Home Blog Page 2889

लक्ष्मी जी की प्रिय यह चीज आप तिजोरी में रखेंगे तो स्थायी रहेंगी लक्ष्मी

अगर कोई व्यक्ति पैसों की कमी का सामना करना कर रहा है तो उसे देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करनी चाहिए। साथ ही, कुंडली के दोषों के लिए भी उपाय करना चाहिए। ग्रहों के उपाय करने के साथ ही देवी लक्ष्मी के प्रतीक श्रीयंत्र की पूजा रोज करनी चाहिए।
मान्यता है कि जिन घरों में या तिजोरी में श्रीयंत्र रहता है, वहां देवी लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं, यानी लक्ष्मी की कृपा घर पर हमेशा बनी रहती है। ऐसा होता है श्रीयंत्र जिस प्रकार मंत्रों की शक्ति उनके शब्दों में होती है, ठीक उसी प्रकार श्रीयंत्र की शक्ति उसकी रेखाओं और बिंदुओं में है। श्रीयंत्र में 9 त्रिकोण यानी त्रिभुज होते हैं। इन 9 त्रिभूजों से मिलकर 45 नए त्रिभुज बनते हैं। श्रीयंत्र के बीच में सबसे छोटे त्रिभुज के बीच एक बिंदू होता है। श्रीयंत्र में कुल 9 चक्र होते हैं जो कि 9 देवियों का प्रतीक होते हैं।

अलग-अलग धातुओं के श्रीयंत्र का फायदा है अलग

1. पारद श्रीयंत्र रखने से सिद्धि व लक्ष्मी प्राप्ति के लिए रखा जाता है।

2.अष्टधातु का श्रीयंत्र रखने से पारिवारिक सुख और धन लाभ प्राप्त होता है।

3.स्फटिक श्रीयंत्र रखने से शांति, ज्ञान और समृद्धि मिलती है।

4. स्वर्ण श्रीयंत्र व्यवसाय के शुभ रहता है।

5. तांबे का श्रीयंत्र रखने से धन की कामना पूरी होती है।

6. अगर आप किसी को दान में या उपहार में देना चाहते हैं तो रजत यानी चांदी का श्रीयंत्र दे सकते हैं।

श्रीयंत्र कैसे रखें

अगर आप श्रीयंत्र रखना चाहते हैं तो एक लाल कपड़े पर श्रीयंत्र रखें और उसके एक तरफ जल का कलश रखें। रोज श्रीयंत्र पर श्रीं यानी लक्ष्मी के बीज मंत्र का उच्चारण करते हुए कुमकुम चढ़ाएं। विधि-विधान से पूजा करें। इस तरह 11 दिन तक पूजा करने के बाद तिजोरी में एक लाल कपड़ा बिछाकर उस पर श्रीयंत्र रखें।

सड़क दुर्घटना में सेंट थॉमस स्कूल के बस ड्राइवर की मौत, परिवार ने की आर्थिक मदद की मांग

0

प्रिंसिपल से कर्माचारियों की सुरक्षा और उनकी जिम्मेदारी के बारे में उनके कर्माचारी भविष्य निधि (पीएफ) खाते के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि किसी कर्माचारी का कोई पीएफ खाता ही नहीं है. इसके बारे में प्रशासन को भी ध्यान देने की जरूरत है…

 उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट में बांदा-अतर्रा रोड पर खुटहा के नजदीक 22 दिसंबर को कार की टक्कर में एक बस ड्राइवर की मौत हो गई. बस ड्राइवर का नाम हेतराम उर्फ मामा जी था जिनकी उम्र लगभग 42 साल बताई जा रही है. हेतराम अपने पीछे अपनी पत्नी सहित 3 लड़की और 5 साल के एक मासूम लड़के को छोड़ गए हैं. मृतक हेतराम बेड़ी पुलिया-शिवरामपुर रोड पर स्थित खुटहा में एक मिशनरी स्कूल सेंट थॉमस में बस चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे. मिशनरी स्कूल में जहां क्रिसमस के त्योहार को लेकर उल्लास है वहीं स्कूल के ही बस ड्राइवर के घर मातम पसरा है. बस ड्राइवर हेतराम स्कूल के बच्चों को छोड़ने के बाद स्कूल के टीचरों को छोड़ने गए और उसके बाद बस स्कूल में खड़ी करने के बाद घर के लिए निकले ही थे औऱ स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर कार ने उन्हें टक्कर मार दी जहां वो काफी देर पड़े रहे. कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर होने के कारण तुरंत उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक हेतराम के परिवार की मांग है कि स्कूल प्रशासन उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे. इस मामले पर जब सेंट थॉमस के प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो मदद करने से मना नही कर रहे हैं. मदद के लिए प्रिंसिपल फंड का इंतजाम कर रहे हैं. वहीं मृतक हेतराम के कुछ करीबी लोगों का कहना है कि स्कूल प्रशासन मृतक को मुआवजा देने में आनाकानी कर रहा है. जब प्रिंसिपल से कर्माचारियों की सुरक्षा और उनकी जिम्मेदारी के बारे में उनके कर्माचारी भविष्य निधि (पीएफ) खाते के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि किसी कर्माचारी का कोई पीएफ खाता ही नहीं है. इसके बारे में प्रशासन को भी ध्यान देने की जरूरत है.

हेतराम ग्राम- सुखारी पुरवा, थाना-कलिंजर के रहने वाले थे जो लगभग 20 सालों से अपना गांव छोड़कर रोजी-रोटी के लिए शहर आ गए थे. और जहां वह रह रहे थे वहां के लोगों के अनुसार वह बहुत ही सीधे और सरल इंसान थे. इतने सालों में उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं रहा. हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले मृतक हेतराम की मौत से उनके परिवार के अलावा उनको जानने वाले सभी लोग गहरे सदमे मे हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार जिला मुख्यालय कर्वी से शिवरामपुर के बीच अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. पैदल और साइकिल से चलने वाले भी सुरक्षित नही हैं. कुछ समय पहले कर्वी में ही भूतपूर्व विधायक वीर सिंह के आवास के पास ही सूरज नाम का एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था जिसका अभी तक इलाज चल रहा है. इससे पहले महादेवन गांव के निवासी अनिल बेड़ी पुलिया के पास ही सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे जिनको तीन दिन तक कोम में रहने के बाद होश आया था. ऐसे ही कई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है. ये दुर्घटनाएं जिले की सड़क और सुरक्षा व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारियों पर बड़े सवाल खड़ी करती हैं.

प्रशासन की लापरवाही से कब तक जान गंवाते रहेंगे निर्दोष-
स्थानीय लोगों की मांग है कि इस सड़क पर डिवाइडर के इंतजाम किया जाएं, इसके लिए लोगों ने कई बार मांग भी की लेकिन प्रशासन की लापरवाही से आज भी लोग अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं. आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही से लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे.

भगवान श्री राम से जुड़ा धार्मिक स्थल होने की वजह से चित्रकूट में लोगों का आवागमन लगा रहता है और ऑटो की भी काफी भीड़ रहती है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार ऑटो एक्सीडेंट में कई लोग घायल हो जाते हैं और इलाज के लिए कोई अच्छा अस्पताल भी वहां नहीं है. गंभीर हालात में लोगों को इलाज के लिए सीधे इलाहाबाद या सतना के लिए रेफर किया जाता है जहां कई बार लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ देते हैं.

खुश रहें और यूं निखर जाएगा रूप आपका Be Happy For Beautiful Face and Skin

कहते हैं सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि यह प्रभाव चेहरे का ही पड़ता है, लेकिन कई बार यह सवाल भी उठता है कि क्या सुंदरता सचमुच कुछ होती है ? ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि कोई व्यक्ति तब सुंदर दिखता है जब वह आत्मविश्वास से भरपूर हो, कोई ऐसा काम कर रहा हो, जो पैशन से भरपूर हो । कोई दूसरा हमें खुश या सुंदर नहीं बना सकता, यह व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी होती है । यदि आप सचमुच सुंदर दिखने की ख्वाहिश रखतीं हैं तो कुछ बातों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं |

सुंदर दिखना है तो खुश रहिये
सकारात्मक सोचे और खुश रहें। हंसने का कोई बहाना खोजती रहें।
कुछ ऐसा करें, जिससे आत्मिक संतुष्टि मिले | कोई शौक पैदा करें, किसी की मदद करके देखें, किसी का दोस्त बनकर देखें।
परिवार को अपनी ताकत बनाएं, रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। निजी स्तर पर खुश रहेंगे तो सामाजिक स्तर भी बेहतर रहेगा और कॅरियर का विकास भी हो सकेगा।
अच्छा खाएं, अच्छा सोचें, अच्छा देखें, सुनें और पढ़े। भरपूर नीद लें। जीवन के हर उतार-चढ़ाव को सहज भाव से स्वीकार करें, क्योंकि कुछ भी स्थाई नहीं होता।
ईष्या-द्वेष, निंदा और नफरत को दिल से दूर करें। शरीर के साथ विचारों को भी स्वच्छ बनाएं। खुद को थोड़ा समय अवश्य दें। योग करें, प्रकृति के साथ कुछ क्षण बिताएं, व्यायाम करें, सैर करें, ध्यान करें | आज की लाइफस्टाइल में सुंदर दिखने की ये जरुरी शर्ते हैं।
सुन्दरता के कुछ मेकअप भी जरूरी है
केवल अपने चेहरे पर मेकअप कर लेने भर से कुछ देर के लिए तो हमारे सौंदर्य में निखार आता है, लेकिन ये केमिकल युक्त प्रसाधनो का हमारी त्वचा पर क्या असर पड़ता है ये हम नहीं सोचते | अगर आप हमेशा अपनी त्वचा को निखरी देखना चाहती है तो नीचे दी गई बातों पर अमल कर के आप अपनी त्वचा में निखार ला सकती हैं | आमतौर पर हम सौंदर्य से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन वे वास्तव में हमारी त्वचा और चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने में सहायक होती हैं | वे कौन सी पंद्रह बातें हैं जिन पर ध्यान देना बेहद जरुरी है |

1. अपनी त्वचा के अनुसार ही मेकअप का इस्तेमाल करें |

2. हमेशा चेहरा धोने के बाद टोनर लगाएं | इससे मेकअप अधिक देर तक टिकता है |

3. फाउंडेशन लगाने से पहले गीली त्वचा पर ही हल्का सा मॉयस्चराइजर लगाएं, ताकि वह एक जैसा दिखे और चेहरे पर स्वाभाविक ग्लो नजर आए |

4. कभी भी क्रैश डाइटिंग न करें | इससे त्वचा की खूबसूरती नष्ट हो जाती है |

5. खाने-पीने पर हमेशा नियंत्रण रखना जरुरी है, साथ ही थोड़ा सा व्यायाम भी | इससे खूबसूरती बरकरार रहने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है |

6. तैलीय त्वचा में निखार लाने के लिए मलाई में नीबू का रस मिलाकर लगाएं | इससे त्वचा कोमल और मुलायम हो जाती है |

7. रोज 6-7 घंटे की नींद जरुर लें |

8. सस्ती लिपस्टिक, बिंदी कभी इस्तेमाल न करें, इससे एलर्जी की संभावना अधिक रहती है |

9. सुबह खाली पेट एक सेब रोज खाने से त्वचा में निखार आता है और मानसिक तनाव भी कम होता है |

10. बालों के झड़ने और सफ़ेद होने के कारण अक्सर तनाव होता है, जिससे चेहरे की चमक नष्ट हो जाती है | इसके लिए खाने में पोषक तत्त्वों की मात्रा पर्याप्त रखें |

11. सुबह उठकर गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहद व नीबू का रस मिलाकर पिएं | इससे पेट साफ रहता है |

12. जहां तक संभव हो सके, सुबह की धूप की पहली किरणें शरीर को दें, जिससे विटामिन ए और डी की प्राप्ति शरीर को हो जाती है, स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है |

13. रात को सोने से पहले क्लींजिंग मिल्क से चेहरा साफ करें ताकि त्वचा का अतिरिक्त तेल निकल जाए |

14. हाथों में क्लींजर डालकर हथेलियों को रगड़ कर झाग बना लें, फिर चेहरे पर मलें, इससे चेहरा जल्दी साफ़ हो जाता है |

15. विटामिन ए, बी, सी, डी, और ई त्वचा में निखार लाते हैं, इन्हें भोजन में शामिल करना न भूलें | किसी न किसी रूप में इनका प्रयोग जरुर करें |

