
सिवनी- सँयुक्त सविंदा मोर्चा द्वारा अपनी जायज मांगो को लेकर हड़ताल पर गए सविंदा कर्मियों ने विरोध स्वरूप आज जिला होस्पिटिल में रक्त दान किया
इस अवसर पर कुल महिला पुरुष कर्मियों ने कुल 30 यूनिट रक्त दिया।

सिवनी- सँयुक्त सविंदा मोर्चा द्वारा अपनी जायज मांगो को लेकर हड़ताल पर गए सविंदा कर्मियों ने विरोध स्वरूप आज जिला होस्पिटिल में रक्त दान किया
इस अवसर पर कुल महिला पुरुष कर्मियों ने कुल 30 यूनिट रक्त दिया।
देश की सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया सीनियर सिटीजन्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है. अब सीनियर सिटीजन्स को फ्लाइट के किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. इतना ही नहीं एयर इंडिया ने सीनियर सिटीजन्स के लिए उम्र में कटौती की है. अब ये 63 साल से घटा कर 60 साल कर दी गई है.
घरेलू सफर पर ही लागू
कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘इस योजना के तहत जो भारतीय नागरिक यात्रा शुरू होने की तिथि के दिन 60 साल की आयु के होंगे. उन्हें इकनॉमी क्लास की यात्रा के आधार किराए में 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी.’ बता दें कि ये स्कीम सिर्फ घरेलू सफर पर लागू हो पाएगी.
दिखाना होगा वैलिड पहचान पत्र
इस स्कीम का फायदा लेने के लिए यात्री को सफर के दौरान एक वैलिड फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा, जिसमें उसकी जन्म तिथि लिखी हो. जैसे आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट आदि.
बदले हुए नियमों के मुताबिक कोई भी सीनियर सिटीजन जो भारत का हो और स्थाई रूप से देश में रहता हो, उसकी उम्र 60 या उससे अधिक होने पर इकॉनामी क्लास की टिकटों में मूल किराए में 50 फीसदी छूट वाला टिकट पाने का हकदार होगा. गर्मियों की छुट्टी का मौसम भी शुरू हो गया है और बड़ी संख्या में लोगों को इससे फायदा होगा.
हाल ही में एयर इंडिया ने यात्रियों द्वारा दुर्व्यवहार की समस्या से निपटने के लिए अपने नियमों में बदलाव करते हुए ऐसे यात्रियों पर 15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है.
इन आप्शन के अलावा आप अपनी बात नीचे दिए कमेंट बॉक्स में पोस्ट कर सार्वजनिक कर सकते है |
Sorry, there are no polls available at the moment.
सिवनी-जिले के केवलारी विकासखण्ड के ग्राम ऊगली में आयोजित रक्त दान शिविर के कुल 31 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। ज्ञात हो शहीद दिवस के अवसर पर यह शिविर आयोजित किया गया था
यूपी राज्यसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी को बड़ा झटका लगा है. समाजवादी पार्टी के समर्थन के बावजूद भी बीएसपी का कैंडिडेट चुनाव नहीं जीत सका. बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है, एसपी को 1 सीट मिली है. इसी के साथ हाल ही में हुए गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में हार का बदला भी बीजेपी ने ले लिया है. बता दें कि बीएसपी के उम्मीदवार को एसपी का समर्थन हासिल था. लेकिन जीत के लिए जरूरी 37 वोटों का आंकड़ा दोनों पार्टियां मिलकर भी हासिल नहीं कर सकी. 10वें सीट के लिए बीजेपी के कैंडिडेट अनिल अग्रवाल और बीएसपी के भीमराव अंबेडकर के बीच कांटे की टक्कर थी. नतीजा अनिल अग्रवाल के पक्ष में गया.
1 सीट पर फंसा है मामला
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 सीट पर बीजेपी को जीत मिली है, एसपी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है. 10वें सीट पर मामला फंसा हुआ है. BSP के भीमराव अंबेडकर को 32 और बीजेपी के अनिल अग्रवाल को 33 वोट मिले हैं.
