सिवनी- नगर के मुख्यालय से कंटगी रोड बायपास में आज सुबह 12 बजे साहू कबाड़ा के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही नपा के दो फायर वाहन मौके पर पहुच गये थे जो समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।
सिवनी- नगर के मुख्यालय से कंटगी रोड बायपास में आज सुबह 12 बजे साहू कबाड़ा के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही नपा के दो फायर वाहन मौके पर पहुच गये थे जो समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 30 नगरीय क्षेत्रों में 43 नवीन तहसीलों के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। भविष्य में जनसंख्या वृद्धि होने पर जनसंख्या के मापदंड अनुसार नवीन नगरीय तहसीलों के गठन की भी सैद्धातिंक स्वीकृति दी गयी।
महानगरों में इन्दौर और भोपाल में पाँच-पाँच, ग्वालियर और जबलपुर में तीन-तीन तथा उज्जैन नगरीय क्षेत्र में दो नई तहसीलों का गठन किया जायेगा। इसी प्रकार एक लाख से अधिक लेकिन 5 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरीय निकाय देवास, सतना, सागर, रतलाम, रीवा, कटनी, सिंगरौली, बुरहानपुर, खण्डवा, मुरैना, भिण्ड, गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, विदिशा, छतरपुर, मंदसौर, दमोह, नीमच, होशंगाबाद, खरगोन, सीहोर, बैतूल, सिवनी, और दतिया में एक-एक नई तहसील बनेगी।
सृजित प्रत्येक नई तहसील में तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक ग्रेड-1, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार और वाहन चालक के एक-एक पद, सहायक ग्रेड-2 के दो पद तथा सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के चार-चार पद कुल 16 पद प्रति तहसील सृजन को मंजूरी दी।
सिवनी- नगर के नागपुर रोड सॉइ मन्दिर के पास गंज वार्ड में आज रात 9 .50 बजे अचानक आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल सहित नपा के 2 फायर वाहन मौके पर पहुच गए जिनके द्वारा 15 मिनिट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 17 लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज माफ करने की योजना को स्वीकृति दे दी है। शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग के दौरान इसे स्वीकृत किया गया। कृषक समाधान योजना के तहत सहकारी बैंकों के करीब 17 लाख डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने पर मंजूरी दी गई। इन किसानों पर लगभग 6000 करोड रुपए का कर्ज और करीब 2.5 हजार करोड़ का ब्याज बकाया है। कर्ज ना चुकाने से इन किसानों को 0% ब्याज दर पर भी कर्ज भी नहीं मिल रहा है।


सिवनी- विधायक मूनमुन राय उस समय भड़क गये जब वे जनपद पँचायत कुरुई में आयोजित खण्ड स्तर मेले में निमंत्रण के साथ पहुचे ,लेकिन नियत समय मे वहां ना तो जनता उपस्तिथ थी ना ही अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे,
सिवनी- जिला मुख्यालय में पूर्व में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 अप्रैल को किया जाना सुनिश्चित किया गया था,लेकिन इसी दिन बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती होने के कारण इसका लाभ सर्वजन को मिलना सम्भव नही था।
जिसे लेकर एक ज्ञापन जिला अधिवक्ता संघ द्वारा सौपा गया,जिसके बाद आज जिला विधिक अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब लोक अदालत 14 की जगह 22 अप्रैल को आयोजित होगी।

सिवनी- जिले के सिवनी विकासखण्ड ग्राम छुई पलारी में आज खेत में लग गई, जानकारी के अनुसार छुई निवासी सरवरचंद साहू एवं रामकुमार ठाकुर के खेत में अचानक खेत में लगे ट्रांसफार्मर के बम्फर फटने से आग लग गई जिसे ग्रामीणों की मदद से आग में काबू पा लिया गया।
हालकि सिवनी से फायर वाहन भी मोके में पहुँच गई जिससे आग पर काबु पाया गया, जानकारी के अनुसार सरवरचन्द साहू के 3 एकड़ खेत में गेहूं की फसल लगी थी जिसमें 1 एकड़ फसल जलकर ख़ाक हो गई।
वही रामकुमार ठाकुर के खेत 6 एकड़ खेत में गेहूं की फसल थी जिसमे भी लगभग 1 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पेट्रोल पंप पर टैंकर से पेट्रोल खाली करते समय टैंकर में अचानक आग लग गई जिसके बाद अफरातफरी के बीच टैंकर ड्राइवर की सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया.मामला गोटेगांव के एक रिहायशी इलाके का है जहां ड्राइवर साजिद खान ने खुद की जान की बाजी लगाकर पेट्रोल की जलती हुई धार के साथ टैंकर को शहर से पांच किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले जाकर खड़ा किया.
साजिद ने जो किया वो बेहद ही खतरनाक था लेकिन शहर को आग में झोंकने या टैंकर के ब्लास्ट होने से लोगों को बचाने के लिए यही एक कारगर तरीका था. उसने टैंकर को तेज रफ़्तार भी नही दी और रोका भी नहीं, ऐसी हालत में धीरे-धीरे पेट्रोल सड़क पर गिरता रहा और उससे सड़क पर आग की लकीर खिंचती चली गयी.इस दौरान सड़क किनारे लगी फल और चाट की दुकानों का झुलसने से नुकसान हुआ है लेकिन कोई जनहानि नही हुई. शहर से करीब पांच किलोमीटर बाहर जाकर सुनसान सड़क पर टैंकर का पेट्रोल खत्म हुआ. साथ ही यह जानलेवा सफर खत्म हुआ और इस हादसे में साजिद बुरी तरह झुलस गया. टैंकर में आग बुझाने दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर हाथ और पैर से झुलसे साजिद को गोटेगांव के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर किया

सिवनी- आज पुलिस में पदस्थ इंस्पेक्टर की तबादलों की सूची जारी की गई जिसने जिला के लखनादौन थाना प्रभारी नवीन जेन का नाम भी शामिल है वही एक अन्य इंस्पेक्टर के एस मरावी भी स्थान्तरण सूचि में शामिल है, जिले में अन्य जिलों से 5 नए इंपेक्टर भी पदस्थ हुए है।
गौरव पुर्नस्थापित करना है ब्राम्हण स्वयं सेवक संघ का उद्देश्य