बालाघाट-भाजपा के उन वरिष्ठ जनों का सम्मान आगामी 7 जनवरी 2018 को बालाघाट जिले के लालबर्रा में किया जाएगा ,जिन्होंने पार्टी के वर्षो से समर्पित होकर कार्य कर किया।
लालबर्रा( मानपुर)में स्तिथ लक्छमी लान में ऊक्त आयोजन शाम 4 बजे आरभ होगा,जिसमें दमोह सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल एवम बालाघाट – सिवनी सांसद बोधसिंह भगत भी शामिल होंगे।
भाजपा करेगी वरिष्ठजनों का संम्मान
RBI लाएगा 10 रुपये के नए नोट, होगी चॉकलेट ब्राउन शेड
ये है 10 रुपये का नया नोट
सिवनी- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 10 रुपये का नया नोट जारी किया गया है।आरभ में ऊक्त नोट रिजर्व बैंक सहित अन्य बैंकों की मुख्य शाखाओं में उपब्ध कराया गया है, 1 सप्ताह के भीतर ये नया नोट बाजार में दिखने लगेगा, 50 और 500 रुपये के नोट का मेकओवर करने के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 10 रुपये के नए नोट लाने वाला है। बता दें कि पिछले साल नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 200 और 2000 रुपये के नए नोट भी जारी किए थे। खबरों के मुताबिक, दस रुपये के नए नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत आएंगे और उनका कलर चॉकलेट ब्राउन होगा। नोटों पर कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर की तस्वीर लगी होगी, यह भी दस के नोट में नया बदलाव होगा। यह भी कहा जा रहा है कि आरबीआई ने पहले ही एक अरब नोट छाप लिए हैं और वे जल्द ही चलन में भी आ जाएंगे।बता दें कि इस वक्त जो दस रुपए के नोट चल रहे हैं उनका डिजाइन 2005 में बदला गया था। इन नोटों पर आगे महात्मा गांधी की तस्वीर है, वहीं पीछे हाथी, बाघ और गेंडे की मिली हुई एक तस्वीर है। जो नए नोट जारी होंगे उनके नंबर लिखने के तरीके में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, नए नोटों में नंबर बढ़ते हुए क्रम में हो सकते हैं।

नगर विकास के प्रस्तावों पर नही हो पाई चर्चा, आरोप – प्रत्यारोप में बीता समय
निंदा प्रस्ताव पर केंद्रित रहा सम्मलेन
सिवनी- विकास की राह देख रहे नपा सिवनी के मतदाताओं को आज 5 जनवरी को लगभग 10 माह से बाद हुए सम्म्मलेन से निराशा ही हाथ लगी जब 2 बजे करीब आरभ हुआ सम्मेलन केवल पार्षदो और सी एम ओ नवनीत पांडे के मध्य चले विबाद के मध्य आगामी 9 एवं 10 जनवरी को पुनः सम्मलेन कराने के निर्णय के साथ खत्म हो गया। मालूम हो इस सम्मलेन में नगर विकास के 23 महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा की जानी थी। लेकिन चर्चा का विषय सी एम ओ नवनीत पांडेय व सब इंजिनियर शुक्ला के खिलाफ निंदा प्रस्ताव तक ही सिमट कर रह गया।।
कुरई में ज्ञान मेले का आयोजन 6 जनवरी को
सिवनी, 6 जनवरी 2018 दिन शनिवार को अग्रणी समाज कल्याण समिति द्वारा सिवनी जिले के कुरई ब्लॉक में ज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन अग्रणी पब्लिक स्कूल तालाब रोड कुरई में किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को “अनुभवात्मक शिक्षा” मतलब अनुभव से शिक्षा की पद्धति से अवगत कराना है।
इस मेले का मुख्य आकर्षण बच्चो के सीखने के लिए विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान को अनुभव से सीखने के नए तरीकों से ले जाते स्टाल है। 3 डी के माध्यम से बच्चो के लिए फ़िल्म का प्रदर्शन, बच्चों के द्वारा नियमित विज्ञान, गणित के नए प्रयोग, आकर्षक खेल प्रतियोगिताएं और मनोरंजक शिक्षा के खेलों का प्रदर्शन रहेगा। इस मेले का आयोजन आदर्श चैरिटेबल फाउंडेशन, अग्रणी पब्लिक स्कूल के बच्चों, प्रत्यय एडु रिसर्च लैब और कुछ अन्य स्कूलों के बच्चों एवं शिक्षकों की मदद से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अग्रणी द्वारा समस्त जिले के शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संगठनों, समस्त शिक्षकों, समस्त पालको एवं विद्यार्थियों को इस अनुभव को साझा करने हेतु आमंत्रित करता है।
