Home Blog Page 2053

बेटी बचाओ जन आंदोलन

गुजरात (अंकित तिवारी)// गुजरात बेटी बचाओ जन आंदोलन का रॅली आज 22 जून 2019 सुबह पालनपुर से निकाली गयी इसका आयोजन अहमद भाई हाडा एवं गुजरात बेटी बचाओ जन आन्दोलन के (मार्गदर्शक)
मुख्य अथिति आशुतोष के शर्मा और उनकी टीम द्वारा किया गया

बॉलीवुड के सेहंसा अमिताभ बच्चन इस मुहिम में पूरा सहयोग कर रहे है और श्री डॉ गणेश राख सर पुने से (जिन्हें अमिताभ जी सुपर हीरो कहते है ) एवं उनके सहयोगी श्री डॉ प्रमोद लोहार नासिक उपस्थित में Signature Campaign हुआ !

सभी क्षेत्र के लोग इस में शामिल हुए जब तक बेटी बेटा जन्म दर एक जैसा नहीं होता तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा ऐसा डॉ. गणेश जी ने संबोधित किया

पहली बारिश के बाद पौधरोपण : नेक कार्य

प्रयागराज (अंकित तिवारी) // मौसम की पहली बारिश होने के बाद बिसहिजन खुर्द के प्रधान कमलेश्वर प्रताप सिंह(भाला) ने गाँव मे पौधारोपण किया और गाँव की सफाई कराया गया और लोगो को जल संचय करने के लिय जागरूक किया गया।मुख्यरूप से रमेश विन्द,अजीत विन्द(जनता कनेक्शन), कन्हीयालाल विन्द,आश्तोष पटेल, अदलतु, अजय सिंह,हरीओम शर्मा,विजय प्रताप सिंह(विपी), कार्तिकेय सिंह,हिमान्शु यादव राजेश अन्य लोग मवजूद रहे।

जब डिलीवरी मैन ने किया अनुलोम विलोम

नियमित योग करने वाले कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है:नीरज तिवारी

नई दिल्ली (अंकित तिवारी) | एक तरफ जहां पार्को मैदानों, स्कूलों, मंदिरों, गली, मोहल्लों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम मची रही वहीं आज पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित सिंधु इंटरप्राइजेज में सिर्फ गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन योग करते देखे गए बल्कि इस एजेंसी के व्यवस्थापक नीरज तिवारी ने स्वयं अपने स्टाफों को योग करवाया |

योग करवाने के लिए दो प्रमुख योग शिक्षकों को बुलाकर अपने स्टाफों, डिलीवरी मैन को योग, ध्यान,व्यायाम, सुर्य नमस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी.योग शिक्षकों ने अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से जीवन को निरोग और तनावमुक्त बनाने की तरकीब भी बताई.

इंडियन ऑयल पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश अनुसार इस एजेंसी पर योग और ध्यान पर विशेष जानकारी दी गई. श्री नीरज तिवारी ने बताया कि हम अपने कर्मचारियों को योग के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा से भरना चाहते हैं

नियमित योग करने वाले लोगों को अपने काम के प्रति ईमानदारी और कर्तव्य परायणता बढ़ जाती है हम हमेशा इस तरह के आयोजनों को कर के मंत्रालय की सोच को धरातल पर उतरेंगे. इस योग दिवस कार्यक्रम में आनन्द मिश्रा, मुन्ना पाठक, तीरथ मिश्रा, सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया.

अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश में झमाझम होगी बारिश!

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल । गोवा के बाद महाराष्ट्र के कुछ इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department ) के अनुसार, मानसून ( monsoon in madhya pradesh ) ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश ( madhya pradesh ) में झमाझम बारिश ( rain ) होगी।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटे में मानसून पूरा महाराष्ट्र कवर कर लेगा। इसके बाद मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे मध्य प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश के इलाकों में मानसून पूर्व बारिश हुई थी, जिस कारण यहां का मौसम सुहावना बना दिया है।

कहां पहुंचा मानसून

मानसून महाराष्ट्र के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है अगले दो-तीन दिनों मानसून अन्य क्षेत्रों में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि शुक्रवार तक गोवा में मानसून पहुंचेगा लेकिन गुरुवार को ही मानसून गोवा पहुंच गया था। अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है क अगले 72 घंटे में मानसून मध्य प्रदेश पहुंच जाएगा।

