SPL का शानदार समापन सिवनी बॉयज़ सिवनी बनी SPL चेम्पियन बब्बू सहर्वश्रेष्ट खिलाड़ी तो आसिम बेहतर गेंदबाज़ ,तन्नू सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ बने
सिवनी प्रिमियर लीग का कल शानदार फाइनल के साथ हुआ समापन 23 दिसम्बर से शुरू होने वाली सिवनी की अब तक कि सबसे भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता SPL का कल 1 जनवरी को हज़ारो दर्शको की मौजूदगी में समापन हुआ फाइनल मुकाबला सिवनी की दो टीम डायमंड क्लब ओर सिवनी बॉयज़ के मध्य हुआ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला की शुरुवात रास्ट्रीय राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ दोनों टीमो के साथ हज़ारो दर्शक राष्ट्रगान को सम्मान देने के लिए अपनी जगह पर खड़े होगए ये पल मिशन स्कूल ग्राउंड के लिए ऐतिहासिक रहा राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिति के तौर पर मौजूद सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दोनों कप्तान छितिज कटरे ओर आसिफ पटेल को टॉस लिए आमंत्रित किया मैच रेफरी कलाम खान और एम्पायर अशफ़ाक़ ओर विनोद की मौजूदगी में टॉस की प्रक्रिया सम्पन्न हुई टॉस आसिफ
कप्तान बॉयज़ क्लब ने जीता और पहले बलेबाज़ी का निर्णय लिया पहले बलेबाज़ी करते हुए टीम डायमंड के बल्लेबाज़ों ने निर्धारित 15 ओवर के मैच पूरा नही खेल पाए और 11 ओवर में मात्र 94 रनों पर ढेर हो गए बॉयज़ के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए ज़ीशान ने 3 ओवर में 4 रन देकर4 विकेट झटके बब्बू ने 2 ओर आसिम ने 2 बंटी 2 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलते हुए सिवनी बॉयज ने अच्छी शुरुवात की लेकिन जैसे ही राजा खान गेंदबाज़ी पर आए और 1 ओवर में ही 3 विकेट लेकर टीम डायमंड को पुनः मैच में वापस ले आया मैच में रोमांच हर ओवर में बढ़ता गया 9 गेंद शेष रहते हुए नफीस की संयम भरी बलेबाज़ी से सिवनी बॉयज ने फाइनल मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया और चमचमाती SPL ट्राफी के पहले हकदार बने ।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंच पर अतिथियों का सिलसिला बरकरार रहा अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी राहुल बाथम के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी कलेक्टर गोपाल चंद्र डाँड़ सांसद बोधसिंह भगत पूर्व विधायक नीता पटेरिया मंडी अध्यक्ष पदम सनोडिया वरिष्ठ अधिवक्ता ज़की अनवर
रास्ट्रीय खिलाड़ी अरशद खान आयोजन समिति अध्यक्ष नरेंद्र गुड्डू सचिव आसिफ पटेल प्रतियोगिता संयोजक के साथ अन्य जन प्रतिनिधि मीडिया कर्मी उपस्थित रहे और SPL के फाइनल मुकाबले का भरपूर आंनद उठाया जहा बॉयज क्लब SPL चेम्पियन रही वही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बब्बू रहे जिन्हें नगद 10 हज़ार रुपए ओर ट्राफी प्रदान की गई आसिम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ के तौर पर तो तन्नू तनवीर अहमद सर्वश्रेष्ठ बलेबाज़ रहे इन्हें भी 5 ,5 हज़ार रुपये के नगद पुरस्कार दिया गया प्रतियोगिता चैम्पियन टीम को नगद 51,000 हज़ार तो उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नगद व ट्राफियां प्रदान की गई आयोजन समिति ने सिवनी जिले के उन खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जिन्होंने जिले को अपने खेल के दम पर गोरावनित किया वही औओजन समिति ने समस्त सहयोगियों मीडिया कर्मी का भी सम्मान किया फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद पूर्व विधायक सांसद नीता पटेरिया ग्राउंड में बल्ला पकड़ लिया और करिच पर खड़े होकर बल्लेबाज़ी करने लगी मेडम पटेरिया को सिवनी कलेक्टर गोपाल डाँड़ ने बोलिंग की ये दर्शय SPL प्रतियोगिता की सफलता बया कर रहा था ।प्रतियोगिता के समापन के दौरान संयोजक क़ाबिज़ खान अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर और सचिव आसिफ पटेल ने सभी का मंच से आभार माना और प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की।।
कलेक्टर साहब ने गेंदबाज़ी, मेडम नीता पटेरिया ने की वल्लेबाज़ी
KPD भर्ती
केपीडी (KPD) विभाग ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 1102 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तरीख 9 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है…..