After Pregnancy Skin Care in Hindi प्रसव के बाद माँ अपनी त्वचा का कैसे रखे ख़याल

प्रसव के बाद अपने और बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ दोनों की त्वचा का खयाल रखना भी बेहद जरूरी है।
मां को स्वयं के लिए समय मिलता ही कहां है। बच्चे छोटे हो तो और ज्यादा। खुद के लिए समय निकालने की बात तो दिमाग में आती ही नहीं है। बस नींद पूरी हो जाए, यही काफी है। जब नीद ही पूरी न हो रही हो तो त्वचा की देखभाल का सवाल ही कहां से उठता है। हर समय उनींदा सा चेहरा लेकर घूमती रहती हैं, चेहरे पर कालापन सा आ गया है। आईने में एकाध बार खुद को देखा तो शक्ल किसी और की सी दिखती है। ऐसे में मॉयश्चराइजर कौन सा लगाएं, यह पता ही कहां है। लेकिन अब थोड़ा सजग हो जाइए और अपने खूबसूरत चेहरे को भविष्य में भी खूबसूरत देखने के लिए लग जाइए।

माँ के पेट के स्ट्रेच माक्र्स (Pregnancy Stretch Marks Removal)

ये कभी पूरी तरह से नहीं जाएंगे लेकिन हल्के जरूर पड़ जाएंगे। शुरुआत में गुलाबी, लाल- भूरे रंग के स्ट्रेच माक्र्स हटाने के लिए बाजार में कई क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन किसी के बारे में सौ फीसद नहीं कहा जा सकता कि ये इस दाग को हटा देगी। एलोवेरा को लगाने से भी फायदा होता है। इसका कोई नुकसान नहीं है। लेजर थेरेपी भी आप करवा सकती हैं।

त्वचा का ख़याल रखने का बनाए रूटीन

अपने लाडले के लिए तो आप दिन-रात एक कर देती हैं, कभी अपने लिए भी कुछ कर लीजिए। त्वचा की देखभाल का मतलब सिर्फ खूबसूरती से नहीं है। रोजाना नहाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं, भले ही कहीं बाहर न जाना हो। बालकनी में भी जाती हैं तो सूरज की तेज किरणें चेहरे पर लगती ही हैं। सनस्क्रीन स्किन कैंसर से भी बचाव करता है। बच्चे के बैग या उसके सामान के पास सनस्क्रीन जरूर रखिए। उसे क्रीम लगाने के लिए जब हाथ आगे बढ़ाती हैं तो साथ में सनस्क्रीन भी उठा लीजिए। चाहें तो फोन पर रिमाइन्डर लगा लीजिए | रात को सोते नाइट क्रीम लगाना न भूले |

त्वचा की सामान्य केयर अवश्य करें

कॉम्प्लिकेटेड स्किन केयर रुटीन को छोड़ दीजिए। एक अच्छे से फेसवॉश, मॉयश्चराइजर और सनस्क्रीन का ही प्रयोग काफी है। कभी-कभार बेबी लोशन ही लगा सकती हैं। यदि एजिंग से बचना है तो रात में रेटिनोल वाले मॉयश्चराइजर का प्रयोग करें। एग्जीमा या एक्ने है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करके सही सुझाव का पालन करें। किसी भी आम प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचे। अभी आपमें हार्मोनल बदलाव हो रहे हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करके सही फेस लोशन का चुनाव करें ,जो चेहरे पर दाग-धब्बे को आने से रोकें |

नेचुरल प्रोडक्ट ही अपनायें

बिना लेबल पढ़े कोई भी प्रोडक्ट न खरीदें। बेहतर तो होगा कि इस समय आप ऑर्गेनिक, खादी, नॉन-टॉक्सिक प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें। यदि आपके हाथ पर लगा केमिकल वाला मॉयश्चराइजर आपके नन्हे के मुंह में चला गया तो सोचिए क्या होगा! इसलिए प्राकृतिक चीजों का ही प्रयोग करें।