यहां भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक रूप से योग सत्र

दिल्ली (अंकित तिवारी ) 21 जून 19 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में, आरोग्य भारती, पूर्वी विभाग, भारतीय जनता पार्टी (आनंद विहार वॉर्ड), भारत उदय फाउंडेशन और यूनिवर्सल हेल्थ फाउंडेशन सामूहिक रूप से योग सत्र का आयोजन कराया | आनंद विहार और आस पास के क्षेत्र से लगभग 500 लोगो ने इस योग सत्र में प्रतिभागिता की |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर अध्यक्षता श्री शाहनवाज़ हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी ने की। डॉ. अश्वनी मेहता, दिल्ली प्रान्त अध्यक्ष, आरोग्य भारती, की भी गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम को मिली । प्रशिक्षित योग गुरु श्रीमती शीतल गुप्ता ने पूरे समूह को अपने 10 शिष्यों के साथ बहुत ही सरलता और सादगी के साथ 500 लोगो को योग अभ्यास करवाया ।

शाहनवाज़ हुसैन जी ने सभी उपस्थित साधकों को योग को नियमित अनुशासन बनाने के लिये प्रेरित किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने योग का चलन भारत और विश्व भर में कई गुना बड़ा दिया है। और आज लाखों लोग उसी प्रेरणा को नियम बनाकर अपना ध्यान रख रहे हैं ।

प्रदेश प्रवक्ता श्री नवीन कुमार भी पूरा समय कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सामान्य साधकों की तरह ही सबके साथ योगाभ्यास किया । उन्होंने कहा की जिस तरह मोदीजी के आह्वाहन पर आज हम पांचवा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, हमें इस पर गर्व होना चाहिए और इसका अधिक से अधिक प्रचलन करना चाहिए ।

मंच संचालन करते हुए निगम पार्षद गुंजन गुप्ता ने स्थानीय निगम पार्षद गुंजन गुप्ता ने मंच संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम को गति प्रदान की और आये हुए सभी स्थानीय कॉलोनी वासियों का धन्यवाद किया और अनुशासन की निरंतरता बनाये रखने की अपील करी ।

डॉ. अश्वनी मेहता जी ने हृदय स्वास्थ्य में योग के लाभ बताये और इस जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील करी।

कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्था भारत उदय फॉउंडेशन के अध्यक्ष श्री पीयूष गुप्ता अपनी पूरी टीम की साथ उपस्थित रहे । दिल्ली बार कॉउन्सिल के उपाध्यक्ष पीयूष गुप्ता ने सभी साधकों से निवेदन किया कि कोई भी ज़रूरतमंद, किसी भी प्रकार की निशुल्क कानूनी सलाह के लिए उन्हें कभी भी संपर्क कर सकते हैं । प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री लता गुप्ता ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी ।

आनंद विहार नगर की सभी 22 संघ शाखायों सहित विभाग कार्यवाह महिपाल जी, दिनेश गुप्ता, अजय मंगल, शिव सचदेवा, यशपाल गुप्ता, मोहन अग्रवाल, राहुल गुप्ता, ललित गोयल, राजेश गुप्ता, डॉ अनिल अरोरा, हेमचन्द जैन, राहुल जैन सहित आनंद विहार वार्ड के सभी rwa के प्रमुख और निवासी उपस्थित रहे ।

पानी की कमी से नहीं हम उसके प्रबंधन की कमी से जूझ रहे- डॉ.तिवारी

शहरों में जल संकट से निपटने के लिए रुफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यक- श्री गलकटे

वाल्मी में जल प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

भोपाल (अंकित तिवारी ) । मप्र जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) मेंं बेहतर जल प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ तेजराम नायक,श्री रवि गलकाटे,प्रोफेसर (भू- विज्ञान) डॉ. डी.आर. तिवारी एवं फैकल्टी हैंड वाल्मी डॉ.विवेक भट्ट ने अपने विचार रखे

वरिष्ठ वैज्ञानिक रवि गलकटे ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश में छत पर जो पानी गिर रहा है वह हमारी प्रापर्टी है और उसी को संग्रहित कर हम जल संकट से बच सकते हैं।

किसी भी शहरों में बढ़ती आबादी के साथ रुफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यक है क्योंकि इससे भूजल में सुधार होता है और प्रबंधन भी आसान है।डॉ.तेजराम नायक ने बताया कि पानी एक ऐसा रिसोर्स है जो बहुत ज्यादा मात्रा में उपलब्ध है उसके बाद भी हमारे पास प्रर्याप्त उपलब्धता नहीं है।

