सिवनी । जिले के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नर्मदा नदी के घाट से आज प्रात: नाव पर सवार 11 लोग सिवनी से मंडला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंडला जिले के नारायणगंज विकासखण्ड एवं थाना टिकरिया के अंतर्गत आने वाले मोहगांव घाट के पास नाव अचानक पलट गई, जहां उसमें सवार चार महिलाएं और एक बच्चे के डूबकर मृत्यु हो गई।
ख़बरसत्ता से चर्चा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने बताया कि नाव में कुल चालक सहित 12 लोग सवार थे जिनमें से 4 महिलाओं एवं एक बच्चे के डूबने की खबर मिली है, शेष बचे अन्य लोग किसी तरह तैरकर वापस सुरक्षित निकलने में कामयाब हुये है।
मिली जानकारी के अनुसार डूबे लोगों में धनियाबाई पति कल्लो मरावी उम्र 45 वर्ष, कला बाई पति जयसिंह तेकाम उम्र 37 वर्ष, लालसी बाई उम्र 45 वर्ष तथा देवराज पिता नरेश उम्र 7 वर्ष सभी निवासी ग्राम तकला थाना टिकरिया है वहीं ग्राम घोटखेड़ थाना टिकरिया निवासी बुध्धोबाई पति महेन्द्र सिंह भलावी उम्र 40 वर्ष भी शामिल है।
टिकरिया थाने से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है जिन्हें थाने का पुलिस बल एवं होमगार्ड के सैनिक जिस जगह नाव पलटी थी, वहां खोजबीन कर डूबे हुये 5 लोगों की तलाश कर रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद निवास विधायक अशोक मर्सकोले घटना स्थल पर पहुंच गये थे।
सिवनी-अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के 49वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर युवा काँग्रेस के प्रदेश सचिव विजय उइके एवं युवा नेता विजेंद्र करोसिया एवं युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओम उपाध्याय के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर युवा कांग्रेसियो ने रक्तदान किया इसके पशचात केक काटकर राहुल गाँधी जी का हर्सोउल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया ।
इस शुभ अवसर पर जिला काँग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र करोसिया ,एवं जिला कांग्रेस महामंत्री रंजीत यादव जी सेक्टर अध्यक्ष रत्नेश चौकसे ,तनवीर अहमद NSUI जिला अध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया , राकेश अवस्थी ,शैलू चंद्रवंशी ,ऋषभ ठाकुर ,संजय नामदेव,कपिल सराठे ,आदित्य अग्रवाल,सागर मरकाम,अभिषेक डहेरिया ,वीरेंद्र कुसरे,साहिल मेहरा, प्रणम चौरसिया,विक्की प्रजापति सुनील प्रजापति,अमन (मल्लू)सैनी, ओमकार साहू, उपस्थित रहे ।
सिवनी । केवलारी थाना में एक युवती के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवलारी थाना के
अंतर्गत आने वाले ग्राम खरसारू निवासी 20 वर्षीय एक युवती के साथ उसी के ग्राम का
निवासी जितेन्द्र उर्फ गोलू के द्वारा आये दिन छेड़छाड़ की जाती थी। जितेन्द्र की इन
हरकतों से तंग आकर पीड़ित युवती मंगलवार 18 जून को थाना पहुँची और वहाँ उसने अपनी
शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 354, 354क, 506 एवं
एससीएसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए अपनी जाँच में ले
लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।
सिवनी । पुलिस के द्वारा की जा रही गश्ती के दौरान एक बाईक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि किंदरई थाना के
अंतर्गत आने वाले ग्राम धूमामाल में जब पुलिस के द्वारा गश्त की जा रही थी उसी
दौरान बाईक क्रमाँक एमपी 20 ईई 3116 के चालक को संदेह के आधार पर रोक लिया गया।
बाईक चालक से जब उसके वाहन के कागजात
माँगे गये तब वह आवश्यक कागजात पेश नहीं कर पाया।
पुलिस की पूछताछ में बाईक चालक ने अपना नाम ग्राम धूमामाल
निवासी प्रदीप (25) पिता राजेश उदय बताया। पुलिस के द्वारा जब प्रदीप के साथ कड़ाई
से पूछताछ की गयी तब उसने उक्त बाईक को जबलपुर से चोरी करना कुबूल कर लिया। उक्त
कार्यवाही एएसआई भूरा सिंह चंद्रवंशी एवं आरक्षक हरि सिंह ठाकुर के द्वारा की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को लखनादौन जेल भेज दिया गया है।
सिवनी । सिवनी के समस्त शासकीय और निजि महाविद्यालय अब रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय जबलपुर की बजाय छिंदवाड़ा में खुलने वाले छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के अधीन काम करेंगे।
