Home Blog Page 531

भारत में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी शुरू, एलोन मस्क के आदेश के बाद बड़ा कदम

एलोन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के बाद, कंपनी ने बहुत तेजी से विकास शुरू किया है। शुरुआत में उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल को ही रास्ता दिखाया। यहीं नहीं रुके, उन्होंने सीएफओ नेड सेगल, पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को भी एक डच दिया। अब यह कांड ट्विटर के कर्मचारियों पर आ गया है और ट्विटर ने भारत में कर्मचारियों को कम करना शुरू कर दिया है।

ट्विटर ने मार्केटिंग, संचार और कुछ अन्य विभागों से कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। वास्तव में कितने कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी? यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन समझा जाता है कि उन्होंने भारत में ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ को दिए सूत्रों के मुताबिक, भारत में ट्विटर कर्मचारियों की फायरिंग पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। Twitter के नए मालिक Elon Musk के आदेश पर संबंधित कर्मचारियों को निकाल दिया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि यह वैश्विक पुनर्गठन का हिस्सा है। वर्तमान में ट्विटर कंपनी में 7500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। Elon Musk ने इनमें से लगभग आधे कर्मचारियों को डच देने का फैसला किया है।

वास्तव में, इस कदम को ‘दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन आवश्यक’ बताते हुए ट्विटर कर्मचारियों को एक ‘ज्ञापन’ पहले ही भेजा जा चुका है। मेमो में कहा गया है कि जरूरत से दोगुना स्टाफ है। यह यह भी बताता है कि ट्विटर के बढ़ने के लिए छंटनी एक महत्वपूर्ण तरीका है।

एशियन टीम स्क्वाश चैंपियनशिप में भारत की पुरुष टीम ने पहली बार जीता गोल्ड

अनुभवी सौरव घोषाल के नेतृत्व में भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई स्क्वैश टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में कुवैत को 2-0 से हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। रामित टंडन ने अली अरामजी (11-5, 11-7, 11-4) के खिलाफ सीधे गेम जीते। इससे भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई। इसके बाद भारत के स्टार खिलाड़ी सौरव घोषाल ने जीत पर मुहर लगा दी।

सौरव घोषाल ने अम्मार अल्तामीमी (11-9, 11-2, 11-3) को हराकर टीम को अजेय बढ़त दिलाई। 

अभय सिंह और फलाह मोहम्मद के बीच तीसरा मैच नहीं खेला गया क्योंकि रामित टंडन और सौरव घोषाल की जीत के बाद भारत का स्वर्ण पदक पक्का हो गया था।

महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। महिला टीम सेमीफाइनल में मलेशिया से 1-2 से हार गई थी। महिला टीम ग्रुप बी में दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही, पहले चरण में हांगकांग से 0-3 से हार गई। लेकिन महिला टीम ने ईरान और सिंगापुर को मात दी।

एशियाई टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2022

एशियाई टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 31 अक्टूबर से 04 नवंबर तक दक्षिण कोरिया के चेओंगजू में किया गया था। पुरुषों की स्पर्धा में, भारत ने स्वर्ण जीता, जबकि कुवैत ने रजत और हांगकांग ने कांस्य जीता। 2021 में भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हांगकांग की टीम ने जीता।

एशियन स्क्वैश फेडरेशन द्वारा एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है। यह हर दो साल में आयोजित किया जाता है। यह प्रतियोगिता 1984 से आयोजित की जा रही है। 2020 का टूर्नामेंट कोविड -19 के कारण 2021 में आयोजित किया गया था।

एशियन स्क्वैश फेडरेशन की स्थापना 29 नवंबर 1980 को हुई थी। इसकी पहली बैठक पाकिस्तान के कराची शहर में हुई थी. इसके संस्थापक सदस्यों में बांग्लादेश, मलेशिया, पाकिस्तान, बहरीन, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल थे। इसका मुख्यालय मलेशिया के कुआलालंपुर में है।

सीएम शिवराज का सिवनी आगमन: मामा के लिए शहर की साफ सफाई, भांजियों के लिए धूलधूसरित सड़के

सिवनी। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एक और जहां भांजियों की शिक्षा बेहतर तरीके से हो इसके लिए शासन प्रशासन की योजनाओं का उन्हें लाभ दे रहे हैं वही नगर के टैगोर वार्ड स्थित राम नगर कॉलोनी की वैध कॉलोनी की सड़क कच्ची व जर्जर युक्त होने से यहां से गुजरने वाली छात्राएं धूल धूसरित होकर स्कूल-कॉलेज पढ़ने जाने मजबूर हैं।

