Home Blog Page 2823

ट्रक व कार की टक्कर 2 मृत

छिन्दवाड़ा/ सिवनी रोड पर उमरिया इसरा के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।। प्राप्त खबर के अनुसार ट्रक और इनोवा की हुई टक्कर जिसमे 1 वृद्ध और 1 वृद्धा की हुई जगह पर मौत।। फिर ट्रक ने ऐस एम टी बस को मारी टक्कर।। जिसमे 10 लोगो की घायल होने की खबर प्राप्त हो रही है।। 4 घायलो को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।।

कुसुम चंद्रवंशी उपाध्यक्ष नियुक्त

सिवनी। कुरई में पदस्थ एएनएम श्रीमति कुसुम चंद्रवंशी को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महिला विंग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब होगा कि इस समय स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सक्रियता और प्रभाव अन्य संगठनों की तुलना कभी बढ़ा हुआ है।

VIDEO: कर्मचारियों की बजाय विद्यार्थी से कराया जाता है पूरा काम

मामला आदिवासी बालक छात्रावास आदेगांव का…
समाचार प्रकाशन को लेकर पत्रकार को कर्मचारियों ने दी धमकी
सफाई से लेकर हर कार्य में विद्यार्थियों को कर रखा है संलग्न
सिवनी | आदिवासी विभाग अंतर्गत लखनादौन विकासखण्ड बालक छात्रावास में विद्यार्थियों से प्रबंधन सफाई के अलावा अन्य कार्य भी प्रतिदिन करवाता है जिससे निश्चित ही विद्यार्थियों का अध्यापन प्रभावित है। वहीं इस ओर वरिष्ठ अधिकारी ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार शिकायत करने वाले लोगों को इस छात्रावास में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा अन्य लोगों की मदद से धमकाया जाता है। इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी है।
आदिवासी विभाग के छात्रावास मनमाने ढंग से चल रहे है, जहां प्राप्त कर्मचारी होते हुये भी अध्ययनरत विद्यार्थियों से वे कार्य कराये जा रहे है जिसके लिए शासन स्तर से कोई दिशा-निर्देश नहीं है इसका ज्वलंत उदाहरण बालक छात्रावास आदेगांव है। आज 25 फरवरी 2018 की सुबह देखा गया कि चपरासियों की उपस्थिति में अध्ययनरत विद्यार्थियों से पूरे परिसर में घंटों तक झाडू लगवायी गई। ज्ञात हो कि वर्तमान समय में परीक्षाओं का समय चल रहा है और इस तरह से छात्रावास प्रबंधन विद्यार्थियों को अध्यापन करने की सलाह देने की बजाय चपरासियों के होते हुये भी विद्यार्थियों से सफाई करवायी जा रही है अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों का भविष्य क्या है।
मुझे जानकारी नहीं: नामी
बालक छात्रावास आदेगांव में विद्यार्थियों से अनावश्यक परिसर में ही अध्यापन की बजाय सफाई कार्य करायी जाने व पत्रकार को समाचार प्रकाशन को लेकर छात्रावास के ही चतुर्थ कर्मचारियों द्वारा पत्रकार के घर पहुंचकर धमकाने की घटना के संबंध में छात्रावास अधीक्षक जीवनलाल नामी से चर्चा की गई तो उन्होंने मामले में अनविज्ञता जाहिर करते हुये कहा कि यदि यह घटना हुई है तो संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही होना चाहिये, जो कि संस्था का नाम खराब कर रहे है। इस मामले को दिखवाता हूं।
सहायक आयुक्त ने नहीं उठाया फोन
आदेगांव छात्रावास में व्याप्त अनियमितताओं व अधीनस्थ चतुर्थ श्रेणी की गुंडागर्दी तथा पत्रकार को धमकाने के मामले में जब आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त सतेन्द्र सिंह मरकाम से उनके मोबाइल पर चर्चा करने का प्रयास किया गया तो उक्त जिम्मेदार अधिकारी ने इस गंभीर घटना को लेकर मोबाइल उठाना उचित नहीं समझा।
पत्रकार को धमकाने पहुंचे कर्मचारी
आज सुबह जब विद्यार्थियों से बालक छात्रावास आदेगांव में श्रम कराया जा रहा था उस समय हमारे आदेगांव संवाददाता ने परिसर के बाहर से फोटो खींचे तथा वीडियो बनाया। इस घटना के बाद यहां पदस्थ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आदेगांव के ही कुछ लोगों को लेकर पत्रकार के घर पहुंचे और पत्रकार व उसके परिवार को समाचार प्रकाशन को लेकर धमकी दे डाली। एक तरह से गुंडागर्दी के बल पर छात्रावास के कर्मचारियों द्वारा किया गया यह प्रयास है। इस मामले को पत्रकारों का संगठन श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने संज्ञान लेते हुये आदिवासी विभाग के अधिकारियों को वास्तविकता जानकर आवश्यक कार्यवाही के लिए आग्रह किया है। पत्रकार को समाचार प्रकाशन को लेकर धमकी देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विरूद्ध यदि आदिवासी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कोई कदम नहीं उठायेंगे तो संगठन पत्रकार हित में आगे बढ़ेेगा। इस घटना को लेकर श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई सिवनी ने संभागीय एवं प्रांतीय इकाई से चर्चा की है, जहां उच्च स्तर पर भी पत्रकार को धमकी देने के मामले में जनजाति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संगठन चर्चा करेगा।