हाल ही प्रकाशित राजपत्र में उक्त आशय की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। गज़ट नोटिफिकेशन में छिंदवाड़ा जिले में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का गठन करने की बात कही गयी है। छिंदवाड़ा विश्व विद्यालय के अधीन छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और बैतूल जिलों को शामिल किया गया है।
ज्ञातव्य है कि सिवनी का सबसे पुराना शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सबसे पहले डॉ.हरि सिंह गौर विश्व विद्यालय सागर का अंग रहा है। सालों तक सागर विश्व विद्यालय के अधीन रहने के बाद सिवनी से सागर की दूरी ज्यादा होने पर सिवनी जिले को जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय के अधीन कर दिया गया था। सिवनी से जबलपुर की दूरी 145 किलोमीटर है।
अब नये गज़ट नोटिफिकेशन के उपरांत सिवनी के महाविद्यालयों को छिंदवाड़ा में बनने वाले छिंदवाड़ा विश्व विद्यालय के अधीन कर दिया जायेगा। सिवनी से छिंदवाड़ा की दूरी 70 किलोमीटर है। छिंदवाड़ा विश्व विद्यालय का मुख्यालय छिंदवाड़ा में ही रखा जायेगा।
सिवनी // भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी द्वारा प्रदेश में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मुख्यमंत्री कमलनाथ, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को डाक द्वारा लालटेन कोरियर की गई ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा SEONI ने कहा ज्ञातव्य हो मध्यप्रदेश की वर्तमान निकम्मा नकारा कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने मे भी कमज़ोर साबित हुई हैं । इस परिपेक्ष्य में युवा मोर्चा द्वारा जनता की समस्या से अवगत कराने मुख्यमंत्री कमलनाथ को लालटेन भेजी गई ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीयूष दुबे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप चौहान, महामंत्री युवराज राहंगडाले, उपाध्यक्ष रोहित महरोलिया, मंत्री तुलेश डहरवाल, आशीष मानाठाकुर, मनोज गौतम, बाबा पांडे, सूर्यकांत चतुर्वेदी, आदित्य बंसल आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी ने लगाये
काँग्रेस सरकार पर आरोप
सिवनी । अपने पिछले छह माह के कार्यकाल में प्रदेश को बदहाली की तरफ धकेल कर मुख्यमंत्री कमल नाथ ने यह साबित कर दिया है कि नाकारापन और वादा खिलाफी काँग्रेस के डीएनए में शामिल है। 06 माह में काँग्रेस नाकामियों का नगाड़ा बजाकर यह भी प्रमाणित कर दिया है कि यह बंटाधार पार्ट – 02 सरकार है। जिसका जनहित से कोई सरोकार नहीं है।
उक्त आशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम
तिवारी द्वारा कमल नाथ सरकार के प्रदेश में 06 माह के कार्यकाल पूरे होने के अवसर
पर काँग्रेस की नाकामियों को उजागर करते हुए कही गयी।
श्री तिवारी ने कहा कि 06 महीनों में कमल नाथ
सरकार ने प्रदेश की जनता को छटी का दूध याद दिला दिया है। न बेरोजगार युवाओं को 04
हजार रूपए. भत्ता मिला है और न किसानों का कर्ज माफ हुआ है। प्रदेश में बिजली और
कानून व्यवस्था पूरी तरह असफल हो गयी है। कमल नाथ सरकार ने अपने 06 महीनों में
सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित
हुई है।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जय किसान
ऋण माफी योजना के बड़े – बड़े विज्ञापन देकर यह स्वीकार कर लिया है कि इन्होंने
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से 10 दिन में सारे किसानों का कर्ज माफ करने का
झूठ बुलवाया था। अपने घोषणा पत्र में काँग्रेस ने कहा था कि हर किसान का 02 लाख
रूपए तक का कर्जमाफ करेंगे, लेकिन आज तक किसी भी किसान का 2 लाख रू. तक का
कर्ज माफ नहीं हुआ। सरकार ने सिर्फ 05 हजार, 10 हजार और 15 हजार तक के ऋण माफ कर झूठी
वाहवाही लूटने का काम किया है।
श्री तिवारी ने कहा कि कमल नाथ सरकार किसानों को
भी टोपी पहनाने से भी नहीं चूकी है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान
निधि योजना से लाभान्वित होने वाले 80 हजार किसानों में से सिर्फ 43 हजार किसानों
की सूची ही केन्द्र सरकार को भेजी है। सरकार के इस रवैये से योजना से 50 प्रतिशत
किसान लाभ से वंचित रह जायेंगे। पिछले दिनों किसान द्वारा की गयी आत्महत्या की
घटनाओं का हवाला देते हुए श्री तिवारी ने कहा कि सरकार की नीतियों से और झूठी
