Home Blog Page 2073

अस्पताल से हटाये जायेंगे विक्षिप्त

सिवनी। लंबे समय से जिला अस्पताल में विक्षिप्तों की धमाचौकड़ी जारी है। इन विक्षिप्तों से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के द्वारा मानसिक विक्षिप्तों को यहाँ से हटाकर इनके पुनर्वास के लिये सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया गया है।

ज्ञातव्य है कि जिला अस्पताल में उपचार करवाने के लिये पहुँचने वाले मरीज और उनके साथ आये परिजनों के कदम अस्पताल परिसर में जगह-जगह मानसिक रूप से विक्षिप्तों की विभिन्न हरकतों को देखकर रुक जाते हैं। विक्षिप्तों के चीखने, चिल्लाने, दर्द से कराहने, रोने व जोर – जोर से हंसने, आपस में झगड़ता देख एक पल को मरीजों व लोगों को यहाँ किसी पागलों के अस्पताल में आने का भ्रम भी उत्पन्न हो जाता है। वहीं इनके द्वारा फैलायी जाने वाली गंदगी से डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी भी परेशान हो रहे हैं।

जिला अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्तों की लगातार बढ़ रही संख्या के चलते अस्पताल प्रशासन ऐसे विक्षिप्तों को अन्यत्र विस्थापित करने के लिये जरा भी संवेदनशील नजर नहीं आ रहा था। वहीं बीमार, कमजोर विक्षिप्तों को देख लोगों को जहाँ उनके ऊपर दया के भाव भी झलकते हैं वहीं इनके द्वारा अस्पताल में फैलायी जाने वाली गंदगी से घृणा के भाव से मरीज, मरीज के परिजनों समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी भी परेशान हो रहे हैं।

आईसोलेशन वार्ड की स्टाफ नर्सों ने इस मामले की लिखित शिकायत कई बार करते हुए यहाँ वर्षों से रह रही मानसिक रूप से विक्षिप्त दो महिलाओं को अस्पताल से हटाकर कहीं ओर रखे जाने की माँग की थी। ऐसे विक्षिप्तों के साथ अस्पताल पहुँचने वाले मरीजों के परिजनों में से कुछ लोगों के द्वारा अनावश्यक रूप से उन्हें परेशान किया जाता है जिससे उनकी वेदना दूसरे देख नहीं पाते, वहीं विक्षिप्तों के शोर – शराबा से शांत घोषित क्षेत्र में अशांति का माहौल हमेशा बना रहता है।

शनिवार को जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के द्वारा किये गये अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक वीरेश सिंह बघेल को निर्देश दिये हैं कि मानसिक विक्षिप्तों को वहाँ से हटाकर उनका पुर्नवास किया जाये।

जलता पेट्रोल टैंकर लेकर 5 किलोमीटर तक भागने वाले साजिद को 1.5 लाख सहित उत्तम जीवन रक्षक पदक

seoni news

सिवनी- अपने जीवन की परवाह किये बगैर हजारों लोगों के जान-माल की रक्षा करने वाले श्री साजिद खान मध्यप्रदेश शासन द्वारा उत्तम जीवन रक्षक पदक वर्ष 2018-19 से सम्मानित किया गया है।

क्या था जलता टैंकर लेकर भागने का मामला

सिवनी के निवासी श्री साजिद खान द्वारा 5 अप्रैल 2018 को नरसिंहपुर जिले में पेट्रोल पंप पर डीजल टैंकर खाली करने के दौरान टैंकर में अचानक आग लग गई जिसके बाद अफरातफरी के बीच टैंकर ड्राइवर की सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया मामला गोटेगांव के एक रिहायशी इलाके का है जहां ड्राइवर साजिद खान ने खुद की जान की बाजी लगाकर पेट्रोल की जलती हुई धार के साथ टैंकर को शहर से पांच किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले जाकर खड़ा किया.