खुद के व्यय पर करवा लिया पुलिया निर्माण

सिवनी-आज दिनांक 24 फरवरी दिन शनिवार को एकता कॉलोनी की मुख्य मार्ग की दो पुलिया का निर्माण कराया गया जिसे वार्ड पार्षद एवं वहां के गणमान्य नागरिकों के धन संग्रह कर पुलिया का निर्माण कराया गया वार्ड पार्षद के साथ एकता कॉलोनी के वासी जिसमें मुफद्दल भाई हसीम भाई नासिर भाई महेंद्र टेलर मोहम्मद ट्रेलर एवं लोगों के सहयोग से जो पुलिया का निर्माण कराया गया उसकी शिकायत नगर पालिका को कई बार पत्रों एवं समाचार के माध्यम से की जा चुकी थी,

करवाया मुंडन संस्कार : देखे वीडियो

सिवनी-मध्य प्रदेश सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ भोपाल जिला संघ सिवनी, महासंघ के अवहान पर समस्त प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हे इसी कड़ी में जिला सिवनी के कर्मचारी भी लगातार अपनी मांगों को लेकर आज चौथे दिन भी सतत हड़ताल पर जमे हुए हैं, और जिले में संपूर्ण भारत प्रभावित हो रहे हैं आज जिले के कर्मचारी द्वारा अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए और उसे उग्र बनाने हेतु आज मुंडन संस्कार का कार्यक्रम हुआ जहाँ समाचार लिखने तक 5 संघ के कर्मी मुंडन करवा चुके है।

जल सत्याग्रह पर सविंदा स्वास्थ्य कर्मी

सिवनी-अपनी वीभन्न मांगो को लेकर आंदोलन पर उतारू सविंदा स्वास्थ्य कर्मी संघ की जिला इकाई द्वारा जिला हास्पिटल के समीप शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है,लेकिन विधिवत अनुमति न मिलने से व्यथित संघ के कर्मी आज 24 फरवरी से लखनवाडा वेंगगंगा घाट पड़ जल सत्याग्रह कर विरोध पर बैठ गए है।

सपाक्स का रक्तदान शिविर 25 फरवरी को

सिवनी- सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था सपाक्स एवं सपाक्स समाज संस्था,सपाक्स युवा संगठन,
सपाक्स महिला संगठन द्वारा दिनांक 25 फरवरी दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सपाक्स रक्तदान शिविर,ब्लड बैंक परिसर जिला चिकित्सालय सिवनी में आयोजित किया जा रहा है।
जिला नोडल अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सपाक्स श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी,जिला नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सपाक्स श्री एन.एस.बैश,जिला सचिव श्री अजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष श्री के.के.दुबे, श्री चुनेन्द्र बिसेन,संयोजक श्री अरुण राय,संरक्षक श्री डी.एल.तिवारी,
श्री एम.के.गौतम एवं सपाक्स समाज संस्था के जिलाध्यक्ष श्री मुरलीधर पांडे,संरक्षक श्री मनीष अग्रवाल,श्री राजीव मिश्रा,श्री तेजबली सिंह,सपाक्स युवा संगठन के श्री आयुष दंडवते,श्रीमती एस. खान,श्री मो.शकील खान ने सभी सपाक्सियों से रक्तदान करने की अपील की है।जिला नोडल अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सपाक्स प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है,जब भी मौका मिले रक्तदान जरूर करें।रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान हो सकता है।25 फरवरी को रक्तदान महादान में प्रत्येक सपाक्सी अपनी महती भूमिका निभायेगा।उक्ताशय की जानकारी सपाक्स मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।


परीक्षा के पूर्व और बाद ये करे युवा : जरूर दे इन 10 बातो पर ध्यान

सिवनी- आगामी दिनों में वीभन्न क्लासो में अध्ययनरत विधायर्थी बेहतर परिणाम को लेकर दवाब में नजर आने लगे है, प्रतिस्पर्धा के दौर में पालको का दवाब भी बच्चों पर हावी होता है ऐसे में प्रतिभा होने के बाद भी मानसिक रूप से परिवक्वता न होना रिजल्ट पर विपरीत प्रभाव डालती है इन्ही सब से बचने के लिये सर्व शिक्षा अभियान द्वारा कुछ टिप्स एवम सलाह जारी कर बालक- बालिकाओ को मानसिक अवसाद से बचने को कहा गया है। हालॉकि ये जवाबदारी पालको की है फिर भी हम सब भी इस अभियान में शामिल होकर बच्चो को बताए कि परीक्षा में आये अंक उनकी प्रतिभा का अंतिम निर्धारण नही है,