Home Blog Page 2076

चुनाव कार्य के दौरान मृत हुए भृत्य के लिये 15 लाख की राशि स्वीकृत

Seoni Collector
Seoni Collector Praveen Singh

सिवनी। विगत 28 अप्रैल को सिवनी जिले के विकासखंड बरघाट के अंतर्गत आने वाली शा. माध्य. शाला अरी में पदस्थ भृत्य अमित कुमार पंचेश्वर की पॉलीटेक्रिक कॉलेज में चुनाव कार्य के दौरान ब्रेन हेमरेज के चलते मृत्यु हो गई थी।

कलेक्टर सिवनी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग के नियमानुसार मृतक कर्मी के लिये प्रावधान अनुसार 15 लाख स्वीकृत करने के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश को तमाम दस्तावेजों सहित 15 लाख की राशि स्वीकृत करने हेतु पत्र लिखा गया था।

आज 29 अप्रैल 2019 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के आदेश क्रमांक 69 (05)/2009/4/430 कलेक्टर सिवनी को प्राप्त हुआ है, जहां उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश राकेश कुसरे ने मृत कर्मी अमित पंचेश्वर को अनुग्रह राशि 15 लाख रूपये भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बोध सिंह भगत के बीच लेन देन की चैट वायरल!

SEONI | मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बालाघाट में सोमवार को वोटिंग होना है। चुनाव से एक दिन पहले प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। यहां से वर्तमान सांसद बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और उनकी जगह ढाल सिंह बिसेन को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, इस बात की अटकलें थी कि बोधसिंह भगत को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं था। लेकिन सोशल मीडिया पर रविवार को कांग्रेस के कथित वाट्स एप ग्रुप की चेट वायरल हुई है। जिसमें बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बोध सिंह भगत को कांग्रेस की ओर से लेन-देन में मदद और वोट के समर्थन की बात का खुलासा हुआ है। 

दरअसल, बालाघाट में इस बार मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच में है। लेकिन बोध सिंह भागत का टिकट कटने के बाद वह भी निर्दलीय ही मैदान में कूद गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल चैट में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि बोध सिंह भगत कांग्रेस के लिए अप्रत्याशित रूप से मदद कर रहे हैं। यही नहीं चैट में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि कांग्रेस की ओर से बोध सिंह पर काफी खर्च भी किया गया है। और उनसे उसके बदले में वोट लेने की बात सामने आई है। उनके चुनाव प्रचार के लिए भी कांग्रेस मदद पहुंचा रही है। क्योंकि, भगत निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन जिस तैयारी से वह चुनावी मैदान में डटें हैं उससे साफ लग रहा है कि उन्होंने काफी धन प्रचार में लगाया है। हालांकि, भगत खुद को किसान परिवार से होने की बात कहते हैं। वहीं, वह लगातार बीजेपी की स्थापना करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वायजेपी जी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मप्र के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बालाघाट का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यहां इस बात पर नाराजगी भी जताई थी कि उनका पार्टी से निष्कासित व्यक्ति इस तरह उनके नेताओं के नाम पर वोट नहीं मांग सकता। इस पर भाजपा की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत करने की बात भी सामने आ रही है ।

वहीं, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित चैट से उनके तार कांग्रेस से जुड़ते दिख रहे हैं। क्योंकि इस चेट में साफ तौर पर लेनदेन का जिक्र भी किया गया है। चेट में कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र का नाम भी लिया जा रहा है। लोगों को इमोशनल कार्ड खेल कर उनसे वोट की अपील करने की रणनीति का भी इस चेट में जिक्र किया गया है। सोशल मीडिया में बात हो रही है कि एक अमुक समाज का 2 लाख का वोट बैंक है जो हमेशा कांग्रेस में जाता है, इस वोट बैंक को कांग्रेस के खाते में पहुंचाने के लिए एक स्थानीय नेता का नाम भी लिया गया है। जो कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने की बात कर रहे हैं। वहीं, आईटी सेल को भी पैसा देने की बातचीत सामने आई है।

( Khabar Satta News इस वाट्सएप चैट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।)

मतदाता निडर एवं निर्भीक होकर करें मतदान : कलेक्टर

Seoni Collector
Seoni Collector Praveen Singh

सिवनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जिले के सभी मतदाताओं से 29 अप्रैल को निडर एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। कलेक्टर ने जिले के मतदाताओं से खासतौर पर आग्रह किया है कि सभी स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र का सजक प्रहरी होने का परिचय दे ।