नगर के टैगोर वार्ड स्थित हरिजन कल्याण थाना के सामने से डॉक्टर नेमा निवास मार्ग स्थित महज 200 मीटर मार्ग कई सालों से अत्यधिक जर्जर स्थिति में है। उक्त मार्ग से जनप्रतिनिधियों का आना-जाना जहां सतत रूप से बना रहता है, वहीं उच्चाधिकारियों के वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं।

इसके साथ ही इस मार्ग से शासकीय-अशासकीय स्कूल कॉलेज में विद्या अध्ययन के लिए छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या से गुजरते हैं। कच्चे मार्ग में जहां बारिश के दिनों में अत्यधिक पानी भर जाता है वही सूखे मौसम में इस मार्ग से गुजरने से उड़ने वाली धूल से स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्र-छात्राओं के यूनिफार्म भी गंदे हो रहे हैं।

जर्जर मार्ग को सुधारे जाने के लिए यहां के रहवासियों ने 181 में भी शिकायत की थी लेकिन रहवासियों ने बताया कि दबाव देकर उक्त शिकायत को हटवा लिया गया लेकिन मार्ग की स्थिति जस की तस है।

ऐन चुनाव के समय यहां जनप्रतिनिधियों ने डस्ट डालकर सड़क पर हुए गड्ढों को पुरवा तो दिया था लेकिन अब इस मार्ग से वाहनों के गुजरने से डस्ट की धूल आसपास रहने वाले घरों में जहां प्रवेश कर रही है वही यहां से गुजरने वाले नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है।

टैगोर वार्ड राजपूत कॉलोनी, रामनगर कॉलोनीवासियों ने इस मामले की शिकायत नगर पालिका अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों से कई बार की लेकिन अधिकारियों ने यहां आकर मार्ग का ना तो निरीक्षण किया और ना ही मार्ग को बनाए जाने के प्रयास किए।

मिलते रहा आश्वासन – इस मामले में नागरिकों ने बताया कि नगर पालिका के इंजीनियर से जब समस्याओं के विषय में बताया तो उन्होंने कहा की मार्ग का थोड़ा सा हिस्सा जर्जर है। उक्त मार्ग को शीघ्र ही सीमेंट कंक्रीट रोड में तब्दील किया जाएगा लेकिन उनके इस आश्वासन के बाद भी लगभग 1 वर्ष बीत गया है पर सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया। सड़क मरम्मत कार्य किए जाने की मांग नागरिकों द्वारा बार-बार उठाई जा रही है।

नागरिकों ने बताया कि बारिश में उक्त मार्ग में गहरे और चौड़े गड्ढे हो जाते हैं तथा इन में पानी भर जाता है जिससे यहां से गुजर ना भी बेहद कष्ट भरा होता है। इसके साथ ही सूखे मौसम में गर्मी के मौसम में यहां से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों से उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं।

सिवनी: गणेशगंज में सड़क किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

सिवनी। लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम गणेशगंज के बाय पास तिराहा पंचवटी ढाबा के नज़दीक शुक्रवार को गणेशगंज निवासी अनिल बंशकार पिता राधेश्याम बंशकार उम्र लगभग 30 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शुक्रवार सुबह उक्त सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण जन तथा परिवार मोके पर भारी संख्या बल में एकत्रित हुए। वहीं डायल 100 थाना लखनादौन तथा एम्बूलैंस 1033 को ख़बर दी गई जो कि कुछ ही देर बाद मोके पर उपस्थित हुए।

थाना लखनादौन प्रभारी मनोज गुप्ता की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया गया। वहीं जांच विवेचना में लिया गया है।

संपूर्ण जांच उपरांत थाना लखनादौन द्वारा उपरोक्त मिलें शव का खुलासा किया जाएगा कि सड़क दुर्घटना से मृत्यु हुई है या किसी ने अनिल की हत्या कर शव रास्ते में डाल दिया। शव मिलने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है तो गांव में उक्त घटना सुनकर शोक व्याप्त है।

सिवनी: Satta King बनने की चाहत ने बनाया सटोरी, पुलिस ने दबोचा; दो लाख रूपये का सटटा पकडाया

सिवनी: अति0 पुलिस सिवनी जिले में चल रहे जुआ, सटटा शराब के खिलाफ कार्यवाही हेतु वर्तमान में चल रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रामजी श्रीवास्तव अधीक्षक श्री श्याम कुमार मरावी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमति पारूल शर्मा के द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए ।

जो दिनांक 02/11/22 को थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी श्री महादेव नागोतिया को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की लूघरवाडा रजवाडा लान के पीछे मैदान में पवन बघेल सटटा पटटी लिख कर रूपयो का दाव सटटा (अंक) पर लगाकर अवैध लाभ कमा रहा है।

जो दविश देकर पवन बघेल को सटटा लगवाडी के नगदी रूपये दो लाख रूपये, सटटा पर्ची तथा एक सटटे के हिसाब की कापी , एक स्मार्ट वॉच, दो मोबाईल किमती करीबन एक लाख सन्तावन हजार रूपये के पकड़ा गया.