कर्जमाफी से प्रदेश का किसान परेशान है और आत्महत्या करने के लिये मजबूर हुआ है।
श्री तिवारी ने कहा कि जब से प्रदेश सरकार बनी
है प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। लॉ एण्ड आर्डर बिगड़ चुका है।
अधिकारियों के लगातार हो रहे तबादलों से अविश्वास का भाव पैदा हुआ है। पुलिस
अधिकारियों को स्वयं यह पता नहीं होता कि सुबह जिस जगह उनका तबादला हुआ है वे शाम
तक उस जगह बने रहेंगे या नहीं। मंत्री से लेकिर संत्री हर वर्ग में अनिश्चितता का
माहौल है। प्रदेश की बिगड़ती व्यवस्था के लिये मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार
पूरी तरह जिम्मेदार है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा
जारी विज्ञप्ति में श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि मुख्य मंत्री कमल नाथ अपनी सरकार
बचाने के लिये जोड़-तोड़ में व्यस्त हैं। पूरी सरकार अंतर कलह है से जूझ रही है। सब
एक दूसरे की टांग खींच रहे हैं जबकि हकीकत में प्रदेश की जनता बिजली और पानी तक के
लिये परेशान है।
सिवनी । कमल नाथ के नेत्तृत्व में काँग्रेस सरकार के प्रदेश में 06 माह पूर्ण होने पर जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान काँग्रेस के नेताओं के द्वारा काँग्रेस
सरकार द्वारा अल्पावधि में किये गये कार्यों की उपलब्धियां बतायी गयीं। कार्यक्रम
में वक्ता के रूप में खुमान सिंह ठाकुर, आनंद पंजवानी, घनश्याम
सिंह सनोडिया, चन्द्रशेखर चतुर्वेदी, सुरेन्द्र
जैसवाल, देवेन्द्र ठाकुर, राजिक अकील, मो.
असलम खान, ठा. रजनीश सिंह, अर्जुन सिंह काकोडिया, डी.बी.
नायर, राज कुमार खुराना आदि वक्ताओं ने जय किसान ऋण माफी योजना, जय किसान समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री
जीवन कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक प्याज योजना, इंदिरा
गृह ज्योति योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, इंदिरा
किसान ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोगुनी, पिछडा
वर्ग का 14 प्रतिशत से बढाकर 27 प्रतिशत आरक्षण, सामान्य
वर्ग के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस
कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश, पुलिस बल में 50 हजार भर्ती, आदिवासी
हितग्राहीयो के लिये ऋण माफी, आदिवासियों के परम्परागत अनाज कोदो, कुटकी
को बढावा देने के लिये, स्वसहायता समूह के लिये राशि स्वीकृत की गयी, इस
तरह अल्प समय में जिसमें तीन माह लोकसभा की आचार संहिता के कारण बहुत से जनहितैशी
कार्य नही हो पाये, उसके बावजूद भी पूरे देश मे किसी भी प्रदेश
सरकार द्वारा चुनाव में किये गये वचनो को पूरा नही किया।
जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार
खुराना ने अपने उदबोधन में कहा कि 06 माह के कार्यो की उपलब्घि बताना इसीलिये
आवश्यक है क्योंकि पूर्व की सरकार की कोई उपलब्धि नही थी, कमल
नाथ सरकार द्वारा किये गये कार्यो के दिन गिनाना इसलिये आवश्यक था कि प्रदेश में
काँग्रेस सरकार के प्रति यह दुष्प्रचार किया जा रहा था कि 01 माह के अंदर प्रदेश
सरकार गिर जायेगी। कमल नाथ द्वारा 06 माह ही
नही वरन पूरे पाँच साल जनहितैशी कार्यो को करते हुए, एक
मजबूत और स्थिर सरकार प्रदेश को दी जायेगी।
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के जर्जर वॉशिबल एप्रेन बनाने के लिए 25 जून से 12 जुलाई तक ब्लॉक को मंजूरी दी गई है।
Indian Railways IRCTC 33 trains canceled from 25 June to 12 July 2019 cancel train List due to maintenance
लखनऊ। यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के जर्जर वॉशिबल एप्रेन बनाने के लिए 25 जून से 12 जुलाई तक ब्लॉक को मंजूरी दी गई है।इस दौरान गोमती एक्सप्रेस समेत 33 ट्रेनें निरस्त रहेंगी साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग बदलेगा। इन 17 दिनों तक 33 एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, लगभग 18 ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जाएगा। एप्रेन बनने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 1 से ट्रेनों का संचालन आसान हो जाएगा लेकिन इस वजह से उन हजारों यात्रियों को तकलीफ होगी जिन्होंने गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली, अजमेर, बरौनी, ग्वालियर, प्रयागराज सहित कई जगहों पर जाने के लिए आरक्षण करवाया है। इन यात्रियों का मजा किरकिरा हो गया है।
