Home Blog Page 2075

CBSE ने 12वीं के रिजल्ट घोषित किए, सभी जोन के नतीजों का ऐलान

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) स्टूडेंट्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। सभी जोन के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं।

पहले खबर थी कि इस बार सीबीएसई 10 मई तक आएंगे। लेकिन गुरुवार को सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को बड़ा सरप्राइज दिया। पिछली बार 10वीं का रिजल्ट 26 मईं और 12वीं का रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया था। बता दें कि चुनाव के कारण इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं जल्दी हुई थीं। कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को 15 अप्रैल तक खत्म कर लिया गया था।

आप रिजल्ट इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं

इस बार 1.70 करोड़ कॉपी का मूल्यांकन सीबीएसई ने किया है इन कॉपी को 3 हजार मूल्यांकन केन्द्रों पर जांचा गया है। एक शिक्षक एक दिन में करीब 25 कॉपी का मूल्यांकन पूरा करता है। इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश राज्य के छात्रों ने हिस्सा लिया है।

उत्तर प्रदेश से कुल 33,86,613 छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया वहीं छात्राओं की बात करें तो सबसे ज्यादा बोर्ड परीक्षा में दिल्ली की छात्राओं ने हिस्सा लिया। दिल्ली से करीब 27,22,71 छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया है। 

जलते ट्रक से कूदकर जान बचायी चालक-परिचालक ने

सिवनी । सिवनी की ओर आ रहे एक ट्रक में अचानक आग लग जाने के कारण उसके चालक और परिचालक ने वाहन से कूदकर जैसे तैसे अपनी जान बचायी। घटना बुधवार 01 मई की है।

दुर्घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद से टाईल्स भरकर एक ट्रक लखनऊ की ओर रवाना हुआ था। बताया जाता है कि यह वाहन जब दोपहर के समय कुरई के समीप पचधार क्षेत्र से गुजर रहा था तभी इसमें आग लग गयी। अपने वाहन में आग लगती देख ट्रक के चालक और परिचालक ने वाहन से कूदकर अपने आप को सुरक्षित बचा लिया। ट्रक के आग में पूरी तरह जलकर खाक होने की खबर है।

अतिथि शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन 20 तक

Verification of documents of guest teachers till 20

सिवनी । लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी केे द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत शैक्षणिक सत्र 2019 – 2020 में विद्यालयों में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक के लिये इच्छुक नवीन आवेदकों का पंजीयन एवं पूर्व पंजीकृत आवेदकों की जानकारी का सत्यापन 20 मई तक किया जायेगा।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम नारायण वारेश्वा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिवनी विकस खण्ड के सभी संकुल प्राचार्य अपने विद्यालय में सत्यापन की व्यवस्था कर इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराकर 20 मई को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रतिवेदन के माध्यम से यह जानकारी प्रस्तुत करेंगे कि उनके माध्यम से कितने अतिथि शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है।

विकास खण्ड स्तर पर किसी भी तकनीकि समस्या के निराकरण हेतु नेताजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार शुक्ला से संपर्क किया जा सकता है। बताया गया है कि यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (दिल्ली मेट्रो भर्ती 2019) डिप्टी चीफ आर्किटेक्ट रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि: 23 मई 2019

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी भर्ती 2019) डिप्टी चीफ आर्किटेक्ट के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। आप इस दिल्ली मेट्रो भर्ती 2019 (डीएमआरसी भर्ती 2019) के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की तय सीमा से पहले आवेदन कर सकते हैं

इस DMRC भर्ती 2019 से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

Advt. No. : DMRC / PERS / 22 / HR / 2019

पोस्ट का नाम: डिप्टी चीफ आर्किटेक्ट
रिक्ति की संख्या: 01 पोस्ट
वेतनमान: 15600-39100

डीएमआरसी भर्ती 2019

शैक्षिक योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

आयु सीमा: 55 साल

नौकरी स्थान: दिल्ली

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क: UR और OBC (पूर्व सैनिकों सहित) उम्मीदवारों को 500/-रु और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 / – का भुगतान करना होगा 500 / – क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से।

