Home Blog Page 2074

NEET Exam: नए एडमिट कार्ड से मिलेगा प्रवेश | ड्रेस कोड की जानकारी यहाँ देखे | EDUCATION NEWS

नई दिल्ली। यदि आप नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट परीक्षा देने वाले हैं और सारी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं तो कृपया रुकिए और नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कीजिए। यह नया एडमिट कार्ड ही आपको प्रवेश दिलाएगा। पुराना काम नहीं आएगा और हां लोकसभा चुनाव के नाम पर कुछ परीक्षा केंद्र भी बदले गए हैं अत: अपने नए एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम जरूर देख लें। 

NEET UG Exam गाइड लाइन

NTA NEET UG Exam 2019: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG Exam) की परीक्षा का आयोजन 5 मई को होगा। वहीं जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनके लिए नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी ने कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की है। एनटीए ने परीक्षार्थ‍ियों को विशेष ड्रेस कोड फॉलो करने का निर्देश दिया है।

  • छात्रों को सिंपल और फॉर्मल कपड़े पहनने को कहा गया है। 
  • विभाग द्वारा विशेष ड्रेस कोड सुरक्षा के मद्देनजर रखा जाता है।
  • कस्टमरी ड्रेस पहनने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा से एक घंटे पहले परीक्षा सेंटर में पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
  • इसके अलावा परीक्षा सेंटर्स में मोबाइल, ईयरफोन, आभूषण आदि चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिन्होंने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए वे नीट-यूजी की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • परीक्षा सेंटर में अपना वैलिड फोटो आइडेंटिटि कार्ड जरूर लेकर जाएं। 

लड़कियों के लिए ड्रेस कोड:

  • एंब्रॉयडरी, कढ़ाई, फूल, ब्रोच और बटन वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है.
  • हाफ स्लीव्स वाले कपड़े पहनने की अनु‍मति दी गई है.
  • सलवार और ट्राउजर पहनने की अनुमति है.
  • फुटवियर में चप्प्ल, लो हील सैंडल पहनने की अनुमति है.
  • झुमके, ईयरिंग्स, अंगूठी, पेंडेंट, नोज रिंग, नेकलेस, मेटेलिक आइटम्स आदि की अनुमति नहीं है.

लड़कों के लिए ड्रेस कोड:

  • बिना जिप, पॉकेट, बिग बटन या किसी प्रकार की कढ़ाई या डिजाइन वाले शर्ट/टी-शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है.
  • हाफ स्लीव्स वाले सिंपल शर्ट/टी-शर्ट पहनने की अनुमति है.
  • ट्राउजर पहनने की अनुमति है.
  • फुटवियर में चप्पल अथवा स्लीपर्स पहनने की अनुमति है.

इन वस्तुओं का परीक्षा हॉल में लेकर जाना मना है

  • पेपर बिट्स, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर आदि- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि- वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप आदि- किसी भी घड़ी/रिस्ट वाच, चूड़ी, कैमरा, आभूषण आदि- पैक्ड या अनपैक्ड खाने के आइटम, पानी की बोतल

बुर्का-पगड़ी पहनकर देना है नीट तो डेढ़ घंटे पहले पहुंचे केंद्र

इसी तरह का नोटिस संबंधित राज्यों के स्थानीय अखबारों में प्रकाशित करवाया गया है। शहर के कॉर्डिनेटर्स से कहा गया है कि वह स्थानीय अखबारों और रेडियो के जरिए उम्मीदवारों के बीच इस सूचना का प्रसार करें।

नए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।होमपेज पर ‘Download Admit Card‘ लिंक पर क्लिक करें। एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट कर दें। इतना करते ही स्क्रीन एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्यों की सूची जहां परीक्षा केंद्र बदल दिया

छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपाल, मेघालय, तमिलनाडु, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, ओडिशा,

एग्जाम पैटर्न क्या होगा

परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी शामिल है। इस बार नीट हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, असमी और उर्दू जैसी भाषाओं में दे सकेंगे। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग भी होगी। 


