉमिनी का नाम देना होगा या फिर आप “I don’t want to add a nominee” का विकल्प भी चुन सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपना पता डालना होगा। अगर आपने पेटीएम से खरीदारी की है, तो पहले से स्टोर किया गया पता दिखेगा या फिर आप एक नया पता भी भर सकते हैं।केवाईसी ग्राहकों के लिए
    अगर आप एक केवाईसी ग्राहक हैं तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है और आपका अकाउंट कुछ ही मिनटों में खुल जाएगा।नॉन-केवाईसी ग्राहकों के लिए
    केवाईसी के लिए सभी जरूरी जानकारी मुहैया करानी होगी। इसके बाद सभी जरूरी कागजी वेरिफिकेशन पूरी कराने के लिए अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको एक पेटीएम प्रतिनिधि का कॉल आएगा। इसके बाद घर आए पेटीएम प्रतिनिधि द्वारा सफल वेरिफिकेशन किए जाने के बाद आपका सेविंग अकाउंट खुल जाएगा।
  • पेटीएम बैंक अकाउंट खुलने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज मिलेगा। और इसके साथ ही अकाउंट के साथ मिले एक वर्चुअल रूपे डेबिट कार्ड की जानकारी भी मिल जाएगी। रूपे कार्ड से कोई भी ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।सेविंग अकाउंट में धन जमा करने का तरीका
    पहला तरीका: आप ‘Add Money’ में जाकर अपने अकाउंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं और इसके बाद ‘Savings Account’ सेलेक्ट करें। अब, आप दूसरे बैंक अकाउंट के ऐप में जाकर अपने पेटीएम बैंक अकाउंट में आईएमपीएस (IMPS) या एनईएफटी (NEFT) के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।दूसरा तरीका: अपने नज़दीकी पेटीएम ब्रांच में जाएं और अपने सेविंग अकाउंट में जाकर कैश जमा कर दें। अभी पेटीएम बैंक अकाउंट की एक ही फ्लैगशिप ब्रांच है।पेटीएम अपने एटीएम की शुरुआत नहीं कर रही है। हालांकि, इसके डेबिट कार्ड को बिना किसी शुल्क अदा किए नॉन-मेट्रो एटीएम में पांच बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है, और मेट्रो शहर के एटीएम में तीन बार। इसके बाद हर बार कैश निकालने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि बैलेंस चेक करने जैसे अन्य ट्रांज़ेक्शन के लिए 5 रुपये शुल्क लगेगा।
  • पेटीएम बैंक अकाउंट से मिलने वाली ब्याज़ दर
    बैंक अकाउंट में बैलेंस रखने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है, हालांकि अधिकतम बैलेंस 1 लाख रुपये ही रखा जा सकता है। वॉलेट से अलग, पेमेंट्स बैंक में जमा की गई राशि पर ब्याज़ मिलेगा। अभी PayTm Payments Bank 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज़ दे रहा है।पेटीएम बैंक अकाउंट के फायदे
    पेटीएम का यह कहना है कि बैंक अकाउंट से किसी भी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर (यूपीआई सहित) के लिए कोई ट्रांज़ेक्शन शुल्क नहीं लगेगा। पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक, अगर आपको अपने पेटीएम वॉलेट से बैंक में पैसे ट्रांसफ़र करने की जरूरत है, तो आपको 3 प्रतिशत का शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा, चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और डेबिट कार्ड जैसी फिज़िकल सुविधाएं भी बेहद कम शुल्क में उपलब्ध कराई जाएंगी।पेटीएम पेमेंट्स बैंक का एक सबसे ख़ास बात है कि नियम व शर्तों के मुताबिक, मृत्यु या स्थाई तौर पर कोई अक्षमता होने पर दो लाख रूपये तक का मुफ्त इंश्योरेंस मिलता है।मौजूदा वॉलेट का क्या?
    आपका मौजूदा पेटीएम वॉलेट अपने आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में बदल जाएगा। और आप पहले की तरह ही वॉलेट को बिना किसी बदलाव के इस्तेमाल करते रहेंगे।पेमेंट्स बैंक के लिए कुछ बंदिशें भी हैं। पहली यह कि इसे अन्य बैंकों की तरह लोन देने की अनुमति नहीं है। इसका मतलब है कि पेटीएम क्रेडिट कार्ड जारी नहीं हो सकता। हालांकि, पेमेंट्स बैंक दूसरी वित्तीय संस्थाओं के साथ साझेदारी कर अतिरिक्त सेवाएं दे सकते हैं, जिनके आने वाले समय में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।