पहला नतीजा सामने आया, बीजेपी की 3 सीट पर जीत
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. बीजेपी को अबतक 3 सीटों पर जीत मिल गई है. बता दें कि यूपी में 10 में से 8 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों का जीतना तय है. एक पर एसपी उम्मीदवार जया बच्चन को जीत मिल सकती है, मामला 10वें सीट पर फंसा है. 10वीं सीट के लिए बीएसपी के उम्मीदवार को एसपी का समर्थन है, इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं की वजह से मामला कठिन दिख रहा है.
बीजेपी-बीएसपी के 1-1 वोट रद्द
बीजेपी-बीएसपी के 1-1 वोट रद्द कर दिए गए हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक एक विधायक पर एफआईआर भी दर्ज हो सकता है.
चुनाव आयोग ने यूपी में वोटों की गिनती की इजाजत दी है. इस बीच कई आरोप-प्रत्यारोप के साथ हंगामा जारी है. एक विधायक ने बीजेपी के एजेंट पर वोट फाड़ने का आरोप लगाया है. तो बीएसपी के विधायक अनिल सिंह और एसपी के विधायक नितिन अग्रवाल ने अपने वोट नहीं दिखाए हैं, ऐसे में एसपी-बीएसपी ने इन दोनों के वोट निरस्त करने की मांग रखी है. वहीं अनिल सिंह ने पोलिंग एजेंट लालजी वर्मा को और नितिन अग्रवाल ने ललई यादव को वोट दिखाने का दावा किया है, सीसीटीवी फुटेज से इसकी जांच होनी है.
UP Rajya Sabha Election Results: यूपी और झारखंड के वोटों की गिनती शुरू
चुनाव आयोग ने यूपी में राज्यसभा चुनावों के वोटों के गिनती की इजाजत दे दी है. इसके साथ ही झारखंड के वोटों की भी गिनती शुरू हो गई है. यूपी में क्रॉस वोटिंग की शिकायत के बाद गिनती रोक दी गई थी. फिलहाल पश्चिम बंगाल में टीएमसी के चार और कांग्रेस के एक उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया है.
नितिन अग्रवाल, अनिल सिंह के वोट पर घमासान
यूपी में वोटिंग को लेकर जितना सस्पेंस था उससे ज्यादा सस्पेंस काउंटिंग पर हो गया है. चुनाव आयोग अब सीसीटीवी देखेगा फिर काउंटिंग शुरू करेगा. दरअसल बीएसपी के विधायक अनिल सिंह और एसपी के विधायक नितिन अग्रवाल ने अपने वोट नहीं दिखाए हैं, ऐसे में एसपी-बीएसपी ने इन दोनों के वोट निरस्त करने की मांग रखी है. वहीं अनिल सिंह ने पोलिंग एजेंट लालजी वर्मा को और नितिन अग्रवाल ने ललई यादव को वोट दिखाने का दावा किया है, अब सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच
UP Rajya Sabha Election Results: वोटों की गिनती में देरी
राज्यसभा के लिए यूपी की 10 सीटों पर आज वोटिंग हुई. लेकिन अबतक वोटिंग की गिनती शुरू नहीं हो पाई है, इलेक्शन कमीशन ने इसकी इजाजत नहीं दी है. कमीशन की इजाजत के बाद ही गिनती शुरू होगी. वहीं बीएसपी के दो विधायक अनिल सिंह और नितिन अग्रवाल ने अपने वोट नहीं दिखाए हैं, ऐसे में एसपी-बीएसपी ने इन दोनों के वोट निरस्त करने की मांग रखी है.
राज्यसभा के लिए सभी 400 वोट पड़े
यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए 403 वोटों में 400 वोट पड़ चुके हैं. अब नजर चुनाव परिणाम पर है. शाम पांच बजे से वोटो की गिनती शुरू हो जाएगी, जिसके बाद हार-जीत का फैसला हो जाएगा.