गरीब सवर्ण छात्रों का भविष्य चौपट करने की साजिश |KAMAL NATH SARKAR| MP NEWS

भोपाल। मामला JEE ADVANCED और इसके जैसी तमाम परीक्षाओं का है जो केंद्र के द्वारा आयोजित कराई जा रहीं हैं। कमलनाथ सरकार ने गरीब सवर्ण छात्रों का भविष्य चौपट करने की साजिश रच दी है। तमाम परीक्षाओं में गरीब सवर्ण छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलना है परंतु कमलनाथ सरकार ने भ्रष्ट बाबू की तरह अड़ंगा लगा दिया है। वो आर्थिक आधार पर मिलने वाले आरक्षण के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज रिजर्वेशन फॉर इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) सटिर्फिकेट ही जारी नहीं कर रही। अब योग्य होने के बावजूद मध्यप्रदेश के गरीब सवर्ण छात्रों को परीक्षा पास करने के बाजवूद एडमिशन नहीं मिल पाएगा। 

यहां समझिए समस्या क्या है

केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संस्थानों में एडमिशन के लिए आदेश 17 जनवरी 2019 काे जारी कर दिया था। इसके लिए शर्त रखी गई है कि उम्मीदवारों को अपनी राज्य सरकार से रिजर्वेशन फॉर इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के तहत सटिर्फिकेट बनवाना होगा। बस यही शर्त भविष्य चौपट कर रही है। आरक्षण केंद्र सरकार दे रही है लेकिन सटिर्फिकेट राज्य सरकार को देना है। लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है लेकिन पिस रहे हैं वो गरीब सवर्ण छात्र जो प्रतिभाशाली भी है। 

यह हंगामा चुनाव के समय ही क्यों

जेईई मैन का रिजल्ट आ चुका है। शुक्रवार से जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब मुसीबत यह है कि इस स्कीम का लाभ कमजोर वर्ग के छात्रों को नहीं मिल सकेगा। क्योंकि, जेईई एडवांस में फॉर्म के साथ केंद्र सरकार द्वारा तय फार्मेट के अनुसार ही सर्टिफिकेट मांगा गया है। जेईई एडवांस में फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 9 मई है। बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके अभिभावक इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए राजस्व अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, इन्हें सर्टिफिकेट देने से साफ इनकार कर दिया जाता है। अधिकारियों का साफ कहना है कि उनके पास कोई सरकारी आदेश नहीं है। जब तक कमलनाथ सरकार का आदेश नहीं मिलेगा वो सर्टिफिकेट नहीं देंगे। 

JEE MAIN के समय सर्टिफिकेट क्यों नहीं मांगा

जेईई मेन कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह सुविधा दे रखी थी कि इस कैटेगरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कराते समय सिर्फ कैटेगरी का चयन कर लें। वहीं एडमिशन लेते समय यह सर्टिफिकेट जमा कराएं लेकिन, जिन्होंने इस कैटेगरी के तहत आवेदन किया है और उन्हें एडमिशन मिलता है तो सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण ईडब्ल्यूएस का लाभ नहीं मिल सकेगा।

2 पीड़ितों का दर्द

मेरी बेटी अदिति पंडया ने जेईई मेन क्वालिफाई कर लिया है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके साथ ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की कॉपी भी अटैच करनी है। हम दो महीने से सर्टिफिकेट के लिए चक्कर काट रहे हैं। अफसरों का कहना है कि उन्हें शासन से निर्देश नहीं हैं।सीमा पण्डया, अभिभावक हर्षल ने जब जेईई (मेन) का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा था। तभी से हम यह सर्टिफिकेट बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।  लेकिन अफसर इसे नहीं बना रहे हैं। यदि 9 मई से पहले यह सर्टिफिकेट नहीं बनता है तो हर्षल को ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में एडमिशन नहीं दिला सकेंगे। – कमलेश व्यास, अभिभावक

देखिए किस तेज गति से तूफान बरपा रहा कहर

देखें फानी तूफान के चलते देश मे हवा की गति को . . .

