सिवनी-जिले के थाना धनौरा के अन्तर्गत पुलिस चौकी सुनवारा के ग्राम सकरी से बरुबन्द रोड़ के पास जंगल मे मवेशी काटते काटते तीन लोग पकड़ाये 8 अन्य फरार पकड़े गये आरोपी मैं साधुराम पिता रतिराम 50 वर्ष निवासी बरुबन्द, नाय निवासी सकरी, सुखमन उर्फ भूरा निवासी बरुबन्द एवं आठ आरोपी फरार जिनमे छोटे शब्बार का लड़का निवासी बोरिया बजारी, झमलाल,भूरा पिता हामी, दयाल ककोडिया,देवरी कला निवासी बारुबन्द, सुमेरी उइके, काशीराम, आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्ष को मिले व्यापक अधिकार

सिवनी-माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के अंतर्गत वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षायें एक मार्च से तीन अप्रैल तक प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले में स्थापित किये गये परीक्षा केन्द्रों पर होंगी। हाई स्कूल परीक्षा 5 मार्च से 31 मार्च तक प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेंगी।
बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा के दिन सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8.45 बजे तक प्रवेश देने का अधिकार होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनिट बाद किसी भी छात्र को परीक्षा में सम्मिलित नहीं कराया जायेगा। यदि छात्र प्रात: 8.45 बजे के बाद उपस्थित होता है, तो उसे परीक्षा में सम्मिलित नहीं कराये जाने का अधिकार केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को होगा। केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त संदेहास्पद कर्मियों की ड¬ूटी निरस्त करने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने का अधिकार होगा।
केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ करायें। पर्यवेक्षकगण पर्यवेक्षण का कार्य ठीक ढंग से कर रहे हैं या नहीं, इस पर निगरानी रखेंगे। साथ ही नियमानुसार परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रूप से जमा करेंगे।
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि नहीं देगी MP विधानसभा क्योंकि मौत के पहले पी रखी थी शराब!

भोपाल// मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद सामने आए तथ्यों की वजह से मध्य प्रदेश की विधानसभा ने उन्हें श्रद्धांजलि देने का फैसला बदल दिया है। यही नहीं श्रीदेवी के साथ-साथ वरिष्ठ अभिनेता शशि कपूर का नाम भी श्रद्धांजलि सूची से हटा दिया गया है।
दिन दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। सोमवार को बजट सत्र का पहला दिन था। उस दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होना था, इसलिए सदन में निधन उल्लेख नहीं किया गया।
लिस्ट से श्रीदेवी का नाम निकलवा दिया
मंगलवार के लिए जो कार्य सूची बनी, उसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के अलावा 11 अन्य नाम थे। इनमें फिल्म अभिनेता शशि कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी का भी नाम था लेकिन दोपहर बाद जब यह खबर आई कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई है। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी पता चला कि मरते वक्त उन्होंने शराब पी रखी थी। ऐसे में बीजेपी के नेताओं ने कार्य सूची में से उनका नाम हटाने का फैसला किया।
जानकारी के मुताबिक, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के कहने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीताशरण शर्मा ने श्रीदेवी का नाम निधन उल्लेख सूची से निकलवा दिया। उनके साथ शशि कपूर का भी नाम निकाल दिया गया। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि शशि कपूर का नाम क्यों हटाया गया, लेकिन श्रीदेवी के नाम का नाम हटाने की वजह स्पष्ट बता दी गई।
अंतिम क्षणों में बदलाव
यह पहला मौका है जब निधन उल्लेख सूची में अंतिम क्षणों में बदलाव किया गया है। बाकायदा दूसरी सूची प्रिंट कराई गई और उसे जारी किया गया। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेता किसी भी विवाद से बचना चाहते हैं। क्योंकि जिस तरह श्रीदेवी की मौत की खबर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और खेद जताया, मौत की असली वजह सामने आने के बाद उस पर सवालिया निशान लगा। इस वजह से उनका नाम ही हटा दिया गया।
12 मार्च को होगा मतदान

सिवनी- जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के वीभन्न पदों हेतु आगामी 12 मार्च 2018 को मतदान होंगे,
निर्वाचन अधिकारी बी आर सिसोदिया ने बताया कि 26 फरवरीं से 28 फरवरीं तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे,जिंनकी जाच के बाद पदों के लिये सूची जारी कर मतदान के बाद उसी दिन यानी 12 मार्च को विजयी प्रत्याशी की घोषणा होगी।
धर्म परिवर्तन और धमकी से सहमे आशिक ने की आत्महत्या, फेसबुक पर अपलोड किया वीडियो

