New Year 2019 पर BSNL का तोहफा, पूरे साल नहीं होगा एक भी ब्लैकआउट डे
BSNL New Year Offer: बीएसएनएल ने नए साल से पहले अपना न्यू ईयर ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को पूरे साल एक भी ब्लैकआउट डे नहीं मिलेंगे।
नई दिल्ली: नए साल की पूर्व संध्या करीब है और लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई देने की योजना बना रहे हैं। लेकिन टेलीकॉम कंपनियों ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ब्लैकआउट डेज में शामिल किया हुआ है, जिस दिन यूजर्स का कोई भी टैरिफ काम नहीं करता है। इस दिन टेलीकॉम कंपनियां एसएमएस या कॉल पर बिना किसी टैरिफ के चार्ज वसूलती हैं। हालांकि बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को इस साल राहत दी है। कंपनी ने अपने यूजर्स को नए साल का तोहफा देते हुए ब्लैकआउट डेज को हटा दिया है।
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल ने बताया है कि साल 2019 में कोई भी ब्लैकआउट डेज नहीं होंगे। नए साल पर यूजर्स बिना ब्लैकआउट डेज के एसएमएस पैक के मदद से न्यू ईयर मैसेज भेज सकते हैं। बता दें कि साल 2016 में रिलायंस जियो की एंट्री से पहले तक किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर ने ब्लैकआउट डेज में कोई बदलाव नहीं किया था।
जियो के सस्ते प्लान आने के बाद से टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने प्लान और पोर्टफोलियो में बदलाव किया था। बीएसएनएल ने कहा है कि वह न्यू ईयर के मौके पर सभी ब्लैकआउट डेज को हटा रही है, जिससे यूजर्स त्योहारों के मौके पर टैरिफ का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही ये ऑफर किसी एक सर्किल के लिए बल्कि सार सर्किल के लिए है।
बीएसएनएल के इस तोहफे के बाद उपभोक्ताओं को अपने किसी भी दोस्ता या रिश्तेदार को मैसेज भेजने के लिए 3 रुपए का स्टैंडर्ड चार्ज नहीं चुकाना होगा, बल्कि यूजर्स अब अपने टैरिफ वाउचर की कीमत में ही न्यू ईयर के मैसेज भेज सकेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले बीएसएनएल अपने दो प्लान में 66 फीसदी ज्यादा टॉक टाइम दे रहा है। ये भी बीएसएनएल का न्यू ईयर ऑफर ही है, लेकिन ये ऑफर केवल तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सर्किल में ही उपलब्ध है।
सिवनी । मुख्यालय के दलसागर चौपाटी में विगत 2 वर्षों से संचालित नेकी की दीवार टीम द्वारा 28 दिसंबर की शाम 4 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 140 बालक-बालिकाओं को ट्रेक शूट का वितरण किया गया।
मालूम हो कि नगर के समाज सेवियों द्वारा की गई आर्थिक मदद से ट्रेक शूट का निर्माण कराया गया था, जिन्हें मुख्यालय में संचालित विशेष बालक आवासीय छात्रावास एवं सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल में निवासरत बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क वितरीत किया गया ताकि वे ठंड से बच सके।
