Home Blog Page 2870

23 प्रस्ताव पर होगा पालिका का सम्मलेन

आरती शुक्ला ने नही मानी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश सिवनी– विवादों में बने रहने वाली नपा सिवनी में आज 5 जनवरी की दोपहर बाद उन 23 प्रस्तावों पर ही 24 पार्षद व नपाध्यक्ष निर्णय लेंगे जिनको लेकर सत्त्तासीन भाजपा के पार्षद सहमत नही थे। 3 जनवरी को आहूत ऊक्त सम्मेलन को भाजपा सघटन के आला नेताओ द्वारा अगली तिथि तक बढ़ाने के संकेत दिए थे ताकि भाजपा पार्षदो के वार्डो के कार्य भी ऊक्त 23 बिंदुओं में शामिल किये जा सके,पार्षद मनुचन्द सोनी को पुनः प्रस्ताव बनाने के लिए अधिकृत किया भी गया लेकिन नपाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला ने की सहमति से

बिना भाजपा पार्षदो के प्रस्तावों को शामिल कर यह सम्म्मलेन आज हो रहा है।

जागी विधुत वितरण कंपनी, आरंभ हुआ सब स्टेशन सुधार कार्य

सिवनी- विधुत कटौती से नाराज किसानों द्वारा कल कारीरात सब स्टेशन का घेराव कल 4 जनवरी को किया गया था, जिसके बाद विधुत वितरण कम्पनी के कर्मचारियों ने फीडर बन्द कर सुधार कार्य आरभ किया है।जिसके चलते आज कारीरात सब स्टेशन से जुड़े ग्रामो में 12 से 14 घण्टे विधुत सप्लाई नही होगी।

चाँद थाना प्रभारी निलम्बित एस पी गोरव तिवारी के निरिक्षण के दौरान पाई गंभीर कमियां

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ चाँद थाना प्रभारी निलंबित छिन्दवाड़ा एस पी गौरव तिवारी ने

निरीक्षण के दौरान एस पी गौरव तिवारी ने स्कूल छात्रावास एवं कॉल सेंटर के बगल में संचालित शराब की दुकान के बगल में अवैध अहाता पाया।। क्षेत्र की जनता का कहना है कि यहां कई महीनों से अवेध काम चल रहा है।। जिसके चलते वहाँ पर रहने वाले क्षेत्र वासियो को हो रही परेशानी।। लोगो ने बताया कि अहाता के चलते महिलाओ का निकलना मुश्किल हो गया है एवं थाने में शिकायत करने पर भी कार्यवाही नही होती।।

एस पी द्वारा रेड करने पर यह सही पाया गया।।

एस पी ने अहाता संचालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने हेतु आदेश दिए एवं थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया।।

यहां मिली मूर्ति, हतप्रभ रह गए किसान

सिवनी–मुख्यालय से 80 किलो मीटर दूर घंसौर ब्लाक के बालपुर गाब में भीकू किसान के खेत मे एक 11 बी शताब्दी के कलचुरी शासको के समय की एक अद्भुत प्रतिभा मिली जिसकी सूचना पहले सरपंच दीनदयाल को दी गयी और फिर दीनदयाल के द्वारा पुराततब बिभाग को सूचित किया गया मौके पर पोहचने पर देखा गया कि यह प्रतिमा योगनी की है जो कि द्विभंग है जिसका चेहरा जानवर का ओर बाकी धड़ महिला का है यह प्रतिमा अष्ट भुजा धारी है और इसके दाये हाथ मे पहले हाथ मे तलवार दूसरे में चक्र तीसरे में कपाल ओर चौथे हाथ अस्पस्ट है वही बायीं ओर पहले हाथ मे अग्नि दूसरे में खेटक तीसरे में धनुष ओर चौथे हाथ मे राक्षस को मजबूती से पकड़ा गया है लगभग यह प्रतिमा 1000 साल पुरानी है वही अभी ऐसी प्रतिमा मिलने की इस क्षेत्र में ओर संभाबना बढ़ गयी है यह प्रतिमा का मिलना लोगो के लिए कोतुहल का विषय बनी हुई है।