टीकमगढ़ (आर.बी.सिंह परमार): मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक बार फिर हुआ जी मीडिया की खबर का बड़ा असर. वीडियो वायरल करने के बाद आत्महत्या करने वाले युवक के मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हरकत में आई सेंदरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा मृतक युवक पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था दबाव और ऐसा न करने पर पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.
मुस्लिम लड़की से हुआ हिन्दू लड़के को प्यार
जानकारी के मुताबिक पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के मजरा मकारा निवासी 19 वर्षीय दीपू यादव पृथ्वीपुर में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा था. जहां पास के ही मडिया गांव की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की से उसे प्यार हो गया. दोनों के बीच यह प्यार जब परवान चढ़ा तो इनके इश्क की चर्चाएं भी आम हो गईं. यह बात धीरे-धीरे जैसे ही लड़की के परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने लड़के के परिजनों से इस बात की शिकायत की.

धर्म परिवर्तन के दबाव से था परेशान
शिकायत मिलते ही लड़के के पिता ने अपने बेटे को पृथ्वीपुर से हटाकर पढ़ने के लिए अपनी बुआ के गांव सेंदरी भेज दिया था. इसके बावजूद भी इन दोनों की बातचीत का सिलसिला जारी रहा. उधर, लड़की के परिजन दीपू यादव पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे. इसको लेकर दीपू पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था.
फेसबुक और यू ट्यूब पर अपलोड की पूरी कहानी
इसी के चलते ही दीपू यादव ने 24 फरवरी को रात करीब साढ़े तीन बजे अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक और यू-ट्यूब पर अपनी पूरी कहानी और आत्महत्या करने की वजह से संबंधित वीडियो अपलोड कर दी. अपना यह वीडियो वायरल करने के साथ-साथ उसने 12 पन्ने का सुसाइड नोट अपनी बनियान में रखकर 24 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे अपनी बुआ के घर के पीछे एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

हरकत में आई पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार
उक्त मामले में संदेरी थाना पुलिस ने मुस्ताक खान, नसीम बानो, रेशमा बानो, शहजाद खान, अमजद खान, रूक्सार मंसूरी, रूबीना बानो सहित मुस्ताक खान की नाबालिग 17 वर्षीय बेटी के खिलाफ धारा 306, 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर मुस्ताक खान, नसीम बानो, रेशमा बानो, शहजाद खान व मुस्ताक खान की नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया. इस मौके पर एसपी टीकमगढ़ कुमार प्रतीक ने जी मीडिया को बताया कि शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
भाजपा राज में उद्योग-धंधों के “बुरे दिन” उद्योग की चाबी लेकर भूल गए “शिवराज”

