Home Blog Page 2890

बिहार में 12वीं पास छात्रों के लिए अग्निशाम सेवा में बंपर भर्ती

पुलिस और अग्निशाम सेवा में जल्द ही बड़े पैमाने पर चालकों की बहाली होगी। जनवरी में इसके लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। चालक सिपाही के 7 सौ और अग्निक चालक (फायर मैन चालक) के 9 सौ पदों के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) एक साथ परीक्षा लेने की तैयारी में है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को दोनों पदों पर बहाली की जिम्मेदारी दी गई है।

अब लिखित परीक्षा भी देनी होगी चालक सिपाही और अग्निक चालक पद के इच्छुक अभ्यर्थियों को अब लिखित परीक्षा भी देनी होगी। पहले सिर्फ शारीरिक और वाहन चलाने की परीक्षा होती थी। बहाली के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत पहले लिखित परीक्षा होगी। हालांकि इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार नहीं होगा। अभ्यर्थियों को सिर्फ यह परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद शारीरिक और फिर वाहन चलाने की परीक्षा में शामिल होंगे।

इसी साल 1526 पदों पर हुई थी बहाली लम्बे अर्से बाद बिहार पुलिस में चालक सिपाही के पद पर इसी वर्ष 1526 अभ्यर्थियों को बहाल किया गया था। कुल 1577 पदों के लिए पिछले वर्ष विज्ञापन निकला गया था। करीब 70 हजार ने इसके लिए आवेदन किया था। शारीरिक और वाहन चलाने की परीक्षा के बाद 1526 अभ्यर्थी चालक सिपाही के पद पर चयनित हुए।

इंटर पास होना अनिवार्य चालक सिपाही के पद पर बहाली के लिए इंटर पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास हैवी (एचएमवी) या लाइट मोटर ह्वेकिल (एलएमवी) चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। चालक सिपाही का वेतन एवं भत्ता सिपाही के समतुल्य है।

DSSSB भर्ती

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (DSSSB) ने डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन गवर्मेंट ऑफ एनसीटी ऑफ दिल्ली के तहत सहायक अध्यापक, पीजीटी, टीजीटी और स्पेशल एजुकेशन टीचर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (DSSSB) की आधाकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in या delhi.gov.in पर जाकर पूरा विज्ञापन पढ़ सकते हैं आवेदन 5 जनवरी 2018 से शुरू होंगे और 31 जनवरी 2018 आवेदन करने की आखिरी तारीख है।

पदों के नाम और संख्या:

स्पेशल एजुकेशन टीचर: 605

सहायक अध्यापक (नर्सरी): 320

सहायक अध्यापक (प्राइमरी): 1394

फिजिकल एजुकेशन टीचर 919

ड्राइंग टीचर: 295

(साई फीचर्स)

31 को भिंड में दिखाएंगे जौहर

सिवनी-आज पुलिस मैदान सिवनी में जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लिया एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल जी द्वारा पुरस्कार एवं विजेता खिलाड़ियों को भिंड में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर देवेंद्र ठाकुर सर पीटीआई नारायण विसेन खेल युवा कल्याण विभाग घनश्याम सोनवाने कोच राम डेहरियाेरिया फुटबॉल कोच जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजय शर्मा द्वारा सभी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी दी गई प्रथम द्वितीय तृतीय 16 वर्ष से कम 18 वर्ष से 20 वर्ष और 20 वर्ष से अधिक बालक बालिकाओं का चयन किया गया खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा द्वारा