राजभर की पार्टी के एक विधायक ने की क्रॉस वोटिंगः सूत्र
बीजेपी चीफ अमित शाह ने योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भले ही मना लिया हो. लेकिन उनके विधायक शायद अभी भी असंतुष्ट हैं. सूत्रों की मानें तो राजभर की पार्टी के एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है. अब ये एक वोट एसपी या बीएसपी में से किसके पक्ष में गया है, फिलहाल साफ नहीं हो पाया है.
अखिलेश यादव ने जताया राजा भैया का आभार
राजा भैया के समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने के ऐलान के तुरंत बाद ही अखिलेश यादव ने राजा भैया का आभार जताया है.
राजा भैया के वोट का सस्पेंस खत्म, SP को करेंगे वोट
निर्दलीय उम्मीदवार राजा भैया के वोट पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है. राजा भैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह वोट करने जाएंगे और समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करेंगे.
यूपी में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. बीएसपी विधायक अनिल सिंह और एसपी विधायक नितिन अग्रवाल ने बीजेपी के पक्ष में वोट डाला. अब 10वीं सीट के लिए लड़ाई रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है.
यूपी राज्यसभा चुनाव इलेक्शन अपडेट
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का नया गणित
यूपी के राज्यसभा चुनाव में नया ट्विस्ट आ गया है. दो निर्दलीय विधायकों के वोटिंग से दूर रहने की खबरों के बाद अब बीजेपी ने भी अपने दो विधायकों से वोट न कराने का फैसला किया है. दरअसल, इसके पीछे बीजेपी का सोचा समझा गणित है.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने राज्यसभा में 9वीं सीट हासिल करने के लिए बड़ी रणनीति बनाई है. वोटों के गणित के अनुसार बीजेपी दो विधायकों से वोट नहीं कराएगी. यानी कि दो निर्दलीय और दो बीजेपी विधायकों के वोटिंग से दूर रहने के बाद यूपी में कुल 398 विधायक ही वोट करेंगे, ऐसे में अब राज्यसभा सदस्य के चयन के लिए 37 वोटों के बजाय 36 वोटों की जरूरत होगी.
अगर ऐसा होता है तो बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, क्योंकि बीजेपी के पास सहयोगी दलों को मिलाकर यूपी में कुल 324 विधायक हैं, दो विधायक इनमें से वोट नहीं करेंगे. लेकिन क्रॉस वोटिंग के जरिए बीएसपी के अनिल सिंह और एसपी के नितिन अग्रवाल का वोट बीजेपी के खाते में आ चुका है. ऐसे में बीजेपी के पास 9 सीटों के लिए जरुरी 324 वोट पूरे हैं.
इस गणित से सीधा नुकसान बीएसपी का होगा, क्योंकि एसपी के 10, कांग्रेस के 7 और आरएलडी का 1 वोट मिलने के बाद भी बीएसपी के उम्मीदवार को अब तक कुल 34 वोट ही मिले हैं
निर्दलीय विधायक राजा भैया ने किया ट्वीट
निर्दलीय विधायक राजा भैया भले ही समाजवादी पार्टी की डिनर पार्टी में शामिल हुए हों, लेकिन बीएसपी को एसपी के समर्थन के मुद्दे पर उन्होंने खुद को अलग रखा है. यही वजह कि वह राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने अब तक नहीं पहुंचे हैं.
विधायक राजा भैया ने ट्वीट किया, ‘न मैं बदला हूं, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है. ‘मैं अखिलेश जी के साथ हूं’ , का ये अर्थ बिल्कुल भी नहीं है कि मैं बीएसपी के साथ हूं.’