तूफान शब्द पर क्लिक करें . . .

चक्रवाती तूफान: मप्र के 20 जिले होंगे प्रभावित, कृपया ध्यान से पढ़ें | MP NEWS

भोपाल। फानी नामक चक्रवाती तूफान भारत की धरती से टकरा चुका है। अब यह भयंकर रूप में दिखाई देगा। ओडिशा का पुरी शहर पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। यहां हवाएं 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चल रहीं हैं। वहां कुल 14 जिलों से 11 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। मप्र के 20 जिले इस तूफान से प्रभावित होंगे। 

मप्र के कौन से जिलों में तूफान का असर होगा

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक ने बताया कि 48 घंटाें में हाेशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमाेह, सतना, रीवा, सिंगराैली, शहडाेल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी, बारिश और ओले की संभावना है। भोपाल समाचार की ओर से हम अपील करते हैं कि कृपया सावधान रहें। यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को दें और बहुत जरूरी ना हो तो अपने घरों से ना निकलें। 

कृपया बचाव की तैयारियां कर लें | घबराएं नहीं, लेकिन सावधान रहें

https://khabarsatta.com अपील करता है कि कृपया समय का सदउपयोग करें एवं बचाव की तैयारियां कर लें। घरों में ऐसी चीजें जिनके आंधी में प्रभावित होने की संभावना है। सुरक्षित कर लें। मौसम पर लगातार नजर बनाए रखें। यदि हवा शुरू हो तो बच्चों को खेलने के लिए बाहर ना भेजें। यदि बहुत जरूरी नहीं है तो अपने शहर से बाहर ना जाएं। चेतावनी वाली अवधि में सुनसान एवं जंगल वाले क्षेत्रों में कतई ना जाएं।

उड़ानें रद्द, रेलमार्ग प्रभावित

भुवनेश्वर और काेलकाता एयरपाेर्ट से उड़ानें बंद रहेंगी। फ्लाइट्स के अलावा बड़ी संख्या में रेलमार्ग भी प्रभावित हुआ है। 223 ट्रेनों को एहतियातन रद्द कर दिया गया है। इनमें भोपाल से विशाखापट्टनम जाने वालीं दो ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 9 ट्रेनों के रूट बदले गए।

सेक्टर आफिसर मेघसिंह यादव निलंबित

सेक्टर आफिसर मेघसिंह यादव निलंबित

सिवनी / लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत सिवनी जिले के विधानसभा क्षेत्र 117 लखनादौन के सेक्टर क्रमांक 8 सनाईडोंगरी हेतु सेक्टर आफिसर के रूप मे नियुक्त प्रक्षेत्र प्रबंधक राज्य बीज निगम श्री मेघसिंह यादव को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।

विधिवत दिशा-निर्देशों के बावजूद श्री यादव 29 अप्रैल को मतदान समाप्ति उपरांत मौके पर श्री यादव अनुपस्थित रहे तथा उनका पता लगाने पर श्री यादव सेक्टर आफीसर अपने घर पर पाये गये। सेक्टर आफीसर की हैसियत से लोकसभा निर्वाचन 2019 को गंभीरता से न लेने तथा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति जानबूझकर उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही बरती गयी | निलंबन अवधि में श्री यादव का मुख्यालय कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास सिवनी नियत किया गया है।

जनता के धैर्य की परीक्षा न ले पालिका

नागरिक मोर्चा ने लिया पेयजल समस्या को लेकर पालिका को आड़े हाथ

nagar-palika-seoni

सिवनी । मई का महीना अभी आरंभिक अवस्था में ही है और सिवनी शहर में पानी का संकट बेतहाशा बढ़ गया है। चौक – चौराहों पर स्कूल जाने वाली उम्र के बच्चे और महिलाएं सार्वजनिक नलों पर लाईन लगाये, या हैण्डपंप से साईकिलों में पानी के कैन भरकर लाते दिख रहे हैं। उक्ताशय की बात नागरिक मोर्चा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कही गयी है।