साजिद ने जो किया वो बेहद ही खतरनाक था लेकिन शहर को आग में झोंकने या टैंकर के ब्लास्ट होने से लोगों को बचाने के लिए यही एक कारगर तरीका था. उसने टैंकर को तेज रफ़्तार भी नही दी और रोका भी नहीं, ऐसी हालत में धीरे-धीरे पेट्रोल सड़क पर गिरता रहा और उससे सड़क पर आग की लकीर खिंचती चली गयी.इस दौरान सड़क किनारे लगी फल और चाट की दुकानों का झुलसने से नुकसान हुआ है लेकिन कोई जनहानि नही हुई.

शहर से करीब पांच किलोमीटर बाहर जाकर सुनसान सड़क पर टैंकर का पेट्रोल खत्म हुआ. साथ ही यह जानलेवा सफर खत्म हुआ और इस हादसे में साजिद बुरी तरह झुलस गया. टैंकर में आग बुझाने दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर हाथ और पैर से झुलसे साजिद को गोटेगांव के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया था

साजिद को मिला उत्तम जीवन रक्षक पदक

मध्यप्रदेश शासन द्वारा उत्तम जीवन रक्षक पदक वर्ष 2018-19 से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया है तथा रुपए 1,50,000/- रूपये एक लाख पचास हजार का चैक दिनांक 06 मई 2019 को कलेक्‍टोरेट में आयोजित बैठक में सौंपा गया उपस्थितजनों द्वारा करतल ध्‍वनि से स्‍वागत किया एवं श्री साजिद खान द्वारा प्रस्‍तुत किये गये आदर्श व्‍यवहार की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी । उपस्थितजनों द्वारा करतल ध्‍वनि से स्‍वागत किया एवं श्री साजिद खान द्वारा प्रस्‍तुत किये गये आदर्श व्‍यवहार की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी । शासन द्वारा भोपाल में 15 अगस्त 2019 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं जीवन रक्षक पदक से सम्‍मानित किया जाएगा ।

https://www.youtube.com/watch?v=-dzP-pHSyRc

दहेज के लोभ में कर दी पत्नी की हत्या

दहेज के लोभ में कर दी पत्नी की हत्या

सिवनी- जिले के ऊगली थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम रचना में विगत 4 मई को नवविव्हाता रचना पति अर्जुन सिंह उम्र 21 वर्ष की अचानक मौत हो गई थी, ऊगली पुलिस द्वारा धारा 498A ,304b,34 एवं दहेज की धारा 3,4 का मामला दर्ज कर एस डी ओ पी के के करवेति के मार्गदर्शन में जांच आरभ की गई।

जहा जांच के दौरान ऊगली थाना प्रभारी हेमंत बबरिया ने आरोपी से पूछताछ की तो अर्जुन ने स्वीकार किया उसने पत्नी की टॉवेल से गला घोंटकर हत्या कर दी है। जिसके बाद ऊगली पुलिस द्वारा आरोपि अर्जुन के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया ओर उसे आज 5 मई को न्यायालय में पेश कर दिया जहा से उसे जेल भेज दिया गया , वही अर्जुन के माता पिता व भाभी खिलाफ दहेज की अन्य धाराओं में मामला कायम कर उन्हें भी जेल भेज दिया गया ।

सिवनी न्यूज़ : डूबने से बालिका मृत

सिवनी- जिले के काहिवाड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले पर्यटक स्थल अमोदागढ आज 6 मई को पिकनिक मनाने आई मंगली पेठ कस्तूरबा वार्ड शिव बघेल की पुत्री इशिका बघेल निवासी 14 वर्षीय बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गई है,

बताया जा रहा की वहः अपने छोटे भाई को बचाने के चक्कर में नदी में डूब गई , जिससे बच्ची की मौत हो गई,वह अपनी कुछ दोस्त अपनी और मां के साथ पिकनिक मनाने गए थे।

