Home Blog Page 2860

जिस समय पालिका में निंदा प्रस्ताव, उसी समय सड़कों पर समस्याओ को हल करते दिखे सीएमओ

सीएमओ नवनीत पाण्डेय

सिवनी । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय बुधवार को लगभग 11 बजे अपने मातहतों के साथ रानी दुर्गावती वार्ड में नागरिकों की समस्याओं से दो-चार हो रहे थे। सीएमओ के द्वारा वार्ड में साफ – सफाई के लिए स्वच्छता सेना का गठन किया गया।

यह भी पढ़े : जनता ने माना नगरविकास में नपाध्यक्ष व पार्षद है बाधक


भाजपा शासित नगर पालिका परिषद के चुने हुए प्रतिनिधि भले ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिये एडी चोटी एक करते रहे हों पर इस सबसे बेपरवाह सीएमओ नवनीत पाण्डेय अपने स्टॉफ के साथ रानी दुर्गावती वार्ड में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को निराकृत करते देखे गये
, जिसकी मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बताया जाता है कि इस दौरान सीएमओ के द्वारा वार्ड वासियों से साफ – सफाई, पानी, प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली गयी। इस दौरान बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट को भी उन्होंने तत्काल बदलवाया। इस दौरान निर्माण कार्य की रूकी हुई नस्ती के संबंध में भी उनके द्वारा मौका मुआयना कर उसका निष्पादन भी किया।

यह भी पढ़े :भारी हंगामे के बीच पास हुआ ,सी एम ओ व सहायक यंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

इस दौरान उनके साथ वार्ड के पार्षद संजीव उईके, राजस्व निरीक्षक गजेन्द्र पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी राकेश नामदेव, उपयंत्री सुश्री वंदना मरकाम के साथ ही साथ समस्त सफाई अमला, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इधर, नगर पालिका परिषद में सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव की तैयारी चल रही थी और उधर, सीएमओ इसकी परवाह किये बिना ही रानी दुर्गावती वार्ड के निवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं हल कर रहे थे। वार्ड के पार्षद संजीव उईके भी मौके पर मौजूद थे। लोगों का कहना था कि इस तरह अगर भाजपा की नगर पालिका परिषद के चुने हुए प्रतिनिधि हर माह ही एक-एक वार्ड में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को समझकर हल करने की दिशा में पहल करते तो तीन सालों में शहर शायद समस्या मुक्त हो चुका होता।

एक वरिष्ठ नागरिक ने यहाँ तक कह डाला कि नगर पालिका के प्रतिनिधियों को जनता की सुविधाओं की बजाये खुद की सुविधाओं की ज्यादा परवाह है तभी तो शहर में साफ पानी प्रदाय करने, शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त कराने, शहर में अवैध निर्माण और कुकरमुत्ते की तरह पनप रही अवैध कॉलोनियों को रोकने की बजाय नगर पालिका के अधिकारियों को ही हटाने की मुहिम चलायी जा रही है।

सीबीएसई ने जारी किए 10 वी व 12 वी का टाइम टेबल

सिवनी- केन्द्र सरकार के अधीन सचालित सीबीएसई द्वारा वर्ष 2017-18 के लिये कक्षा 10 वी एवं 12 वी की परीक्षा हेतु टाइम टेबल जारी कर दिया है। विस्तृत समय चक्र संलग्न है।

 

 

10 वी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने या देखने के लिए क्लिक करे 
12 वी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने या देखने के लिए क्लिक करे 

या, आप केवल cbse.nic.in पर ही जांच कर सकते हैं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
लिंक पर क्लिक करें, ‘सीबीएसई दिनांक शीट कक्षा 10, कक्षा 12’ उसी पर क्लिक करने के बाद, तिथि शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें अपने विषयों की तिथियों को बचाने के लिए हम आपको किसी भी समय मुख्य विषयों की तारीखों के साथ सूचित करेंगे!