नागरिक मोर्चा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पिछले पाँच सालों में सिवनी नगर पालिका पीने के पानी की व्यवस्था में लगभग साठ करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है जिसमंे नयी जलावर्धन योजना पर खर्च शामिल है। इसका अर्थ यह हुआ कि सवा लाख लोगों के हिसाब से लगभग 06 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति या बीस हज़ार रुपये प्रति परिवार की दर से पैसा खर्च किया जा चुका है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी शहर में पीने के पानी का संकट बना हुआ है। जनता प्यासी हैयह स्थिति क्यों बनी है! जाहिर है यदि इस पैसे का इस्तेमाल ईमानदारी से किया गया होता तो आज ये स्थिति नहीं होती। वहीं दूसरी तरफ शहर में विभिन्न स्थानों से पिछले कई दिनों से नल में दूषित पानी आने की शिकायत आती रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार नगर पालिका के जन प्रतिनिधियों और अफसरों का पूरा ध्यान सिर्फ कमीशनखोरी में लगा रहा। सभी को पता था की गर्मी का मौसम आने वाला है और जल संकट बढ़ेगालेकिन किसी की नींद नहीं खुली। इसका खामियाजा आज शहर का आम नागरिक भुगत रहा है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि हाल ही में लोकसभा चुनाव बीतादोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों और नेताओं ने ब्रॉडगेजएग्रीकल्चर कॉलेज और न जाने क्या – क्या बड़े – बड़े वायदे कियेलेकिन हक़ीक़त ये है कि दोनों दलों के प्रतिनिधित्व वाली नगर पालिका शहर के नागरिक को पीने को पानी तक नहीं मुहैया करवा पा रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवीन जलावर्धन योजना का कार्य प्रस्तावित रकम से लगभग 45 प्रतिशत अधिक पर दिया गया। इतनी अधिक राशि में पास होने वाली योजना का कार्यादेश जनवरी 2015 के बाद नव गठित नगर पालिका द्वारा दे दिया गया था। यह कार्य लगभग 11 महीनो में पूरा होना थाजो अप्रैल 2016 तक पूरा हो जाना थापरन्तु इस पूरे कार्य को करने में अब तक तीन गुना से भी ज्यादा समय अर्थात मई 2019 तक में इस योजना से नये कनेक्शन देने में नगर पालिका असमर्थ नज़र आ रही है।

इसके साथी ही इतनी गर्मी में जहाँ लोगो के घर नल नहीं आ रहे हैं वहीं पानी के टैंकर भी उन इलाकों में पालिका द्वारा नहीं भेजे जा रहे हैं। इसका एक कारण बताने में जन प्रतिनिधि असमर्थ है। वहीं लाखों रुपयों में खोदे गये अधिकांश बोर भी बंद पड़े हैं। इन सबकी जिम्मेदारी शहर के नागरिकों ने अपने जन प्रतिनिधियों को दी थी और जनता के जन प्रतिनिधि इसे निभाने में असमर्थ नज़र आ रहे हैं।

विज्ञप्ति में नागरिक मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि जन प्रतिनिधियों और प्रशासन को ये समझ जाना चाहिये कि इस तरह जनता के धैर्य की परीक्षा लेना ठीक नहीं है। यदि नगर पालिका ने जल्द से जल्द शहर में पीने का स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो नागरिक सड़कों पर आकर अपने हक़ के लिये संघर्ष करने मजबूर होंगे।


दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा

सिवनी / सिवनी के थाना बरघाट अंतर्गत ग्राम की 20 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की उसके गाँव मे वर्ष 2015 में शिवरात्रि का मेला लगा हुवा था । जिसमे मनोज इडपाचे निवासी तुमडीटोला उम्र- 24 वर्ष से मुलाकात हुई थी , जान पहचान बढ़ते गई तब एक दिन मनोज इडपाचे ने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ शादी करने का वादा करते हुये उसके शारीरिक सम्बंध बनाते रहा ।