लगभग 65 लाख रुपए से बनकर तैयार ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग हो रही कबाड़ – कलेक्टर के समक्ष है बड़ी चुनौती

trauma center seoni
trauma center seoni

सिवनी- लगभग 65 लाख रुपए से बनकर तैयार ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग कबाड़ हो रही है। ट्रामा सेंटर संचालित करने के लिए लाखों रुपए के उपकरण खरीदे जा चुके हैं। उक्त महंगे उपकरणों का उपयोग नहीं होने से वे कंडम होने की कगार में पहुंच रहे हैं। ट्रामा सेंटर चालू नहीं होने के पीछे स्वास्थ महकमा का मानव संसाधन की कमी और प्रशिक्षित स्वास्थ्य अमला (लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम) का अभाव बताया जा रहा है। इन सबके पीछे प्रतिदिन सड़क हादसे में हो रहे घायलों का क्या दोष है?

डिजिटल इंडिया के तहत मध्यप्रदेश का पहला ई-अस्पताल होने का गौरव इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी को वर्ष 2017 में मिला था। प्रदेश का पहला ऑनलाइन पर्ची वाला तगमाधारी जिला चिकित्सालय मात्र रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 स्थित जिले के 400 बिस्तर वाले अस्पताल में वर्ष 2016-17 में ही 126 एक्सीटेंडल केस दर्ज किए थे। इन घायलों की यहां सर्जिकल हुई थी। वहीं सड़क दुर्घटना व अन्य घटनाओं में हजारों की संख्या में साधारण रूप से घायल या गंभीररूप से घायलों का मात्र प्राथमिक उपचार करके यहां के डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता हैट्रामा सेंटर का लाभ समय पर घायलों को नहीं मिल सकने के कारण कई घायलों की जान महानगर स्थित मेडिकल कॉलेज जाते-जाते बीच रास्ते में चली गई।

2010 में एल-थ्री ट्रामा सेंटर की मिली थी स्वीकृति

लेवल-3 ट्रामा सेंटर की स्वीकृति 5 जुलाई 2010 को मिली थी और चार साल बाद नौ जुलाई 14 को उक्त भवन तैयार होकर स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन इन पांच सालों में ट्रामा सेंटर संचालित नहीं हो सका है। उक्त भवन के फर्श व सीढिय़ों में लगी टाइल्स टूट गई है। वहीं परिसर के आसपास अस्पताल से निकलने वाला कचरा भी अब वहीं फेका जा रहा है।

उपकरण हो रहे खराब

ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए लगभग एक दर्जन उपकरण की खरीदी हो चुकी है। जिनमें से कुछ का ही उपयोग ओपीडी में किया जा रहा है। वहीं लाखों रुपए के उपकरण कबाड़ हो रहे हैं। उपकरणों में मल्टीप्लिटर मॉनिटर मशीन, इलेक्ट्रो सर्जिकल, कलर डापलर, आर्थोसर्जिकल इंस्ट्रूमेंट आदि महंगे उपकरण की खरीदी हो चुकी है लेकिन प्रशिक्षित स्टाफ के नहीं होने के कारण उपकरण कंडम हो रहे हैं।

लेकिन अब विगत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुई सी आर पी एफ की महिला कर्मी को ट्रामा सेंटर ना होंने के कारण समय पर ईलाज नही मिला ,जिसके चलते वो सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक अत्यंत गम्भीर अवस्था के बीच किसी तरह नागपुर से बुलाई गई सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस से नागपुर भेजी गई,जहा उनकी दूखद रूप से मौत हो गई,

सारे घटना क्रम को स्वयम जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस कप्तान ललित शाक्यवार ने नजदीक से देखा,जिसके बाद ट्रामा सेंटर के निरक्षण में कलेक्टर ने पाया कि यहा नियंम अनुसाए बारह ट्रेंड लोगो की नियुक्ति होनी थी,जिसमे डाक्टर समेत मशीनों को सचालित करने वाला तकनीकी अमला शामिल है,लेकिन चिकिस्ता विभाग भोपाल दवारा एक भी पद ट्रामा सेंटर के लिये स्वीकृत नही किये गये हे ।

पानी मुश्किल, शराब है आसानी से उपलब्ध!