पहले, यह बताया गया था कि तारीख पत्र जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा, और अस्थायी तारीख 10 जनवरी को निर्धारित की गई थी।

बोर्ड की परीक्षा
18 दिसंबर, 2017 को एक आधिकारिक अधिसूचना में, सीबीएसई ने मार्च 2018 में कक्षा 10 और 12 के लिए एएसईएसई और एआईएसएसईई परीक्षा आयोजित करने के बारे में पुष्टि की थी।

विशेषज्ञों और शिक्षकों ने 2 मार्च को होने वाले होली त्योहार के बारे में चिंता कर रही थी और आश्चर्य की कि बोर्ड की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू करने के लिए तैयार हो जाएगी, लेकिन उन्हें स्पष्ट किया गया क्योंकि परीक्षा 5 मार्च से शुरू होने वाली थी।

पिछले साल, कक्षा 10 और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से शुरू हुई।

बोर्ड प्रैक्टिकल
2018 के लिए कक्षा 12 और 10 वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए व्यावहारिक 16 जनवरी, 2018 से शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा, विद्यालयों को वेबसाइट पर व्यावहारिक अंक 25 फरवरी, 2018 तक अपलोड करना होगा।

सीबीएसई के बारे में
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 नवंबर, 1 9 62 को स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय प्रीत विहार, नई दिल्ली में है। सीबीएसई देश में शिक्षा के विकास को नियंत्रित और निगरानी करती है इसका प्राथमिक कार्य शैक्षिक कार्यक्रमों और आयोजन की परीक्षाओं की तैयारी में शामिल है, खासकर कक्षा 10 और कक्षा 12 छात्रों के लिए सीबीएसई 1 9 62 में स्थापित किया गया था सीबीएसई सभी केन्द्रीय विद्यालयों, सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों, निजी स्कूलों और भारत के केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित अधिकांश विद्यालयों से संबद्ध किसी और प्रश्न के लिए, छात्र आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं

(पीडीएफ सौजन्य: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट)

10 वी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने या देखने के लिए क्लिक करे 
12 वी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने या देखने के लिए क्लिक करे 

सायकिल से तिरंगा यात्रा- गणतंत्र दिवस पर लाल परेड ग्राउंड दिल्ली में होंगे शामिल

उड़ीसा के अब्दुल सिद्दीक निकले साइकिल से तिरंगा यात्रा पर गणतंत्र दिवस पर लाल परेड ग्राउंड दिल्ली में होंगे शामिल
बरघाट सिवनी✍🏻 साइकिल यात्रा करते हुए उड़ीसा के अब्दुल सिद्दीक पहुचे सिवनी के धारनाकलां, ग्रामीण युवाओं ने अब्दुल सिद्दीक का किया स्वागत एवं यात्रा सफल रहे ऐसी शुभकामनाएं दी।
उड़ीसा के अब्दुल सिद्दीक मुस्लिम समाज से हैं एक जनवरी से साइकिल तिरंगा यात्रा करते हुए 26जनवरी लाल परेड ग्राउंड दिल्ली में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं।
*बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान, घर घर शौचालय, सबका साथ-सबका विकास, उज्ज्वला योजना, पर्यावरण बचाओ योजनाओ का प्रचार प्रसार करते हुए दिल्ली जा रहा हूं।

16 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

सिवनी- जिले के बंडोल थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाधि में आज 10 जनवरी को एक 16 वर्षीय युवती ने जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

अतिरिक्त पुलिस अधिकारी गोपाल डांडेल ने बताया कि ऊक्त मामले में मृतका के पास एक सुसाईड नोट मिला है जिसमे उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करना बताया है।

मिली जानकरी के अनुसार इस घटना के पूर्व बंडोल थाने में कोई शिकायत नही की गई थी,वही अब मर्ग जाच में आये साक्च्यो के आधार पर थाना प्रभारी को आगे की वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधिकछ द्वारा दिये गए है।

शिकायतो के निराकरण हेतु विधुत कंपनी करेगी शिविर का आयोजन

सिवनी-विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण हेतु शिविरो का आयोजन म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमिटेड सिवनी संभाग द्वारा विधुत उपभोगताओं की समस्यायों की शिकायतों के निराकरण हेतु प्रत्येक माह की 12 तारीख को प्रातः 11 बजे से उपरांत 03 बजे तक मासिक शिविर का आयोजन किया जाना है।

उक्त शिविर प्रत्येक वितरण केंद्र अथवा जोन स्तरपर लगाये जायेंगे। अवकाश होने की स्थिति में शिविर का आयोजन आगामी कार्यदिवस में किया जाएगा।

