Home Blog Page 2247

शिक्षकों के लिए आकाशवाणी पर प्रसारण

सिवनी || प्रदेश के स्कूलों में 2 अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षण सत्र के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां की है। इस वर्ष शिक्षण सत्र को जॉयफुल लर्निंग के साथ शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में शिक्षकों के लिए आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से 2 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शिक्षक अपने सवाल भी पूछ सकते हैं। ये सवाल फोन नम्बर 0755-2660902 और 2660903 पर पूछे जा सकते हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में 2 अप्रैल को होने वाली बालसभाओं में रेडियो की व्यवस्था करने के संबंध में भी निर्देश दिये हैं।

जान जोखिम में डाल कार्य करते है फायर कर्मी

सिवनी- नगर पालिका सिवनी में उपलब्ध दो फायर वाहनो में पदस्थ कर्मी बिना सुरक्षा साधनों के जान जोखिम में डाल कर अपना कार्य कर रहे है।

नियम अनुसार कर्मियों के पास फायर पुरफ़ गम बूट, हाई क्वालटी फेस मास्क ,ग्लोब्स
आकक्सीजन सप्लाई ,जैसे साधन होने चाहिये।

करोड़ो के बजट वाली पालिका लगता है किसी भी घटना का इंतेजार कर रही है।

साहू कबाड़ा में लगी आग

सिवनी- नगर के मुख्यालय से कंटगी रोड बायपास में आज सुबह 12 बजे साहू कबाड़ा के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही नपा के दो फायर वाहन मौके पर पहुच गये थे जो समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।

सिवनी सहित इन नगरीय निकाय में बनेगी एक एक नई तहसील

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 30 नगरीय क्षेत्रों में 43 नवीन तहसीलों के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। भविष्य में जनसंख्या वृद्धि होने पर जनसंख्या के मापदंड अनुसार नवीन नगरीय तहसीलों के गठन की भी सैद्धातिंक स्वीकृति दी गयी।

महानगरों में इन्दौर और भोपाल में पाँच-पाँच, ग्वालियर और जबलपुर में तीन-तीन तथा उज्जैन नगरीय क्षेत्र में दो नई तहसीलों का गठन किया जायेगा। इसी प्रकार एक लाख से अधिक लेकिन 5 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरीय निकाय देवास, सतना, सागर, रतलाम, रीवा, कटनी, सिंगरौली, बुरहानपुर, खण्डवा, मुरैना, भिण्ड, गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, विदिशा, छतरपुर, मंदसौर, दमोह, नीमच, होशंगाबाद, खरगोन, सीहोर, बैतूल, सिवनी, और दतिया में एक-एक नई तहसील बनेगी।



सृजित प्रत्येक नई तहसील में तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक ग्रेड-1, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार और वाहन चालक के एक-एक पद, सहायक ग्रेड-2 के दो पद तथा सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के चार-चार पद कुल 16 पद प्रति तहसील सृजन को मंजूरी दी।


पंजाब प्लायवुड में लगी आग

सिवनी- नगर के नागपुर रोड सॉइ मन्दिर के पास गंज वार्ड में आज रात 9 .50 बजे अचानक आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल सहित नपा के 2 फायर वाहन मौके पर पहुच गए जिनके द्वारा 15 मिनिट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया

MP 17 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 17 लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज माफ करने की योजना को स्वीकृति दे दी है। शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग के दौरान इसे स्वीकृत किया गया। कृषक समाधान योजना के तहत सहकारी बैंकों के करीब 17 लाख डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने पर मंजूरी दी गई। इन किसानों पर लगभग 6000 करोड रुपए का कर्ज और करीब 2.5 हजार करोड़ का ब्याज बकाया है। कर्ज ना चुकाने से इन किसानों को 0% ब्याज दर पर भी कर्ज भी नहीं मिल रहा है।