DMRC रिक्ति कैसे आवेदन करें: योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र में प्रासंगिक प्रमाण पत्र, ग्रेड / मार्क शीट, प्रकाशन आदि की फोटो प्रतियों के साथ सीजीएम (एचआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड नई दिल्ली को भेज सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई 2019

महत्वपूर्ण लिंक:

विज्ञापन और आवेदन फॉर्म लिंक- https://www.delhimetrorail.com/CareerDocuments/Deputation-15-25042019.pdf
आधिकारिक वेबसाइट- https://www.delhimetrorail.com/

महत्वपूर्ण निर्देश: आप अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि फुल नोटिफिकेशन / विज्ञापन पढ़ लें।

निवेदन – आप सभी से निवेदन है कि इस जॉब लिंक डीएमआरसी भर्ती 2019 को अपने दोस्तों को वाट्स एप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें और उनको भी अच्छा रोजगार पाने में उनकी मदद करें।
For Join Whatsapp Group (Only For Job Alerts) Click Here

22 बच्चों को खुदकुशी के लिए मज़बूर किया ! सॉफ्टवेयर की एक गलती ने


11वीं के छात्र 16 वर्षीय नागेंद्र (बाएं) 16 साल की अनामिका (दाएं) दोनों ने रिजल्ट आने के बाद आत्महत्या कर ली.

हैदराबाद के रहने वाले 11वीं के छात्र 16 वर्षीय नागेंद्र ने 29 अप्रैल को आत्महत्या कर ली. वह मैथ के एग्जाम में फेल हो गए थे. उन्हें सिर्फ 18 प्रतिशत नंबर मिले थे. 10वीं में उनकी रैंकिंग शानदार रही थी. आत्महत्या करने वाले नागेंद्र अकेले नहीं हैं. अब तक तेलंगाना में 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 20 से ज्यादा छात्र मौत को गले लगा चुके हैं. राज्य में इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले 9.74 लाख छात्रों में से 3.28 लाख छात्र फेल हो गए. वजह दोषपूर्ण मूल्यांकन प्रणाली और सॉफ्टवेयर में खराबी.

नागेंद्र की मां का कहना है-

‘मैं हर छात्र से निवेदन करना चाहती हूं कि वे कोई गलत कदम न उठाएं.’

16 साल की अनामिका ने 10वीं क्लास में शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन 11वीं में उसे फेल घोषित कर दिया गया. इसके बाद 18 अप्रैल को उसने आत्महत्या कर ली. अनामिका की मां का कहना है-

’10वीं में उसके (बेटी) के पास रिपब्लिक डे के लिए ऑफर आया था, लेकिन वह नहीं गई. इंटर में ऑफर आया था. वह सलेक्ट भी हो गई थी. आत्महत्या के 5वें दिन इस बात की जानकारी मिली.’

18 अप्रैल को इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट आया था. फेल होने की वजह से अब तक 22 छात्र मौत को गले लगा चुके हैं. पिछले चार सालों में रिजल्ट जारी होने के बाद आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सबसे ज्यादा है. 2018 में 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 6 छात्रों ने आत्महत्या की थी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था. कमेटी ने राज्य शिक्षा सचिव बी जनार्दन रेड्डी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.

रिपोर्ट में रिजल्ट प्रोसेस में खामियों की बात को स्वीकार किया गया है. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि ओएमआर शीट में गड़बड़ी की वजह से सॉफ्टवेयर की ओर से सही अंक नहीं दिए गए. रिजल्ट जारी करने वाली कंपनी ग्लोबलरिना टेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड ने माना है कि उसकी ओर से गलत रिजल्ट अपलोड किया गया. सीईओ एसवीएस राजू का कहना है, जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं इस बात से सहमत हूं कि कहीं न कहीं कपंनी की भी गलती है. सॉफ्टवेयर में खामी की वजह से गलत रिजल्ट अपलोड हुआ. मेरे पिता होने के नाते मैं बच्चों को खोने वाले माता-पिता का दर्द समझ सकता हूं. समिति की ओर से राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के एक दिन बाद बोर्ड ने कार्रवाई की है. एक शिक्षक को सस्पेंड किया गया है. वहीं एक अन्य शिक्षक पर जुर्माना लगाया गया है. इस टीचर ने 99 की जगह 0 नंबर दिए थे.