BPL क्रिकेट 20 जनवरी से
सिवनी- नगर के उपनगरीय भेरोगज के पी जी कालेज मैदान में आगामी 20 जनवरी से विशाल इनामी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही। भेरोगज में हो रही इस प्रतियोगिता में पहला इनाम 61 हजार, उपविजेता को 31 हजार का इनाम दिया जाएगा । प्रवेश के लिये टीम को 3500 रुपये राशि देनी होगी , अधिक जानकारी के लिये कमेटी के अद्यचक जय सनोडिया मोबाईल नंबर 7001359702
सचिव कुलदीप ठाकुर
9685497777
अग्रवाल किराना 9301052954
ठाकुर मिष्ठान
8770524003
पर सम्पर्क करें।
मप्र श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई नियुक्त
मप्र श्रमजीवी पत्रकार परिषद लखनादौन इकाई के लिये ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र बकोड़े(जिला संवाददाता स्वराज एक्सप्रेस), उपाध्यक्ष संजय जैन (दैनिक भास्कर क्षेत्रीय संवाददाता धूमा), सचिव दिलीप चौरसिया (तहसील संवाददाता सिवनी लोकवाणी) तथा सहसचिव रविकांत तिवारी (क्षेत्रीय संवाददाता सिवनी लोकवाणी) को नियुक्त किया गया।
मप्र श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई समस्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित करता है। साथ ही आशा करता है कि वे पत्रकार हित में अपना अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।
इंदौर में भीषण हादसा, स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 7 मासूमो की मौत : हादसे के बाद का विडियो देखे
इंदौर – डीपीएस स्कूल बस और ट्रक की भीषण टक्कर, पांच बच्चों के मरने की खबर, ताजा जानकरी के अनुसार जिला कलेक्टर ने 7 बच्चो की मौत की पुष्टि की है,वही अन्य 11 बच्चो का इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा हे। अभी नए साल का जश्न पूरी तरह ख़त्म भी नहीं हुआ था कि मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक भीषण हादसा हो गया. मिनी मुंबई कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में आज 5 जनवरी 2018 यानि शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस एक ट्रक से टकरा गयी.भिड़ंत इतनी भयानक की थी कि देखने वालों की रूह कांप उठी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भिड़ंत स्कूल से बच्चों को लेकर जाने वाली DPS स्कूल की बस बिचौली बायपास पर एक ट्रक से जा टकराई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बस आगे से पूरी तरह ध्वस्त हो गयी. वहीँ जानकारी मिली है की इस टक्कर में स्कूल बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी.वहीँ बताया जा रहा है इस बस में तकरीबन 50 से अधिक बच्चे सवार थे. घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है. इस टक्कर से बायपास पर जाम की स्थिति बन गयी है और मौके लोगों की भीड़ उमड़ गयी. आनन-फानन में लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया.जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया है. वहीँ बस की हालत को देखकर इस भीषण और भयानक टक्कर का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. वहीँ अस्पताल प्रशासन से जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है और अभी तक 6 बच्चों की मौत की खबर मिली है.
2 फरार वारंटी गिरफ्तार
सिवनी- कोतवाली पुलिस द्वारा आज 2 फरार वारंटी गिरफ्तार किये गए है, मो. मुर्तजा चोरी के मामले के कई वर्षों से फरार था,जिसे नागपुर से गिरफ्तार किया गया। वही एक अन्य आरोपी महेंद्र मंडावी को भी न्यायालय की पेशी में हाजिर ना होने के कारन गिरफ्तार किया गया।
दोनो ही आरोपी की गिरफ्तारी में कोतवाली सिवनी में पदस्थ जे. एन. गेडाम, विजेंदर परिहार व मो. वकील की अहम भूमिका रही।
