सिवनी नमीता चंदेल ने जीता गोल्ड मैडल 1000 मीटर वाटर स्पोर्ट किनोएँ में छपारा निवासी है नमीता 8 जनवरी से 13 जनवरी तक भोपाल में आयोजित नेशनल प्रतियोगीता में जीत दर्ज की है।
सिवनी की बेटी ले आइ गोल्ड मैडल
लखनादौन सीईओ अरुण कुमार त्रिपाठी को हटाया गया, कुरई सीईओ को दिया प्रभार।
सिवनी ⊗ । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लखनादौन श्री अरूण कुमार त्रिपाठी को जारी कारण बताओ सूचना पत्रो का जबाब समाधान कारक न देने तथा कार्यप्रणाली में सुधार न करने के कारण जनपद पंचायत लखनादौन के हो रहे कार्य प्रभावित की स्थिति एंव शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं – स्वच्छ भारत मिषन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, सी.एम. हेल्प लाईन में जनपद लखनादौन की परफारमेेंस लगातार न्यूनतम् होने के कारण साप्ताहिक वीड़ियों कांफ्रेसिंग में अपर मुख्य सचिव द्वारा लगातार अप्रसन्नता व्यक्त की गयी है स्वंय अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा श्री अरूण कुमार त्रिपाठी की व्यक्तिगत पेषी एक से अधिक वीड़ियों कांफ्रेसिंग में लगाई गई। अनेक बैठकों में कलेक्टर महोदय द्वारा चेतावनी एंव अवसर दिये जाने के बाद भी श्री त्रिपाठी की कार्य प्रणाली में कोई सुधार न होने के कारण श्री स्वरोचिष सोमवंषी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा श्री अरूण कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत सिवनी सम्बद्ध कर दिया गया है। साथ ही श्री सोमंवषी द्वारा अगामी आदेष पर्यन्त तक स्थानापन्न रूप से जनपद पंचायत लखनादौन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का संपूर्ण प्रषासनिक एंव वित्तीय प्रभार श्री आधार सिंह कुषराम अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी को सौपा गया है।
भारी हंगामे के बीच पास हुआ ,सी एम ओ व सहायक यंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
भारी हंगामे के बीच पास हुआ ,सी एम ओ व सहायक यंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
सिवनी- नपा सिवनी के विशेष सम्मलेन में आज 10 जनवरी को दोपहर 2.40 मिनिट पर कुछ भाजपा पार्षदो की गैर मौजूदगी में नपा के सी एम ओ नवनीत पांडेय व सहायक यंत्री शुक्ला के खिलाफ लाया गया निंदा प्रस्ताव पास हो गया।
नवनीत पांडेय सम्मलेन में मौजूद नही थे,उनकी जगह हरीश पराते ने आज का सम्मलेन सम्म्पन कराया।
प्रस्ताव पास होने के बाद भाजपा पार्षद नियमो का हवाला देते रहे ,लेकिन उसके पहले ही नपाध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला व प्रधिकरत अधिकारी हरीश पराते ने विशेश सम्मलेन समाप्त होने की घोषणा कर दी।
कार्यालय में घूम रहे शिक्षक राजकुमार ठाकुर को सहायक आयुक्त ने लगाई फटकार
सिवनी- ग्रामीण क्षेत्र की शालाओ में शिक्षा का स्तर सुधारने में सहायक आयुक्त मरकाम द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है,गत दिवस स्कूल समय मे बच्चो को पढ़ाना छोड़,बिना काम के सहायक आयुक्त कार्यालय में तफरी कर रहे शिक्षक राजकुमार ठाकुर को सहायक आयुक्त ने लगाई फटकार,बालक आश्रम केकड़वानी ब्लॉक-सिवनी,में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ राजकुमार ठाकुर स्कूल समय मे जिला कार्यालय में घूमते दिख रहे थे,जिस पर सहायक आयुक्त मरकाम ने उनसे आश्रम शाला छोड़ जिला कार्यालय में बिना इजाजत आने का कारण पूछा,सहायक शिक्षक राजकुमार ठाकुर द्वारा गोलमोल जबाब देकर सहायक आयुक्त महोदय को भृमित करने की कोशिश की गई। ज्ञात हो कि पूर्व सहायक आयुक्तों के समय शैक्षणिक कार्य छोड़ कर सहायक शिक्षक राजकुमार ठाकुर बाबूगिरी करते नजर आते थे जिस पर सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम द्वारा सख्ती से रोक लगाई गई है।