पेयजल की त्राहि त्राहि मची सागर में

बण्डोल । बण्डोल के पास एक गाँव का नाम सागर है फिर भी लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते नजर आ रहे हैं। सिवनी जिले के छपारा जनपद पंचायत सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सागर ग्राम पंचायत इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रही है, जिसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं।

उक्त संबंध में ग्राम की महिलाओं ने बताया कि वे 02 बजे रात से पानी भरने के लिये एक हैण्ड पंप पर लाईन लगा लेतीं हैं, जो सुबह दिन निकलने तक एक हैण्ड पंप से पानी भरा करते हैं। पीने का पानी व दैनिक उपयोग के लिये एक ही हैण्ड पंप का उपयोग किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सागर में 06 हैण्ड पंप जिनमें हैं जिनमें से तीन सार्वजनिक हैं लेकिन उनमें जल संकट गहरा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गाँव का एक ही हैण्ड पंप वास्तव में ग्रामीणों की प्यास बुझा रहा है। इसके अलावा गाँव में किसी तरह के जल स्त्रोत नहीं बचे हैं। ग्रामीणों का कहना है पूर्व में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नजदीक के ग्राम ढोलबजा में पानी के लिये एक बोर खनन कराया था, जिसमें फ्लोराईड की अत्याधिक मात्रा निकल जाने के कारण उसका पानी पीने योग्य कतई नहीं रह गया है, इस तरह वह योजना भी फेल हो गयी।

ग्राम सागर 800 से ज्यादा मतदाताओं के परिवार निवासरत है, जहाँ पेयजल समस्या को लेकर लोग लंबे समय से जूझ रहे हैं। विधायक से लेकर अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं लेकिन किसी के भी द्वारा अब तक पेयजल की समस्या से निजात नहीं दिलायी जा सकी है।

पानी कठिनाई से पर शराब है आसानी से उपलब्ध : ग्राम पंचायत सागर के एक पंच ने बताया कि गाँव में पानी की समस्या है। पानी तो कहीं नहीं मिल पा रहा है पर गाँव में शराब जरूर मिलती है।

ग्रामीणों में शामिल महेंद्र बागरी, रमेश चंद्रवंशी, शब्बीर कुरैशी, संदीप यादव, सिराजो, गुलशन बी ने पानी की समस्या के बारे में बताया कि यदि ग्राम पंचायत पुराने कुंओं की समय से सफाई कराती है और जल स्त्रोतों को संरक्षित किया जाता तो गाँव में इस तरह पेयजल की समस्या नहीं होगी।

रोज सोने से पहले घर में जलायें एक तेज पत्ता!

सिवनी । इस बात को हर कोई जानता है कि तेजपत्ते का इस्तेमाल भारतीय पकवानों में किया जाता है। ये खाने को स्वादिष्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मसाले के तौर पर इस्तेामल होने वाली इन पत्तियों में कई औषधीय गुण पाये जाते हैं।

जानकार बताते हैं कि तेजपत्ते में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके अलावा इन पत्तियों में कई तरह के प्रमुख लवण जैसे कॉपर, पोटेशियम, कैल्शियम, मैंग्नीज, सेलेनियम और आयरन पाया जाता है। हालांकि बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि तेजपत्ता खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ ही एक बेहद फायदेमंद मसाला भी है।

जड़ी बूटी है तेज पत्ता: तेज पत्ता एक प्रकार की जड़ी बूटी है जिसका रशिया के एक वैज्ञानिक ने अच्छी तरह से अध्ययन किया था। इस अध्ययन में पाया गया कि यह तनाव को दूर कर सकता है। तेज पत्ते को एरोमा थैरेपी के लिये इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही यह त्वचा की बीमारियों और साँस से संबंधित समस्याओं को भी ठीक करने के लिये जाना जाता है। यह टेंशन को दूर करता है।