कलेक्टर ने अपील में कहा है कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार और कर्त्तव्य है। सभी मतदाता 29 अप्रैल को प्रातः 7 से शाम 6 बजे के मध्य अपने मतदान केंद्र पहुचकर अपने मताधिकार का उपयोग बिना किसी बहकावे या प्रलोभन या दबाव में आये स्वविवेक से करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने मतदाताओं से कहा है कि आयोग ने निर्देशानुसार इस बार वोट डालने के लिए मतदाता पर्ची के साथ फोटो मतदाता परिचय पत्र प्रस्तुत करना होगा। लेकिन मतदाता परिचय पत्र न होने की स्थिति में मतदाता 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेगा।

इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंन्स, राज्य/केंद्र सरकार के लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैनकार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायक या विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र एवं आधार कार्ड वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में मान्य किए जाएंगें। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता परिचय पत्र अथवा इन 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। उन्होने सभी मतदाताओ से निर्धारित पहचान पत्रों में से किसी एक को मतदान केंद्रों में साथ लाने की अपील की |

क्या आपके बच्चों को भी है YouTube की लत, अश्लील कंटेंट से ऐसे रखें दूर

भारत समेत दुनियाभर में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Youtube काफी पॉप्युलर है। इतना ही नहीं बच्चों के बीच भी Youtube काफी लोकप्रिय है। Youtube में बच्चों के लिए अच्छी संख्या में शानदान वीडियो कंटेट मौजूद है। लेकिन, इसके साथ ही Youtube में काफी विवादास्पद (अश्लील) कंटेट भी हैं। इन कंटेंट से बच्चों को दूर रखने के लिए यूट्यूब ने नई सर्विस Youtube Kids शुरू की थी। इसमें किए कई बदलावों को देखकर सामान्य यूट्यूब चलाने वाले यूजर्स इसके कंटेंट से थोड़ा सरप्राइज थे। कंपनी ने Youtube Kids को खास तौर बच्चों के लिए तैयार किया था। Youtube Kids भारत में साल 2016 से मौजूद है। हालांकि बदलावों के बाद भी कंपनी को Youtube Kids में दिखाए जाने वाले ऐड और कई तरह की शिकायतों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने बच्चों के लिए यूट्यूब को कैसे सेफ बना सकते हैं।

YouTube Kids ऐप में ऐसे करें पासवर्ड सेट

ऐप में पासवर्ड सेट करने के लिए आपको ये स्टेप लेने होंगे, जो आपके बच्चों को यूट्यूब के विवादास्पद कंटेंट से दूर रहने में मदद करेगा।

  1. एंड्रॉइड या आईओस में YouTube Kids ऐप खोलें।
  2. बाई ओर नीचे लॉक आइकन में क्लिक करें।
  3. यहां पूछी गई मैथेमेटिकल प्रॉब्लम सॉल्व कर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  4. यहां आप चार अंकों वाला पासकोड सेट कर सकते हैं।
  5. इस पासकोड का यूज ऐप की सेटिंग और रिस्ट्रिक्शन एक्सेस करने के लिए भी किया जा सकता है। जब तक आपके बच्चों को पासकोड मालूम नहीं होगा वो रिस्ट्रिक्शन को बायपास नहीं कर पाएंगे।

YouTube Kids को बच्चों के लिए सेफ ऐसे बनाएं

अपने बच्चों के लिए Youtube Kids सेफ बनाने के लिए आपको ऐप की सेटिंग में ये बदलाव करने होंगे।

  1. अपने डिवाइस में YouTube Kids App ओपन करें।
  2. बाई ओर नीचे दिए लॉक के आइकन पर क्लिक करें और अपना सेट किया हुआ पासकोड दर्ज करें।
  3. इसके बाद सेटिंग ओपन करें।
  4. अपने बच्चे की प्रोफाइल पर क्लिक करें।
  5. अपने जीमेल का पासवार्ड डाल कर साइन इन करें।
  6. सर्चिंग को डिसेबल करें। ऐसा करने से सर्च ऑप्शन बंद हो जाएगा जिससे बच्चे इस ऐप में वीडियो नहीं खोज पाएंगे।
  7. सेटिंग में इनेबल अप्रूव कंटेंट ओनली करें। ऐसे करने से आप अपनी पसंद के चुने हुए चैनल्स के वीडियो ही ऐप में देख पाएंगे। ये सभी चैनल गूगल के कर्मचारियों द्वारा अप्रूव किए होते हैं।
  8. पॉज हिस्ट्री इनेबल कर दें। ऐसे करने से रिकमेंडेड वीडियो नहीं दिखाई देंगे।
  9. अगर आप YouTube Kids ऐप को बिना साइन इन किए यूज करते हैं, तो आपको ये सभी ऑप्शन सेटिंग में दिखाई देंगे। लेकिन आपको 7वां पेरेंटल कंट्रोल ऑप्शन नहीं दिखाई देगा।

