सिवनी- नगर विकास को कौन बाधित कर रहा है,
इस मुद्दे पर जारी वोटिंग की आन लाइन लिंक क्रैश हो गई है,जल्द ही आपको नई वोटिंग लींक दी जाएगी
बने रहे खबर सत्ता से
सिवनी- नगर विकास को कौन बाधित कर रहा है,
इस मुद्दे पर जारी वोटिंग की आन लाइन लिंक क्रैश हो गई है,जल्द ही आपको नई वोटिंग लींक दी जाएगी
बने रहे खबर सत्ता से
यातायात पुलिस, सिवनी ने स्कूल बसों में सीसीटीवी, जीपीएस, स्पीड-गर्वनर, परमिट, फिटनेशआदि चैक किये
आज 11.01.18 को यातायात पुलिस, सिवनी द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तरूण नायक के आदेषानुसार एवं श्रीमान अति0पु0अ0 महोदय श्री गोपाल खाण्डेल के निर्देषानुसार सिवनी के सेंन्ट फा्रसिंस, महर्षि विद्या मंदिर एवं उदय पब्लिक स्कूल की स्कूल-बसों की चैकिंग माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा स्कूल-बसों हेतु निर्धारित माप-दण्डों का पालन कराने हेतु की गयी। स्कूूल-बसों मे मुख्यतः फस्र्टएड बाॅक्स, अग्निषमन
यंत्र, सीसीटीवी, जीपीएस, स्पीड-गर्वनर तथा बसा चालको के ड्रायविंग लायसेंस की चैकिग की गयी तथा बस चालको का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाकर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने, आवागमित छात्र/छात्राओं की जानकारी संबंधित रजिस्टर संधारित करने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्कूल-बसों के संचालन हेतु दिये गये समस्त निर्देषो का
कड़ाई से पालन किये जाने हेतु निर्देषित किया गया।
छिन्दवाडा/ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 जनवरी को प्रात: 11:20 बजे भोपाल से विमान से प्रस्थान कर प्रात: 11:55 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे । मुख्यमंत्री छिन्दवाड़ा में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसानों की भावांतर राशि का वितरण कार्यक्रम की सफलता के लिये कलेक्टर श्री जे.के.जैन व एस.पी. श्री गौरव तिवारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने आज पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।
भोपाल। शांति का टापू कहे जाना वाला अपना प्रदेश इस गणतंत्र दिवस से पूर्व आतंकियों के निशाने पर है।
प्रदेश में ड्रोन और हवाई हमले की आशंका जताई गई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश की सभी हवाई पट्टियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय को आईबी से इनपुट मिला है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर आतंकी नापाक हरकत को अंजाम दे सकते हैं। इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल हैं। आतंकी ड्रोन और हवाई हमला कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के अलावा 6 और राज्यों में हर तरह के हमले की आशंका जताई गई है। इस सूचना के बाद गृह मंत्रालय ने प्रदेश को अलर्ट करने के लिए पत्र भेजा है। दो पेज के इस पत्र में कहा गया है कि छोटे एयरप्लेन उतरने वाली जगहों की सुरक्षा बढ़ाई जाना चाहिए। इस पत्र के बाद पुलिस ने उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सतना, गुना, मंदसौर, रीवा सहित अन्य हवाई पट्टियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। उधर ड्रोन कैमरों को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। गणतंत्र दिवस तक इन कैमरों पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी।
पिछले साल हुआ था भोपाल-उज्जैन ट्रेन पर हमला
पिछले साल 7 मार्च को आतंकियों ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में हमला किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को चंद घंटों बाद पिपरिया से पकड़ लिया था। प्रदेश पुलिस की सूचना पर आतंकियों के एक साथी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मार गिराया था। माना जा रहा है कि प्रदेश पिछले साल से ही आतंकियों के निशान पर है।
सूर्यनमस्कार का समय किया गया परिवर्तितसिवनी- कल 12 जनवरी को सभी स्कूलों ,कालेजो व आश्रम शालाओं में होने वाले सूर्य नमस्कार का समय परिवतर्न किया गया है।।
नए आदेश के अनुसार अब 9.45 सुबह विधायर्थी एकत्र होंगे,जिसके बाद सारी प्रकिया पूर्व में जारी आदेश अनुसार ही होंगी।

सिवनी-भाजपा जिला सघटन के निर्देश के बाद भी 10 जनवरी को नपा सीएमओ नवनीत पांडेय के खिलाफ पारित हुए निंदा प्रस्ताव की कॉपी लेकर आज 11 जनवरी को जिला कलेक्टर से मिलने पहुचे भाजपा व काग्रेसी पार्षद बैरंग वापस हो गई।
जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र ने नपाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला से कहा कि उनके पास सीएमओ के विरद्ध कार्यव्ही करने के कोई अधिकार नही है, इसके बाद नपाध्यक्ष के साथ गए उपाध्यक्ष परशु साहू, नानू पंजवानी,शफीक खान,मनुचन्द सोनी,अलकेस रजक,शबनम खान,दिलीप गोस्वामी, सहित अन्य पार्षद आवक जावक शाखा से निंदा प्रस्ताव प्रपत्ति का पत्र लेकर वापस हो गए।
वही मीडिया से चर्चा करते हुए सीएमओ नवनीत पांडेय ने कहा कि नियम विरुद्ध कार्य ना करने की उनकी कार्यप्रणाली से नपा के जनप्रतिनिधि परेसान है,मेरे ऊपर उन भुगतानों को करने का दवाब बनाया जा रहा है,जिन्हें पूर्व ने पदस्थ 4 सीएमओ द्वारा नही किया गया है,
नवनीत पांडेय ने फिर स्पस्ट किया कि वो नगर विकास करने व नागरीको को मूलभूत सुविधाएं उप्लब्द्ग कराने के प्रतिबद्ध है, लेकिन सभी कार्य पालिका अधिनियम के तहत ही होंगे,
लखनादौन — नगर परिषद में पदस्थ cmo राजाराम बरथे एवम उपयंत्री रुचिता साहू का हुआ स्थान्तरण ।रुचिता पुनः बालाघाट एवम राजाराम को बम्हनी बंजर का प्रभार, लखनादौन में योगेन्द्र ढिमोल को दिया गया सीएमओ का प्रभार जबकि लोकेश नायक सम्भालेंगे उपयंत्री का प्रभार,दोनो ही अधिकारी आगामी आदेश तक सम्भालगें प्रभार।