ऐसे करें इस्तेमाल: घरों में लोग तरह – तरह के रूम फ्रेशनर लेकर आते हैं। महंगे इत्र भी छिड़कते हैं, लेकिन इन सभी का काम तेज पत्ता भी कर सकता है। तेज पत्ता को एक बेहतरीन रूम फ्रेशनर के गुण से भी जाना जाता है। पुराने समय में लोग तेज पत्ता को इस काम के लिये भी खूब इस्तेमाल करते थे।

इसके लिये आपको सबसे पहले एक ताजा और सूखा तेजपत्ता लेना होगा। इसे एक कटोरे में रखकर घर के बाहर जलायें। बाद में इसे घर के अंदर लाकर 15 मिनिट के लिये रखें। तेजपत्ते की महक पूरे कमरे में फैल जायेगी। इससे आप रिलेक्स और रिफ्रेशिंग फील करेंगे। तेजपत्ता प्राचीन काल से बीमारियों को ठीक करने के लिये जाना जाता है। साथ ही साथ तेजपत्ता एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। मिर्गी के मरीजों को इसके धुंए के बीच रहना चाहिये। ऐसा कहा जाता है कि ये मिर्गी के रोग को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है।

कॉकरोच को भगाता है दूर: अगर आप घर में कॉकरोच की समस्या से परेशान है तो तेजपत्ते को जलाकर कमरे या किचन में रख दें। ये दूसरे हिट्स की तरह न होकर कैमिकल फ्री है। दो दिन में ही आपके घर के सारे कॉकरोच दूर भाग जायेंगे।

VIDEO: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान मारा थप्पड़

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि मोती नगर इलाके में रोड शो के दौरान केजरीवाल एक युवक ने हमला किया। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम लगभग साढे़ पांच बजे की है। 

बृजेश गोयल के लिए रोड शो कर रहे थे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाके में आयोजित रोड शो हिस्सा ले रहे थे। तभी लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़ कर उन्हें थप्पड़ मार दिया।

https://youtu.be/3oz0Laqzux8

पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक की पहचान सतीश (33) के रुप में हुयी है। आरोपी हमलावर सुरेश का कैलाश पार्क में अपना स्पेयर पार्ट्स का व्यवसाय है।

केजरीवाल को थप्पड़ पर सिसोदिया ने साधा बीजेपी पर निशाना

उधर, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर ट्वीट करते हुए भाजपा और केन्द्र पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- “जिस भ्रष्टाचार और नफऱत मुक्त भारत के लिए लड़ रहे है, उस सपने में जो जो भी विश्वास रखता है, वो दिल्ली के संग्राम में आके योगदान दे और भाजपा को दिल्ली से साफ़ करके इस कायरता का जवाब दे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता में बहुत ताकत है।”

पहले भी हो चुके हैं केजरीवाल पर हमले

ऐसा पहली दफा नहीं है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री पर इस तरह से हमला किया गया हो। इससे पहले, नवंबर 2018 में दिल्ली सचिवालय में उनके ऑफिस के बाहर उन पर मिर्च का पाउडर फेंका गया था।

जबकि, साल 2016 में ऑड-ईवन स्कीम का ब्यौरा बताते वक्त एक शख्स ने उनके ऊपर जूता उछाल दिया था। ठीक समय के आसपास छत्रपाल स्टेडियम में लोगों को धन्यवाद देने के लिए बुलाई गई सभा के दारन एक महिला ने उनके ऊपर स्याही फेंक दिया था।


MP Police Constable Recruitment 2019 Apply Online Form

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) के लिए रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया ( MP POLICE RECRUITMENT 2019 ) शुरू होने वाली है। आचार संहिता हटते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कैबिनेट 5500 कांस्टेबल और 850 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती हेतु स्वीकृति दे चुकी है। प्राफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) ने भी परीक्षा की संभावित तारीख (EXAM DATE) घोषित कर दी है। कुल मिलाकर बात यह कि इस परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवार मैदान में दौड़ लगाना शुरू कर दें।