इन मासिक शिविरों में मीटर संबंधी, मीटर रीडिंग, बिलिंग, बिल वितरण, बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर से संबंधितआदि शिकायतों का निराकरण किया जाएगा,साथ ही कंपनी क्षेत्र में उपभोक्ताओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

मासिक शिविरों में सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों व लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों पर भी कार्यवाही की जावेगी। कनेक्शन जारीकरने अथवा कनेक्शन नही मिल पाने की शिकायतो का भी मासिक शिविरों में समाधान किया जाएगा।

शिविरों का आयोजन

ग्रामीण क्षेत्रो में दिनांक-15/01/18से 22/01/18तक एवंशहरी क्षेत्रो में 23/01/18को प्रारम्भ किया जाना है।

विधानसभा सिवनी-115 सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरों की दिनांक जानने के लिए नीचे सूची संलग्न है।

छिंदवाड़ा में शिवराज किसानो को करेगे भावन्तर राशि का वितरण

छिन्दवाडा- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 12 जनवरी को प्रात: 11 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसानों की भावांतर राशि का वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लाभान्वित किसानों को भावांतर राशिका वितरण करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेने करेंगे .

ख़बरसत्ता में ख़ास – जनता ने माना नगरविकास में नपाध्यक्ष व पार्षद है बाधक

सिवनीविवादों में फंसी नगरपालिका सिवनी में गत 3 वर्षो से अधिक समय से करोड़ो की राशि होने के बाद भी नगर विस्तार विकास कार्य नही हो पा रहे है।

दरअसल इसका मूल कारण नपाध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला की कार्यप्रणाली ही है,जिसके चलते पालिका में उन नेताओं की ज्यादा पूछ परख हो रही है,जो पूर्व में भी पालिका को पिछले दरवाजे से सचालित कर ठेकेदारी करते रहे है,

नव पदस्थ सी एम ओ नवनीत पांडेय के आने के बाद से जिस तरह से कर्मचारियों की कार्यशैली बदली उससे पार्षद व नपाध्यक्ष विचलित हो गए है और इसका प्रभाव नगर विकास पर पड़ रहा है।

हमारी आन लाइन वेबसाइट ने नगर विकास अवरुद्ध करने के लिये जवाददेह लोगों के सम्बंध में एक पोल करवाया,जिसमें आम नागरिकों ने इस तरह अपनी राय दी।

  • नगरपालिका अध्यक्ष (50%, 81 Votes)
  • पार्षद (43%, 70 Votes)
  • नगरपालिका अधिकारी (7%, 11 Votes)
    • इस दौरान हमे कुल 162 नागरिको ने अपना मत दिया।

    Viklang Scooty Yojna | विकलांगो को ऐसे मिलेगी मुफ्त में स्कूटर

    0
    rajiv gandhi viklang scooty yojna
    Viklang scooty yojna

    Delhi // राजीव गांधी फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से मुफ्त में दी जाने वाली तिपहिया पेट्रोल स्कूटर (Viklang scooty yojna) के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथी 30जनवरी है . 18 से 35 साल के विकलांग आवेदन कर सकते है .

    अधिक जानकारी के लिये संस्था की वेबसाईट www.rgfindia.org से प्राप्त कर सकते है . ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद विकलांगों ने इसका लाभ ले . सभी विकलांगों तक यह जानकारी पहुंचने के लिये इसे क्रुपया शेअर करें. इसका लाभ लेने के लिये किसी को एक भी रुपया देने की आवश्यकता नहीं है . यह योजना पुर्णतया मुफ्त है .

    Viklang Scooty Yojna 2020 के लिए यहाँ क्लिक करें

    किसी भी प्रकार का सुझाव हम तक भेजने के लिए निचे कमेंट बॉक्स में हमें लिखे

    Delhi // राजीव गांधी फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से मुफ्त में दी जाने वाली तिपहिया पेट्रोल स्कूटर (Viklang scooty yojna) के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथी 30जनवरी है . 18 से 35 साल के विकलांग आवेदन कर सकते है .

    अधिक जानकारी के लिये संस्था की वेबसाईट www.rgfindia.org से प्राप्त कर सकते है . ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद विकलांगों ने इसका लाभ ले . सभी विकलांगों तक यह जानकारी पहुंचने के लिये इसे क्रुपया शेअर करें. इसका लाभ लेने के लिये किसी को एक भी रुपया देने की आवश्यकता नहीं है . यह योजना पुर्णतया मुफ्त है .