छात्रों की आत्महत्या को लेकर विपक्षी दलों ने केसीआर सरकार पर हमला किया है. तेलंगाना बीजेपी के प्रमुख डॉक्टर लक्ष्मण इस मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. वह न्यायिक जांच, शिक्षा मंत्री गुंटकंदला जगदीश्वर रेड्डी को हटाने और बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन के सचिव को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. बीजेपी के अलावा अन्य विपक्षी दल भी सरकार का विरोध कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस, टीडीपी, जन सेना और वाम दलों सहित विभिन्न विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था.

25 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2019 तक के करंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें

25 अप्रैल 2019 से लेकर 30 अप्रैल 2019 तक के करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए आप हमारे निचे दिए हुए आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।  करंट अफेयर्स हिंदी में 25 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2019 तक सामयिकी करंट अफेयर्स हमने यहाँ पर दिए हुए हैं.  आप चाहे तो पुराने करंट अफेयर्स भी हमारी वेबसाइट में पढ़ सकते हैं. जनरल नॉलेज 25 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2019 तक यहाँ पर पढ़ें।

करंट अफेयर्स 25 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2019 तक

  1. हाल ही में विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया गया?
    उत्तर: 25 अप्रैल।
  2. स्टार्टअप ब्लिंक 2019 स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में भारत को कौन स्थान मिला?
    उत्तर: 17 वां। 
  3. 2019 में विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह कब मनाया जा रहा है?
    उत्तर: 24 से 30 अप्रैल। 
  4. किस देश ने हाल ही में पहले तैरते हुए परमाणु ऊर्जा प्लांट का सफल परीक्षण किया?
    उत्तर: रूस। 
  5. भारतीय – अमेरिकी कला परिषद् का नया ब्रांड एम्बेस्डर हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
    उत्तर: विकास खन्ना। 
  6. किसे हाल ही में डिफेन्स एकाउंट्स का कंट्रोलर जनरल किसे नियुक्त किया गया?
    उत्तर: राजेंद्र कुमार नायक। 
  7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा सायरिल अल्मीडा किस देश से  सम्बंधित है?
    उत्तर: पकिस्तान। 
  8. रबिन्द्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार 2019 को हाल ही में किसने जीता?
    उत्तर: राणा दासगुप्ता। 
  9. किसे हाल ही में हिन्द महासागरीय देश सेशल्स का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया?
    उत्तर: जनरल दलबीर सिंह सुहाग।
  10. बौद्धिक संपदा दिवस विश्व भर में कौन से दिन मनाया जाता है?
    उत्तर: 26 अप्रैल। 
  11. भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल एशियन चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार में कौन सा पदक जीता?
    उत्तर: स्वर्ण पदक। 
  12. हाल ही में भारत ने मलेरिया के उन्मूलन के लिए कौन सा अभियान लांच किया है?
    उत्तर: मेरा इंडिया।
  13. दिव्यांश सिंह पंवर हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे वो कौन से खेल से सम्बंधित है?
    उत्तर: निशानेबाज़ी। 
  14. कौन से बैंक ने भारत में पहली बार काम ब्याज दर वाला ग्रीन कार लोन लांच किया?
    उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक। 
  15. विश्व परतिरक्षण सप्ताह 2019 की थीम क्या है?
    उत्तर: Protected Together : Vaccines Work!.
  16. RBI द्वारा ज़ारी किये जाने वाले नए 20 रूपये नोट में किस ऐतिहासिक स्थान को जगह मिली है?
    उत्तर: एलोरा गुफा। 
  17. रमा सेनगुप्ता का हाल ही में निधन हुआ वो किस क्षेत्र से सम्बंधित हैं?
    उत्तर: पर्वतारोहण। 
  18. किस भारतीय मूल के व्यक्ति ने पहली बार जापान में चुनाव जीता?
    उत्तर: पुराणिक योगेंद्र। 
  19. मेरा इंडिया अभियान के तहत किस वर्ष तक देश में मलेरिया को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है?
    उत्तर: 2030.
  20. न्यूयोर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में कुश्ती लड़ने वाले पहले भारतीय पहलवान का नाम क्या है?
    उत्तर: बजरंग पुनिया। 
  21. विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व् सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 28 अप्रैल। 
  22. अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए प्रथम बहुपक्षवाद व् कूटनीति दिवस कब मनाया गया?
    उत्तर: 24 अप्रैल, 2019 .
  23. बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2019 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने अपने नाम किया?
    उत्तर: डोमोनिक थिएम्। 
  24. अर्जुन अवार्ड्स 2019 के लिए किन किन खिलाड़ियों का नाम प्रस्तावित किया गया है?
    उत्तर: मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जड़ेजा तथा पूनम यादव। 
  25. किस भारतीय IIT संसथान ने भारती लिपि पढ़ने के लिए OCR सिस्टम का विकास किया?
    उत्तर: IIT मद्रास।