द बर्निंग ट्रेन बनी पटना-मोकामा पैसेंजर, धू-धूकर जले छह डिब्बे
अहले सुबह पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई और छह डिब्बे धू-धूकर जल गए। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि देखकर अफरा-तफरी मच गई।
पटना । पटना मोकामा पैसेंजर ट्रेन के छह डिब्बों में आग लग गई । आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि दूर-दूर तक लपटें दिख रही थीं। आग लगने से छह डिब्बे धू-धूकर जलने लगे जिससे अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पटना से मोकामा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मोकामा में ही खड़ी थी, उसपर कोई यात्री अबतक सवार नहीं हुआ था। ट्रेन के खुलने का समय सुबह 05:35 बजे सुबह है। उससे ठीक पहले ट्रेन में आग लग गई और धू-धकर छह बोगियां खाक हो गईं। किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक जलती ट्रेन के बगल में खड़ी फास्ट पैसेंजर मेमू ट्रेन के भी दो इंजन आग की चपेट में आ गए और वो भी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर दमकल की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह ट्रेन रोज मोकामा से पटना जाती है और जाने के लिए ट्रेन शंटिंग लाइन पर खड़ी थी तभी आग लग गई।
घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद डीआरएम ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन में आग लगाई है और इसकी जांच की जाएगी। एेसी आशंका है कि ट्रेन में कुछ लोग बैठकर गांजा-स्मैक पी रहे थे जिसकी वजह से आग लगी है। दोषियों की खोजबीन की जा रही है।
सिवनी में हुक्का बार, एसडीओपी ओर थाना प्रभारी की दबिश, 3 गिरफ्तार
सिवनी- उपनगरीय डूंडा सीवनी थाने के अंतर्गत लुघरवाड़ा में चल रहे चारकोल रेस्टोरेंट में पुलिस ने दबिश देकर हुक्का बार का पर्दाफाश किया है।
मौके पर मौजूद चारकोल के सचालक भारत पिता मोहनदास प्रेमचनादनी सिंधी कालोनी व उसके 2 कर्मचारी नागपुर निवासी कालिस व विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हे।
मौके से 3 हुक्का सहित 22 बोतल शराब भी जप्त की गई है।
डिजिटल हुई सिवनी नगरपालिका , सी.एम.ओ. है किशन सिंह ठाकुर
डिजिटल हुई सिवनी नगरपालिका , सी.एम.ओ. है किशन सिंह ठाकुर
सिवनी- नपा सिवनी को गत 1 जनवरी से डीजिटल करने का दावा भले ही पालिका के अधिकारी कर रहे हो, लेकिन आज भी नपा सिवनी की वेबसाइट में मुख्य नगरपालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर ही बताये जा रहे है।जबकि श्री ठाकुर को सिवनी से गये लगभग 10 माह बीत चुके है वही 2 माह से अधिक समय से नवनीत पांडेय सीएमओ का कार्यभार सभाल रहे है।

भावी उज्वल सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर 10 जनवरी को
प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भविउज्वल सेवा समिति के द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन 10 जनवरी दिन बुधवार को आयोजित किया गया है जिसमे बड़ी संख्या में रक्त दाता स्वेक्षा से रक्त दान करेंगे।भविउज्वल सेवा समिति एक समाज सेवी संस्था है जो हर साल रक्त दान शिविर लगाकर ब्लड कलेक्शन कर जिला चिकित्सालय में जमा किया जाता है ताकि जरुरत मंद को समय पर ब्लड मिल सके।इस कार्यक्रम में जो भी स्वेक्षा से रक्त दान करना चाहता हो वह इन मोबाइल नंबरों परसम्पर्क कर सकते है ।8819006705,9424629656 इस सामाजिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक रक्त दान कर किसी बीमार जिसे रक्त की आवश्यकता हो उसको नया जीवन देने में मदद का सकते है।