कुछ दिन बाद दिनांक 17/05/16 को आरोपी ने उसे बताया कि उसकी शादी 31/05/17 को अन्य किसी लड़की से तय हो गई है जिसके कारण वह उससे शादी नही कर सकता है और शादी करने से मुकर गया । जिस पर थाना बरघाट में आरोपी मनोज के विरुद्ध अपराध दर्ज कर संपूर्ण कार्यवाही उपरांत चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिसकी सुनवाई न्यायालय- श्रीमान संदीप श्रीवास्तव तृतीय अपर सत्र न्यायालय जिला सिवनी में कई गई । जिसमें शासन की ओर से अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता श्री नेतराम चौरसिया तथा श्री रमेश उइके , उप संचालक अभियोजन सिवनी के द्वारा पैरवी की गई ।

पेश किये गवाहों और सबूतों के मद्देनजर माननीय न्यायालय ने आरोपी मनोज को धारा- 376 (2)(n) में 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किये जाने का निर्णय दिनांक 30-04-19 को सुनाया है । उक्ताशय की जानकारी मिडिया प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा दी गई.

मिटटी तेल के टैंकर में ब्लास्ट – एक की मौत

सिवनी -जिले की अरी थाना अंतर्गत आने ग्राम बिरहौली में मिट्टी तेल के टेंकर में बेल्डिंग करते समय हुआ बहुत ही दुखद हादसा हुआ जहा टेंकर ब्लास्ट हो गया ,इस दौरान जिसमें विनोद उगारे नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई ,घायलों का इलाज जारी है वही घटना की जानकारी मिलते डॉ ढालसिंह बिसेन ने अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

VIDEO | सड़क दुर्घटना : कंटेनर में सवार 2 लोगो की जलकर मौत , कंटेनर जलकर ख़ाक

ट्रक दुर्घटना में 3 की दर्दनाक मौत

सिवनी- जिले से जबलपुर रोड मार्ग N H 7 पर आज 2 मई की दोपहर लगभग 5 बजे मड़ई एवं गणेश गंज के मध्य एक खड़े कटेन्टर से दूसरा कंटेनर जा भिड़ा, घटना में दोनों ही कंटेनर में आग लगी, जहा एक कंटेनर पूरी तरह जलकर खाख हो गया, हालॉकि लखनादौन से आई फायर वाहन ने आग पर काबू पाने के प्रयास किया परतु तब तक कंटेनर में सवार 2 की जलकर मौत हो गई।

साइकल से शनि सिगनापुर से काशी जा रहा 73 वर्षीय बुजुर्गो का जत्था पंहुचा सिवनी

सिवनी / पिछले 17 सालों से 60 वर्ष से 73 वर्ष के कुछ बुजुर्ग पुरुषो का एक जथ्था कड़कती धूप में शनि शिंगनापुर महाराष्ट्र से सायकल द्वारा काशी जाता है और वहा से जल लेकर वापस शनि शिंगनापुर आता है ,उनका ये जथ्था आज दिनाँक 2/5/2019 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले पहुँचा हर साल की तरह, इस साल भी कड़ी दोपहरी में उनके रुकने व खाने की व्यवस्था श्री दीनानाथ दंडवते जी के निज निवास हरि दर्शन नगर में की गई

भोजन के बाद एक घन्टा आराम कर उन्होंने अपनी यात्रा फिर शुरू की ,वो बताते है कि पिछले 6 सालों से सिवनी में उनकी रुकने व खाने की व्यवस्था नगर के श्री दीनानाथ दंडवते जी के निज निवास पर होती है,जत्थे के मुखिया श्री जगन्नाथ दरदले जी ने बताया कि उनके साथ 11 लोग है जिसमे की 10 लोग सायकल पर है जिनकी उम्र 60 से लेकर 73 साल तक कि है, और एक चालक छोटा हाथी लेकर उनके पीछे चलता है क्योंकि कही अगर रुकने व खाने की व्यवस्था न हो तो वे खुद ही खाना बना लेते है, उनकी ये यात्रा पिछले 17 सालों से चली आ रही है वो भी बिना रुके।