YouTube Kids में टाइम लिमिट ऐसे सेट करें

  1. अपने डिवाइस में YouTube Kid ओपन करें।
  2. लॉक आइकन में क्लिक करें और पासकोड डाले।
  3. इसके बाद टाइमर में क्लिक कर एक मिनट से 60 मिनट के बीच में टाइम लिमिट सेट करें। एक बार आप सेट कर लेंगे तो टाइमर शुरू हो जाएगा।

YouTube Kids में ऐसे करें वीडियो रिपोर्ट

इन सिंपल सेट को फॉलो कर आप Youtube Kid में मौजूद वीडियो को रिपोर्ट कर सकते हैं।

  1. Youtube Kid को ओपन करें।
  2. वीडियो प्ले करें, और पॉज कर फ्लैग आइकन और रिपोर्ट बटन पर क्लिक करें।
  3. वीडियो को क्यों रिपोर्ट कर रहे हैं इसका कारण बताएं – ऑडियो, वीडियो या किसी दूसरी कोई वजह, इसके इसके बाद रिपोर्ट पर क्लिक करें।
  4. इसके अलावा आप अपनी ऐप कर वीडियो को ब्लॉक भी कर सकत हैं। इसके लिए आपको वीडियो के ऊपर तीन डॉट वाला मैन्यू बटन पर क्लिक कर ब्लॉक बटन पर टैप कर वीडियो को ब्लॉक कर सकते हैं।

चुनाव कार्य में लगे भृत्य की मौत

सिवनी- कल 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये आज 28 अप्रैल की सुबह से चुनाव कार्य में लगे सरकारी कर्मी पालिटेनिक मैदान में पहुचे थे,

जहा ब्रेन हेमरेज होने के बाद अमित कुमार पंचेश्वर विधानसभा 117 लखनादौन में पी-3 लेबल में नियुक्त की मौत हो गई। ऊक्त कर्मी मूल पद रूप से भृत्य शासकीय माध्यमिक शाला ग्राम अरी ब्लॉक़ में पदस्थ था ।

loksabha election 2019 : बोधसिंह भगत की प्रचार सामाग्री जप्त

सिवनी- जिले की कुरई पुलिस द्वारा खवासा चेकपोस्ट में चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 20 सीई 4135 को पकड़ा जिसमे बिना अनुमति के लोकसभा प्रत्याशी बोधसिंह भगत की चुनाव सामग्री ले जाई जा रही थी. पुलिस द्वारा वाहन मालिक आकाश खंडेलवाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर वाहन जप्त किया गया है।

चुनाव में बंटने आ रही एक ट्रक शराब पकड़ी

चुनाव में बंटने आ रही एक ट्रक शराब पकड़ी

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनाव प्रचार के दौरान बंटने के लिए जा रही अवैध शराब का एक ट्रक इंदौर में पकड़ा गया है। ट्रक ड्राइवर शराब के परिवहन हेतु उचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। पुलिस ने भी यह खुलासा नहीं किया कि शराब किसके यहां डि​लेवरी के लिए जा रही थी।

इंदौर के तेजाजी नगर टीआई नीरज मेड़ा के अनुसार शुक्रवार को बायपास पर एक ट्रक रोका गया। ड्राइवर ने उसके कागजात नहीं दिखाए। शंका होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 1000 पेटी (कीमत 75 लाख रुपए) मिली। ड्राइवर शराब के कागज भी नहीं दिखा पाया। शक है कि चुनाव प्रचार के लिए शराब भेजी जा रही थी। अब पता किया जा रहा है कि यह शराब कौन मंगवा रहा था।

बता दें कि भोपाल में कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही विवादित नेता हैं। दिग्विजय सिंह के 10 साल का शासनकाल उनका पीछा कर रहा है तो साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ दर्ज आतंकवाद का मामला उनकी छवि पर गहरा दाग की तरह नजर आ रहा है।

बेटी रात साढ़े तीन बजे चैटिंग कर रही थी, मां ने मोबाइल छीना तो छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी

भोपाल । रात साढ़े तीन बजे चैटिंग कर रही बेटी को मोबाइल छुड़ाना बेटी को इतना नागवार गुजरा कि उसने छठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी करीब साढ़े तीन बजे रात को मां ने जब बेटी को मोबाइल चलाते देखा तो उन्होंने बेटी को फटकार लगा दी और मोबाइल फोन छुड़ाकर अपने पास रख लिया था।