बीएसपी से अनिल सिंह और एसपी से नितिन अग्रवाल ने बीजेपी को दिया वोट
बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने बीजेपी के लिए वोट डाला है. कल रात से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि अनिल सिंह बीजेपी के पक्ष में वोट डाल सकते हैं. वोट डालने से पहले अनिल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने अंतरआत्मा की आवाज सुनकर ये फैसला लिया है.
अनिल सिंह के अलावा समाजवादी पार्टी से विधायक और हाल ही में एसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल ने भी बीजेपी के पक्ष में वोट दिया है.
नितिन अग्रवाल ने कहा कि एसपी ने राजनैतिक व्यक्ति को नजरअंदाज कर मनोरंजन करने वाली को टिकट दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी 9 उम्मीदवारों की जीत होगी और एसपी-बीएसपी के बेमेल गठबंधन को सबक सिखाएंगे.
यूपी में कांग्रेस के सभी विधायकों ने किया वोट
कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों ने विधानसभा पहुंचकर वोट किया. बता दें कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में बीएसपी को समर्थन दे रही है.
एसपी नेता रामगोपाल यादव ने किया क्रॉस वोटिंग से इंकार
समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर रामगोपाल यादव ने क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं से इंकार किया है. रामगोपाल ने कहा, ‘कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होगी. लेकिन बीजेपी के विधायक हमारे पक्ष में क्रॉस वोट कर सकते हैं.’
यूपी में बीएसपी के 17 विधायकों ने डाले वोट, एक नहीं पहुंचा
बीएसपी के कुल 19 विधायकों में से 17 विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है. बीएसपी के जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी के वोट करने पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी. इसके अलावा बीएसपी के एक और विधायक अनिल सिंह वोट करने अभी तक नहीं पहुंचे हैं.
बता दें कि अनिल सिंह गुरुवार को बीजेपी की बैठक में पहुंचे थे. ऐसे में माना जा रहा है कि अनिल सिंह बीजेपी के लिए वोट कर सकते हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में वोटिंग जारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. राजधानी कोलकाता स्थित विधानसभा में विधायक लाइनों में लगकर अपनी वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है.
एसपी विधायक शिवपाल सिंह यादव ने किया वोट
समाजवादी पार्टी से विधायक शिवपाल सिंह ने विधानसभा पहुंचकर वोट किया. अब तक समाजवादी पार्टी के करीब 30 विधायक वोट कर चुके हैं. वोट करने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि एसपी और बीएसपी दोनों के उम्मीदवार जीतेंगे.
क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि एसपी का कोई विधायक क्रॉस वोट नहीं करेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर इधर से क्रॉस वोटिंग हुई, तो उधर (बीजेपी) से भी क्रॉस वोटिंग होगी.
सीएम योगी ने विधानसभा पहुंचकर संभाला मोर्चा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव शुरू होते ही विधानसभा पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. योगी ने वोटिंग से पहले विधायकों से चर्चा की.
BJP के संपर्क में बीएसपी और निषाद पार्टी के विधायक
यूपी में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है. क्रॉस वोटिंग को लेकर सभी पार्टियां सर्तक हैं. बीएसपी और एसपी दोनों ही दलों ने अपने विधायकों को एकजुट रहने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद बीएसपी के विधायक अनिल सिंह गुरुवार को बीजेपी की बैठक में दिखे.
यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने बताया कि बीएसपी के विधायक अनिल सिंह और निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा बीजेपी और सहयोगी दलों की बैठक में मौजूद थे. ऐसे में माना जा रहा है कि ये दोनों विधायक बीजेपी के पक्ष में वोट कर सकते हैं.
एसपी और बीएसपी दोनों के उम्मीदवार जीतेंगेः राजेंद्र चौधरी
समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर राजेंद्र चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका पर कहा कि इस चुनाव में एसपी उम्मीदवार जया बच्चन और बीएसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर दोनों की जीत होगी. उन्होंने कहा कि जहां तक बीजेपी का सवाल है, उनके खुद के विधायक संतुष्ट नहीं हैं और उनमें से कई विधायक विपक्ष के लिए वोट कर सकते हैं.