पीईबी ने अपने शेड्यूल (CONSTABLE EXAM DATE 2019) में कांस्टेबल की परीक्षा 29 जून से करने की तैयारी की है वहीं (SI EXAM DATE 2019) पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि अभी तिथि संभावित है और इसमें बदलाव भी हो सकता है। पुलिस विभाग पिछले कुछ सालों से आरक्षक, हवलदार, एएसआई और सब इंस्पेक्टर पद पर लगातार भर्ती कर रहा था लेकिन बीते साल विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के चलते पीईबी भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं कर सका था।

यहाँ क्लिक कर हमारे youtube चैनल को subscribe करे जिससे आने वाली जॉब्स की जानकरी आपको सबसे पहले मिल सके | और आप यदि whatsapp में अपडेट पाना चाहते है तो सबसे लास्ट में दिए whatsapp पर क्लिक करे |

कुल 6350 पदों पर होगी भर्ती

पीईबी के पास फिलहाल अभी पदों की जानकारी नहीं आई है लेकिन अगस्त 2018 में मप्र कैबिनेट ने 6350 पदों के लिए भर्ती को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लग गई। मप्र में नई सरकार गठन के बाद सरकार ने इन्हीं पदों कैबिनेट से हरी झंडी दे दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार लगभग 5500 कांस्टेबल और 850 सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। फिलहाल मामला लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में उलझा हुआ है इसलिए पदों में वृद्धि का कोई प्लान नहीं है।

तीन साल बाद सब इंजीनियर परीक्षा भीः

पीईबी तीन साल बाद सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा भी करने जा रहा है। इससे पहले 2016 में सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी इसके तहत 344 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

‘फिलहाल लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू है। लेकिन हमारे पास पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की मंजूरी आ चुकी है आचार संहिता के बाद जो निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार परीक्षा कराई जाएगी।’एकेएस भदौरिया, परीक्षा नियंत्रक पीईबी

( MP Vyapam Police constable Bharti 2019 ) MPPEB ने मध्यप्रेश पुलिस विभाग मे एमपी पुलिस कांस्टेबल के विभिन्न पदों के लिए भर्ती ( MP Police Constable Notification 2019 ) निकाली हैं !

यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है |भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए  जल्द ही MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा |

सभी आवेदकों को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले , फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं !

MP Police Department is Expected to MP Police Online form 2019 Notification Out MP Police Constable Vacancy 2019 MP Police constable Notification 2019 Date

 MP Police Constable Recruitment 2019

freejob-alert-whatsapp-alerts (1)

सिवनी कलेक्टर कर रहे है जिला चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने का प्रयास

कलेक्टर प्रवीण सिंह का अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का प्रयास

सिवनी – कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय सिवनी के औचक निरीक्षण के दौरान नियत समयावधि में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों (1) श्री पी डी इंगले सहायक ग्रेड 2 (2) ए0के0 तेलंग सहायक ग्रेड 3 (3) श्री एम एल सेन सहायक ग्रेड 3 (4) श्री के0 आर0 सनोडिया सहायक ग्रेड 3 की एक-एक वेतन वृद्धि रोके जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया । दवाई वितरण कक्ष में ड्यूटी के उपरांत भी कर्तव्य से अनुपस्थित पाए जाने पर श्री जमीर अहमद कुरेशी कंपाउंडर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।

जिला चिकित्सालय की साफ सफाई, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं उपयुक्त नहीं पाए जाने के कारण अस्पताल प्रशासक श्री अवस्थी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने हेतु निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के मुख्य स्‍टोर कक्ष का अवलोकन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर के. सी. मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ व्‍ही के नावकर की उपस्थिति में किया । निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर में दर्ज दवाएं एवं भौतिक रूप से उपलब्ध दवाओं की संख्‍या में भिन्नता पाई गई जिसकी भिन्नता की पुष्टि संबंधित कर्मचारी स्पष्ट नहीं कर सके जिसके फलस्वरूप स्टोर के प्रभारी अधिकारी एवं स्टोर कीपर को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किया गया