Home Blog Page 2052

कूलर और एसी की हवा में पीएं शराब , सड़क पर खड़े होकर नहीं : आबकारी मंत्री | Madhya Pradesh News

आबकारी मंत्री ने दिया सुझाव

भोपाल | मध्यप्रदेश में अब आप सम्मान के साथ शराब ( liquor ) पी सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद मध्यप्रदेश की कमल नाथ ( Kamal Nath ) सरकार के आबकारी विभाग के मंत्री का कहना है।

मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग ने मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़ ( Brijendra Singh Rathore ) ने कहा- मध्यप्रदेश में सड़कों में खड़े होकर शराब पीने वाले भी अब बैठकर सम्मान के साथ शराब पीएं। बाहर पीने से अच्छा है बैठकर पीने से जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़े।

कागजों में बंद फिर भी चल रहे आहाता

मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा- मध्यप्रदेश में बहुत से आहाता ( जहां बैठकर शराब पी जाती है ) पेपरों में तो बंद हैं लेकिन व्यावहारिक रूप से वो चालू हैं। जिससे कई लोगों को मोटी रकम मिल रही है। हमने इस संबंध में विचार किया है कि जब ये आहाता अवैधानिक रूप से चल रहे हैं तो क्यों ना उनको वैध कर दिया जाए। इनको वैध करने से जो लोग सड़कों में खड़े होकर या इधर-उधर शराब का सेवन करते हैं उनको भी इज्जत और सम्मान से बैठकर पीने की व्यवस्था हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश का राजस्व भी बढ़ेगा।

मंत्रीजी ने कहा गर्मी बहुत पड़ रही है

मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि बाहर गर्मी बहुत पड़ रही है जिससे बाहर सेवन करने वालों को आहाता के अंदर एसी और कूलर भी मिल जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में कई तरह के सुझाव भी आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ठुकराया था शराब के होम डिलीवरी का प्रपोजल

हाल ही में प्रदेश के आबकारी महकमे ने घर-घर शराब पहुंचाने की सर्विस शुरू करने की तैयारी की थी। इसके लिए प्रपोजल भी बनाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इसे खारिज कर दिया था। दरअसल, आबकारी विभाग के अफसरों ने नई आबकारी नीति के पार्ट-2 में ऑनलाइन घर पहुंच रेस्टोरेंट सर्विस से शराब की डिलीवरी कराने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रपोजल पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कहा था कि ऐसे बेकार के प्रपोजल क्यों बनाए जाते हैं।

रेलवे के तीन प्लेटफार्म बनेंगें सिवनी में और होंगे ये काम…

सिवनी◆ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे छिंदवाड़ा-सिवनी-नैनपुर ब्राडगेज रेल लाइन का काम जारी है। रेलवे प्रबंधन के नजरिये से इस लाइन पर सिवनी एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां रेल लाइन के चार टै्रक बिछाए जाने हैं, तो वहीं तीन प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा।

नागपुर मंडल अंतर्गत सिवनी के पुराने रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर की दूरी पर पूर्व दिशा की ओर नए स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के तहत वर्तमान में अर्थवर्क किया जा रहा है, अब तक 40 प्रतिशत काम हो चुका है।

दक्षिण की ओर होगा मुख्य द्वार –
शहर के बढ़ते यातायात और सुविधा की दृष्टि से ब्राडगेज रेल लाइन का मुख्य प्लेटफार्म और प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर बनाया जाना है। यहां तक पहुंचने के लिए नागपुर रोड़ से कटंगी रोड़ तक 1 किमी का सीधा रास्ता बनाया जाएगा। इस सड़क निर्माण के पूर्व अतिक्रमण हटाए जाने हैं, जिसके लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुराना रास्ता भी रहेगा चालू –
जानकारी के अनुसार सिवनी में चार रेल लाइन बिछाई जाएंगी, वहीं तीन रेलवे प्लेटफार्म बनाए जाने हैं। प्लेटफार्म 650 मीटर लंबे और12 मीटर चौड़ाई के होंगे। प्लेटफार्म नंबर, 1, 2, 3 से यात्रियों के आने-जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनेगा। मुख्य द्वार तक पहुंचने के लिए बनाए जाने वाले रास्ते के अलावा पुराने मार्ग को भी जारी रखा जाएगा। टिकट घर दोनों ओर बनाए जाएंगे।

आंरभ हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान

सिवनी // कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिले के मुख्यमार्गों के अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। आज बुधवार 26 जून को राजस्व एवं नगरपालिका की सँयुक्त टीम द्वारा नेहरू रोड़ में अतिक्रमण का चिन्हाकंन कर अतिक्रमंकारियो को अपने अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है।