नरवाई की आग से लाखो रूपये की कृषि यंत्र जलकर ख़ाक

सिवनी : कृषको द्वारा खेतो की नरवाई को नष्ट करने लगाई आग अन्य कृषको के लिए आफत बन रही है। जलती नरवाई की चिंगारी
उड़ कर दूसरे खेतो में गिरने से आग के जोर पकडऩे से नरवाई के साथ खेतो में रखे लाखो रूपये के कृषि यंत्र स्वाहा कर रही है।जिले
में इन दिनों आगजनी की घटनाऐ थमने का नाम नही ले रही हैं । जहाँ किसान मौसम की मार झेलकर किसी तरह अन्न उपाजते है,परंतु शायद इसे ऊपर वाले की मार कहें या फिर जिले का दुर्भाग्य आगजनी कितने किसानों को अपने आगोश में लेते जा रही है।

बीते दिवस जाम (मुंगवानी) निवासी कृषक दीनदयाल सनोडिया के खेत में लगी नरवाई में आग से समीप खेत के कृषक रामकुमार ठाकुर और कृषक विजेंद्र ठाकुर के खेत में रखे लगभग 850 पाईप,80 फिट रोल पाईप,पानी का पंखा,०२ डीजल पंप सहित 02 क्विंटल गेंहू धू-धू कर जलकर खाक हो गया।इस आग के कारण दोनों कृषको को लगभग 07 लाख का नुकसान हुआ। खेत में आग लगने की सूचना
तत्काल कृषक विजेंद्र ठाकुर द्वारा फायर बिग्रेड और डायल 100 को दी गई।डायल 100 आग लगने के थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंच गई, लेकिन फायर बिग्रेड फोन करने के लगभग 05-06 घंटे बाद मौके पर पहुंचा,जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।इन दिनों सिवनी में 02 फायर बिग्रेड ही है,जो कि सिवनी की आवाम के हिसाब से कम है।कृषक रामकुमार ठाकुर ने बताया कि नरवाई जलाने के मामले में
प्रशासन की चेतावनी के बावजूद भी कृषक अपने खेतो की नरवाई में आग लगा रहे है, जिससे किसानो द्वारा लगाई गई आग से समीप के खेतो को भारी नुकसान हो रहा है। बीते कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर ने आदेश दिया था,कि कोई भी कृषक अगर अपने खेतो में नरवाई जलाता है,तो उस कृषक के ऊपर कार्यवाही होगी। परंतु आये दिन इस प्रकार की आगजनी की घटना होने के बाद भी किसानो द्वारा
नरवाई में आग लगाई जा रही है। कृषक रामकुमार ठाकुर ने कलेक्टर से मांग की है,कि जिस भी कृषक द्वारा अपने खेतो की नरवाई में
आग लगाई जाए उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जुर्माना अधिरोपित करे।जिससे किसानो द्वारा नरवाई में आग नहीं लगाई जाए।
इस सम्पूर्ण प्रकरण की कृषक विजेन्द्र ठाकुर और रामकुमार ठाकुर द्वारा लखनवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।जिस पर लखनवाड़ा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जाँच कार्यवाही शुरू कर दी है।

निकला सटोरियों का जुलूस

सिवनी – नगर निरीक्षक की कमान सम्हालते ही अमित विलास दाणी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शहर में जुए सट्टे के फलते – फूलते कारोबार की खबर मिलते ही नगर निरीक्षक के द्वारा अमन होटल के पास तीस हजार रूपये का सट्टा पकड़ने में कामयाबी हासिल की गयी है।
.
लंबे समय से जुए सट्टे के खिलाफ कार्यवाही नहीं किये जाने से शहर में जुए और सट्टे का करोबार जमकर फल-फूल रहा था। सूत्रों का कहना है कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद भी कोतवाली पुलिस के द्वारा जुए सट्टे के खिलाफ किसी तरह की प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही थी।
सूत्रों ने बताया कि कोतवाली का प्रभार सम्हालने के बाद शुक्रवार की सुबह अमित विलास दाणी के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया जाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों को समझाईश दी गयी। सूत्रों ने बताया कि नगर कोतवाल ने स्पष्ट कहा कि इसे अंतिम चेतावनी के रूप में लिया जाये। इसके बाद सीधे दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पुलिस के द्वारा शुक्रवार की शाम को अमन होटल के पीछे छापा मारकर सट्टे की पर्ची लिख रहे ओमकार पिता हरि प्रसाद गोखे को धर दबोचा गया और उसके पास से 30 हजार 150 रूपये जप्त किये गये हैं। सूत्रों ने बताया कि इसके पहले भी सट्टे की पट्टी के साथ सटोरियों को पकड़ा गया है पर जप्त की गयी राशि इतनी ज्यादा शायद ही कभी दर्शायी गयी हो!

सहारा में निवेश किया हो तो जरूर पढ़े

सिवनी-उपायुक्त संस्थागत वित्त द्वारा बताया गया कि सेबी द्वारा एस.आई.आर.ई.सी.एल/ एस.एच.आई.सी.एल. (सहारा इंडिया रियल इस्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा सहारा इन्वेस्टमेंट हाऊसिंग कार्पोरेशन) द्वारा जारी रियल इस्टेट/ एबोड/ निर्माण बॉड/ मल्टीपल/ इनकम/ हाउसिंग बॉण्ड धारकों को यह सलाह दी गई है कि वे 2 जुलाई तक अपना आवेदन सेबी के मुंबई स्थित कार्यालय में प्रस्तुत कर दें। उक्त तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर जांच पड़ताल तथा धन-वापसी के लिये सेबी द्वारा विचार नहीं किया जायेगा।
यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा एस.आई.आर.ई.सी.एल./ एस.एच.आई.सी.एल. द्वारा जारी रियल इस्टेट/ एबोड/ निर्माण बॉण्ड/ मल्टीपल इनकम/ हाउसिंग बॉण्ड में राशि निवेशित की है तो वे अपना आवेदन सीधे सेबी के मुम्बई स्थित कार्यालय को निर्धारित प्रारूप में सेबी द्वारा चाहे गये दस्तावेजों के साथ 2 जुलाई 18 के पूर्व पहुंचाना सुनिश्चित करें। आवेदन के साथ प्रमुख रूप से मूल बांड प्रमाण-पत्र/ पासबुक पहचान एवं पते के सबूत बैंक पास बुक की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

PM मोदी ने लंदन से किया CM शिवराज को फोन, इसके बाद बदल गया मुख्यमंत्री का भाषण

सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तेंदुपत्ता संग्राहकों की सभा को कर रहे थे संबोधित।

भोपाल/सिंगरौली. सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तेंदुपत्ता संग्राहकों की सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी मोबाइल की घंटी बजती है। पहले सीएम फोन कॉल को इग्नोर करते हैं। इसके बाद जब सुरक्षा गार्ड उन्हें बताता है कि लंदन से पीएम नरेंद्र मोदी का फोन है। तब सीएम चौहान एक हाथ उठाकर लोगों से दो मिनट का ब्रेक लेने को कहते हैं, कहते हैं जरूरी फोन है। इसके बाद मंच से नीचे जाकर पीएम मोदी से मोबाइल पर बात करते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में शामिल होने चोगम, लंदन गए हैं।

– मंच पर वापस आते हैं तो फोन की घंटी फिर से बजती है, इस बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह फोन लाइन पर होते हैं। उनसे भी सीएम शिवराज फोन पर बात करते हैं। इन दो फोन कॉल्स के बाद सीएम के भाषण में बदलाव आ गया।

– इसका जिक्र खुद सीएम शिवराज सिंह अपना भाषण शुरू करने से पहले सामने बैठी जनता से करते हैं। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री लंदन गए हैं, वहां से उनका फोन आया था, इसलिए मंच से नीचे जाकर बात करनी पड़ी। इसके बाद हमारे गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फोन आ गया। जरूरी बात थी, वह हो गई है।



इसलिए पीएम ने की बात

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस लोया की मौत की जांच कराने से मना कर दिया। बीजेपी ने कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद से बीजेपी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस बात को जोर-शोर से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फोन आता है। एक के बाद तीन फोन आते हैं। इसके बाद भाषण का रुख बदल जाता है और वह राहुल गांधी के खिलाफ हमलावर हो गए और पूरा भाषण इसी पर केंद्रित।

-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सीधी और सिंगरौली जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सीधी जिले में चरण पादुका योजना का शुभारंभ किया और सिंगरौली में तेदुपत्ता का बोनस वितरण कार्यक्रम में शरीक हुए। इसके बाद सीधी के सोन नदी में 21 की दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों को ढांढस बंधाने हर्राविर्ती गांव गए। पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तीन बार आए फोन कॉल की।

 

जब लखनवाडा पुलिस ने रोकी बड़ी घटना :देखे वीडियो

सिवनी- जिले के लखनवाडा थाना में कार्यरत पूलिस कर्मियों ने उस समय बहादुरी का परिचय दिया जब आज शाम 4 बजे ग्राम सरगापुर में नरवाई में लगी आग को अपने प्रयासों से नियंत्रण में किया ,

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान लखनवाडा थाने में पदस्थ आरक्षक मुकेश विश्वकर्मा, अरुण पटेल,
राकेश त्रिवेदी ने आग लगने की सूचना मिलते ही बिना समय गवाय घटना स्थल पर पहुँचकर हरे पोधो की झाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया।

तीनो ही आरक्षको की इस प्रयास की सरगापुर के ग्रामीणों ने सराहना करते हुऐ कहा कि ऐसे पुलिस बल के जवान हर थाने में तो आम आदमी हमेशा सुरक्षित महसूस करेगा।

वन में लगी आग देखे वीडियो

सिवनी- जिले के लखनादौन तहसील के ग्राम दादर टोला में आज सुबह लगभग 11 बजे वन परिचेत्र सामान्य के जंगल मे भयानक आग लगी हुई है,

घटना कि जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुचकर किये जा रहे है।