यहां से करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए www.karnatakaprisons.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इतनी होनी चाहिए योग्यता- जेलर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होना चाहिए. वहीं वार्डर के पद के लिए आवेदन करने वालों के पास 10 वीं पास होना जरूरी है.
उम्र सीमा- इच्छुक आवेदक की उम्र 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को नियमों के मुताबिक ही छूट दी जाएगी.
इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ईटी व पीएसटी और विवा वाइस के आधार पर होगा.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये, एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को 100 रुपये देना होगा.
आवेदन शुल्क जमा कराने की तारीख- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 11 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा करा सकते हैं.
दिल्ली पुलिस भर्ती
दिल्ली पुलिस की फाइल फोटोनई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपने यहां खाली पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. 707 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है…
यहां से करें आवेदन- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.delhipolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इतनी होनी चाहिए योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अलग-अलग पदों के लिए 10वीं पास या आईटीआई की डिग्री होना जरूरी है.
उम्र सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. नियमों के मुताबकि आरक्षित वर्ग को उम्र मे छूट दी जाएगी.
इतना मिलेगा वेतन- इन पदों पर चुने जाने वाले आवेदकों को 18000 से 56900 रुपये के बीच वेतन मिलेगा.
इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
पीएनआरडी असम भर्ती
पंचायत एंड रूरल डेवलपमेंट असम (PNRD) ने Junior Assistant, Panchayat Secretary and other Posts पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. 945 पदों पर इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है….
यहां से करें आवेदन- इन पदों को लेकर इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट pnrdassam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इन पोस्ट के लिए निकली है इतनी भर्ती- Extension Officer (Panchayat) (74) , Jr Assistant HQ (24), Ram Sevak and Gram Sevika (147), Jr Assistant (Ancahlik Panchayat) (100), Tax Collector Cum Road Mohora (450), और Gaon Panchayat Secretar के पद पर (150).
इतनी होनी चाहिए योग्यता- इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट पर जाकर योग्यता से जुड़ी जानकारी ले सकता है.
उम्र सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उम्र 18 से 43 साल के बीच होना चाहिए. सरकार के नियमों के मुताबिक ही आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी.
इस आधार पर होगा चयन- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये जबकि एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के लिए 150 रुपये है.
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद में भर्ती
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM भर्ती 2018) ने टेक्निकल असिस्टेंट ‘A’ (सिविल) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप इस NCSM भर्ती के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
इस जॉब से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।
पोस्ट का नाम: टेक्निकल असिस्टेंट ‘A’ (सिविल)
रिक्ति की संख्या: 01 पोस्ट
वेतनमान: 29,200-92,300 / –
शैक्षणिक योग्यता: एक साल के अनुभव के साथ सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
आयु सीमा: NCSM नियमों के अनुसार
नौकरी स्थान: नई दिल्ली
चयन प्रक्रिया:चयन योग्यता परीक्षण पर आधारित होगा।
आवेदन शुल्क: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
NCSM रिक्ति कैसे आवेदन करें: इच्छुक उम्मीदवार उचित दस्तावेजों, अनुभव प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी और आवेदन पत्र दिए गए पते पर भेजें।
Dy. Controller of Administration, National Council of Science Museums, Block-GN, Sector-V, Bidhan Nagar Kolkata – 700091
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 10.01.2018
महत्वपूर्ण लिंक:
विज्ञापन लिंक: https://ncsm.gov.in/recruitment-of-technical-assistant-a-civil/
आवेदन पत्र डाउनलोड करें: https://ncsm.gov.in/wp-content/uploads/2017/12/Application-Format-blank-for-recruitment-of-TA-Civil-for-NE-zone-2017.doc
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भर्ती
भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई भर्ती 2018) पूर्वोत्तर क्षेत्र में 69 जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विसेज) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। अगर आप इस एएआई भर्ती के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
इस जॉब (एएआई भर्ती) से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।
पोस्ट का नाम: जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विसेज)
रिक्तियों की संख्या: 69 पद
वेतनमान: 12,500-28,500 / –
शैक्षिक योग्यता: 50% अंकों के साथ मैकेनिकल /ऑटोमोबाइल /फायर में डिप्लोमा के साथ 10 वीं पास या 12 वीं पास (नियमित अध्ययन) 50% अंकों के साथ
आयु सीमा: 31.12.2017 को न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष है
आयु में छूट: अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष
नौकरी स्थानः मुंबई (महाराष्ट्र)
चयन प्रक्रिया: चयन कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) टेस्ट, प्रमाण पत्र / दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा स्वास्थ्य / शारीरिक मापन टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और फिजिकल एंडुअर टेस्ट पर आधारित होगा।
आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए 400 / – रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला एवं पूर्व सैनिकों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।
AAI रिक्ति कैसे आवेदन करें: इच्छुक उम्मीदवार एएआई भर्ती वेबसाइट https://www.aai.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15.01.2018
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 17.01.2018
महत्वपूर्ण लिंक:
विस्तार विज्ञापन लिंक: https://www.aai.aero/sites/default/files/examdashboard_advertisement/FS-151217.pdf
ऑनलाइन आवेदन करें: https://www.aai.aero/en/careers/recruitment
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग भर्ती
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC भर्ती 2018) ने West Bengal Sub-ordinate Service में जूनियर इंजीनियर्स (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप इस WBPSC भर्ती के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 जनवरी 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
इस जॉब से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।
पोस्ट का नाम: जूनियर इंजीनियर्स
रिक्तियों की संख्या: निर्दिष्ट नहीं
वेतनमान: 9000-40500 / –
ग्रेड वेतन: 40000 / –
शैक्षिक योग्यता : State Council for Engineering and Technical Education, West Bengal से सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, पश्चिम बंगाल या इसके समकक्ष (जैसा कि आयोग द्वारा तय किया जा सकता है)।
आयु सीमा: 01/01/2017 को अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष है
नौकरी स्थान: पश्चिम बंगाल
चयन प्रक्रिया: चचयन लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: इसकी विस्तृत जानकारी आप कॉरपोरेशन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
PSCWB रिक्ति आवेदन कैसे करें : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.pscwbonline.gov.in से तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 03.01.2018
ऑफ़लाइन जमा करने की अंतिम तिथि: 04.01.2018
महत्वपूर्ण लिंक:
विज्ञापन लिंक: https://www.pscwbonline.gov.in/docs/2387142
ऑनलाइन आवेदन करें: https://www.pscwbonline.gov.in/apps/home/
केंद्रीय विद्यालय भर्ती
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फाइल फोटोनई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने अपने यहां खाली पदों पर भारी भर्तियां निकाली हैं. 1017 पोस्ट पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई हैं…
यहां से कर सकते हैं आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर निकली है भर्तियां- केवी संगठन के अनुसार सभी भर्तियां नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए निकली हैं.
इतनी होनी चाहिए योग्यता- लाइब्रेरियन के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या ग्रेजुएट होने के साथ-साथ एक साल की डिप्लोमा डिग्री होना अनिवार्य है. वहीं एलडीसी के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं तक की पढ़ाई किया होना और अच्छी टाइपिंग स्पीड होना भी जरूरी है. जबकि यूडीसी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ तीन साल का अनुभव होना भी जरूरी है.
उम्र सीमा- अलग-अलग पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की उम्र 27 से 50 साल के बीच है.
इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन का लिखित परीक्षा, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, प्रोफिंसी टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
ऐसे करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार संगठन की वेबसाइट पर जाने के बाद वहां से आवेदन कर सकते हैं.