6 राज्यों की 25 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग आज
10 राज्यों में खाली होने जा रहे राज्यसभा की 59 सीटों में से 25 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग है. बाकी 33 सीटों पर एक ही उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्वाचन 15 मार्च को ही हो चुका है. ऐसे में शुक्रवार को 6 राज्यों की 25 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग है.
केरल से जेडीयू के राज्यसभा सदस्य एमपी वीरेन्द्र कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव होगा.
शुक्रवार सुबह 9 बजे इन छह राज्यों उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वोटिंग शुरू हो जाएगी.
कर्नाटक में 4 सीटों के लिए वोटिंग
कर्नाटक में 4 सीटों के लिये चुनाव मैदान में उतरे 5 उम्मीदवारों में कांग्रेस के तीन और बीजेपी- जेडीएस के 1-1 हैं, जबकि छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिये बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 उम्मीदवार उतारा है. वहीं तेलंगाना की 3 सीटों के लिये 4 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
यूपी राज्यसभा चुनाव पर है नजर
यूपी में बीएसपी-एसपी के साथ आने के बाद राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गए हैं. प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटें हैं. राज्यसभा की हर सीट के लिये 37 विधायकों के वोट की दरकार है, ऐसे में बीजेपी के 8 कैंडिडेट का निर्वाचन तय है, जबकि एक सीट एसपी के खाते में जाएगी. बाकी बचे एक सीट को अपनी झोली में डालने के लिए एसपी और बीएसपी का बीजेपी से मुकाबला होगा. इस बार अरुण जेटली को गुजरात नहीं उत्तर प्रदेश से बीजेपी राज्यसभा में भेज रही है. एसपी ने मौजूदा राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को और बीजेपी ने भीमराव अंबेडकर को उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी उम्मीदवार को 47 विधायकों वाली एसपी के बाकी 10 विधायकों का समर्थन देने की घोषणा पहले ही हो चुकी है, लेकिन क्रॉस वोटिंग की आशंका की वजह से मायावती ने एसपी नेतृत्व से बीएसपी उम्मीदवार को वोट देने वाले 10 विधायकों की सूची मांगी है.
यूपी में बीजेपी के 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
यूपी से चुनावी दौड़ में बीजेपी के उम्मीदवारों में अरुण जेटली, अशोक बाजपेई, विजय पाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, अनिल जैन, हरनाथ सिंह यादव, जीवीएल नरसिंहाराव और अनिल कुमार अग्रवाल शामिल हैं.
10 राज्य जिनमें खाली हो रही हैं सीटें
जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें से 10 उत्तर प्रदेश से, 6-6 बिहार और महाराष्ट्र से, 5-5 मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल से, 4 गुजरात और कर्नाटक से, जबकि 3-3 सदस्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और राजस्थान से शामिल हैं.
33 सीटों पर निर्विरोध सांसद निर्वाचित हो चुके हैं, जिनमें केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर समेत 7 मंत्री भी शामिल हैं.
राज्यसभा चुनाव:SP-BSP से बदला लेने में जुटी BJP,रातोंरात बदला खेल!