कॉलोनाइजर्स मकान बनाते समय ही जल प्रबंधन एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर ध्यान दें तो बेहतर प्रबंधन हो सकता है।डॉ.डीआर तिवारी ने कहा कि हम पानी की कमी से नहीं बल्कि उसके बेहतर प्रबंधन ना होने के कारण जल संकट से जूझ रहे हैं।

पहले का समाज मनोवैज्ञानिक था जो कुंआ,बावड़ी पर आश्रित था क्योंकि श्रम करने के बाद कोई व्यक्ति दो बाल्टी निकालता है लेकिन आज ट्यूबवेल की बटन दबाते ही सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है।संयोजन श्री जेके गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर योगेन्द्र लाड़, कुमुद सिंह सहित कॉलोनाइजर्स, बिल्डर्स एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि वाल्मी लगातार विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जल संरक्षण पर निशुल्क कार्यशाला आयोजित कर रहा है।

5 लाख 50 हजार रूपए की लागत से लखनवाड़ा घाट के पास बनेगा मोक्षधाम

सिवनी। Seoni News जिले की जीवनदायनी मां वैनगंगा नदी के प्रवाह स्थल लखनवाड़ा घाट में आगामी कुछ दिनों बाद 5 लाख 50 हजार रूपए की लागत से मोक्षधाम का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य सरिता घनश्याम सनोडिया की सक्रियता के चलते इस कार्य जिला पंचायत के माध्यम से स्वीकृत कराए जा चुके हैं।व मुख्यालय सिवनी से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में आम नाग

सिवनी। SEONI NEWS | जिले की जीवनदायनी मां वैनगंगा नदी के प्रवाह स्थल लखनवाड़ा घाट में आगामी कुछ दिनों बाद 5 लाख 50 हजार रूपए की लागत से मोक्षधाम का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य सरिता घनश्याम सनोडिया की सक्रियता के चलते इस कार्य जिला पंचायत के माध्यम से स्वीकृत कराए जा चुके हैं।व

मुख्यालय सिवनी से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में आम नागरिक लखनवाड़ा घाट में पुल के इस ओर मृतकों का अंतिम संस्कार करने जाते है, लेकिन यहां मोक्षधाम की सुविधा ना होने से गर्मी व बरसात के दौरान परेशानियां होती थी। इस बात की जानकारी लखनवाड़ा घाट को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कार्यरत संस्था मां वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा द्वारा जिला पंचायत सदस्य सरिता सनोडिया को दी।

जिन्होंने प्रयास कर बम्होड़ी घाट की ओर शव दाह गृह निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करा दी है। इसके अलावा ग्राम भुरकला खापा, जनता नगर व मरझोर फुलारा में डेढ़ लाख रूपए की लागत से चौपाल, ग्राम बम्होड़ी में 3 लाख की लागत से अस्थि विसर्जन घाट बनाए जाने के लिए जिला पंचायत द्वारा राशि स्वीकृत कर दी गई है।

वनों की कमी से सूखने लगी गंगा नदी

सतना (अंकित तिवारी ) गंगा नदी का पानी कम हो रहा है सहयोगी नदिया लगातार दम तोड़ती जा रही है इन सहयोगी नदियों में मिलने वाली छोटी छोटी वनजा नदिया वनों के कटने वर्षा कम होने के कारण गंगा की सहयोगी नदियों में भी पर्याप्त जल नही रहता इस परिस्थिति में पानी दुर्लभता की ओर बढ़ रहा है

आवश्यकता पानी को रोककर उसके बहाव की गति को कम कर छोटी छोटी नदियों को यदि जीवित कर दिया जाय तो टमस जैसी गंगा की सहयोगी नदी भी सदानीरा होगी और गागा के प्रवाह की भागीदारी मजबूती से कर सकेगी इन्ही सब बातों को देखते हुए छोटी छोटी नदियों को सदानीरा बनाने के लिए सबसे पहिले हमारे साथियो ने बरुआ नदी चुनी और लगभग 46 किलोमीटर की नदी की यात्रा उसके किनारे बसे हुए गांवो से निकालकर लोगो की इस दिशा में भागीदारी तय करने के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाया गया

15 जून को नदी पुनर्जीवन यात्रा गढ़ोत गांव परसमनिया पहाड़ से शुरू हुई जल बिरादरी के अरुणत्यागी के नेतृत्व में यात्री दल में पद्मश्री बाबूलाल दहिया विंध्य विकास अभियान के रमेश द्विवेदी मंदाकिनी की माधुरी सिंह बलिराम पटेल ,सुपोषण अभियान के सुरेंद्र दहिया गांव बचाओ के ध्रुव भाई मजदूर अधिकार मंच के अशोक भाई ददोली भाई कमलेश्वर सिंह राजकुमार सिंह बलिराम सिंह रामसजीवन पाल केदार लोधी भगवानदीन कुशवाहा सौखिलाल कोल राकेश वर्मा अनिता गोड़ समेत हर गांव से 10 से 50 साथी सभी गांवो में भागीदार रहे

