Home Blog Page 2876

इंडियन एसरफोर्स भर्ती

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली है. एयरमैन ग्रुप एक्स और वाई ट्रेड्स के तहत निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है…

यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट www.indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इतनी चाहिए योग्यता- ग्रुप एक्स ट्रेड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना या किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से इंजीनियरिंग में तीन साल डिप्लोमा होना जरूरी है. ग्रुप वाई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं में 50 फीसदी अंक के साथ पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा- उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक ही उम्र में छूट दी जाएगी.

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षाफिजिकल टेस्टएडाप्टाबिल्टी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर ही होगा.

इतना होगा वेतन- चुने गए ग्रुप एक्स के उम्मीदवारों को 33,100 रुपये जबकि ग्रुप वाई के उम्मीदवारों को 26,900 रुपये मिलेंगे.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

आवेदन करने की अंतिम तारीख- 12 जनवरी.

आईबी में भर्ती

आईबी (IB) ने अपने यहां खाली पड़े पदों पर भर्तियां निकाली है. 261 पदों पर निकाली गई इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 फरवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है…

यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर निकली है भर्ती- आईबी ने जिन पदों पर भर्तियां निकाली हैं उनमें Junior Intelligence Officer और Security Assistant के पद मुख्य रूप से शामिल हैं. अन्य पदों से जुड़ी जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट को देख सकते हैं.

इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का बीटेक या डिप्लोमा और कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है.

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

इतना होगा वेतन- विभाग ने अलग-अलग पद के लिए वेतन अलग-अलग रखा है. इच्छुक उम्मीदवार इसे जानने के लिए विभाग की वेबसाइट या विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन पढ़ सकता है.

बडी खबर नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने घोषित किये प्रत्यासी

भोपाल– नगर पालिका अध्यक्ष पद के BJP प्रत्यासी…. बड़वानी-प्रेम सिंह पटेल,सेंधवा-बसंतीबाई यादव,धार-अनिल जैन बाबा,मनावर- श्रीमती मनु बाई पाटीदार,पीथमपुर-कविता वैष्णव,नगर परिषद अध्यक्ष पद के BJP प्रत्यासी..,जैतहरी-सुनीता जैन,अंजड़-आरती बंसल,पलसूद-रमा वास्कले,राजपुर-मुकेश(पप्पू)कुशवाह,धरमपुरी-डॉ प्रशांत विनोद शर्मा,कुक्षी-मुकाम सिंह किराड़े,राजगढ़-ज्ञानेंद्र मूडत,सरदारपुर-रोमा मंडलोई,ओंकारेश्वर-अंतर सिंह राजाराम बारे,सेमरिया कुंजीलाल कुशवाह

5 नगर पालिका और 10 नगर परिषद के अध्यक्ष पदों के प्रत्यासी घोषित

प्रदेश की कुल 19 नगरीय निकायों में चुनाव और एक नगरीय निकाय में उपचुनाव हो रहे हैं इसमें 6 नगर पालिकाएं और 14 नगर परिषद शामिल है नगरीय निकाय के लिए मतदान 17 जनवरी और मतगणना 20 जनवरी को होगी, नामांकन का सिलसिला 27 दिसंबर से शुरू हो गया है यह तीन जनवरी तक चलेगा,नामांकन पत्र सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक जमा किए जा सकते है

मुकाम सिंह किराड़े बड़ा नाम है पूर्व मंत्री और कुक्षी विधायक रंजना बघेल के पति है.

क्या आप मध्य प्रदेश के इस खिलाड़ी को जानते है जिसने उमेश, इशांत को भी छोड़ा पीछे, जानिए कौन है ये खिलाड़ी

रायपुर- रणजी ट्रॉफी के सीजन 2017/18 का नया चैंपियन विदर्भ बना। फाइनल मैच में विदर्भ की टीम ने दिल्ली को बड़ी आसानी से हरा दिया। इस पूरे सीजन में कई युवा गेंदबाज उभरकर सामने आए, तो कई यंग बल्लेबाज भी देखने को मिले। जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया। हर घरेलू सीजन की तरह इस सीजन में भी इंडियन क्रिकेट को बहुत कुछ मिला। नए-नए टैलेंट उभरकर सामने आए।