जो पूछताछ के दौरान राहुल बर्वे निवासी भैरोगंज के लिए सटटा लिखने का बताने पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 835/22 धारा 4 के सटटा एक्ट 109 ताहि का पंजीबद्ध किया गया है।

थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी को दिनांक 02/11/22 को शहर भ्रमण दौरान मुखबीर सूचना मिली कि लूघरवाडा रजवाडा लान के पीछे मैदान में पवन बघेल सटटा पटटी लिख कर अपने मोबाईल से मुख्य आरोपी राहुल बर्वे को उसके वाट्सअप पर सटटा पलटा रहा है कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमति पारूल शर्मा को दी व पुलिस टीम का गठन कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर दविश देकर कार्यावाही की गई।

आरोपी :- पवन बघेल पिता खुमान सिंह बघेल उम्र 31 साल निवासी ग्राम लूघरवाडा
मुख्य फरार आरोपी :- राहुल बर्वे निवासी भैरोगंज सिवनी कुल जप्ती

कुल नगदी रकम 2,00,000 (दो लाख रूपये), दो एनड्रायड मोबाईल कीमती करीबन 1,50,000 रूपये, एक सटटा पटटी, एक स्मार्ट वॉच कीमती करीबन 6,000 रूपये एवं एक वन प्लस चार्जर कीमती करीबन 1000 रूपये कुल जुमला 3,57,000 (तीन लाख सनतावन हजार रूपये) मात्र ।

सरहनीय कार्य :- थाना प्रभारी कोतवाली श्री महादेव नागोतिया, उनि सतीश उइके, सउनि विश्वरंजन रघुवंशी, प्रआर 490 योगेश राजपूत, प्रआर 381 आत्माराम सिमोनिया, प्रआर 380 रेवाराम रघुवंशी, आरक्षक चालक 247 इरफान ।

सिवनी बंद महाआंदोलन 9 नवंबर को, तो सीएम शिवराज का आगमन 5 नवंबर को!

सिवनी। शिकारा-रामटेक रेल लाईन को स्वीकृति दिलाने, छिंदवाड़ा-सिवनी-नैनपुर के मध्य यात्री गाडिय़ों को अविलंब आरंभ करने सहित अन्य मांगों को लेकर सिवनी रेल विकास समिति 9 नवंबर को आंदोलन करने की तैयारी में जुटी हुई है.

समिति के मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को समिति की होटल अमन में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 9 नवंबर को सिवनी बंद का आयोजन होगा।

इस दौरान सुबह से शाम 4 बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें जाने के लिए रेल विकास समिति के पदाधिकारी व सदस्य विभिन्न व्यापारिक संगठनों से संपर्क कर रहे है।

इसके अलावा सामाजिक, धार्मिंक एवं राजनैतिक संगठनों से भी जिले के विकास के लिए आवश्यक मांगों को लेकर अपना समर्थन देने का अनुरोध किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि नैरोगेज से ब्रॉडगेज में रेल लाईन का परिवर्तन होने व  सीआरएस होने के बाद लगभग 7 माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है।

रेल मंत्रालय ने रेल्वे का आर्थिक हित देखते हुए सिवनी रैक पाइंट आरंभ कर मालगाड़ी का संचालन भी प्रारंभ कर दिया है जबकि ज्यादा आवश्यकता यात्री रेल गाडिय़ों के संचालन की है।

समिति ने बताया कि दोनों ही मांगों को लेकर आगामी 9 नवंबर को न केवल सिवनी बंद का आव्हान किया जा रहा है बल्कि इस दौरान मुख्यालय के आसपास से गुजरने वाले सभी मार्गो सहित फोरलेन मार्ग को भी बंद किया जायेगा।

ताकि जिले की आवाज प्रदेश व केन्द्र सरकार तक पहुंच सके। समिति ने बंद को लेकर अपनी तैयारियां आरंभ कर दी है जहां लगातार व्यक्तिगत संपर्क कर संगठनों से समर्थन मांगे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

सिवनी बंद महाआंदोलन से पहले सीएम शिवराज का सिवनी आगमन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 5 नवम्बर को सिवनी आ रहे है, सिवनी पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय के सामने जनसभा को संबोधित करते नजर आयेंगे.