125 स्कूली बच्चों को जंगल में कराई प्रकृति की सैर

वन्यजीवों और पेड़ पौधों औषधियों की बताई विषेषताए हाईस्कूल व हायरसेंकेडरी के छात्र-छात्राओं को मास्टर ट्रेनर ने दी महत्तवपूर्ण जानकारियाॅ
बहरई। म.प्र.ईको पर्यटन विकास बोर्ड 2017-18 अनुभूति कार्यक्रम के तहत पर्यटन क्षेत्र सोनेवानी के जंगल कक्ष क्रमांक 447 के एरिया में षुक्रवार को 125 स्कूली छात्र-छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रम के तहत जंगल में प्रकृति की विषेषताएॅ बताई वृक्ष पौधे मृदा मिट्टी वन्यप्रणियों और पेड़ के छाल से बनने वाली औषधियों से अवगत कराया। बच्चों ने भ्रमण कर करीब से जंगल को निहारा पर्यटन स्थल सोनेवानी (इन्दौरी) की सुंदरता देख बच्चों ने आनंद उठाया जंगल में बच्चें प्रकृति की विषेषताओं से अवगत होते रहें।  मास्टर ट्रेनर ने बच्चों से वन्यप्राणियों व वनों से संबधित पूछे कई सवाल वन्यप्राणियों व पेड़ पौधो से मास्टर ट्रेनर ने 125 बच्चों को विस्तार से अवगत कराया और बच्चों से मौखिक सवाल पूछे सुबह 9 बजे से जंगल भ्रमण करने निकला वन अमला और स्कूली बच्चे षिक्षक जनप्रतिनिधियों से जंगल का रूख किया वन्य विषेषज्ञ ने पेड़ो की छाल से बनने वाली औषधियों के महत्तव बतायें दिनभर चले कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव से जुड़े कई सवालों पर क्विज प्रतियोगिता कराई गई दक्षिण सामान्य वन मण्डल सोनेवानी (इन्दौरी) के कक्ष क्रमांक 447 के एरिया में दूर दूर तक फैले घने जंगल से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया गया एसडीओं एल के वासनिक भी कार्यक्रम में षामिल हुयें मास्टर ट्रेनर वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेष जामोर व सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संजय गिरी गोस्वामी द्वारा बच्चों को वन्यजीवों व पेड़ पौधों की उपयोगिता के बारे विस्तार से जानकारी दी।
गणेष देव रिर्जव एरिया दिखाया डिप्टी रेंजर संजय विष्वकर्मा अजय चैरे फारेस्ट गार्ड लकेष मेश्राम षिवकुमार कुषवाहा प्रकाष बोपचे महेन्द्र गिरी गोस्वामी समेत स्टाॅफ ने छात्र-छात्राओं को जंगल के पर्यटन एरिया की सैर कराई सालो पुराने बने गणेष देव मंदिर रिर्जव एरिया तालाब गुफाये इत्यादि स्थान बच्चों को दिखाएं जंगल पहाड़ से घिरे तालाब की सुंदरता को बच्चों ने करीब से निहारा जंगल भ्रमण के दौरान बच्चों को पग चिन्ह से बाघ की पहचान करना बताया व छोटे मांसाहारी सर्वाहारी जंतु जैसे जंगली सुअर भालू सियार भेड़िया जंगली कुत्ता लोमड़ी आदि की पहचान कराई व उनके भोजन संरचना आदतों षिकार की प्रवृत्ति की जानकारी से मास्टर ट्रेनर रेंजर मुकेष जामेर ने बच्चों को अन्य महत्तव पूर्ण जानकारी से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। क्विज प्रतियोगिता कराई जिसमें बच्चों को प्रषस्ति-पत्र पेन किताब व अन्य पुरूस्कार से सम्मानित किया सभी छात्र-छात्राओे जंगल बुक दी गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित म.प्र. षासन वन विभाग ईको पर्यटन विकास बोर्ड अनुभूति कार्यक्रम के तहत जनसामान्य में वन वन्यप्राणी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़वा देने वन विभाग 15 जनवरी तक अनुभूति कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को जंगलो की सैर करवा रहा साथ ही वन्यजीव पेड़ पौधे की जानकारी विस्तार से दी जा रही है सोनेवानी पहॅुचें पर्यटन स्थल को बच्चों के साथ आष्टा हायरसेकेंडरी स्कूल प्राचार्य जी पी उपाध्याय कल्याणपुर प्राचार्य उइके जनप्रतिनिधि किषोरीलाल भलावी कल्याणपुर सरपंच देवेन्द्र राहंगडाले अंतरा पूर्व सरंपच सुरेष पन्द्रे रूद्रसिंह बिसेन महफूज खान सुरेन्द्र बिसेन रूपेन्द्र बिसेन स्कूली छात्र-छात्रायें षिक्षक वन अमला ने जंगल की सैर कर वन्यजीवों की जानकारी से अवगत हुए कार्यक्रम में जन्रपतिनिधि ग्रामवासी वन अमला मौजूद रहा।

पेंच टाइगर रिजर्व में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन

पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन के अंतर्गत खमारपानी एवं कुंभपानी परिक्षेत्र में दिनांक 18, 21 एवं 22.12.2017 को अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खमारपानी के ग्राम देवरी, खमारपानी, सिलोटा कला एवं कुंभपानी बफर क्षेत्र के ग्राम हलाल, बांसखेड़ा, साजपानी, के कक्षा 6वीं से 10वीं तक कुल 379 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। उन्हें पेंच टाइगर रिजर्व का भ्रमण करवाया गया, उन्हें वन एवं वन्यप्राणी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसी तारतम्य में नेचर ट्रेल का भ्रमण भी बच्चों को कराया गया। वहां ट्रेल में मिलने वाले वन्यप्राणियों के संकेत, पगमार्क, उनके रहवास, उनकी प्रजनन क्षमता, पौधों में परागण की क्रिया में कीट पंतगों, अन्य वन्यप्राणियों का महत्व, दीमक का रहवास, मृदा एवं जल संरक्षण, उसका निर्माण, मकड़ी जाल, रेंगने वाले प्राणी (रेप्टाइल्स) आदि विषयों पर मास्टर्स ट्रेनर्स एवं वन अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। दोपहर भोजन के पश्चात् बच्चों के लिए वन एवं वन्यप्राणी विषय पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को ट्राफी प्रदान की गई। अनुभूति में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को पेन, पेंसिल, बाक्स इत्यादि प्रदाय किया गया।
इस अवसर पर पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक शुभरंजन सेन, संयुक्त संचालक के.के. गुरवानी, सहायक वन संरक्षक भारती ठाकरे, कुंभपानी, खमारपानी के परिक्षेत्र अधिकारी, अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी एवं मास्टर ट्रैनर्स भी उपस्थित रहे।

संयुक्त संचालक
पेंच टाईगर रिजर्व
सिवनी (म.प्र.)