इस मामले में जलज हैं सबसे आगे

जलज सक्सेना रहने वाले मध्यप्रदेश इंदौर के हैं, मध्यप्रदेश की टीम से कई मैच भी खेल चुके हैं। लेकिन रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में केरला की टीम से खेल रहे थे। जहां उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसा प्रदर्शन जो उन्हें उमेश, इशांत, पीयूष चावला जैसे दिग्गज गेंदबाजों से भी आगे कर दिया। दरअसल जलज सक्सेना ने इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा 44 विकेट अपने नाम किए हैं। ये कमाल जलज ने महज 7 मैच में किया है। 85 रन देकर 8 विकेट इनका पारी में बेस्ट रहा है।

इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में विदर्भ के रजनीश गुरबानी दूसरे नंबर पर हैं। गुरबानी ने 6 मैच खेलते हुए 39 विकेट झटके हैं।

तीसरे नंबर पर बंगाल के अशोक डिंडा हैं, डिंडा ने 8 मैच में 35 विकेट अपने नाम किए हैं।

बल्लेबाजों में मयंक अगरवाल सबसे आगे

इस रणजी सीजन में मयंक अगरवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की है। कर्नाटका से खेलते हुए मयंक अगरवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। और रणजी सीजन 2017/18 में टॉप स्कोरर हैं। मयंक अगरवाल ने 8 मैच में 105.45 की शानदारऔसत से 1160 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक लगाए हैं।रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर विदर्भ के फैज फजल हैं। फैज ने 9 मैच में 70.15 की औसत से 912 रन बनाए हैं।

तो वहीं तीसरे नंबर पर भी विदर्भ के बल्लेबाज संजय रामास्वामी हैं। संजय रामास्वामी ने 9 मैच 64.58 की औसत से 775 रन बनाए हैं।

क्या 1 जनवरी 2018 लगते आपका whatsapp बंद हुआ था ?

0

मध्यरात्रि में, भारतीयों ने हैप्पी न्यू ईयर संदेशों के साथ एक घंटे में व्हाट्सएप को क्रैश किया जब आप 2018 के आने का उत्सव मना रहे थे, तो भारत सहित भारत के कई लोगों के लिए व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया था, क्योंकि यह एक सर्वर मुद्दा था। जब आप नए साल के संकल्पों को बनाने और एक और वर्ष के अंत का जश्न मनाने में व्यस्त थे, तो व्हाट्सएप ने एक विशाल वैश्विक आउटेज का सामना किया। आधी रात के स्ट्रोक पर, लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन ने दुनिया भर के बहुत से लोगों के लिए काम करना बंद कर दिया। भारत में लोगों सहित बहुत सारे लोग खुद को अपने दोस्तों और परिवार को कई साल भ्रम और अराजकता पैदा करने के लिए नए साल की शुभकामनाएं भेजने में असमर्थ महसूस करते हैं। एप लगभग 1 घंटे – लगभग 12 एएम से 1 एएम (भारत के समय) के लिए काम करना बंद कर चुका है, हालांकि अब सेवाओं को बहाल किया गया है और व्हाट्सएप ठीक काम कर रहा है।

भारत फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप के प्रमुख बाजारों में से एक है, क्योंकि आवेदन लाखों लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है, और संख्या केवल वृद्धि पर है आउटेज के पीछे का कारण परिवार और दोस्तों के लिए नए साल के शुभकामनाएं भेजने के लिए ऐप का अत्यधिक उपयोग के कारण संभवतः संभव था। उपयोगकर्ता संदेश भेजने में सक्षम थे, लेकिन वे प्राप्तकर्ता को वितरित नहीं कर रहे थे, क्योंकि यह केवल एक ही धूसर टिक और कोई नीली टिक नहीं दिखाया था, हालांकि दोनों प्रेषक और रिसीवर के इंटरनेट कनेक्शन पूरी तरह से ठीक काम कर रहे थे।

शीघ्र ही, उपयोगकर्ता, जाहिर नाराज हैं क्योंकि वे अपने दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं भेजने में असमर्थ हैं, व्हाट्सएप के सर्वर के बारे में बात करने के लिए ट्विटर पर गए। कुछ उपयोगकर्ताओं को भी सूचनाएं मिली- जैसे “हमारी सेवा में अभी समस्या आ रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही कार्यक्षमता को बहाल करने की आशा करते हैं। असुविधा के लिए क्षमा करें।” जल्द ही, जैसे hastags – #WhatsAppisdown, #WhatsAppstoppedworking चहचहाना पर प्रवृत्त शुरू किया और उपयोगकर्ताओं को नाराज स्थिति और अजीब memes पोस्टिंग शुरू कर दिया।