64216 कानपुर लखनऊ मेमू 30 जून तक रास्ते में आधे घंटे तक रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा 10 जुलाई तक जनता एक्सप्रेस, दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस और आनंद विहार दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर-छपरा ग्रामीण स्टेशनों के बीच सब-वे का निर्माण 18 जून को होगा। इससे गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र प-डाउन 18 को निरस्त करेगी।
ये ट्रेनें 25 जून से 12 जुलाई तक रद्द रहेंगी
ट्रेन नंबर 12419/12420 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13119/13120 सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14003/14004 माल्दा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14522/14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14307/14308 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 51813/51814 लखनऊ-झांसी पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54253/54254 लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54251/54252 लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54255/54256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54281/54282 सुलतानपुर-लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54283/54284 सुलतानपुर-लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54293/54294 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54377/54378 प्रयाग-बरेली पैसेंजर, ट्रेन नंबर 64208/64209 कानपुर-लखनऊ मेमू, ट्रेन नंबर 64221/64222 लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू, ट्रेन नंबर 64235/64236 बाराबंकी-कानपुर मेमू और ट्रेन नंबर 54201 लखनऊ-रहीमाबाद पैसेंजर रद्द रहेगी
इनका बदलेगा रूट
वहीं, ट्रेन नंबर 11123/11124 ग्वालियर बरौनी मेल और ट्रेन नंबर 15705/15706 कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस मल्हौर-चारबाग के बजाय ऐशबाग-आलमनगर होकर चलेंगी। ट्रेन नंबर 13307/13308 धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14235/14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14649/14650 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15715/15716 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस चारबाग के बजाय लखनऊ जंक्शन होकर चलेंगी। ट्रेन नंबर 14673/14674 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 19269/19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस लखनऊ की जगह बुढ़वल-सीतापुर कैंट-रोजा होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 13257/13258 राजेंद्रनगर-आनंद विहार जनसाधारण लखनऊ की जगह कानपुर-इलाहाबाद होकर चलेगी।
ICC World Cup 2019 LIVE Score विश्व कप 2019 का 22वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया जिसमें भारत ने जीत हासिल की।
मैनचेस्टर, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 India vs Pakistan Match Report: भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वर्ल्ड कप 2019 का 22वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शतक लगाकर टीम की जीत की नींव रखी।
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 337 रन का लक्ष्य था। लेकिन, बारिश की वजह से मैच 40 ओवर का कर दिया गया। इस तरह पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बना सकी।
इस तरह टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस के नियम के आधार पर 89 रन से जीत मिली। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के इतिहास में रिकॉर्ड सातवीं बार हराया है। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 62 रन, इमाद वसीम ने नाबाद 46 रन और बाबर आजम ने 48 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और विजय शंकर ने 2-2 विकेट लिए।
40 ओवर का किया मैच
बारिश से बाधित इस मैच में पाकिस्तानी साइड के 10 ओवर कम कर दिए गए। इसके बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 30 गेंदों में 136 रन बनाने थे, जो कि नामुमकिन था और यही हुआ।