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए शोकाकुल परिवार काट रहा ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा के चक्कर

प्रतिक्रियात्मक फोटो

ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा के सचिव मुदस्सिर खान की मनमानियां और लापरवाहियां रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए शोकाकुल परिवारों को ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कान्हीवाड़ा निवासी संतोष बंदेवार ने बताया कि उनके द्वारा इस तरह की एक शिकायत जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ सहित सीएम हेल्प लाईन में की गयी है। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत का क्रमाँक 5190547 है  उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व.जगदीश प्रसाद बंदेवार 22 नवंबर को ब्रह्मलीन हो गये थे। उनके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये वे एक माह से ग्राम पंचायत के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा के सचिव मुदस्सिर खान एवं सहायक सचिव संजू ग्वालवंशी के द्वारा उन्हें लगातार ही टरकाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को बमुश्किल उन्हें उनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह प्रमाण पत्र भी सचिव के द्वारा बिना सरकारी सील लगाये ही उन्हें प्रदाय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिना सील लगा यह प्रमाण पत्र उनके लिये कागज के टुकड़े के समान ही है।

Gabbar is back: अक्षय कुमार की फिल्म की तर्ज पर भेजा डॉक्टर्स को धमकी भरा पत्र, दहशत में विभाग

छतरपुर। जिले के कुछ डॉक्टरों के घरों पर पत्थरों के साथ फेंके गए खत में धमकी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि सुधर जाओ वर्ना परिणाम भुगतने होंगे और खत के अंत में खुद की पहचान के लिए गब्बर इज बैक मोदी भक्त लिखा गया है।
फिल्मी अंदाज में फेंके गए इस धमकी भरे खत के बाद डॉक्टर सहमे हैं और जिले में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है, धमकी भरे खत में डॉक्टरों को टारगेट किया गया है, लगभग एक पेज के इस खत में जिले के शासकीय अस्पताल में पदस्थ लगभग पांच डॉक्टरों को धमकी भरे लहजे में कहा गया है कि सुधर जाओ टाइम से अस्पताल पहुंचो, गरीबों को बाहर की महंगी दवाएं मत लिखों, घर में प्रैक्टिस बंद कर दो, वर्ना परिणाम भुगतने होंगे, खत के अंत में धमकी लिखने वाले ने खुद को गब्बर और मोदी भक्त कहा है।घटना के बाद सभी डॉक्टर एकजुट हो गए और सुरक्षा की मांग करते हुए थाने पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी और डॉक्टरों के घरों के बाहर लगे CCTV फुटेज को खंगालना शुरु कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेते हुए उन पर मामला दर्ज कर लिया है, एडिशनल एसपी जय राज कुबेर ने बताया की जिन युवकों ने इस घटना को अंजाम देते हुए डॉक्टरों में दहशत फैलाने की कोशिस की थी, उन्हें आज गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

सजा के डर से बेहोश हुई आईटीआई की छात्रा

छपारा के आईटीआई में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार सुबह सजा के डर से आईटीआई गेट के पास बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में छात्रा को इलाज के लिए छपारा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया । जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम को इलाज के दौरान छात्रा का स्वास्थ्य ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
7.30 के बाद पहुंचे तो मिलती है सजा

छपारा आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य नीलेन्द्र तिवारी ने आदेश जारी किए हैं कि आईटीआई में जो भी छात्र सुबह 7.30 बजे के बाद आएगा उसे सजा मिलेगी। आईटीआई के छात्र छात्राओं ने बताया कि 7.3.बजे के बाद पहुंचने वाले छात्र छात्राओं से यहां बन रहे गार्डन में घंटों काम कराया जाता है। गार्डन में साफ सफाई के साथ अन्य मेहनती काम कराए जाते हैं। कई छात्र छात्राओं को लेट पहुंचने पर इस तरह की सजा भुगतनी पड़ चुकी है।

लेट पहुंचने पर डर गई थी छात्रा

कहानी निवासी छात्रा आरती मर्सकोले छपारा में किराये से रहकर आईटीआई में पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार सुबह वह आईटीआई 7.30 बजे के बाद पहुंची। लेट पहुंचने पर छात्रा को याद आया कि प्रभारी प्राचार्य के नियम के मुताबिक अब उसे गार्डन में सजा के तौर पर काम करना पड़ेगा। इसी डर से वह गेट पर ही बेहोश होकर गिर गई। छात्रा के गिरते ही यहां हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन फानन में छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मैने नहीं दिए निर्देश

इस मामले में छपारा आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य नीलेन्द्र तिवारी का कहना है कि उन्होने लेट आने पर इस तरह की कोई सजा देने के निर्देश नहीं दिए हैं। आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं अपनी मर्जी से काम कर सुव्यवस्थित गार्डन बनाना चाहते हैं। छात्रा के बेहोश का कोई और कारण हो सकता है।