एक ओर रिश्वतखोर पटवारी को हुई सजा, भेजा गया जेल

rishwat khol patwari

सिवनी- जिला अदालत ने आज फिर एक रिश्वत खोर पटवारी को दोषी पाते हुये सजा सुनाई है । मामले के बारे मीडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम ने बताया कि प्रार्थी संतराम परते पिता विश्राम परते उम्र-30 वर्ष निवासी ग्राम सागर (ढुलबजा) तहशील छपारा को उसके ससुर ने कुछ जमीन दान में दी थी । उस जमीन पर उसे इंदिरा आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिये 75 हजार रुपये सेक्शन हुआ है । उक्त योजना के तहत उस जमीन का नक्शा खसरा की आवश्यकता पड रही थी । उस छेत्र का हल्का नंबर 24/32 का तत्कालीन पटवारी दिनेश पिता भादूलाल वाड़ीवा , निवासी कुम्हारी मोहहला , मंगलीपेठ सिवनी , जिला सिवनी, के द्वारा नक्शा खसरा नही दे रहा था और खसरा देने के लिए 2000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था । जिसकी शिकायत संतराम ने लोकायुक्त पुलिस जबलपुर को की थी ।

जिस पर दिनांक 01-06-2015 को पटवारी दिनेश वाड़ीवा के द्वारा प्रार्थी संतराम से 1000 रुपये लेते हुये रँगे हाथ पकड़ा था ।और समस्त कार्यवाही कर पटवारी के विरुद्ध चालान प्रस्तुत किया था । जिसकी सुनवाई – श्रीमान – राजऋषि श्रीवास्तव ( विशेष न्यायाधीश भष्ट्राचार अधिनियम ) की न्यायालय में विचारण में किया गया । जिसमें शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक- श्रीमती दीपा मर्सकोले ,जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा साक्ष्य और तर्क प्रस्तुत किये गये। जिस पर माननीय न्यायालय ने आरोपी पटवारी को दोषी पाते हुए धारा-07 में 03- वर्ष एवं 5000 रुपये जुर्माना तथा धारा-13 (1) डी0 भष्ट्राचार अधिनयम में 04- वर्ष एवं 5000 रुपये जुर्माना से दण्डित करने की सजा दिनांक 30-04-19 को सुनाई है ।

तीन पीढ़ी ने किया एक साथ मतदान

सिवनी । लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश की छः लोकसभा सीटों के साथ आरंभ हुआ। छः लोकसभा सीटों में बालाघाट, मण्डला, जबलपुर, छिंदवाड़ा सीधी और सतना में सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ।

बालाघाट एवं मण्डला लोकसभा क्षेत्र के लिये दो-दो विधानसभा के मतदाता दोनों लोकसभा क्षेत्र के लिये सुबह सात बजे से मतदान करने अपने – अपने मतदान केंद्रों में पहुँचने आरंभ हो गये थे। अनेक बूथों में सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। इनमें से सबसे ज्यादा बुजुर्गों की भी संख्या काफी थी।