मालुम हो विगत 25 जुन को हुई बैठक के दौरान विभहन्न विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश जिला कलेक्टर द्वारा दिये गये थे।

गाडी से पैसो से भरा बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

seoni kotwali

सिवनी// मुनेश्वर नागोत्रा पिता पति लाल उम्र 38 साल निवासी ग्राम पिठेश्वर आगरी थाना कुरई अपनी नई हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर सिवनी में बस स्टैंड के पास सुनील मेटल्स की दुकान के सामने आया और मोटर साइकिल के हैंडल पर अपना बैग टंगा छोड़कर कुछ समय के लिए चला गया

इस बीच उसका बैग जिसमें ₹30700 नगद, ऋण पुस्तिका, चेक बुक और आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिचय पत्र रखे हुए थे किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/ 19 धारा 379 भारतीय दंड विधान दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में कोतवाली टी आई अरविंद जैन ने घटना वारदात के 2 घंटे के भीतर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से नगदी रकम सहित बैग चोरी करने वाले आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया।

घटनास्थल में की गई त्वरित जांच और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी अनवर खान पिता बुद्धू खान उम्र करीब 38 साल निवासी सूफी नगर सिवनी से चोरी किया गया बैग ₹30700 नगदी एवं दस्तावेज जप्त किए गए ।

पुलिस को पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह बस स्टैंड के आसपास नमकीन का ठेला लगाता है मौका देखकर बैग चोरी कर लिया था। आरोपी शेख अनवर को तत्काल गिरफ्तार करने में टीआई कोतवाली अरविंद जैन के साथ उप निरीक्षक आर पी गायधने , आरक्षक सुधीर एवं राकेश रितेश के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया ।

नगर के मुख्य मार्गों एवं प्रमुख स्थानों के अतिक्रमण पर सख्त हुए कलेक्टर

सिवनी -जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा 25 जून को जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक में CMO श्री मनोज श्रीवास्तव, ARTO श्री क्षितिज सोनी, SDO-PWD श्री नितेश सूर्यवंशी, तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी सिवनी श्री अरविंद जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री गौरव सिंह सहित संबंधित अधिकारियों/ कर्मचायरियों की उपस्थिति रही।

जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु सभी मुख्य मार्गो के दोनो ओर के अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाये जाने के निर्देश दिए। नगरपालिका चौक से छिंदवाड़ा चौक तक के मुख्य मार्ग, बुधवारी बाजार, शुक्रवारी चौक एवं नेहरू रोड के अतिक्रमण को चिन्हांकित कर हटाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं तहसीलदार सिवनी को दिए तथा जिला मुख्यालय के अव्यवस्थित यातायात सिंग्नलों के समय मे सुधार एवं मैंटेनेंस के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया।

साथ ही सभी सिंग्नलों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाए जाने के निर्देश दिए, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को मोटरयान अधिनियम तहत कार्यवाही के निर्देश दिए।

साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन के वाहनों के दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ ही ई-रिक्शा वाहनों के भी रजिस्ट्रेशन करने निर्देश दिये , पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रभारी को अव्यवस्थित रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये |

Rajasthan: किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, ‘गहलोत और पायलट ने नहीं किया कर्जमाफी का वादा पूरा’

आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था।

श्री गंगानगर। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के ठाकरी गांव में एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी से पहले 45 साल के किसान सोहन लाल ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया और इससे उसे कर्ज चुकाना पड़ रहा था।

तनाव के कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। सोहन लाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहराया है और मौत के लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। रायसिंह नगर पुलिस थाना अधिकारी किशन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सचिन पायलट ने इस मामले को लेकर कहा है कि जांच की जा रही है। यह अफसोसजनक है। अब तक मुझे जो भी जानकारी मिली है, वह व्यक्ति वास्तव में कर्ज में नहीं था।

सोहन लाल पर बैंकों का कर्ज होने के साथ ही उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से इस संबंध में वह कई बार मिला, लेकिन उसकी परेशानी को सुनने वाला कोई नहीं था। वह कई दिनों से परेशान था और रविवार को उसने अपने घर में जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहर खाने से पहले सोहन लाल ने फेसबुक पर स्टेट्स भी डाला, जिसमें लिखा था कि सारी उम्र कोई जीने की वजह नहीं पूछता, लेकिन मौत के बाद सब पूछते है कैसे मरे।