चौक चौराहों पर पालिका बजायेगी देशभक्ति के गीत – कलेक्टर

सिवनी । कलेक्टर गोपाल चन्द्र डाड की अध्यक्षता में ब्रहस्पतिवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया। आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक तरूण नायक, अपर कलेक्टर व्ही.पी. द्विवेदी सहित सभी संबंधित अधिकारी व स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Seoni Collector

बैठक में कलेक्टर श्री डाड ने गणतंत्र दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किये जाने विषयक बैठक में अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश देते हुए दायित्व सौंपे। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को 26 जनवरी पूर्व संध्या कार्यालय में प्रकाश व्यवस्था किये जाने एवं प्रातःकाल में ध्वजारोहण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की झांकियों की कार्यक्रम स्थल पर प्रस्तुति के लिये विभिन्न विभागों को निर्देश किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के शहर के प्रमुख चौराहों पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति के निर्देश दिये।
गणतंत्र दिवस संघ्या में भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दलसागर चौराह में किया जायेगा। जिसमें कलेक्टर श्री डाड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी जनजातीय विभाग को निर्देशित किया।

गंदगी करने पर 200 /- लगेगा जुर्माना

कलेक्टर गोपाल चन्द्र डाड ने स्थानीय स्टेडियम ग्राउन्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्णतः साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने किसी भी व्यक्ति द्वारा गुटखा खाकर पीक करने एवं गंदगी फैलाने पर कार्यवाही करने एवं 200 रूपये जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिये।

दोस्तों हमने नए साल 2018 में प्रवेश कर लिया है ,2018 में विभिन्न राशियो की स्तिथी कैसी रहेगी उसकी जानकारी इस article में दी जा रही है

ज्योतिष नविश मिश्रा // नोयडा दिल्ली // (1) मेष राशी(Aries)—–मेष राशी वालो के लिये साल 2018 अच्छा जाने वाला है।मेष राशी वाले वैसे लोग ज़िनके विवाह में रुकावट आ रही थी उनकी शादी के योग बनेगे और ज़िनके वैवाहीक सुख में परेशानीया आ रही थी उनके संबंधो में सुधार होने लगेगा।2018 में इस राशी वाले लोगो के माता(mother) के स्वास्थ्य(health) खराब होने के योग बन रहे है,संपति(property) विवाद भी बना रहेगा।करियर(career) के
क्षेत्र में इस राशी वाले लोगो को कुछ नया अवसर मिलने के योग बन रहे है,विदेश जाने के भी योग बन रहे है।

(2) वृषभ राशी(Taurus)—-इस राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 समान्य ही रहने वाला है। वृष राशी वाले लोग शनि की अडैया से प्रभावित रहेंगे।इस राशी वाले लोगो के उपर रोग,ऋण,शत्रु का प्रभाव बना रहेगा।कोट-कचहरी के चक्कर लगते रहेंगे।9-मार्च -2018 से 6-सितंबर-2018 के मध्य कार्यो में रुकावट,वाद विवाद बने रहेंगे।11-अक्टूबर-2018 से दिसंबर 2018 के मध्य शादी -विवाह से सम्बधित योग है।छोटे भाई बहनो से अलगाव की स्तिथी बनेगी।

(3) मिथुन राशी(Gemini)—– मिथुन राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 अच्छा जाने वाला है।इस राशी वाले लोगो को व्यापार में किसी के साथ पाट्नरशीप का प्रस्ताव मिल सकता है,ज़िनकी शादी में रुकावट आ रहा था उनकी शादी होने के योग है और ज़िनके शादी हो चुके है उनके संतान के योग है।छात्रो के लिये समय बेहतर रहेगा,अछे रीजल्ट देखने को मिलेंगे।इस राशी वाले जातको को स्वास्थ्य और चोट-चपेट ऑपरेशन से परेशानी के योग है ।

(4) कर्क राशी(Cancer)—– कर्क राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 मिला जुला जाने वाला है।इस राशी वाले लोग इस साल मानसिक रूप से परेशान रहेंगे,बेवजह क्रोध करते रहेंगे।नर्वसनेश(nervousness) रहने की स्तिथी बनी रहेगी।अपने देश से बाहर जाने के योग बनेगे।सुख संसाधनो में उन्नती बनी रहेगी,माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।वैवाहिक सुख में कमी रहेगी।