कोलार थाने के टीआई अनिल वाजपेयी के अनुसार मैत्री तिवारी पुत्री ओम तिवारी (14) निवासी जानकी अपार्टमेंट 8वीं क्लास की छात्रा थी। वह सेंटजोसफ कान्वेंट स्कूल ईदगाह हिल्स की छात्रा थी। उसके पिता ओडिशा में डब्ल्यूएचओ में डाक्टर हैं, जबकि मां शिखा तिवारी गृहणी हैं। साथ ही कॉलोनी सोसायटी की उपाध्यक्ष हैं। छात्रा मां के साथ में यहां अकेली रहती थी। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि मैत्री कुछ दिनों से अधिक मोबाइल चलाने लगी थी। मोबाइल चेटिंग करती रहती थी। गुरुवार-शुक्रवार की देर रात उन्होंने उसे मोबाइल चलाते देखा तो उसे फटकारा और मोबाइल लेकर अपने पास में रख लिया था।

एक घंटे करीब बालकनी में रही बंद

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मां से विवाद के बाद छात्रा एक घंटे के करीब बालकनी में बंद रही। मां ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन मैत्री ने दरवाजा नहीं खोला।

धमाके की आवाज ऐसी थी कि सड़क की ओर भागे

घटना के समय गार्ड लक्ष्मी रजक ने बताया कि धमाका इतना जोर का था कि मेन रोड की तरफ भागे। मेरा साथी रवि पवार बोला कि कोई बड़ा एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन बाहर कुछ नहीं था, लौटे तो सामने बच्ची जमीन पर थी। उसने शोर मचाया तो ज्यादातर लोग जाग गए। उसके बाद राम भाईयों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराने एंबुलेंस से ले गए।

मां ने साधी चुप्पी, पिता ओडीशा से पहुंचे भोपाल

मैत्री की मौत के बाद में उसकी मां शिखा तिवारी घटना के बाद अपने घर पर हैं, वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि उनसे क्या गलती हो गई है। जो उनकी बेटी ने यह कदम उठा लिया। रो- रोकर उनकी तबियत बिगड़ गई है। मृतका के पिता को कॉल पर सूचना दी गई, वे शुक्रवार को भोपाल पहुंच गए। उनके पड़ोसी मनीष सक्सेना ने बताया कि बच्ची काफी मिलनसार थी। परिवार सामाजिक गतिविधि में शामिल रहता था।

इंसानियत और सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर

गैंगरेप, आरोपियों में एक लड़की का भाई भी ,लड़के ने अपनी GF को दोस्तों के बीच दिया फेंक

इंदौर । इंसानियत और सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। लड़की ने जिसे शादी करने के के सपने देखते हुए अपना सबकुछ सौंप दिया, उसी बॉयफ्रेंड ने उसे अपने 3 दोस्तों के बीच फेंक दिया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि बॉयफ्रेंड के 3 दोस्तों में से एक लड़की का भाई भी था। सभी ने मिलकर लड़की का सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़िता ने मामला की शिकायत जूनि थाना में दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी संध्या श्रीवास्तव ने बताया कि डेढ़ साल पहले राहुल नामक युवक से पीड़िता की दोस्ती हुई थी। पहले तो आरोपी राहुल ने शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाए। जिसके बाद अपने दोस्त दीपक के कमरे पर युवती को बुलाकर अन्य तीन युवकों से साथ मिलकर ब्वॉयफ्रेंड ने युवती के साथ गैंगरेप किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों में पीड़िता के बुआ का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पीड़िता को पुलिस में शिकायत करने को लेकर डरा धमका रहे थे लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाते हुए जूनि थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

चुनाव के लिए बाहर आना चाहता है राम रहीम

0

हाईकोर्ट से मांगी विशेष पैरोल

रोहतक । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने लोकसभा चुनाव 2019 में विशेष पैरोल के जरिये जेल से बाहर आने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी है। राम रहीम की याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई से 1 मई तक जवाब मांगा है।

हत्या और बलात्कार के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनरिया जेल में बंद है। सिरसा जिले के साथ -साथ पंजाब-हरियाणा की दर्जनभर विधानसभाओं में गुरमीत राम रहीम के समर्थकों और फॉलोवर की अच्छी संख्या है।

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा की राजनीति में डेरों का अच्छा खासा प्रभाव है। इसके चलते चुनावी मौसम में सभी राजनीतिक पार्टियों को डेरों के समर्थन की दरकार रहती है।

हालांकि, डेरा सच्चा सौदा इस बार लोकसभा चुनाव में परोक्ष भागीदारी से बच रहा है। डेरा प्रमुख के साध्वी यौन शौषण मामले में सलाखों के पीछे चले जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग के पदाधिकारी गुपचुप तरीके से डेरा से बाहर सियासी वर्चस्व बचाने के रास्ते तलाश कर रहे हैं।