उद्योग की चाबी लेकर भूल गए “शिवराज”
भाजपा राज में उद्योग-धंधों के “बुरे दिन”
विशेष संवाददाता, भोपाल।
मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज में उद्योग-धंधों के “बुरे दिन” आ गए हैं। युवा उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, लिहाजा उन्हें अपने उद्योग में ताला तक लगाना पड़ रहा है। ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले का है, यहां सरकार के निक्कम्मे सिस्टम से परेशान होकर एक महिला युवा उद्यमी ने ना सिर्फ अपने प्लांट में ताला जड़ दिया, बल्कि इसकी चाबी तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंप दी। इसके बाद भी ना तो सरकार की नींद खुली और ना ही सरकारी अधिकारियों की।
दुर्भाग्य की बात तो यह है कि प्रदेश के मुखिया “शिवराज” भी चाबी लेकर भूल गए। महिला उद्यमी दीपमाला नंदन पहले सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाने के कारण परेशान थी, अब अपने प्लांट की चाबी वापस पाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है।
यह है मामला
दरअसल, सिवनी निवासी महिला उद्यमी दीपमाला पति विजय नंदन का नागपुर रोड के खेरीटेक में बैटरी मैनुफैक्चरिंग प्लांट है। यह प्लांट उन्होंने 2015 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से 25 लाख रुपए का ऋण लेकर शुरू किया था। एक साल बाद उन्हें बैटरी की लगातार आ रही अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए करीब 15 लाख रुपए वर्किंग केपिटल ऋण की जरुरत पड़ी। इसके लिए उन्होंने सेंटरमध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक से संपर्क किया तो बैंक के अधिकारियों ने वर्किंग केपिटल ऋण देने के लिए हामी भर दी। लेकिन लगातार आवेदन करने के बाद भी बैंक के अधिकारियों ने आज तक लोन स्वीकृत नहीं किया, जबकि बैंक ने पहले से ही महिला उद्यमी की करीब 80 लाख कीमत की प्रॉपर्टी भी अपने पास बंधक रखी हुई है।
परेशान होकर सौंपी थी चाबी
बीते एक साल से वर्किंग केपिटल के लिए परेशान महिला उद्यमी ने आखिरकार अपने प्लांट में ताला जड़ दिया और 12 जनवरी को छिंदवाड़ा के हवाई पट्टी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन के साथ चाबी सौंप दी। महिला उद्यमी का कहना है कि मुख्यमंत्री को चाबी सौंपने के पीछे मकसद यह था कि वह मेरे प्रकरण में गंभीरता से ध्यान देकर मुझे वर्किंग केपिटल दिलवा देंगे और मुझे अपनी चाबी वापस कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
डेढ़ माह से बंद है प्लांट
इसके बाद महिला उद्यमी ने जिला कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री शिवराज को 2 बार ज्ञापन सौंप चुकी है। महिला उद्यमी के पास प्लांट की एक ही चाबी थी, लिहाजा प्लांट 12 जनवरी से ही बंद पड़ा है। प्लांट में एक दर्जन से ज्यादा वर्कर बेरोजगार हो गए है। चाबी के लिए महिला उद्यमी ने छिंदवाड़ा कलेक्टर से लेकर सीएम हाउस तक संपर्क किया, उन्हें चाबी कहीं नहीं मिली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी सिस्टम ही लापरवाही की भेंट चढ़ा हो तो फिर कहां और किससे उम्मीद करें। न्याय की उम्मीद लिए सीएम को चाबी सौंपने वाली युवा उद्यमी अब यही कह रही है कि भाजपा राज में “अच्छे दिन” एक बहुत अच्छा “जुमला” है।
इनका कहना है
महिला उद्यमी का वर्किंग केपिटल लोन प्रक्रिया में है। मैंने फ़ाइल तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है।
– एस के अवस्थी, प्रबंधक, सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक सिवनी
मुझे चाबी के बारे में जानकारी तो मिली थी, मैंने यहाँ पता करवाया, लेकिन नहीं मिली।
– अजय तिर्की, डिप्टी कलेक्टर, छिंदवाड़ा
चाबी को लेकर सीएम हाउस से फोन आया था। हमने यहां पता करवाया, लेकिन चाबी नही मिल पाई।
– राजेश साही, एसडीएम, छिंदवाड़ा
बोलीं महिला उद्यमी
मैं एक साल से वर्किंग केपिटल की मांग बैंक से कर रही हूं, आज तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मुख्यमंत्री से उम्मीद थी, लेकिन वह तो चाबी ही ले गए। कम से कम चाबी तो हमें वापस कर दें, ताकि हम प्लांट खोल सकें।
– दीपमाला नंदन, सिवनी
नहर भूमि घोटाले की हो जांच- अभिषेक दुबे
सिवनी-नपा सिवनी के स्वामित्व की नहर भूमि घोटाले की जांच के लिये भाजपा पार्षद अभिषेक दुबे द्वारा एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,
पत्र में लिखा गया है कि नगर पालिका परिषद सिवनी कि सी वी रमन वार्ड के साथ शास्त्री वार्ड से लगी हुई पालिका की नहर भूमि जो कि वर्ष 2013 तक नगरपालिका के स्वामित्व की थी, वह आज सड़क सड़क मद में शामिल कर दी गई। महोदय ज्ञात हो नगर पालिका ने सड़क हेतु केवल सड़क की भूमि दी थी। किंतु नहर भूमि राजस्व के पटवारियों और अन्य अधिकारियों के द्वारा सांठगांठ कर उक्त भूमि पर सड़क भूमि के रुप में दर्शाया जा रहा है । यह बेशकीमती भूमि नगरपालिका के स्वामित्व की है और यहां शॉपिंग कॉन्प्लेक्स के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य नपा द्वारा किया जाना प्रस्तावित है । यह करोडो रूपये की भूमि का गबन कालोनाइजरों की सांठगांठ से किया जाना स्पष्ट होता है, साथ ही वर्तमान में भी इसमें हमारे अधिकारियो की भूमिका संदिग्ध है।