नगर के टैगोर वार्ड क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन में बनाये गये चार बूथों में से एक बूथ क्रमाँक 235 में कुछ गड़बड़ी आ जाने के कारण लगभग 20 मिनिट विलंब से मतदान आरंभ हुआ। इस मामले में पीठासीन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को मतदान करने के लिये जहाँ ईवीएम मशीन रखी गयी और जिसे तीन तरफ से खड्ढे से ढांका गया था वह खड्ढा नीचे गिर गया था। सभी अधिकारी व कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में उसे सुधार कर वहाँ मतदान आरंभ कर दिया गया।

बुजुर्ग पहुँचे मतदान केंद्र : गर्मी के इस मौसम में गर्मी से बचने के लिये अधिकांश मतदाता सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में पहुँच गये थे। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी गर्मी, धूप से बचने के लिये मतदान करने बड़ी संख्या में पहुँचे। वहाँ मौजूद पुलिस कर्मी ने ऐसे बुजुर्गों की मदद करते हुए उन्हें सहारा देते हुए, वे उन्हें बूथ कक्ष तक ले गये। वहीं बुजुर्गों के प्रति मतदाताओं ने भी सहानुभूति दिखायी। कतार में खड़े मतदाताओं ने कहा कि पहले बुजुर्गों को मतदान करायंे इसके बाद वे करेंगे।

तीन पीढ़ी ने किया एक साथ मतदान : 85 वर्षीय कृष्णा बाई दुबे ने बताया कि विधान सभा, लोक सभा चुनाव में उन्होंने कई बार मतदान किया। इसके बाद वे पुत्र के साथ और सोमवार को पहली बार लोकसभा का चुनाव में मत देने पहुँचीं। उनकी नातिन शिल्पी व पुत्र के साथ वे मतदान करने पहुँची। इस प्रकार का नजारा कई स्थानों पर देखने को मिला, जहाँ तीन पीढ़ी एक साथ लोकसभा चुनाव में मतदान करने पहुँचे।

VIDEO : 6 बच्चों ने करा डाला 96 % मतदान

बच्चो के गीत से प्रेरित मतदाता

सिवनी- थाना कोतवाली अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 310 ग्राम कोनिया पार में 96 प्रतिशत मतदान हुआ है | उल्लेखनीय है कि इतने अधिक मतदान के लिए बहुत ज्यादा श्रेय गांव के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जाता है जिन्होंने सुबह से गांव के घर -घर में जाकर लोगों से वोट डालने की अपील की और गांव में मतदान को प्रेरित करने वाला गीत गाया।

बच्चों की यह पहल बहुत ही सराहनीय है जिसका परिणाम भी सामने दिख रहा है। कई ग्रामीणो द्वारा बताया भी गया कि सुबह से ये बच्चे घर घर आकर मतदान करने के अपील किये तो हमें तो आना पड़ा और इन बच्चो के कार्य की बहुत सराहना ग्रामीणों द्वारा की जा रही है

ग्राम सलैया में मतदान बहिष्कार की खबर-प्रशासन पहुंचा ग्राम सलैया

सिवनी- जिले की लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कहानी के समीप स्थित ग्राम सलैया में आज लोकसभा चुनाव के लिये हो रहे मतदान का ग्रामीणों द्वारा बिजली पानी की समस्या को लेकर बहिष्कार् किया गया है, दोपहर तक लगभग 27 ग्रामीणों द्वारा अपने मत का उपयोग किया गया, बाकी लगभग 700 मतदाताओं द्वारा मतदान का बहिष्कार किया गया।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन अंकुर मेश्राम से चर्चा की गई तो श्री मेश्राम ने जानकारी देते हुये बताया कि मतदान शून्य होने पर ही मतदान का बहिष्कार चुनाव आयोग द्वारा माना जाता है, यदि ग्राम सलैया के कुछ ग्रामीणों द्वारा भी अपने मत का उपयोग किया है तो ये मतदान बहिष्कार नहीं होगा | जानकारी मिलने के बाद एस डी एम घसौर, एस डी ओ पी दवारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई जिसके बाद पुनः मतदान आरभ हो गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=CJpgDTzI2-0&feature=youtu.be