बता दें कि इससे पहले सीएम शिवराज सिंह कई बार कह चुके थे कि कर्जमाफी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा था कि मप्र में कर्जमाफी नहीं की जाएगी। कृषिमंत्री गौरीशंकर बिसेन ने भी कर्जमाफी की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया था। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि अब हर किसान को फसल खराब होने पर न्यूनतम 5 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही चना, मसूर और सरसों पर 100 रुपए और गेंहू, धान पर 200 से 265 रुपए कृषक समृद्धि योजना के तहत दिया जाएगा।
बता दें कि कर्जमाफी के लिए मप्र के किसान लम्बे समय से आंदोलन कर रहे थे। पिछले दिनों किसान सड़कों पर उतरे और उन्होंने अपनी समस्याएं दूर करने के लिए पुरजोर मांग उठाई। मंदसौर गोलीकांड के बाद यह आंदोलन को वापस हो गया परंतु किसानों की नाराजगी जारी रही। लगातार 4 उपचुनाव हार चुकी शिवराज सिंह सरकार अब 2018 का चुनाव किसी कीमत पर हारना नहीं चाहती। मप्र में किसान एक बड़ा वोटबैंक है अत: उसे साधने के लिए अंतत: यह फैसला कर लिया गया।

क्यों भड़के सिवनी विधायक

सिवनी- विधायक मूनमुन राय उस समय भड़क गये जब वे जनपद पँचायत कुरुई में आयोजित खण्ड स्तर मेले में निमंत्रण के साथ पहुचे ,लेकिन नियत समय मे वहां ना तो जनता उपस्तिथ थी ना ही अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे,

22 अप्रैल को होगा लोक अदालत का आयोजन

सिवनी- जिला मुख्यालय में पूर्व में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 अप्रैल को किया जाना सुनिश्चित किया गया था,लेकिन इसी दिन बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती होने के कारण इसका लाभ सर्वजन को मिलना सम्भव नही था।

जिसे लेकर एक ज्ञापन जिला अधिवक्ता संघ द्वारा सौपा गया,जिसके बाद आज जिला विधिक अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब लोक अदालत 14 की जगह 22 अप्रैल को आयोजित होगी।

फिर हुआ किसानो को लाखो का नुकसान

सिवनी- जिले के सिवनी विकासखण्ड ग्राम छुई पलारी में आज खेत में लग गई, जानकारी के अनुसार छुई निवासी सरवरचंद साहू एवं रामकुमार ठाकुर के खेत में अचानक खेत में लगे ट्रांसफार्मर के बम्फर फटने से आग लग गई जिसे ग्रामीणों की मदद से आग में काबू पा लिया गया।

हालकि सिवनी से फायर वाहन भी मोके में पहुँच गई जिससे आग पर काबु पाया गया, जानकारी के अनुसार सरवरचन्द साहू के 3 एकड़ खेत में गेहूं की फसल लगी थी जिसमें 1 एकड़ फसल जलकर ख़ाक हो गई।
वही रामकुमार ठाकुर के खेत 6 एकड़ खेत में गेहूं की फसल थी जिसमे भी लगभग 1 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है।

रामनवमी पर कर्जदार हो गया नरसिंहपुर साजिद का, जलता तेल टैंकर लेकर 5 किलोमीटर तक भागा साजिद : वीडियो

ड्राइवर ने पेट्रोल की जलती हुई धार के साथ टैंकर को शहर से पांच किलोमीटर दूर सूनसान इलाके में ले जाकर खड़ा किया

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पेट्रोल पंप पर टैंकर से पेट्रोल खाली करते समय टैंकर में अचानक आग लग गई जिसके बाद अफरातफरी के बीच टैंकर ड्राइवर की सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया.मामला गोटेगांव के एक रिहायशी इलाके का है जहां ड्राइवर साजिद खान ने खुद की जान की बाजी लगाकर पेट्रोल की जलती हुई धार के साथ टैंकर को शहर से पांच किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले जाकर खड़ा किया.


साजिद ने जो किया वो बेहद ही खतरनाक था लेकिन शहर को आग में झोंकने या टैंकर के ब्लास्ट होने से लोगों को बचाने के लिए यही एक कारगर तरीका था. उसने टैंकर को तेज रफ़्तार भी नही दी और रोका भी नहीं, ऐसी हालत में धीरे-धीरे पेट्रोल सड़क पर गिरता रहा और उससे सड़क पर आग की लकीर खिंचती चली गयी.इस दौरान सड़क किनारे लगी फल और चाट की दुकानों का झुलसने से नुकसान हुआ है लेकिन कोई जनहानि नही हुई. शहर से करीब पांच किलोमीटर बाहर जाकर सुनसान सड़क पर टैंकर का पेट्रोल खत्म हुआ. साथ ही यह जानलेवा सफर खत्म हुआ और इस हादसे में साजिद बुरी तरह झुलस गया. टैंकर में आग बुझाने दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर हाथ और पैर से झुलसे साजिद को गोटेगांव के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर किया