इससे पूर्व भी टीम नेकी की दीवार द्वारा अपनी स्थापना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर छात्रावास में निवासरत बालक-बालिकाओं को नयी गर्म जेकेट एवं जूते का वितरण किया गया था। कल चौपाटी में हुये कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सिवनी हर्ष सिंह द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित जनों को नेकी की दीवार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी कपिल पांडेय द्वारा दी गई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में संतोष अग्रवाल बाहुबली, अभिषेक मालू, मनीष कुमार प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक एवं जापानी जैन उपस्थित थे।
अपने संबोधन में एसडीएम हर्ष सिंह ने कहा कि समाज के ऐसे निचले तबको से आने वाले विद्यार्थियों की मदद कर टीम नेकी की दीवार समाज को एक नया संदेश दे रही है जो प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश डहेरिया, आयुष दंडवते, भोला श्रीवास्तव, रूपेश कोहरू, पी.एल. वर्मा, अभय श्रीवास्तव, प्रद्युम्र चतुर्वेदी, दीनानाथ दंडवते, मिलन पंदे्र, अनुराग डहेरिया, संजू जैन, रामदास ठाकुर, अशोक अकेला, संदीप चौहान सहित टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
नैनपुर- एक ही क्षत के नीचे पति पत्नि के बीच रिस्तों में कितनी कटवाहट आ गई है की पति ने अपनी पत्नि को लकड़ी जैसा काट डाला घटना बड़ा सवाल लिये समाज़ में है ।
घटना की ख़बर लगते ही एस डी ओ पी पी मरावी,थाना टी आई आर एम दुबे जी बल के साथ घटना स्थल पर है हैरत की बात ये रही की सगे चाचा नवल मर्सकोले को की भतीजी आसमाँ उइके को मार डाला हू देख लो,जब नवल ने इसे मज़ाक समझा किंतु दूसरी बार बोलने पर जब नवल गया तो घटना स्थल पर आसमा मरी पडी थी घटना 7 बजे अलसुबह की है 2 सिर में 2 पसली पर घाव कुल्हाड़ी के पड़ने से मौके पर ही आसमा ने दम तोड़ दिया
आरोपी नरेश शराबी है रात को किसी या सुबह किसी विवाद की खबर दोनों में नही है ना किसी ने सुना फिर घटना का कारणः भी पता नही चला जैसे ही नवल लौटा नरेश मौके से फरार हो गया दोनो पति पत्नी हाल ही में दीपावली से नागपुर से आए है और मायके में रह रहे हैं ससुराल बर टोला पिंडरई का है 3 मासूम बच्चे दोनो को थे जो घटना से अंजान है,
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच चालू कर दी है आरोपी को पकड़ने दस्तक भी दे रही है चंपा शंकर एम्बुलेन्स से शव को पोस्ट मार्टम हेतु नैनपुर लाया गया है।
7 Life Lessons learned of cycle in hindi साइकिल से सीखे जीवन जीने के 7 सबक
सीखने का गुण एक महान गुण है जिसमें यह गुण होता है वह हमेशा अपनी Life में आगे बढ़ते जाता है. जितना हम नयी चीजे सीखते है उतना ही नया अनुभव हमें मिलता रहता है. जो हमारी लाइफ को आसान बना देता है. हम सभी के अन्दर सीखने का गुण होना ही चाहिए बिना इसके हमारा आगे बढ़ना मुश्किल है. मुझे आज भी वह दिन याद है जब मैंने पहली बार साइकिल चलायी थी. साइकिल चलाना बहुत ही आसान है But किसी नए बन्दे के लिए यह बहुत ही मुश्किल होगा.
क्यों ? क्योंकि जब आप साइकिल सीखते है तो आपको गिरना पड़ता है, उठना पड़ता है, आप कई बार गिरते है और लड़खड़ाते है पर एक दिन ऐसा भी आता है. जब आप साइकिल चलाने में मास्टर बन जाते हो. मेरे लिए साइकिल सीखना और चलाना काफी मजेदार Experians रहा और मुझे इसे सीखने में बड़ा मजा आया. I Think.. आपको भी जरुर आया होगा. खैर ! साइकिल सीखते वक़्त मुझे इससे काफी कुछ सीखने को मिला. ऐसी चीजे जो हमारी ज़िन्दगी पर Apply होती है. आइये जाने क्या है वो 8 चीजे जो आप साइकिल से सीख सकते है.