बरुआ नदी के उद्गम से यात्रा लगभग 15 गांव में भ्रमण करती हुई यात्रा बरुआ टमस के संगम करही गांव के सकरा हार में समाप्त हुई सभी गांवों में यात्री दल का स्वागत गांव के कन्याओ द्वारा कलश सजाकर किया गया गावो में ग्राम सभा की तरह बैठकों का आयोजन किया गया ,10 गांव में जल पंचायतों का गठन किया गया वन समितियों से पंचायतों से लगातार चर्चा की गई जन समुदाय का विशेष योगदान मिला

तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटरवारियों को एससीएन जारी

किसान सम्मान निधि में लापरवाही

सिवनी । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरई कामेश्वर चौबे द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों के ऑनलाईन डेटाबेस प्रविष्टि कार्य के अवलोकन में अधिकांश ग्रामों के खसरे अपलोड न होने पर सख्त कार्यवाही की गयी है।

उन्होंने तहसीलदार कुरई दिलीप हनुमत, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, राजस्व निरीक्षक सुकतरा केसी राम चौकसे सहित कुरई में पदस्थ पटवारी लोकेश शिवेदी, अवलेश डहरवाल, श्रीमति ज्योत्सना उईके, कु.ज्योति उईके, कु.राधिका भलावी, विकास टेमरे, विजेंद्र इनवाती, श्रीमति रीना अवधिया सहित अन्य पटवारियों को लापरवाही बरतने को लेकर कारण बताओू नोटिस जारी किये गये हैं।

Madhya Pradesh में अलर्ट : चमकी बुखार को लेकर

अब तक ले चुका है 113 बच्चों की जान

भोपाल । बिहार में 113 बच्चों की जान ले चुके चमकी बुखार को लेकर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इस जानलेवा बुखार को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी और सिविल अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही, स्वास्थ अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिये गए हैं कि, इस जानलेवा बुखार से लड़ने में इस्तेमाल होने वाली सभी ज़रूरी चीजों को प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल में मुहैया कराएं।

सतर्क रहने के लिए दिए गए निर्देश : ज्ञातव्य है कि चमकी बुखार एक ऐसा जानलेवा बुखार है, जिसने बिहार में हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी है। बुखार के प्रकोप से रौजाना बिहार में बच्चों की मौतें हो रही है। इस जानलेवा बुखार की पुष्टी झारखंड में भी हो चुकी है, जिसके बाद वहां की राज्य सरकार ने चमकी बुखार का अलर्ट जारी किया है। इन्ही परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही, सिवास्थ मंत्री द्वारा स्वास्थ अधिकारियों को पर्याप्त वयवस्था बनाने के भी निर्देश दिये हैं।

क्या होता है चमकी बुखार, जानिए इसके लक्षण : चमकी बुखार एक संक्रामक बीमारी है। यानी ये तेजी से एक से दूसरे के शरीर में प्रवेश कर लेती है। इस बीमारी के वायरस शरीर में पहुंचते ही खून में शामिल होकर अपना प्रजनन शुरू कर देते हैं। शरीर में इस वायरस की संख्या बढ़ने पर ये खून के साथ मिलकर पीड़ित के दिमाग तक पहुंच जाते हैं। जैसे ही ये वायरस किसी व्यक्ति के दिमाग में पहुंचता है, तुरंत ही दिमाग की कोशिकाओं में सूजन पैदा होने लगती है। जिससे व्यक्ति का सेंट्रल नर्वस सिस्टम भी खराब हो जाता है।

चमकी बुखार में बच्चे को काफी तेज बुखार चढ़ा रहता है, जो धीरे धीरे बढ़ता जाता है। बदन में ऐंठन के साथ बच्चा अपने दांत पर दांत चढ़ाए रहता है। शरीर में कमजोरी की वजह से बच्चा बार-बार बेहोश हो जाता है। शरीर में कंपन के साथ बार-बार झटके आने लगते हैं। इस बुखार की तीव्रता से शरीर एकदम सुन्न पड़ जाता है।

एक निवेदन ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ शेयर करे जिससे सभी सतर्क रहे