सिवनी-मध्यप्रदेश संविदा संयुक्त संघर्ष मंच सिवनी के द्वारा फांसी का कार्यकम आज आयोजित किया गया ।
जहाँ सिवनी विधायक मूनमुन राय भी पहुचे,
हड़ताल के क्रम में कल 24 मार्च को सुबह 9 बजे से जिला चिकित्सालय में रक्त दान का कार्यक्रम आयोजित है।
सिवनी- गर्मी का मौसम आरभ होते ही जिले भर आग लगने की घटना तेजी से बढ़ने लगी है, कलेक्टर द्वारा किसानों को नरवाई नही जलाने की चेतावनी भी बेअसर साबित हो रही है, आज दोपहर लगभग 3 बजे नगर से जबलपुर मार्ग पर भाटिया ढाबे के पीछे खेतों में भीषण आग लग गई है,जिसे बुझाने में नपा सिवनी के दो दमकल वाहन लगे है, हालकि कोई जनहानि की ख़बर नही है,लेकिन अभी तक आग पर काबू नही पाया जा सका ।

सिवनी-आज शहीद दिवस के अवसर पर सिवनी विकास मंच द्वारा भारत में आजादी की अलख जगाने वाले वीर भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी शहादत को याद किया गया।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उन्हे याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, पत्रकार वाहिद कुरैशी, सिवनी विकास मंच अध्यक्ष सुनील डहेरिया, नरेश गिरी जिब्राइल मंसूरी अंकित दुबे, अवधेश करोसिया संजय मंडल अखिलेश पांडे मोनू मिश्रा देवेंद्र राठौर घनश्याम बघेल राजा कांगड़े योगेंद्र सनोडिया श्याम ब्रह्मवंशी श्याम मिलन पांडे निशांत गर्वे विपिन शर्मा जितेंद्र ठाकुर रविंद्र मंड्रेला ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये
जिले में दूसरी बार सेना भर्ती रैली का आयोजन 08 मई से जिले में हो रहा है। आसपास के 14 जिलों के लगभग 52 हजार से अधिक प्रतिभागी युवा इस रैली में हिस्सा लेंगे। सेना ने ऑनलाइन फार्म बुलाए हैं जिसमें सभी जिलो के इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है
ख़ास नोट छात्रों को उनके ईमेल पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। इसके बिना युवाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। ध्यान दे की बिचौलियों के प्रलोभन में न आये। पिछली बार की तरह जिला प्रशासन से इस सेना भारती रैली स्थल पर बुनियादी जरुरतों के लिए व्यापक इंतजाम करने की पूर्ण उम्मीद है ।
साथ ही इस बात का ध्यान दे कि वे अपने साथ मोबाइल और मंहगी सामाग्री (गहने आदि) न लाये । इसके अलावा छात्रों को अपने ओरिजनल दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है ।
यह भी देखे : ऑनलाइन भर्ती प्रणाली में आवेदन की जानकारी का चार्ट
स्टेडियम में सेना भर्ती कार्यालय (हेडक्वार्टर) जबलपुर द्वारा 08 मई से 18 मई तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में 14 जिलों के युवा भाग ले सकते हैं। इन 14 जिलों में सिवनी, कटनी, बालाघाट, सीधी, सिंगरोली, जबलपुर, उमरिया, सतना, अनुपपूर, मंडला, नरसिंहपुर, शहडोल, डिन्डौरी एवं रीवा शामिल हैं। इस रैली में प्रतिदिन लगभग चार हजार युवा शामिल होंगे।
इस रैली के द्वारा सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक (लिपिक क्लर्क)स्टोर कीपर (मैट्रिक), सैनिक ट्रेडस मेन (10 वी एवं 8वीं), सैनिक तकनीकी(मैट्रिक), सैनिक नरसिंग सहायक (मैट्रिक) के लिए भर्ती की जाएगी। इस भर्ती रैली में युवाओं को 1600 मीटर दौड़, बीम, नौ फीट कूद, जिग-जैग सन्तुलन शारीरिक योग्यता में कद, वजन एवं छाती का माप लिया जाएगा। जो युवा इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उनकी मेडिकल जांच की जाएगी । ज्ञात हो इससे पहले भी सिवनी जिला प्रशासन सेना भर्ती रैली का सफलता पूर्वक आयोजन कर चुका है।
ऑनलाइन भर्ती प्रणाली में आवेदन की जानकारी का चार्ट के लिए यहाँ क्लिक करे
उगली- देश को आजाद करने के लड़ाई में शहीद हुए भगतसिंह,राजगुरु,की याद में 23 मार्च शहीद दिवस के पावन उपलयच में उगली स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।