SEONI आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु आवेदन आमंत्रित

सिवनी । परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सिवनी शहरी द्वारा जानकारी दी गयी कि आँगनबाड़ी केंद्र क्र. 21 महावीर वार्ड में रिक्त आंगनवाड़ी सहायिका के एक पद हेतु 02 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।

सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पाँचवी परीक्षा उत्तीर्ण है। संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज में सहायिका पद हेतु शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति, राशन कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड, मतदाता सूची में नाम संबंधी प्रमाण/ मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र विधवा की स्थिति में पति की मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता तलाक की स्थिति में संबंधी सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

MP NEWS ,बाढ़ की चेतावनी, इलाके खाली करने को कहा | MP WEATHER FORECAST WARNING

भोपाल। मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में आने वाले 8 जिलों में भारी बारिश एवं बाढ़ की चेतावनी जारी हुई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने अपने निर्देश जारी किए हैं कि बाढ़ संभावित इलाकों को खाली करवा लिया जाए। 

रिलीफ कमिश्नर भोपाल की ओर से आगर मालवा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी एवं धार के कलेक्टरों को अति आवश्यक वायरलैस मैसेज किया है। इसमें बताया गया है कि उपरोक्ता जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश एवं बाढ़ की संभावना है अत: आपातकालीन व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी जाएं। 

नगरीय प्रशासन विभाग ने संबंधि यह निर्देश जारी किए हैं

1. खतरनाक भवनों को चिन्हित कर लोगों को वहां से निकाला जाये। 
2. भारी बारिश के कारण ओवर फ्लो होने वाले नालों की पहचान कर उसकी सफाई की जाये।
3. बाढ़ संभावित सभी क्षेत्रों से आम लोगों को निकाला जाये।
4. स्थिति पर निगरानी रखने और जरूरी कदम उठाने के लिए शहर में कंट्रोल रूम स्थापित किये जाए।
5. आमजन की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के साथ मिलकर काम करें।

विशेष नोट: कृपया इस सूचना को संबंधित जिलों के मित्रों के साथ शेयर करें ताकि समय रहते लोगों को जानकारी मिले और वो अपने सुरक्षा प्रबंध कर सकें। 

GOV JOB: 12वीं पास के लिए लोअर डिवीजन क्लर्क LDC

NCERT यानी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने लोअर डिवीजन क्लर्क के रिक्त पदों के लिए भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगा गया है। आवेदन की लास्ट डेट 06 जुलाई 2019 तय की गई है। आधिकारिक अधिसूचना NCERT की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।

आवेदन शुल्क एवं आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। 

महत्वपूर्ण तिथि एवं चयन प्रक्रिया

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जुलाई, 2019उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मादा तेंदुए की मौत, शव जलाया

सिवनी। दक्षिण सामान्य वनमंडल के खवासा वन परिक्षेत्र में रविवार सुबह मादा तेंदुए का दो दिन पुराना शव वन अमले को मिला है। पीएम के बाद शव को मौके पर ही डीएफओ टीएस सुलिया, पेंच के वन्यप्राणी पशु चिकित्सक डॉ अखिलेश मिश्रा, रूखड़ एसडीओ राकेश कोड़ोपे सहित अधिकारियों व वन अमले की मौजूदगी में जला दिया गया है।

पीएम रिपोर्ट में मादा तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में होने की पुष्टि हुई है। डीएफओ टीएस सुलिया ने बताया कि खवासा रेंज के हाथीगढ़ क्षेत्र में बावनथड़ी नदी से लगे कम्पार्टमेंट क्र 354 में रविवार सुबह तेंदुए का शव मैदानी अमले ने गश्ती के दौरान देखा था।

मौके पर पेंच के वन्यप्राणी चिकित्सक से तेंदुए के शव का पीएम कराया गया। पीएम में मादा तेंदुए की गर्दन में अन्य ताकतवर तेंदुए के दांत के निशान पाए गए हैं। सर्चिंग के दौरान जंगल में भी दूसरे तेंदुए की मौजूदगी के निशान मिले हैं। संघर्ष में मादा तेंदुए की मौत हुई है। मादा तेंदुए का शव करीब दो दिन पुराना है। जिसकी उम्र करीब 8-10 साल होगी। तेंदुए के दांत घिस चुके थे।
शिकार से इंकार – डीएफओ सुलिया के मुताबिक मादा तेंदुए के शरीर के सभी जरूरी अंग दांत, पंजे, पूंछ इत्यादि पाए गए हैं। मौके पर सर्चिंग के दौरान शिकार से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है। पीएम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया है। मादा तेंदुए का बिसरा फारेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा।