Home Blog Page 2891

ड्रायवर पर मामला दर्ज

सिवनी। सड़क किनारे खड़ी कार से तबेरा वाहन की भिड़ंत हो जाने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई। यह मामला पलारी चौकी अंतर्गत गांव खैरापलारी का है। पुलिस ने बताया कि गांव खैरापलारी स्थित मार्ग से निकल रहे तबेरा वाहन एमपी 50 बीसी 2829 सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराया। क्षतिग्रस्त कार मालिक केवलारी निवासी गणेश साहू की शिकायत पर पुलिस ने तबेरा वाहन ड्रायवर के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया है।सटोरिए पकड़ाए सिवनी। धनौरा और छपारा पुलिस ने क्षेत्र में सट्टा खिला रहे सटोरियों को पकड़ा। धनौरा पुलिस ने गांव पिपरिया में सट्टा खिला रहे कवलू के पास से सट्टा-पट्टी सहित 3534 रुपए और छपारा पुलिस ने गांव खैरनरा में सट्टा खिला रहे गोकलपुर निवासी प्रमोद से सट्टा-पट्टी सहित 1480 रुपए जब्त किए।

यातायात बाधित करने पर मामला दर्ज सिवनी। व्यस्ततम मार्ग पर खड़े किए गए वाहन की वजह से हो रहे बाधित यातायात को देखते हुए लखनादौन पुलिस ने वाहन ड्रायवर के विरुद्घ कार्रवाई की। लखनादौन पुलिस ने बताया कि पेट्रोलपंप तिराहे में ट्रक क्रमांक एचआर 55 व्ही 3716 को ड्रायवर द्वारा लापरवाही से बीच सड़क में खड़ा कर छोड़ दिया गया जिससे वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने ड्रायवर को मौके पर बुलवाकर ट्रक को रास्ते से हटवाया और ड्रायवर के विरुद्घ 283 भादंवि के तहत कार्रवाई की।

दूसरी शादी का विरोध करने पहुंची विवाहिता को पति ने दी धमकी सिवनी। बिना कोई जानकारी दिए पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने की जानकारी पहली पत्नी को लगी तो वह विरोध करने पति के घर पहुंची तो पति ने उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। मामले की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में दी। कोतवाली में दी गई शिकायत में संजय वार्ड निवासी 32 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसके पति ने उसे कोई जानकारी दिए बगैर दूसरी शादी कर बारापत्थर क्षेत्र में रहने लगा था। जब वह पति के घर पहुंची तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। कोतवाली पहुंची विवािहता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके एक साथी के विरुद्घ 498 ए, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

बहन को ले भाई पंहुचा थाने टीआई ने थाने में ही कर दिया युवक-युवती का रिश्ता

सिवनी प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर युवक के विरुद्घ शिकायत करने अपनी बहन को लेकर डूंडासिवनी थाना पहुंचे भाई की शिकायत के बाद यहां के थाना प्रभारी ने मामला ना बनाते हुए युवक-युवती के परिजनों को बुलाकर थाने में ही दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया। थाना प्रभारी की समझाइश से एक दूसरे से प्रेम करने वाले युवक युवतियों के साथ उनके परिवारजनों में उत्साह देखा गया। यह पहला मामला है जब शिकायत के बाद जांच करने के बजाए किसी थाने में इस तरह मामला निपटाया गया है।
ये है मामला छिंदवाड़ा जिले के चौरई के पास स्थित आमागोह गांव निवासी अनिल पिता कपूरचंद परते भुरकलखापा में रहकर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग भुरकलखापा निवासी रम्मो सिरसाम के साथ हो गया। इसकी भनक लगते ही युवती के भाई अजय सिरसाम ने गुुरुवार को डूंडासिवनी थाना पहुंचकर अनिल परते के विरुद्घ शिकायत दी। शिकायत सुनने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने पूरा मामला समझने के बाद युवती से उसकी राय जानी। युवती ने बताया कि वह अनिल से प्रेम करती है और उसकी के साथ विवाह करना चाहती है।

परिवार को बुलाकर तय किया रिश्ता युवती की बात सुनने के बाद थाना प्रभारी ने युवक और युवती दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। उन्होने समझाइश देकर दोनों का विवाह करने की बात कही। इस पर युवती के भाई ने कहा कि अभी उसकी आर्थिक स्थिति नहीं है कि वह अपनी बहन का विवाह करा सके। इस पर थाना प्रभारी ने दोनों की रजामंदी से ना केवल थाने में ही उनका विवाह के लिए रिश्ता पक्का कराया बल्कि एक क्विंटल चावल और 10 किलो दाल अपनी ओर से देने की बात कही। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कराने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी की इस बात से दोनों परिवार राजी हो गए और अनिल के साथ रम्मो सिरसाम का रिश्ता पक्का कर दिया।

‪2 जनवरी को आयेंगे राष्ट्रसंत ‬

सिवनी । अपने शिष्य मण्डल के साथ स्वयं रक्तदान कर प्रतिवर्ष रक्तदान आयोजन की परम्परा डालने वाले राष्ट्रसंत स्वामी प्रज्ञानंद जी का आगामी दो जनवरी को सिवनी आगमन हो रहा है। इस दिन आप दोपहर के समय सिवनी पहुंचकर अपने ही एक शिष्य के नये प्रतिष्ठान का शुभारंभ करेंगे।  उल्लेखनीय है कि 02 जनवरी को राष्ट्रसंत के शिष्य द्वारा संचालित चंदेल आप्टीकल्स का शुभारंभ होना है जो कि स्वामी जी के करकमलों से किया जावेगा। इस हेतु राष्टÑसंत जबलपुर से रवाना होकर दोपहर 03 बजे सिवनी पहुंचेंगे और उक्त प्रतिष्ठान का शुभारंभ करने के पश्चात आप बरघाट मार्ग स्थित पुरातत्व महत्व के प्राचीन सूर्यमंदिर के पुर्ननिर्माण का अवलोकन भी करेंगे। तत्पश्चात आप पलारी के लिये रवाना हो जावेंगे।

ज्ञात हो कि पलारी (केवलारी) में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 3 जनवरी से किया जा रहा है, जिसमें राष्टÑसंत द्वाराकथा का वाचन किया जावेगा। यहां यह उल्लेखनीय होगा कि प्रतिवर्ष 20 फरवरी को राष्टÑसंत के शिष्यगण जिला मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं जिसकी तैयारी भी उनके द्वारा प्रारंभ कर दी गयी है। इस शिविर में स्वयं स्वामी जी के अलावा उनके शिष्यगण स्वैच्छा से रक्तदान करते हैं और अन्य लोगों को भी ऐसा करने की प्रेरणा देते हैं।

जानिए कैसे मामले से बचकर चोरी-छिपे राजधानी लौटे थे रेल एडीजी :भोपाल गैंगरेप

गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कई अफसरों को निलंबित किया गया था

भोपाल में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप के मामले में विशेष अदालत ने घटना के 52 दिनों के भीतर फैसला सुनाते हुए चारों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. विशेष अपर सत्र न्यायाधीश सविता दुबे ने फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को दोषी माना. फैसले में सभी दोषियों को उनकी प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ उन पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया गया है. इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से मंगलवार को अंतिम बहस पेश की गई थी. विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात फैसला सुरक्षित रख लिया था. पूरे देश में चर्चित रहे इस मामले में रेल एडीजी जी पी सिंह से लेकर रेल एसपी अनीता मालवीय और भोपाल पुलिस के एडिशनल SP हितेश चौधरी एडिशनल SP धर्मवीर सिंह और सीएसपी भूपेंद्र सिंह की लापरवाही सामने आई थी . इसके बावजूद पुलिस विभाग ने सिर्फ एक सीएसपी तीन टी आई और दो सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की. इस मामले में न्यूज 18/ईटीवी के खुलासे में पता चला था कि एडीजी रेल जी पी सिंह ने किस तरीके से गैंगरेप की घटना के बाद लापरवाही बरती और एक नवम्बर को शाम 07:00 बजे हुए FIR की जानकारी होने के बावजूद हबीबगंज जीआरपी के चेंबर में बैठे रहे. इसके बाद रात के 10:00 बजे हबीबगंज से रीवा जाने वाली रीवांचल एक्सप्रेस में बैठकर रीवा रवाना हो गए और 2 दिन बाद चोरी-छुपे भोपाल वापस लौटे.

अगले दिन 2 नवंबर को भी जी पी सिंह भोपाल नहीं लौटे. उसके बाद वापस आते वक्त 3 नवंबर को जी पी सिंह हबीबगंज की जगह औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन पर उतरे जबकि उनकी पत्नी हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर आकर रुकीं. औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन से जी पी सिंह कार से राजधानी भोपाल आए.

इसके बाद बबाल मचने पर 3 नवंबर को रेल IG डीपी गुप्ता, SP अनिता मालवीय हबीबगंज के GRP थाने पहुँचे. विभाग में दबे स्वर में यह बात कही जा रही है कि यदि 1 नवंबर को ही जीपी सिंह एक्शन में आ जाते तो GRP के अधिकारी कर्मचारी गैंगरेप की घटना की समय पर मॉनीटिरिंग करते और कार्रवाई होती.

बता दें कि, गैंगरेप की घटना 31 अक्टूबर को हुई थी. FIR 1 नवंबर को देर शाम 7:00 बजे हबीबगंज जीआरपी थाने में हुई. पीड़ित और उसके परिजन 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम तक थाना विवाद में उलझे रहे.

तीन थाना प्रभारी और दो SI सस्पेंड, सीएसपी को हटाया था
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर तीन थाना प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया गया था. वही एक सीएसपी को भी मुख्यालय अटैच करने के आदेश जारी हुए थे.
-सीएसपी एमपी नगर कुलवंत सिंह को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया.
-एमपी नगर थाना TI संजय सिंह बैस सस्पेंड
-हबीबगंज थाना TI रविन्द्र यादव सस्पेंड
-हबीबगंज GRP थाना TI मोहित सक्सेना सस्पेंड
-एमपी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर टेकराम को कल किया था सस्पेंड
-हबीबगंज GRP थाने के सब इंस्पेक्टर उइके सस्पेंड

इन अफसरों पर हुई थी मेहरबानी
-ASP हितेष चौधरी- एमपी नगर थाने के संभाग की जिम्मेदारी, इसी थाने से शुरू हुई थी लापरवाही
-रेल SP अनिता मालवीय- आरोपियों की गिरफ्तारी की संख्या गलत बताई, घटना का जिक्र करते हुए ठहाके लगाकर हंसती रहीं
-ASP धर्मवीर यादव- घटना स्थल पर पहुचने वाले हबीबगंज पुलिस थाने के TI को सस्पेंड किया गया, घटना स्थल पर ASP धर्मवीर सिंह मौजूद थे, इनके कहने पर FIR GRP थाने में कराई गई
-CSP भूपेंद्र सिंह- घटना स्थल पर पहुचने वाले हबीबगंज पुलिस थाने के TI को सस्पेंड किया गया, घटना स्थल पर ASP धर्मवीर सिंह मौजूद थे, इनके कहने पर FIR GRP थाने में कराई गई

चारों दोषियों को उम्रकैद-भोपाल गैंगरेप में 52 दिन बाद कोर्ट का फैसला

भोपाल में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप के मामले में विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए चारों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. विशेष अपर सत्र न्यायाधीश सविता दुबे ने फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को दोषी माना. फैसले में सभी दोषियों को उनकी प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ उन पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया गया है.बता दें कि मामले में बचाव पक्ष की ओर से मंगलवार को अंतिम बहस पेश की गई थी. विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले की सुनवाई 36 दिनों तक चली. इस दौरान 28 गवाहों के पूरे मामले में बयान हुए. 15 नवंबर को 200 पेज का चालान कोर्ट में पेश किया गया, जिसमें 60 दस्तावेजों को भी शामिल किया गया था.

छात्रा के साथ क्या हुआ था?
कोचिंग सेंटर से लौट रही 19 साल की लड़की को चार बदमाशों ने स्टेशन के पास रोका और फिर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन और कुछ ज्वैलरी भी लूट ली थी.

आरोपियों को लगा कि लड़की की मौत हो गई, तो वो उसे छोड़कर भाग गए. होश आने पर विक्टिम आरपीएफ थाने पहुंची. वहां से उसने पिता को घटना के बारे में जानकारी दी. उसके पिता आरपीएफ में ही कार्यरत हैं.

क्या है पूरा मामला

-31 अक्टूबर को 4 आरोपियों ने यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हबीबगंज रेलवे ट्रेक के पास पुलिया के नीचे गैंगरेप किया
-हबीबगंज GRP थाना पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद FIR दर्ज की थी
-आरोपी रमेश उर्फ राजू मेहरा, गोलू उर्फ बिहारी, अमर उर्फ गुल्टू और राजेश उर्फ चेतराम के खिलाफ IPC की धारा 376 डी , 394 एवं 34 सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई
-FIR में देरी के मामले में SP रेल, एमपी नगर CSP, 3 TI, 2 SI पर गाज गिरी
-मामले की जांच का जिम्मा SIT को दिया गया
-हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मामले में सरकार को फटकार लगाते हुए केस की सुनवाई हर रोज फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के आदेश दिए
-हाईकोर्ट ने इसे ‘ट्रैजिडी ऑफ एरर्स’ (Tragedy of Errors) बताया था
– SIT ने 15 दिन में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की चार्जशीट पेश की
-अभियोजन पक्ष ने मामले में पीडि़ता एवं उसके परिजनों सहित करीब 26 गवाहों के बयान दर्ज कराए
-बचाव पक्ष अपनी ओर से कोई भी गवाह अदालत में पेश नहीं कर सका
-मंगलवार को बचाव पक्ष ने अंतिम बहस पेश की थी
-विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात फैसला सुरक्षित रख लिया था.