Cycle Se Seekhe Jeevan Jine Ke 7 Sabak
नयी चीजे सीखते रहे : (To Learn New Things)
जब मुझे पहली बार साइकिल चलाने को मिली तब मुझे इसके बारे में ज्यादा Knowledge नहीं थी. मैं साइकिल में बैठा. पैडल मारा.. एक कदम चला और फिर गिर गया. फिर मेरे भाई ने मुझे बैलेंस के बारे में बताया. फिर मुझे ब्रेक के बारे में पता चला. इस तरह से मैं साइकिल के सारे Important बातो को जान गया. हमारी लाइफ भी ऐसी ही है हम जब कोई नयी चीज सीखते है तब हमें उस चीज के बारे में कुछ भी पता नहीं होता पर धीरे – धीरे हम उस चीज के बारे में छोटी – छोटी चीजे भी सीख लेते है.
इसलिए जब भी आप कोई नयी चीज या काम सीखते है तब यह न सोचे की मैं कैसे इसे सीख पाउँगा ? मुझसे यह होगा भी या नहीं. उस समय सिर्फ यह सोचे की मुझे बस इसे सीखना है. अगर आपमें सीखने की चाह होगी तो आप इन चीजो को Automatice ही सीख जाओगे.
साइकिल से सीखे जीवन जीने के 7 सबक 7 Life Lessons learned of cycle in hindi
गिरने के बाद उठना सीखे : (Learn How To Get Up Aafter A Fall)
जब मैंने साइकिल चलाना शुरू किया तब मैं साइकिल चलाते वक्त कई बार गिरा. कई बार तो मेरे हाथो में और मेरे पैरों पर चोट भी आई, पर मैं रुका नहीं. मैं गिरता था और फिर उठ जाता था. ऐसे ही कई – कई बार मैं गिरता रहा और उठता रहा. आप भी अपनी लाइफ में कई बार अलग – अलग मौको पर असफल जरुर हुए होंगे या लाइफ में ऐसे मौके आयेंगे. तब आप उस सिचुएशन में हार न माने बल्कि उस असफलता से बाहर निकले और असफलता के बाद खुद को फिर से सफल होने के लिए तैयार करे.
अगर मैं गिरने के डर से साइकिल चलाना छोड़ देता तो क्या मैं कभी साइकिल सीख पाता. नहीं न ! ठीक इसी तरह अगर आप अपनी लाइफ में Fail हो रहे हो या आपको Succes नहीं मिल रही है तो हार मानने की न सोचे. For Example – अगर आप 10th class के Student हो आपके एग्जाम में कम number आये तो घबराओ मत. अभी कम नंबर आये कोई बात नहीं. अगली परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी और मेहनत करो. कभी भी लाइफ में अगर गिरने वाली Condition आये तो मजबूती के साथऊपर उठे अपने Condition को बेहतर बनाये.
धैर्य बनाये रखना जरुरी है : (Patience Is Important To Maintain)
जब हम कोई नया काम सीखते है तो उस काम को अच्छी तरह से सीखने में समय लगता है. ऐसा नहीं होता की आप उस काम को बस एक दिन में सीख जाओगे इसमें समय लगेगा. पहले दिन जब मैंने साइकिल चलायी तो पैडल को सही रखने में लगा रहा फिर बैलेंस बनाना सीखा और फिर ब्रेक को सही use करना सीखा. इस तरह से better ढंग से सीखने में मुझे कई दिन लगे.
इसमें जिस चीज ने मुझे सहायता दी वह थी धैर्य. आपको तब तक धैर्य रखना पड़ेगा जब तक आप सफल न हो जाओ. आधे – अधूरे काम सीख लेने से आप निपुण नहीं बन जाओगे आपको तब तक धैर्य रखना पड़ेगा जब तक आप अच्छी तरह से सीख न लो. सफल होना है तो धैर्य के साथ तब तक मेहनत करते रहो जब तक आपको सफलता न मिले.
आगे बढ़ना है तो डरे नहीं : (So Do Not Be Afraid To Move Forward)
जब मुझे साइकिल चलाने का Basic समझ में आ गया तो उसके बाद मुझे अपनी गली से बाहर साइकिल चलानी थी. अगर साइकिल चलाने में Expert बनना है तो Main Road में आपको निकलना ही पड़ेगा. आगे बढ़ने के लिए यह तो करना ही पड़ेगा. मैं मेन सड़क पर निकला और कुछ समय बाद भारी ट्रैफिक में भी साइकिल निकालने में परफेक्ट बन गया.
आप अपनी लाइफ के कौन से स्टेज पर हो. अगर आगे निकलना है तो डर को दूर भगाओ. थोड़ी सी सफलता मिलने पर कभी भी संतुष्ट मत होइए बल्कि बड़ी सफलता की ओर कदम बढाइये. अगर आप डर गये तो आपका आगे निकलना मुश्किल हो जायेगा. इसलिए आगे बढ़ना है तो डरे मत.
सफल होना है तो Risk ले: (Risk Taking Is To Be Successful)
साइकिल चलाते समय कई बार ऐसी कंडीशन आई जहाँ पर मैं ट्रैफिक में फँस जाता था. कई बार चौराहों पर निकलने में मुश्किल होती थी. तब मेरे हाथ में दो ही चीजे होती थी. पहला रास्ता था.. या तो ट्रैफिक खत्म होने का इन्तजार करो और फिर साइकिल आगे निकालो. दूसरा था.. ट्रैफिक से निकलना है तो रिस्क लो. अब ट्रैफिक से निकलकर आगे बढ़ना है तो आपको Risk लेना ही होगा.
Same यही चीज आपके succes होने पर भी लागू होती है. हमें कई बार Succes पाने के लिए रिस्क उठाना पड़ता है. उन चीजो को छोड़ना पड़ता है जो हमारे लाइफ के लिए important है. इसलिए सफलता के लिए Risk भी जरुरी है लेकिन यह याद रखे की रिस्क लेना है तो सोच – समझ कर ले.
मुसीबतों से जूझना सीखे: (Learn To Deal With Problems)
साइकिल सीखते समय ऐसा बिलकुल भी नहीं था की मेरी साइकिल किसी से टकराई नहीं. एक बार मैं एक बाइक के साथ टकरा गया था. एक बार मैं साइकिल से बैलेंस बिगड़ने पर रोड से बाहर गिर गया था. लगभग सभी के साथ साइकिल सीखते समय ऐसी Situation आती है. जब आपकी साइकिल किसी की गाड़ी से टकरा जाती है या किसी आदमी पर आप साइकिल ठोक देते हो. कई बार आपके साइकिल की चैन सुनसान जगहों पर निकल जाती है. उस समय आपको इन चीजो का सामना करना पड़ता है औरमुश्किल परिस्थितयो से लड़ना पड़ता है.
ठीक इसी तरह हमारे जीवन के हालात भी हमेशा एक तरह नहीं होते है. कई बार हालात बहुत ही मुश्किल हो जाते है. कई बार हम मुश्किल हालातो में इस कदर फंस जाते है कि उन हालातो से निकलना मुश्किल लगने लगता है. लेकिन यह अंत नहीं है. हमें उन हालातो से लड़ना पड़ेगा वो रास्ते तलाश करने पड़ेंगे जिससे हम कठिन हालातो से बाहर निकले. इसलिए मुसीबतों से हार न माने बल्कि उनसे जूझना सीखे.
अनुशासन बनाये रखे : (Maintained Discipline)
सफलता पाने का अहम बिंदु होता है अनुशासन. बिना इसके सफल होने की हम सोच नहीं सकते. एक सफल व्यक्ति मे आपको अनुशासन देखने को मिल जायेगा. एक सफल व्यक्ति अपने काम में, अपने रिश्तो में, अपने जीवन में अनुशासन के साथ आगे बढ़ता है. यही अनुशासन उस व्यक्ति को सफल बना देती है. साइकिल चलाते वक़्त मैं हमेशा ट्रैफिक नियमो का पालन करता था. हमेशा अपनी दिशा में ही साइकिल चलाता था. साइकिल को सही स्पीड में रखता था.