(5) सिंह राशी(Leo)——सिंह राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 अच्छा रहने वाला है।इस राशी वाले लोगो को कुछ नयी चिजे पढ़ने सिखने को मिलने के योग बन रहे है,धन कमाने के भी नये श्रोत मिलेंगे।इस राशी वाले लोगो को नये लोगो से मित्रता और सहयोग मिलने के भी योग है।संतान प्राप्ती के भी योग है।

(6) कन्या राशी( Virgo)—कन्या राशी वाले लोगो का साल 2018 मिला जुला जाने वाला है।इस राशी वाले लोगो के पास धन का आगमन अच्छा रहेगा साथ ही बेरोजगार लोगो को नौकरी लगेगा।इस राशी वाले लोगो को घर मकान वाहन खरीदने और बिकने दोनो के योग बन रहे है।इसके बावजुद इस राशी वाले लोगो के उपर कर्ज की स्तिथी बनी रहेगी।पेट से सम्बंधित समस्या झेलनी पड़ सकती है।9-मार्च से 6-सितंबर के मध्य परेशानी बनी रहेगी।

(7) तुला राशी(Libra)—— तुला राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 अच्छा जाने वाला है।इस राशी वाले लोगो को इस साल करियर में नये अवसर मिलने के योग है,साथ ही साथ ऊमंग उत्साह जोश में वृधी होगा।नौकरी करने वाले लोगो के नौकरी में अच्छा बदलाव उन्नती के योग है,बेरोजगार लोगो को रोजगार मिलने के योग बनेगे।इस राशी वाले लोगो को धर्म कर्म पर आस्था बढ़ने के योग है।स्वास्थ में सीने में तकलीफ बनी रहेगी।गृह कलह
झेलने पड़ सकते है।

(8) वृश्चिक राशी(Scorpio)——-वृश्चिक राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 समान्य ही जाने वाला है।इस राशी वाले लोगो को मानसिक संघर्ष से गुजरने के योग है, आर्थिक छती उठानी पड़ सकती है।विदेश य़ात्रा के योग तो है पर समस्या बनी रहेगी।मित्रो से अलगाव वाद विवाद होने के भी योग है। 9-मार्च से 6-सितंबर के मध्य विभिन्न कठीनाईयो से गुजरना पड़ सकता है।

(9) धनु राशी(Saggitarius)——-धनु राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 समान्य ही रहने वाला है।इस राशी वाले लोगो को इस साल हर काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।इस साल आप अकले रहना ज्यादा पसंद करेंगे।अपने से बड़े भाई बहन से वाद विवाद के योग बने हुए है।9 मार्च से 6 सितंबर के मध्य आपको अपमान,पराजय लडाई झगढे से परेशानी के योग है।

(10) मकर राशी(Capricorn)——-मकर राशी वाले लोगो को 2018 में बार-बार य़ात्रा या फिर स्थान परीवर्तन के योग है,पर ये सारे परीवर्तन नकारात्मक रूप से होंगे।कार्य क्षेत्र में मान सम्मान
बना रहेगा।Neuro से spines से सम्बंधित परेशानी होने के योग है।वैवाहीक ज़िन्दगी में भी समस्या बनी रहेगी।

(11) कुम्भ राशी(Aquarius)——-कुंभ राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 अच्छा जाने वाला है।इस राशी के नौकरी करने वाले लोगो को promotion के योग है और व्यापार करने वाले लोगो को कोई बड़ा कार्य मिलने के योग है।बेरोजगार लोगो को नौकरी के अछे अवसर मिलेंगे।बाए आँख में तकलीफ होने के भी योग है।

(12) मीन राशी(Pisces)——मीन राशी वाले लोगो के लिये साल 2018 अच्छा रहने वाला है।मीन राशी वाले लोगो को ऊँच पद् पर पहूँचने का मौका मीलने के योग बन रहे है ,promotion होने के भी योग है।स्वास्थ्य सम्बंधित कुछ परेशानी आएगा जैसे तानाव,पेट,पैर से सम्बंधित परेशानी होने के योग hai।

ये है पटवारी भर्ती परीक्षा की सम्भावित कट ऑफ लिस्ट

ये है पटवारी भर्ती परीक्षा की सम्भावित कट ऑफ लिस्ट