खूबसूरती आपकी किचेन में

खाना बनाते समय कभी टमाटर को ही मुंह पर मल लें। थोड़ा सा मुंह के अंदर डालकर खा भी लें। टमाटर बेहतरीन एंटी- ऑक्सिडेंट है जो त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाता है और गंदगी को दूर करता है। इसी तरह कभी दाल की पकौड़ियां बना रही हों तो उसी पिसी दाल को चेहरे के साथ हाथ-पैरों पर भी मल लें। यदि प्रेगनेंसी के दौरान चेहरे पर एक्ने हो गए हैं या दाग-धब्बे पड़ गए हैं तो दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे के साथ ही हाथों पर भी लगा लें। त्वचा निखर उठेगी |

ग्लोइंग स्किन पाने के घरेलू नुस्खे

“ यदि अचानक किसी खास पार्टी-फंक्शन में जाने का प्लान बन जाए और आपके पास फेशियल, ब्लीच आदि के लिए पार्लर जाने का समय न हो, तो इंस्टंट ग्लो के लिए ट्राई करें टॉप 10 फेस मास्क | ”1. गुलाब की कुछ पंखुडियों में 2 टेबलस्पून गाडा दूध मिलाकर बारीक पीस लें | तैयार लेप को दस मिनट के लिए फ्रिज मे रख दें | बाहर निकालकर चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद जब लेप सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें | गुलाब क्री पंखुडियों से त्वचा की रंगत निखरती हैं | पके हुए केले को छीलकर अराल लें मसल लें | इसमें 3 टेबलस्पून पका हुआ पपीता मसलकर मिलाएं | इसे दो मिनट चम्मच से फेंटें | फिर चेहरे पर अप्लाई करें | 20 – 25 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें | इससे स्किन टाइट होती है और नेचुरली ग्लो करती हैं |3. मिक्सर यें 2 छोटे साइज़ के स्ट्राबेरी और 1 टेबलस्पून बटर (नमक वाला नहीं) डालकर पीस लें | तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट बाद कुनकुने पानी में भीगे हुए टॉवल से चेहरा पोंछ लें | स्ट्राबेरी से स्किन टोन निखरता है और बटर चेहरे को माइश्चाराज़ करता हैं |
4. 2 टीस्पून बेसन में 1 टीस्पून दूध और 1 टीस्पून आलिव आयल मिलाएं | फिर चेहरे को गुलाब जल से धोएं और फेस पैक लगा लें | 20 मिनट बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें | इससे स्किन ग्लो करेगी और ब्लैक हेड्स की शिकायत भी दूर हो जाएगी |5. सेब को छीलकर काट लें | अब मिक्सर में 1 टेबलस्पून शहद सहित सेब डालकर बारीक पीस लें | इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद जब चेहरा सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो लें | त्वचा में नई चमक आ जाएगी |

6. 3 टेबलस्पून बेसन में 2 टेबलस्पून दूध की गाढ़ी मलाई और चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 30 मिनट बाद जब फेस पैक सूख जाए, तो हाथों को गीला करें और हल्के से चेहरा पोंछते हुए फेस पैक निकालें |

7. 1 टेबलस्पून दूध में थोडा – सा केसर डालकर 6 घंटे के लिए भिगोकर रखें | इसमें 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं | जब फेस पैक गाढ़ा हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें |

8. संतरे के छिलके को धूप में सुखाएं और मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें | अब 1 टेबलस्पून पाउडर में 1 टेबलस्पून दही मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद जब सूख जाए, तो कुनकुने पानी से धो लें | इससे स्किन को गोल्डन ग्लो मिलेगा |

9. टमाटर को मिक्सर में पीस लें | इसमें आधा टेबलस्पून शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें | 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें | इससे त्वचा नेचुरली ग्लो करने लगती है |

10. 1 बड़े आकार के एवोकाडो को पीसकर बारीक़ पेस्ट बना लें | इसमें आधा टेबलस्पून दही और नीबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं | तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर कुनकुने पानी से चेहरा धो लें |

सिवनी सायक्लून 2018

नितिन भार्गव ने जीता मुकाबला, तरूण राय् रहे उपविजेता
सिवनी। आगामी 3 फरवरी 2॰18 को बडे मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होने वाली सिवनी साय्ाक्लोन के लिए प्रमोशन का दौर आय्ाोजनकर्ताओं द्वारा जारी है। विगत दिनों पाॅलीटेकिन्क एवं पुलिस लाईन मैदान में हुय्ो सफल आय्ाोजन के बाद 24 दिसम्बर की सुबह 7.30 बजे कोतवाली थाना परिसर के सामने स्थित उर्दू स्कूल प्रांगण दशहरा मैदान मंे तीसरा प्रमोशन आय्ाोजित हुआ।
समिति के पीय्ाूष शाह ने बताय्ाा कि इस दौरान सर्वप्रथम बालकों की स्लो साय्ाकिलिंग प्रतिय्ाोगिता आय्ाोजित हुई, जहां हर्षित सनोडिय्ाा पुनः विजेता रहे, आराध्य्ा देशमुख द्वितीय्ा, शुभम सोनी तृतीय्ा एवं अंकित गुप्ता ने चौथा स्थान प्राप्त किय्ाा। पयर््ाावरण को सरंक्षित रखने के लिए आय्ाोजित की जानी वाली इस रैली में शामिल होने वाले य्ाुवाओं के लिए हुई स्लो साय्ाकिलिंग रेस में नितिन भार्गव ने सभी प्रतिभागी को परास्त करते हुय्ो प्रथम स्थान प्राप्त किय्ाा, वहीं द्वितीय्ा स्थान पर तरूण राय्ा रहे, जबकि तीसरा स्थान मंजीष भारद्वाज ने प्राप्त किय्ाा।
गेम स्ट्रीट कायर््ाक्रम के तहत आय्ोाजन में उपस्थित बच्चों एवं य्ाुवाओं के अलग-अलग समूह बांटकर रस्साकसी का आय्ोाजन किय्ाा, जहंा सभी य्ाुवाआंे और बच्चों ने बढ-चढकर अपना दमखम दिखाय्ाा। पूर्व निर्धारित कायर््ाक्रम के अनुसार सभी विजेताओं को टीम नेकी की दीवार की ओर पुरूस्कार वितरित किय्ो गय्ो, वहीं सभी के लिए स्वल्पाहार की व्य्ावस्था भी रही। आज के प्रमोशन मे छिद्दीलाल श्रीवास, संदीप मिश्रा, मनीष अग्रवाल, जापानी जैन, बब्लू तारन, पीय्ाूष शाह सहित साय्ाक्लोन आय्ाोजन समिति के सक्रिय्ा सदस्य्ाों का सहय्ाोग सराहनीय्ा रहा।

जनप्रतिनिधियो की अयोग्यता से उपजे ऐसे संगठन-मुनमुन

अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का कार्यक्रम संपन्न
समस्त संसाधन होने के बावजूद सरकार और उसकी मशीनरी अपने कार्यो को करने में नाकारा सबित हो रही है। जनप्रतिनिधियो की अपंगता का ही कारण है कि जनहित में अनेक अशासकीय संगठन एन.जी.ओ. सामने आ अपनी भूमिका निभा रहे है इसका का परिणाम मानव अधिकारों से जुडें अनेक संगठनों का उदय है उक्ताशय के तेजस्वी विचार ‘अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशनÓ के शपथ समारोह मेे मुख्य अतिथि विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन द्वारा व्यक्त किये गये। गत 23 दिंसम्बर को बालाजी सेलिब्रेशन के हाल में एसोसिएशन के शपथ ग्रहण एवं विधिक परिचर्चा को आयोजन किया गया।
अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वधान में विधिक परिचर्चा एवं शपथ ग्रहण समारोह सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सर्वश्री एस.एस. तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष, बी.एल.सिंह यादव ,प्रदेश महासचिव, विनीता गोप,महिला प्रमुख एवं सुधीर बघेल जिलाध्यक्ष सहित मानवाधिकार एसोसिएशन म.प्र. के सभी जिलों से आये हुए पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाराष्‍ट्र में डाक भर्ती

महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल डिपार्टमेंट(Maharashtra Post Office) ने ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्तियां निकाली हैं. 284 पदों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है….

इस वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जा सकते हैं.

उम्र सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र में छुट आरक्षित वर्ग को ही सरकार के नियमों के तहत दिया जाएगा.

इतनी होनी चाहिए योग्यता-आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए ऑटोमेटिक रूप से तैयार किए गए मेरिट लिस्ट की मदद ली जाएगा. उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर जाकर भी सेलेक्शन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, जबकि सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा.

महत्वपूर्ण तारीख- इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है.