सिवनी जिले में सीएम शिवराज के एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी है, बारापत्थर स्थित भाजपा कार्यालय के सामने सीएम शिवराज के जनसभा को संबोधित करने की खबर मीडिया तक पहुची है.

भाजपा कार्यालय सिवनी से सीएम शिवराज जनसभा को संबोधित करेंगे अब इसमें देखने वाली बात तो यह होगी की सीएम शिवराज के द्वारा सिवनी जिले को सौगात दी जाएगी या फिर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सिवनी को सिर्फ सौगात के नाम पर लालीपॉप थमाया जाएगा.

हालाँकि भाजपा के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिवनी जिले को बड़ी सौगात देने के लिए ही सिवनी आ रहे है, सीएम शिवराज के इस दौरे को आगामी विधानसभ की द्रष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है

सिवनी आ रहे सीएम शिवराज, सिवनी को मिलेगा लॉलीपॉप या सौगात!

सिवनी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 5 नवम्बर को सिवनी आ रहे है, सिवनी पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय के सामने जनसभा को संबोधित करते नजर आयेंगे.

सिवनी जिले में सीएम शिवराज के एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी है, बारापत्थर स्थित भाजपा कार्यालय के सामने सीएम शिवराज के जनसभा को संबोधित करने की खबर मीडिया तक पहुची है.

भाजपा कार्यालय सिवनी से सीएम शिवराज जनसभा को संबोधित करेंगे अब इसमें देखने वाली बात तो यह होगी की सीएम शिवराज के द्वारा सिवनी जिले को सौगात दी जाएगी या फिर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सिवनी को सिर्फ सौगात के नाम पर लालीपॉप थमाया जाएगा.

हालाँकि भाजपा के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिवनी जिले को बड़ी सौगात देने के लिए ही सिवनी आ रहे है, सीएम शिवराज के इस दौरे को आगामी विधानसभ की द्रष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है

Firing On Imran Khan: पकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

Firing On Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान (IMRAN KHAN) उनकी रैली में फायरिंग की घटना सामने आई है. 

इस फायरिंग में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी पाकिस्तान न्यूज एजेंसी ने दिया है। बताया जाता है कि फायरिंग में इमरान खान के अलावा चार और लोग घायल हो गए। 

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और इमरान खान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इमरान खान ने फिलहाल पाकिस्तान में ‘आजादी मोर्चा’ लॉन्च किया है. वे सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 

जिस दिन से इमरान खान को तोशखाना मामले में दोषी ठहराया गया है। तब से उन्होंने आजादी मोर्चा शुरू किया है। इसके तहत गुरुवार को वजीराबाद में मार्च निकाला गया. इसमें खुद इमरान खान ने भी हिस्सा लिया था। 

वजीराबाद में उस वक्त फायरिंग हुई जब रैली चल रही थी. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई. इमरान खान के साथ पूर्व गवर्नर इमरान इस्माइल भी घायल बताए जा रहे हैं।

व्हाट्सएप में बड़ा बदलाव! अब तक का सबसे शानदार फीचर लाया WhatsApp, होंगे यह महत्वपूर्ण बदलाव होंगे

WhatsApp Community Feature- ‘मेटा’ कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने आज व्हाट्सएप पर कम्युनिटी फीचर (WhatsApp Community Feature) लॉन्च किया है। हालांकि इस नए फीचर को आज से ग्लोबली रिलीज कर दिया गया है, लेकिन इसे सभी तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। 

कंपनी ने इस साल की शुरुआत में व्हाट्सएप के कम्युनिटी फीचर की घोषणा की थी। कंपनी अलग-अलग जोन में इसकी टेस्टिंग भी कर रही थी। 

व्हाट्सएप का कम्युनिटी फीचर (WhatsApp Community Feature) के जरिए यूजर्स एक साथ ग्रुप्स से कनेक्ट हो सकेंगे। सरल शब्दों में, उपयोगकर्ता अब समूह के भीतर चयनित लोगों का एक और उप-समूह बना सकते हैं और उन्हें संदेश भेज सकते हैं। 

व्हाट्सएप कम्युनिटीज फीचर (WhatsApp Community Feature) के जरिए कंपनी स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थलों को निशाना बनाना चाहती है। उपयोगकर्ता एक बड़े समूह में कई समूहों को जोड़ सकते हैं। कंपनी वर्तमान में 15 देशों में 50 से अधिक संगठनों के साथ काम कर रही है। 