पार्षद, प्रेजिडेंट इन काउंसिल के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री होने के नाते मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप इस तो पूरे प्रकरण की पूर्ववत हस्तांतरित नस्ती और उसके पूर्व की नस्ती का अवलोकन करते हुए वर्तमान में रमजान पिता रिजवान के द्वारा प्राप्त डायवर्जन के प्रकरण की पूर्णता जांच कराएं एवं इस पूरे नहर भूमि घोटाले में शामिल कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का कष्ट करें ।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है मेरा मेल प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करेंगे।
सहकारी कर्मचारी आज भीख मांगकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर सहकारी कर्मचारी कचहरी चौक सिवनी में कर रहे है, कलम बंद-ताला बंद हड़ताल…
सिवनी : सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर सहकारी कर्मचारी कचहरी चौक सिवनी पर कलम बंद-ताला बंद हड़ताल कर रहा है। हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सरकार के विरोध प्रदर्शन किया। इस हड़ताल में जिले भर के जिला सहकारी समिति के प्रबंधक व आपरेटर शामिल हैं। इन सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि शासन को बीते पखवाड़े में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। जिसमें मांगों के लिए बीते वर्षों से संगठन द्वारा बार-बार शासन प्रशासन से मांग करता आ रहा है लेकिन हर बार आश्वासन ही मिल रहा है। पूर्व में दिए ज्ञापन के आधार पर 07 दिनों में आदेश किया जाना था, लेकिन शासन स्तर पर ज्ञापन को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी कारण संगठन को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होना पड़ रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अब हम बैठ गए हैं अब जब तक निराकरण नहीं हो जाता तब तक प्रदेश के सभी सहकारी समिति के कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
*निराकरण होगा तभी हड़ताल खत्म होगी*
सहकारी कर्मचारी संघ सिवनी के जिला अध्यक्ष बंशी ठाकुर ने कहा कि संगठन बीते वर्षों से शासन से आस लगाए हुए बैठा था। बार-बार जो आश्वासन मिल रहे थे। उससे उम्मीद बन रही थी कि शासन आज नहीं तो कल हमारी मांगों को सुनेगा। आशा करते करते थक गए। हम सोच रहे थे कि अन्य संगठनों की तरह हमारी भी समस्याएं हल होंगी। लेकिन सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलता अब तो शासन को निराकरण करना होगा तभी हड़ताल खत्म होगी।
*भीख मांगकर आज दर्ज कराएंगे विरोध प्रदर्शन* सहकारी कर्मचारी संघ सिवनी के जिला अध्यक्ष बंशी ठाकुर ने बताया कि सभी कर्मचारी बाजारों में और राहगीरों से जाकर भीख मांगकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे,क्योंकि सरकार द्वारा आज दिनांक तक हमारी कोई भी मांग पर अमल नहीं किया जा रहा है।
*27 से भूख हड़ताल और 4 मार्च से अन्न त्याग*
संगठन के कर्मचारियों ने बताया कि अनिश्चितकालीन कलमबंद व तालाबंदी के बाद भी ध्यान नहीं दिए जाने पर आंदोलन के दौरान भीख मांगना, मुंडन संस्कार,कराया जाएगा। आंदोलन का क्रम यहीं नहीं रुकेगा 27फरवरी से जिला स्तर पर भूख हड़ताल जारी की जाएगी। इतने पर भी मांगे नहीं मानी गई तो 04 मार्च से जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर अन्न त्याग आंदोलन किया जाएगा।
*हड़ताल से ये कार्य हो रहे प्रभावित*
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्य पूरी तरह से ठप हो गए।
केंद्रों पर गेहूं और चना के पंजीयन का कार्य रुक गया।
भावांतर योजना के पंजीयन और भुगतान के कार्य रुक रहे।
सहकारी बैंक के ऋण वसूली से संबंधित कार्य रुक गए।
किसानों की रबी मौसम की फसल के लिए खाद वितरण रुका।
समिति द्वारा किए जाने वाले बैंकिंग कार्य हो रहे प्रभावित।
कर्मचारियों की पांच सूत्रीय प्रमुख मांगें
सहकारी समिति कर्मचारियों के लिए जिला कैडर,वेतनमान व स्थानांतरण के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं।
समिति के कार्यरत नियुक्त विक्रेता को एक विक्रेता को दो उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आदेश जारी किए जाएं।
समिति के कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों को सेवा नियम में लिपिक वर्ग में रखने के लिए सेवा नियम में संशोधन किया जाए।
डीएमआर खाते जिला सहकारी बैंक शाखाओं में खाते खोले गए या खोले जाने है उन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
आयुक्त और उपायुक्त द्वारा स्तर पर 58बी निरस्त करने और निगम से कटौत्रा राशि दिलाई जाए।
*बंशी ठाकुर*
(जिला अध्यक्ष)
जिला सहकारी संघ सिवनी