ठीक इसी तरह आप भी अपनी लाइफ में अनुशासन के साथ आगे बढ़े. अगर आप कोई काम करते हो तो उस काम में अपना 100 प्रतिशत दे. अगर आप कोई Student हो तो अनुशासन के साथ बड़ी ईमानदारी से अपनी पढाई करे. जब आपके अन्दर अनुशासन होगा तभी आप खुद को better ढंग से सफलता के लिए तैयार कर पाओगे वरना बिना अनुशासन के आपका भटकना तय है. इसलिए भटके मत बल्कि अनुशासन में रहे.
दोस्तों ! इस आर्टिकल में मैंने आपको अपने साइकिल सीखने के अनुभव के साथ साइकिल से जो बातें हमें हमारी लाइफ में सीखने को मिलती है वह शेयर किया. आप साइकिल केउदाहरण से बताये गयी इन बातो को अपनी लाइफ में फॉलो करे उन्हें अच्छी तरह से अपनाये. तभी आपका Future better बनेगा.
मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा. आप हमारी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करे.
सिवनी -आज 27 दिसंबर 18 को सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी पुरी गंभीरता से शासकीय योजनाओं पर कार्य करें ताकि शासन की मंशानुसार जनता को तय समय सीमा में सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। दुरस्थ अंचल से जब कोई आम नागरिक शासकीय कार्यालय पहुंचे, उसका कार्य उसी दिन किया जाना सुनिश्चित करें यह बात नवागत कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अढायच ने पदग्रहण करने के उपरांत आयोजित की गई अधिकारियों के बैठक में सभी से कही।
उक्त बैठक में दक्षिण वनमंडलाधिकारी श्री टी. एस. सुलिया, अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़, अनुविभागीय अधिकारी श्री हर्ष सिंह, अनुविभागीय अधिकारी कामेश्वर चौबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शेलेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी अंकुर मेश्राम सहित सभी जिलाधिकारियों की उपस्थिति रही |
कलेक्टर श्री अढायच ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 15 जनवरी से आयोजित किये जाने वाले मीजल्स-रूबेला अभियान की तैयारियों के बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी प्राप्त की तथा पूरी गंभीरता के साथ युद्धस्तर में संपूर्ण जिले में संचालित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने मैदानी स्तर में अच्छे परिणामों के लिये सभी अनुविभागीय अधिकारियों को विशेष रूप से इसमें ध्यान देने के लिये कहा। इसी तरह उन्होंने महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से जिले में स्वरोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी लेकर वितरण में तीव्रता लाने के लिये निर्देशित किया।
इसी तरह कलेक्टर श्री अढायच ने वर्तमान में धान खरीदी में ही रही परिवहन संबंधी शिकायतों के संबंध में प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति निगम से जानकारी प्राप्त करी। तथा परिवहन में तेजी लाने के निर्देश दिये साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या आने पर इसकी जानकारी तत्काल देने की बात कही |
सिवनी । 25 अक्टूबर वर्ष 2016 धनतेरस के दिन से माँ वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा एवं सिवनी ब्लड डोनर्स के संयुक्त प्रयास से स्थानीय दलसागर चौपाटी में नेकी की दीवार आरंभ की गई थी। आरंभिक तौर पर खुले आसमान के नीचे दानदाताओं से मिली सामग्री का उपयोग कर आम नागरिकों से प्राप्त कपड़ों का वितरण निरंतर जरूरतमंद लोगों तक किया जाता रहा.
