Homeसिवनीसिवनी: दो खूबसूरत लड़कियों ने दिनदहाड़े चुराई स्कूटी, सोशल मीडिया पर वीडियो...

सिवनी: दो खूबसूरत लड़कियों ने दिनदहाड़े चुराई स्कूटी, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Two beautiful girls stole scooty in broad daylight in SEONI of MP, video is becoming increasingly viral on social media

Date:

सिवनी। घर के सामने खड़ी दोपहिया गाड़ी को चुराकर दो युवतियां फरार हो गईं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दो युवतियां स्कूटी लेकर जाती नजर आ रही हैं। फिलहाल पुलिस CCTV वीडियो के आधार पर दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

एक नवंबर की दोपहर दो लड़कियां एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गईं। स्कूटी के मालिक ने जब देखा, तो मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जब आस-पास के सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि स्कूटी को दो लड़कियां लेकर भागी हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के ईश्वर नगर इलाके का है। गाड़ी लेकर फरार होने वाली दोनों लड़कियों की उम्र 18-19 साल के आस-पास बताई जा रही है। दोनों युवतियां पैदल ही इलाके में आई थीं। दोनों ने कंधे पर बैग लटकाया हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज में लड़कियों को ईश्वर नगर इलाके से जाते हुए देखा गया। कुछ देर बाद दूसरे कैमरे में युवतियां दोपहिया वाहन लेकर जाती हुई दिखीं। कुछ दूर जाकर गाड़ी रोकी और पीछे बैठी युवती स्कूटी से उतर गई। इसके बाद दोनों ने पीछे की ओर देखा और हड़बड़ी में स्कूटी लेकर फरार हो गईं।

शुभम हेडाऊ ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि वह ईश्वर नगर में स्कूटी खड़ी करके कुछ काम से चला गया। इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूटी चोरी करके ले गया।

इसके बाद आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे, तो पता चला कि 18-19 साल की दो लड़कि स्कूटी लेकर गई हैं। टीआई महादेव नागोतिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।

सिवनी में दो खूबसूरत लड़कियों ने दिनदहाड़े चुराई स्कूटी – देखें वीडियो

MP के SEONI में दो खूबसूरत लड़कियों ने दिनदहाड़े चुराई स्कूटी, Social Media पर Video तेजी से हो रहा Viral

Viral Video Youtube Link: Click Here

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...