Saturday, April 20, 2024
Homeसिवनी35 प्रतिभावान विद्यार्थी और 18 प्राचार्य होंगे सम्मानित

35 प्रतिभावान विद्यार्थी और 18 प्राचार्य होंगे सम्मानित

स्व.विमला वर्मा द्वारा स्थापित न्यास़़ का प्रतिभा सम्मान समारोह 01 को

सिवनी । पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.विमला वर्मा द्वारा गठित न्यास़ का पाँचवां प्रतिभा सम्मान समारोह 01 जुलाई को उनके निज निवास गिरधर भवन में दोपहर 02 बजे आयोजित है जिसमें जिले के सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड के प्रतिभावान 35 छात्र – छात्राओं एवं संबंधित शालाओं के 18 प्राचार्यों को सम्मानित किया जायेगा।

उक्ताशय की जानकारी न्यास़ के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा के द्वारा प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है। उन्होंने बताया कि स्व.विमला वर्मा द्वारा अपने पिता एवं माता की स्मृति में दो न्यास़़ों का गठन किया गया था जिनका नाम श्रीकृष्ण प्रसाद वर्मा न्यास़ एवं श्रीमति लक्ष्मीबाई वर्मा न्यास़़ है।

इन दोनों न्यास़ के लिये उन्होंने स्वयं की ओर से 30 लाख रूपये की राशि दी थी जिसके ब्याज से हर वर्ष प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। इस साल से न्यास़़ के कोषाध्यक्ष अभिषेक निगम द्वारा स्वयं की राशि से संबंधित शालाओं के प्राचार्याें को भी शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।

न्यास़ द्वारा प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 07 हजार रूपये, द्वितीय आने वाले विद्यार्थी को 05 हजार रूपये, तृतीय आने वाले विद्यार्थी को 03 हजार रूपये सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।

इसमें स्टेट बोर्ड कक्षा 12वीं के कृषि संकाय : हर्षिकेश बिसेन जोगेन्द्र बिसेन, यश राहंगडाले पिता गौरी शंकर राहंगडाले, अजय सोनी संकुन्त राय. कला संकाय :- दृष्टि सनोडिया, शिव शंकर सनोडिया, कु.साहिस्ता पिता यूसुफ खान, शैलेष राहंगडाले पिता केदार सिंह राहंगडाले, अजीत सिंह पिता कौशल सिंह, कृष्ण कुमार पिता नंद लाल. जीव विज्ञान संकाय :- कु.प्रज्ञा पिता देवी प्रसाद, प्रिंसी कोरी पिता सुनील कोरी, कु.चेतना पिता टिवेन्द्र, अमीर अजमी पिता अनीस आजमी, कु.स्मिता सनोडिया, पिता शोभाराम सनोडिया. वाणिज्य संकाय :-सागर नेमा पिता सुरेश नेमा, कु.शिवालिका कटरे पिता कमलकांत कटरे, कु.जिया चौकसे पिता संजय चौकसे, देवेश सनोडिया पिता नेमीचंद सनोडिया, कु.पायल सिहारे पिता स्व.रविन्द्र सिहारे, कु.राशी दिवाकर पिता राहुल दिवाकर. गणित संकाय : कु. साजन डहेरिया पिता अशोक कुमार, कु.मिनि पिता मनोज, प्रदीप साहू पिता हरिश्चंद्र साहू. व्यवसायिक शिक्षा : शुभम पिता रवि शंकर, निशा दशनिया पिता जलजारी लाल, राधेश्याम यादव पिता राजाराम. गृह विज्ञान संकाय : कु.अशफिया नाज पिता मकबूल खान, कु.रीता पिता राम प्रसाद, कु.शीरीन अंजुम पिता फहीमउल्ला खान।

स्टेट बोर्ड कक्षा 10वीं के दुर्गेश सनोडिया पिता राजेश कुमार सनोडिया, कु.शुभांगी डोंगरे पिता शिवनाथ डोंगरे, कु. पूर्वा चक्रवर्ती पिता रजुआ चक्रवर्ती, अश्वनी दुबे पिता अनूप कुमार दुबे, मोहित कुमार चंद्रवंशी पिता नारायण सिंह, रोहित डहेरिया पिता दया सिंग।

सीबीएसई कक्षा 12वीं के  साईंस : अनुष्का दुबे केंद्रीय विद्यालय सिवनी, टीना राहंगडाले केंद्रीय विद्यालय, आयुष सोनकुसरे जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाडा, गगन कटरे जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा, सोनू लाल धुर्वे जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा। कॉर्मस : तनवी अग्रवाल केंद्रीय विद्यालय सिवनी, आर्यन साहू जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा, सिमरन आहूजा केंद्रीय विद्यालय सिवनी।

सीबीएसई कक्षा 10वीं के रूद्राक्ष शुक्ला केंद्रीय विद्यालय सिवनी,, आर्यन बौद्ध, कु. आयुषी चौरसिया एसएफएस, सक्षम सोनी एसएफएस।

प्राचार्य: एस.एस. बरकड़े, नरेश सिंह राजपूत, आर.पी. बोरकर, पी.एम. सिंग, श्रीमति सुषमा सोनी, पी.एस. ठाकुर, तोपेन्द्र सिंह ठाकुर, आर.एस. मेश्राम, सुनील एम.सिंग, श्रीमति अनीता कुल्हाड़े, श्रीमति जानकी धुर्वे, जे.पी. तिवारी, एस.के. सोनी, नेमचंद तेकाम, श्रीमति अमिता बांगरे, विजय साहू, मीना मालवीय, अनिल कुमार चौरसिया, उमाकांत त्रिपाठी, जयंती मरावी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News