जिसके पश्चात जन सहयोग से बनाये गये टीन के सेड में संचालित नेकी की दीवार आगामी 28 दिसम्बर को द्वितीय वर्ष गांठ समारोह आयोजित करेगी। ज्ञात रहे कि प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक इस पुण्य कार्य को संचालित करने में रॉशि लॉन का विशेष सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है।
आगामी 28 दिसम्बर की शाम 5 बजे द्वितीय वर्ष गांठ के अवसर पर एक साधारण समारोह में टीम नेकी की दीवार द्वारा जनसहयोग से एकत्र की गई राशि का उपयोग कर मुख्यालय में संचालित हॉकी स्टोट्रर्फ मैदान के समीप संचालित विशेष आवासीय बालक छात्रावास में निवासरत 89 बालकों एवं गंगानगर फिल्टर प्लांट में संचालित सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल में निवास के साथ अध्ययन कर रहे 50 बालक-बालिकाओं को ट्रेक शूट नि:शुल्क प्रदान किये जायेंगे।
टीम नेकी की दीवार द्वारा इस अवसर पर नगर के सभी जागरूक नागरिकों, समाज सेवी संगठनों, टीम को अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले दानदाताओं एवं आम नागरिकों से उपस्थित होने की अपील की है ताकि टीम का हौसला बढ़ सके।
सिवनी ।। लखनादौन पुलिस ने गत दिवस गांजे सहित दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की जिसमें से एक के पास 01 किलो 300 ग्राम एवं दूसरे के पास 01 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि साण्ड देव मेला (पाटन ग्राम) में झूला के पास में गणेश पिता श्रीलाल शर्मा के पास गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गत दिवस दोपहर के समय दिनेश शर्मा के घर दबिश दी जहाँ से पुलिस को 01 किलो 300 ग्राम गांजा मिला जिसकी जप्ति कर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 50 एनडीपीएस एक्ट आरोपी को गिरफ्तार किया।
वहीं,दूसरा मामला लखनादौन की झिरना टोला गाँव में भी गांजे का अवैध विक्रय की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर झिरना टोला निवासी हरलाल पिता देव सिंह परते के पास से डेढ़ किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया जिसे बेचने के लिये वह चौराहे पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी के पास से एक मोटर साईकिल भी जप्त की गयी।
उक्त पूरी कार्रवाई में लखनादौन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अरविंद श्रीवास्तव,नगर निरीक्षक महादेव नागोतिया सहित पुलिस टीम का योगदान रहा।
अब आधार कार्ड की ओरिजनल कॉपी बुलवा पाएंगे अपने एड्रेस पर
अब तक आपने देखा होगा आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करकर उसकी कॉपी प्रिंट निकलवाया जाता था परंतु अब आधार कार्ड की ओरिजनल प्रति आप अपने घर के एड्रेस ओर बुलवा सकते है
एक भारतीय नागरिक को सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार की आवश्यकता है। आधार किसी के पते और पहचान पत्र का प्रमाण है। आधार 12 डिजिट का एक नंबर है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति आधार केंद्र या बैंक/पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार के लिए एनरोल कराकर एनरोलमेंट आईडी, वर्चुअल आईडी या यूआईडीएआई द्वारा दिए गए आधार नंबर का इस्तेमाल कर आधार कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकता है। नंबर जारी होने के बाद, व्यक्ति कई तरीकों का इस्तेमाल करआधार कार्ड डाउनलोड कर सकता है।
आइये अब हम आपको बताते है आधार कार्ड की ओरिजनल प्रति अपने एड्रेस पर कैसे बुलवाये
स्टेप 2: वेबसाइट पे आने के बाद आपको online services के अंदर आपको Aadhaar Services दिखाई देगा
स्टेप 3: Aadhaar Services के नीचे आपको सबसे आखरी ऑप्शन Order Aadhaar Reprint दिखाई देगा जिसमे आपको क्लिक करना होगा