व्हाट्सएप ने बार-बार 12:40 (भारत के समय) के आसपास अपनी सेवाओं को पुनर्स्थापित किया था, लेकिन यह कथित तौर पर फिर से काम करना बंद कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कुछ सर्वर इश्यू के कारण हुआ है जिसने ऐप को दुनियाभर में झेलना पड़ा। यह 1 एएम (भारत का समय) था कि सेवाओं को पूरी तरह से बहाल किया गया था, और व्हाट्सएप पूरी तरह ठीक काम कर रहा है।

एक व्हाट्सएप प्रवक्ता ने डिजिटल ट्रेंड्स को बताया, “आज दुनिया भर के व्हाट्सएप प्रयोक्ताओं ने एक संक्षिप्त आउटेज का अनुभव किया है जो अब हल हो गया है। हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।”

इस बीच, WABetaInfo – एक ट्विटर हैंडल जो व्हाट्सएप के बारे में जानकारी के साथ काफी सटीक है – “व्हाट्सएप वर्तमान में अब काम कर रहा है, और टीम ने पुष्टि की है कि सर्वर का मुद्दा तय हो गया है। ध्यान दें कि यह संभव है कि कुछ आउटेज फिर से हो सकता है अगले कुछ घंटों में भी अगर खराब खत्म हो गया है। ” यद्यपि, कोई आधिकारिक बयान नहीं है कि व्हाट्सएप सेवा आउटेज को पुनः या फिर अनुभव कर सकता है।

आजकल परिदृश्य बहुत आम हो गया है। यह हम WhatsApp सर्वर के मुद्दों के बारे में सुना है कि पहली बार नहीं है पिछले 5 महीनों में, व्हाट्सएप क्रैशिंग की खबरों में काफी बार-बार आ गया है, यह विशिष्ट होने के करीब 3 से 4 गुना है आउटेज के पीछे एक कारण एसएमएस की मौत हो सकती है। इससे पहले एसएमएस ने व्हाट्सएप जैसे संदेश सेवाओं के साथ नए साल के अभिवादन का भार साझा किया

केवलारी में सिवनी बॉयज बनी चैंपियन

सिवनी-स्वर्गीय सत्यप्रकाश जी अग्रवाल की स्मृति में खेली जा रही अन्तर्राज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सिवनी बॉयज और ncc नैनपुर के मध्य खेला गया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नैनपुर ncc की टीम की शुरुआत अच्छी नही रही और लगातार विकेट का पतन होता चला गया ,निर्धारित 25 ओवर के मैच में नैनपुर ncc 22.1 ओवर में ही धराशाई हो गई और लड़खड़ाते हुए 113 रन बनाए । सिवनी बॉयज को 114 रनों का लक्ष्य दिया ।

रनों का पीछा करने उतरी सिवनी की टीम के ओपनिंग बलेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए । इसके बाद इमरान और अरसद खान ने पारी को खत्म किया । सिवनी बॉयज की तरफ से धर्मेश पटेल ने शानदार 19 गेंद में 54 रन,इमरान ने 16 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए ,

इस तरह सिवनी बॉयज ने अपना फाइनल मैच 8 विकेट से जीत लिया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगी महानुभाव सुनील अग्रवाल, कुबेर साहू, बाबा करीम खान , राकेश राजपूत , प्रमोद मोदी ,रफ़ीक़ खान , गिरीश पंचपाल , चेमन सिंह बघेल , निर्मल सिंह बघेल,अमित तिवारी, मथुरा प्रसाद दुबे ,संदीप शिवहरे, सुजान बघेल, राघव जंघेला , पवन ठाकुर, राजा ठाकुर, रामेश्वर गोस्वामी,अजय मिश्रा सिवनी, शाहिद खान सिवनी, विनोद मरावी ceo जनपद पंचायत केवलारी, अजय झरिया , अरुण चंद्रोल पत्रकार केवलारी , विक्राल बघेल पत्रकार को सम्मान पत्र और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच राहुल (सिवनी) , मैन ऑफ द मैच धर्मेश पटेल ( सिवनी) , बेस्ट विकेट कीपर नयन राय ( सिवनी), बेस्ट बॉलर बिलाल खान (सिवनी), बेस्ट बैट्समैन दीपक (नायडू एकेडमी भिलाई ) , मैन ऑफ द सीरीज शुभम डोंगरे (ncc नैनपुर), बेस्ट फील्डर राजा सूर्यवंशी (केवलारी)बेस्ट दर्शक संतोष यादव (केवलारी) को प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल , और कुबेर साहू जी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाये दी ।

प्रतियोगिता में एकलव्य एकेडमी के सभी सदस्य , रवि यादव स्वप्निल पटेवार , राजा सूर्यवंशी , मोनू सूर्यवंशी , गौरव सिंह ठाकुर , विकास प्रजापति , जफर खान , विजेंद्र विश्वकर्मा , शनि कटारे, उपेंद्र काकोडिया , पुष्पेंद्र सिंह बघेल , शिवम सोनी , कपिल सोनी , मनीष वनराज, दीपक गोस्वामी , हेमंत शेंडे , विशाल बघेल , दीपक भलावी , प्रियांश गौतम, अंश मोदी , अनुराग यादव , अक्षय बघेल, वैभव सोनी , शेखर गोस्वामी , निखिल, आशीष भलावी, शिव भलावी,अरविंद जंघेला, बाला विश्वकर्मा का सहयोग सम्मानीय रहा ।

चोरी का सुराग दो , 50 हजार का ईनाम घोषित

सिवनी। शहर के मंगलीपेठ  अग्रवाल कॉलोनी निवासी फर्टिलाइजर कारोबारी बसंत अग्रवाल (भोमा ) के सूने मकान में  लाखों स्र्पए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों पर सिवनी अग्रसेन महासभा ने 50 हजार स्र्पए का नगद ईनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक तस्र्ण नायक की सहमति से अग्रसेन महासभा के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने चोरों का सुराग देने वाले व्यक्ति को ईनाम की राशि देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि अग्रसेन महासभा के सहसचिव व फर्टिलाइजर व्यवसायी बसंत अग्रवाल के  घर में खिड़की का ग्रिल तोड़कर घुसे अज्ञात चोरों ने 80 तोला सोने के जेवर, दो किलो चांदी समेत तीन लाख स्र्पए की नगद राशि पार कर दी थी। शुक्रवार रात परिवार के घर लौटने पर इस बड़ी चोरी की वारदात का पता चला था। इसके बाद एसपी तस्र्ण नायक, एएसपी गोपाल खांडेल समेत कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया था। पिछले तीन दिनों से पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने छानबीन में जुटी हुई है। इसी बीच अग्रसेन महासभा की ओर से चोरों का सुराग देने वाले को 50 हजार स्र्पए का नकद ईनाम देने की घोषणा की गई है।  

बस स्टैंड में ऐसे टला विवाद

कोतवाली पुलिस के तीन आरक्षकों के कारण बीते दिवस सरकारी बस स्टैण्ड पर एक बड़ा विवाद टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला को परिवहन विभाग के किसी कर्मचारी के द्वारा बार-बार समझाईश दिये जाने पर नहीं मानने पर उससे कथित तौर पर अभद्रता कर दी गयी थी। महिला और कर्मचारी दोनों ही अलग – अलग समुदाय के बताये जा रहे थे।

बताया जाता है कि इस बात की जानकारी जैसे ही कुछ युवाओं को लगी वैसे ही उनके द्वारा बस स्टैण्ड पर बवाल काटना आरंभ कर दिया गया। देखते ही देखते बस स्टैण्ड पर लगभग दो सौ से ज्यादा युवाओं का हुजूम लग गया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ता ही जा रहा था कि अचानक ही कोतवाली पुलिस के तीन आरक्षक अभिराज सिंह, परवेज खान और अरूण पटेल मौके पर जा पहुँचे और वहाँ उन्होंने बहुत ही समझदारी के साथ इस विवाद को शांत कराया। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस के द्वारा इस विवाद को शांत नहीं कराया जाता तो यह मामला बड़ा रूप भी ले सकता था।