How To USe WhatsApp Community Feature?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को एंड्रॉइड मोबाइल में चैट के टॉप पर और आईओएस यूजर्स के लिए सबसे नीचे कम्यूनिटीज नाम के टैब पर क्लिक करना होगा। यहां से उपयोगकर्ता समुदाय मौजूदा समूह के भीतर एक नया समूह या उप-समूह बना सकता है। 

एक उपयोगकर्ता समुदाय में समूहों के बीच आसानी से स्विच कर सकता है। व्यवस्थापक समुदाय के सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी भेज सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह यूजर्स को उच्च स्तर की सुरक्षा और प्राइवेसी प्रदान करता है। इस फीचर की वजह से यूजर को अब अलग-अलग ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं है और एक ही मैसेज को अलग-अलग ग्रुप में भेजने की जरूरत नहीं है। उपयोगकर्ता विशिष्ट सदस्यों का एक समुदाय बनाकर आप अपने इच्छित विशिष्ट उपयोगकर्ता को विशिष्ट संदेश भेज सकते हैं। 

इस बीच कहा गया है कि कंपनी इस फीचर के जरिए अपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पॉलिसी भी जारी रखेगी। तो यहां तक ​​कि कंपनी के पास यूजर्स की जानकारी तक पहुंच नहीं होगी। तो उपयोगकर्ता सुरक्षा बरकरार रहेगी। कम्युनिटी के साथ-साथ कंपनी ने आज तीन और नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। 

WhatsApp यूजर्स अब एक साथ 32 सदस्यों के साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा समूह का आकार 512 से बढ़कर 1024 सदस्य हो गया है। इन-चैट पोल व्हाट्सएप ग्रुप में भी लिए जा सकते हैं। इस फीचर के जरिए ग्रुप के सदस्य किसी सवाल पर अपनी राय दर्ज करा सकेंगे। 

हफ्ते में सिर्फ 2 दिन पढ़ाई कर ‘देवयानी सिंह’ ने यूपीएससी में बड़ी कामयाबी हासिल की

UPSC TOPPER DEVYANI SINGH: UPSC सिविल सेवा परीक्षा को पास करना कई लोगों का सपना होता है। लेकिन इसमें सभी को सफलता नहीं मिलती है। इस सपने का पीछा करते समय कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। 

कुछ छात्र इस परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत मेहनत करते हैं। रोजाना घंटों पढ़ाई करने के बाद भी कई लोग फेल हो जाते हैं। लेकिन हरियाणा की देवयानी सिंह की कहानी बिल्कुल अलग है। उसने सप्ताह में केवल 2 दिन पढ़ाई करके यूपीएससी की परीक्षा पास की है।

द बेटर इंडिया के मुताबिक, देवयानी सिंह ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई चंडीगढ़ के एक स्कूल से पूरी की। इसके बाद देवयानी ने 2014 में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिलानी गोवा कैंपस से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

देवयानी सिंह को परीक्षा में बैठने के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लगातार तीन असफलताओं के बाद सफलता मिली। देवयानी 2015, 2016 और 2017 यूपीएससी परीक्षा में फेल हो गई थी। 

देवयानी पहले और दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स भी पास नहीं कर सकीं। लेकिन तीसरे प्रयास में, उसने साक्षात्कार के दौर में जगह बनाई। लेकिन उनका नाम फाइनल लिस्ट में नहीं आया। लगातार तीन बार फेल होने के बाद भी उन्होंने बिना हार के कड़ी मेहनत के साथ अपनी तैयारी जारी रखी।

देवयानी सिंह ने पहली बार यूपीएससी परीक्षा 2018 पास की और 222वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल करके केंद्रीय लेखा परीक्षा विभाग में चयनित हुई। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी भी जारी रही। इसके बाद 2019 की परीक्षा में देवयानी ने अखिल भारतीय में ग्यारहवां स्थान हासिल किया।

हफ्ते में सिर्फ 2 दिन की पढ़ाई

देवयानी सिंह ने केंद्रीय लेखा परीक्षा विभाग में चयनित होने के बाद 2019 में प्रशिक्षण शुरू किया था। इससे उन्हें यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। इसलिए वह केवल शनिवार और रविवार को ही पढ़ाई करती थी। लेकिन उस दौरान वह बिना किसी टेंशन के पढ़ाई करती थी और कभी नहीं देखना चाहती थी कि वह कितने घंटे पढ़ाई करती है। इस बारे में एक हिंदी वेबसाइट ने खबर दी है।