ये है चार्जशीट
– चार्जशीट में सबूत के तौर पर आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट, विक्टिम के बयान, धूल में सने कपड़े, फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य सबूतों को शामिल किया
– आरोपियों के कपड़ों में लगी मिट्टी और वारदात वाली जगह की मिट्टी के सैंपल मैच हुए हैं
-डीएनए रिपोर्ट में चारों आरोपियों के गैंगरेप में में शामिल होने की पुष्टि हुई है
-उनके कब्जे से लड़की का मोबाइल, कान की बालियां और घड़ी जब्त की गई
– गैंगरेप केस में आरोपी रमेश उर्फ राजू मेहरा, गोलू उर्फ बिहारी, अमर उर्फ गुल्टू और राजेश उर्फ चेतराम हैं
-चारों आरोपी ज्यूडीशियल कस्टडी में हैं
– उनके खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, जान से मारने की कोशिश और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज हुआ था.

प्रकाश पर्व से बदली बिहार की तस्वीर नीतीश बोले शुकराना समारोह में

0

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि देश में सिख समाज का सबसे बड़ा योगदान है. सेना हो, प्रशासन हो, या फिर सेवा का क्षेत्र हर जगह सिक्खों का योगदान अहम रहा है. नीतीश पटना में सिखों के पर्व शुकराना समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सिख सर्किट का विकास करेगी. सिख धर्म से जुड़े सभी स्थलों को एक साथ जोड़ने का निर्णय लिया गया है. नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में आये सभी श्रद्धालुओं को नमन किया और कहा कि मैं यहां आने के लिए सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद देता हूं. ये हमारा सौभाग्य है कि मुझे यहां सेवा का मौका मिला है. नीतीश ने कहा कि प्रकाशपर्व ने बिहार की तस्वीर बदली है. शराबबन्दी और दहेज़ प्रथा का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि अगर गुरु की कृपा होगी तो बिहार और विकास करेगा.

मोदी सरकार ने दिया ‘मेक इन इंडिया’ का आदेश, रेलवे को भा रहे थे विदेशी प्रोडक्ट्स

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस (पीएमओ) ने सभी मंत्रालयों और विभागों को सरकारी प्रोजेक्ट्स में स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल को तरजीह देने का आदेश दिया है. पीएमओ की तरफ से यह आदेश ऐसे वक्त जारी किया, जब रेल मंत्रालय ने पटरियों के लिए वैश्विक स्तर पर टेंडर आमंत्रित किया, जिसका कई घरेलू कंपनियों ने विरोध जताया था. रेल परियोजनाओं के लिए जिंदल स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसी घरेलू कंपनियों की ओर से पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन के बावजूद रेल मंत्रालय ने विदेशी कंपनियों से पटरियां खरीदे जाने के फैसला किया था. इसे लेकर रेलवे और इस्पात मंत्रालय के बीच ठनी हुई थी. इस्पात मंत्रालय ने रेल मंत्रालय के इस फैसले को मोदी सरकार की मेक इन इंडिया पॉलिसी के भी विपरीत करार दिया था. पिछले तीन वर्षों से अधिक वक्त से केंद्र की सत्ता पर काबिज़ मोदी सरकार पर नए रोजगार अवसर पैदा करने के लिए घरेलू उद्योग को आगे बढ़ाने का दबाव है. ऐसे में पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र ने सभी सरकारी विभागों को पत्र लिखकर कहा, ‘यह बेहद चिंताजनक है कि पीएम मोदी की ओर से दिए गए संदेश को ज्यादातर विभागों की तरफ से प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है.’ मिश्र ने अपने पत्र में लिखा, ‘सभी विभागों में उच्च स्तर पर यह जिम्मेदारी होनी चाहिए कि सभी टेंडर जारी करते वक्त भारतीय निर्माण कंपनियों के हितों का ध्यान रखा जाए.’

पीएमओ की ओर से जारी किए गए पत्र को इस्पात मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है. इस्पात मंत्रालय की शीर्ष अधिकारी अरुणा शर्मा के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है, जिसे स्थानीय कंपनियों द्वारा तैयार लोहे और स्टील के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की संभावनाएं तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है.

Spl का शानदार आगाज

सिवनी- आज से बड़े मिशन स्कूल मैदान में सिवनी प्रीमियर लीग ओपन किरेक्ट प्रतियोगिता का शुभ आंरभ विधायक दिनेश राय मुनमून,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,अधिवक्ता जकी अनवर खान,फतूतू सिह बेस,व आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर गुड्डु,काबिज खान,,सचिव आसिफ पटेल, बललू बघेल,प्रधुनम चदुर्वेदी, मंजिश भारद्वाज सहित बॉयज क्लब, आज़ाद क्लब,राजपूताना क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में आरभ हुआ,

प्रति दिन इस प्रतियोगिता में 3 मैच खेले जाएंगे, आज का पहला मुकाबला ब्लास्टर बॉयज,व हॉस्टल बॉयज के मध्य खेला गया