स्टेप 4: aadhaar reprint में क्लिक करने के बाद आपको अपने आधार की डिटेल्स डालनी पड़ेगी जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP दिया जायेगा जो आपको verify करना होगा | यदि आपका नंबर रजिस्टर्ड नही है तो उसके लिए भी विकल्प दिया गया है
स्टेप 5 : OTP प्रविष्टि के बाद आपको 50 ₹ का भुगतान करना होगा जो कि GST और Speedpost के चार्ज सहित होगा
स्टेप 6 : इतनी प्रक्रिया के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और आधार कार्ड की ओरिजनल प्रति आप 5 दिनों के भीतर अपने एड्रेस पर पा सकेंगे
आपको ये आर्टिकल महत्वपूर्ण लगता हो तो कृपया शेयर अवश्य करे जिससे जानकारी और लोगो तक पहुच सके और किसी टॉपिक में आप जानकारी चाहते होतो हमे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जानकारी दे जिससे हम आपके लिए ओर बेहतर आर्टिकल आपके समक्ष रख सके
सिवनी-जिले थाना बंडोल के अपराध क्रमांक 260 / 18 धारा 147 148 149 323 427 तहत अलोनिया बैरियर के प्रकरण में मुख्य आरोपी गोलू अग्रवाल जबलपुर को गिरफ्तार कर अन्य 17 आरोपियों के साथ चाला न्यायालय प्रस्तुत किया गया , मालूम हो की गोलु अग्रवाल ट्रकों के व्यवसाय से जुड़े हे ओर उनके कर्मचारियों द्वारा ऍन एच 7 बंडोल के समीप बने टोल नाके में मार पीट की गई थी।
अगर आप भी घरेलू और पर्सनल यूज की छोटी-छोटी चीजों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भर रहते हैं तो देश में यह कारोबार पूरी तरह बदलने जा रहा है.
नई दिल्ली :अगर आप भी घरेलू और पर्सनल यूज की छोटी-छोटी चीजों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भर रहते हैं तो देश में यह कारोबार पूरी तरह बदलने जा रहा है. सरकार की तरफ से लागू किए जाने वाले नए नियमों के बादफ्लिपकार्ट (www.flipkart.com)औरअमेजन (www.amazon.in)जैसीई-कॉमर्स वेबसाइटपर एक्सक्लूसिव डील, कैशबैक और बंपर डिस्काउंट जैसे ऑफर खत्म हो जाएंगे. सरकार नेप्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI)वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नियमों को सख्त कर दिया है.
छोटे कारोबारियों का गुस्सा शांत करने की कोशिश
नए नियम के अनुसारई-कॉमर्स कंपनियांउन कंपनियों के प्रोडक्ट नहीं बेच पाएंगी जिनमें इनकी हिस्सेदारी है. सरकार ने ऑनलाइन बाजार का परिचालन करने वाले कंपनियों पर उत्पादों की कीमत प्रभावित कर सकने वाले अनुबंधों की रोक लगा दी है. इससे वे किसी इकाई के साथ उसके किसी प्रोडक्ट को केवल व केवल अपने प्लेटफॉर्म पर बेचने का अनुबंध नहीं कर सकेंगी. सरकार के इस फैसले सेई-कॉमर्स कंपनियोंके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को झटका लगा है. हालांकि सरकार ने अपने इस कदम से घरेलू कारोबारियों का गुस्सा शांत करने की कोशिश की है. छोटी कारोबारी हमेशा इन कंपनियों के काम करने के तरीके की शिकायत करते रहते थे.
1 फरवरी 2019 से लागू होगा नया नियम
मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स ने ऑनलाइन रिटेल बिजनेस में एफडीआई के बारे में संशोधित नीति में कहा कि इन कंपनियों को अपने सभी वेंडरों को बिना भेदभाव किए समान सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी. मंत्रालय ने कहा संशोधित प्रवधान का लक्ष्य घरेलू कंपनियों को उन ई-कंपनियों से बचाना है जिनके पास एफडीआई के जरिये बड़ी पूंजी उपलब्ध है. संशोधित नीति 1 फरवरी 2019 से प्रभावी होगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इस कदम से ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा कीमतों को प्रभावित करने पर पूरी तरह से लगाम लगेगी. इससे ई-कॉमर्स कंपनियों के मामले में एफडीआई दिशानिर्देशों का बेहतर क्रियान्वयन भी सुनिश्चित होगा.’
25 प्रतिशत प्रोडक्ट को ही ऑनलाइन मार्केट प्लेस से बेच सकेंगे
नए नियम के अनुसार, कोई भी वेंडर अधिकतम 25 प्रतिशत उत्पादों को ही किसी एक ऑनलाइन मार्केट प्लेस के जरिये बेच सकेंगे. मंत्रालय ने कहा, ‘यदि किसी वेंडर के 25 प्रतिशत से अधिक उत्पादों को किसी एक ई-कॉमर्स कंपनी या उसके समूह की कंपनी द्वारा खरीदा जाता है तो उक्त वेंडर के इंवेंटरी को संबंधित ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा नियंत्रित माना जाएगा.’ उसने कहा, ‘ऐसी कोई भी इकाई जिनके ऊपर ई-कॉमर्स कंपनी या उसके समूह की किसी कंपनी का नियंत्रण हो या उनके भंडार में ई-कामर्स कंपनी या उसके समूह की किसी कंपनी की हिस्सेदारी हो तो वह इकाई संबंधित ऑनलाइन मार्केटप्लेस (मंच) के जरिये अपने उत्पादों की बिक्री नहीं कर सकेंगी.’
अधिसूचना में यह भी कहा गया कि ई-कॉमर्स कंपनी किसी भी सेलर को अपना कोई उत्पाद सिर्फ अपने मंच के जरिये बेचने के लिये बाध्य नहीं कर सकती. ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष या साझी हिस्सेदारी वाले वेंडरों को दी जाने वाली लॉजिस्टिक जैसी अन्य सेवाएं उचित तथा बगैर भेदभव के होनी चाहिए. इन सेवाओं में लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, विज्ञापन, विपणन, भुगतान और वित्त पोषण आदि शामिल हैं. मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘मार्केट प्लेस की समूह कंपनियों द्वारा खरीदारों को दिये जाने वाले कैशबैक भेदभाव से रहित तथा उचित होने चाहिये.’
अधिसूचना में यह भी कहा गया कि इन कंपनियों को हर साल 30 सितंबर तक पिछले वित्त वर्ष के लिये दिशानिर्देशों के अनुपालन की पुष्टि को लेकर विधिवत नियुक्त अपने लेखा-परीक्षक की रिपोर्ट के साथ एक प्रमाण-पत्र रिजर्व बैंक के पास जमा कराना होगा. मंत्रालय ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को भारी छूट दिये जाने के खिलाफ घरेलू कारोबारियों की आपत्तियों के मद्देनजर ये निर्णय लिये हैं. सरकार ने ई-वाणिज्य मंच का परिचालन करने वाली कंपनियों में शत प्रतिशत विदेशी हिस्सेदारी की छूट दे रखी है पर वे माल की इन्वेंट्री (खुद का स्टाक) बना कर उसकी बिक्री अपने मंच पर नियमत: नहीं कर सकतीं है.
स्नैपडील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुनाल बहल ने संशोधित नीति का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘मार्केटप्लेस ईमानदार एवं स्वतंत्र विक्रेताओं के लिए है जिनमें से अधिकांश एमएसएमई हैं. ये बदलाव सभी विक्रेताओं को बराबर मौके देंगे और उन्हें ई-कॉमर्स की पहुंच का फायदा उठाने में मदद मिलेगी.’ अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम परिपत्र का मूल्यांकन कर रहे हैं.’
एक अन्य ई-कॉमर्स कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बदलाव से निवेश पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट ने कहा कि यदि इन बदलावों का ईमानदारी से क्रियान्वयन किया गया तो कुप्रथाएं और कीमतों को प्रभावित करने वाले कदम तथा ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त छूट आदि इतिहास की चीजें हो जाएंगी. कैट ने ई-कॉमर्स नीति लाने तथा क्षेत्र पर निगरानी के लिये एक नियामक बनाने की भी मांग की.