Home Blog Page 2046

नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

15 वर्ष की नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

chedchad

सिवनी । अपनी नाबालिग बेटी को लेकर मां पति के खिलाफ रिपोट करने कोतवाली सिवनी थाना पहुंची और बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक ममता परस्ते को बताया कि उसका पिता घर में अकेला पाकर अश्लील हरकत करता है । बच्ची ने पिता की हरकतों के बारे में मां को बताया तो मां ने बेटी का साथ देकर थाना कोतवाली पहुंची।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन ने तत्काल नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर धारा 354 , 354 ( क), 506 भारतीय दंड विधान एवं धारा 7, 8,9 (आई) , 9 (एम) 9 (एन) लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत एफ .आई.आर. कर कलयुगी दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पिता दो साल से एक न्यूज़ चैनल में काम करता है । कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता को माननीय न्यायालय के द्वारा जेल भेज दिया गया है ।

गौशाला में 14 जुलाई को होगा वृहद पौधारोपण

सिवनी। पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्तर को बनाये रखने के लिए आवश्यक पेड़ों की हो रही कमी को ध्यान मेें रखते हुये जिले में जारी ग्रीन सिवनी-क्लीन सिवनी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आगामी 14 जुलाई दिन रविवार की सुबह 10.30 बजे से बींझावाड़ा में संचालित दयोदय जीव रक्षा संस्थान (गौशाला) परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा।

संस्थान के संयोजक विनोद जैन ने बताया कि इस दौरान पानी के जल स्तर को बनाये रखने में सहायक बेल जैसे पौधों के साथ ही आंवला, नीम, पीपल, बरगद एवं अन्य फलदार वृक्षों का रोपण होगा। इस अवसर पर नगर के सभी पर्यावरण प्रेमियों सामाजिक संगठनों, जागरूक नागरिकों से उपस्थित होने की अपील संस्था द्वारा की गई है।

विश्व जनसंख्या दिवस पर कायदी में हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बालाघाट। भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो, बालाघाट द्वारा 11 जुलाई,2019 को विश्व जनंसख्या दिवस पर शा.उ.मा.विद्यालय, कायदी में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं की निबंध, भाषण, प्रश्नमंच प्रतियोगिता एवं रैली के माध्यम से छोटा परिवार- सुखी परिवार का संदेश दिया गया ।

फील्ड आउटरीच ब्यूरो, बालाघाट द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रचार कार्यक्रम के तहत कायदी स्कूल प्रांगण में मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य डॉ. प्रमोद बाटे, ग्राम सरपंच श्री ओमप्रकाश मेश्राम, ग्राम के वरिष्ठ नरेन्द्र नाथ, विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मीचंद मानवटकर की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ । सर्व प्रथम विभाग के बी.एस. ध्रुव द्वारा विभाग द्वारा चलाये जा रहे प्रचार कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई ।

तत्पश्चात कार्यक्रम में देश की बढ़ती जनसंख्या पर भाषण, निबंध एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन कर छोटा परिवार के महत्व और देश की बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि पर देश के विकास की गति के बारे में जानकारी दी गई ।

भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जनसंख्या वृद्धि पर अपने-अपने विचार रखे । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पंकज नगरगडे, द्वितीय कुमारी खुशी मटरे, तृतीत चन्द्रशेखर खैरवार इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी वैषण्वी नागेश्वर, द्वितीय कुमारी टीना दिघोरे एवं तृतीय कुमारी शिवानी नगरगडे को विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया । विषय पर एक प्रश्नमंच का आयोजन किया गया जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को विभाग की ओर से तुरंत पुरस्कार प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य डॉ. प्रमोट बाटे, ग्राम सरपंच श्री ओमप्रकाश मेश्राम, प्राचार्य श्री लक्ष्मीचंद मानवटकर ने बढ़ती हुई जनसख्ंया के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी एवं इसे कम करने के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । कार्यक्रम के अन्त में एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें छोटा परिवार- सुखी परिवार का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता श्रीमती रीना सोनेकर, आंगनबाडी कार्यकर्त्ता श्रीमती आशा मसखरे, अनीता नगपुरे, बिन्देश्वरी सुलाखे के अलावा बडी संख्या में शिक्षकगण एवं छा़त्र-छात्राएं उपस्थित थे ।
संलग्न फोटो क्रमांक-004 से 009
समाचार क्रमांक/104/816/2019/पटले

बांस कृषि योजना में बांस रोपण के लिए मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

बालाघाट । ग्रामीण क्षेत्रों में बांस जन्म से लेकर मृत्यु तक का साथी होता है। लेकिन जंगलों में अब बांस नहीं होने के कारण इसकी समस्या होने लगी है। बांस कम समय में अधिक आमदनी देने वाली उपज है। बांस का बाजार में अच्छा दाम मिलता है और यह किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बन सकता है।

इन्ही तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में उन्नत प्रजाति के तेजी से बढ़ने वाले बांस के रोपण को प्रोत्साहन देने बांस कृषि योजना लागू की गई है।

वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री अमित पटौदी ने बताया कि बांस कृषि योजना में बोस रोपण के लिए 240 रुपये प्रति पौधा की दर निर्धारित की गई है। इसमें से 50 प्रतिशत अर्थात 120 रुपये की राशि राष्ट्रीय बांस मिशन द्वारा अनुदान के रूप में दी जायेगी।

अनुदान की यह राशि सीधे कृषक के बैंक खाते में जमा कराई जायेगी। अनुदान की राशि किसी भी स्थिति में 120 रुपये प्रति पौधा से अधिक नहीं होगी। अनुदान की राशि तीन किश्तों में बांस के पौधों की प्रगति के आधार पर दी जायेगी। अनुदान की राशि वन परिक्षेत्र अधिकारी के सत्यापन के बाद ही दी जायेगी।

जिले के जो भी किसान बांस कृषि योजना का लाभ लेकर बांस के पौधे लगाने चाहते है वे अपने क्षेत्र के वन रक्षक या वन परिक्षेत्र अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। बांस रोपण की यह बहुत अच्छी योजना है। कृषक बांस के पौधे अपने खेत की मेढ़ों पर या खाली पड़ी जमीन पर लगा सकते है।

एक बार बांस के पौधे लग जाने के बाद उनके सुरक्षित रहने पर वह अनेक वर्षों तक उत्पादन देते है। बांस पौध रोपण से किसानों को आय होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
समाचार क्रमांक/097/809/2019/पटले

सिवनी एवं बालाघाट के भूतपर्व सैनिकों के लिए इमरजेन्सी रिस्पांस सेवा में वालन्टियर बनने का अवसर

सिवनी // जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त विंग कमांडर एम नासिर द्वारा सिवनी एवं बालाघाट जिले के भूतपूर्व सैनिको को सूचित किया गया है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा हेतु वालन्टियरो की आवश्यकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तारतम्य में भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा 112 इमरजेन्सी नम्बर व 112 इंडिया ऐप लांच किया जा चुका है। जिसके सहयोग से वे अपने नजदीकी एवं स्थानीय क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर वालन्टियर 112 इमरजेन्सी नम्बर व 112 इंडिया ऐप से मिली जानकारी की मदद से सहयोग प्रदान कर सकते है।

अतः इक्छुक पूर्व सैनिकों को सूचित किया गया है कि वालन्टियर की नियुक्ति हेतु जल्द से जल्द जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क करें ।

उत्कृष्ट विद्यालय में एन.सी.सी केडेटस ने किया वृक्षारोपण

बालाघाट । 6 म0 प्र0 स्वतंत्र कंपनी एन.सी.सी. बालाघाट के तत्वाधान में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में आज 11 जुलाई को वृक्षारोपण कार्य किया गया। प्रभारी प्राचार्या श्रीमती नीलम श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं एन.सी.सी. चीफ आफिसर बी.एल.राणा के नेतृत्व में तथा हवालदार अजमेंर सिंह केयर टेकर कल्पना ठोंबरे की प्रमुख उपस्थिति में ट्रुप क्रमॉक 242 एवं ट्रूप क्रमॉक 78 के एन.सी.सी. कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया तथा उन पौधों को जीवीत रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर व्याख्याता श्री टी.के. गौतम, रेडक्रास प्रभारी श्रीमती मनीषा हरिनखेडे, श्री एन.के. तोमर, श्री खिलेन्द्रपाल सिंह बिसेन एवं रेडक्रास के छात्रों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रुप से आंवला, जामुन, गुलमोहर, पुत्रजीवा, पारसपीपल, कदम्ब, केसियासामिया के पौधे रोपित किये गये। इस अवसर पर विद्यालयीन व्याख्याता श्री पीतांबर चौधरी, श्रीमती अमिता तुरकर, श्रीमती अलका बिसेन, श्री पी. के. कर्ण, श्री हुमराज पटले, श्री अवधनारायण त्रिपाठी, शेख ईजराईल दुधगोरे, श्रीमती रंजना तिवारी, श्री एन. के. तोमर तथा एम. एस. चौधरी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या श्रीमती नीलम श्रीवास्तव ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुये छात्र-छात्राओं को बताया कि वृक्ष मानव के लिये संजीवनी है तथा बगैर पेड पौधों के जीवन की कल्पना नही की जा सकती। अतः हमे प्रतिवर्ष रिक्त भूमि पर पौधे लगाने होंगे तथा उनके संरक्षण के लिये पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।

ट्राइबल स्कूलों में प्रतिनियुक्ति आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई

भोपाल । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदिम-जाति कल्याण विभाग की शालाओं में प्रतिनियुक्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 19 जुलाई, 2019 है। ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा आदिम-जाति कल्याण विभाग के पोर्टल www.tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।

आवेदक MPTAAS पर ट्रांसफर मॉड्यूल में “शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर” के विकल्प पर क्लिक करेगा। आवेदक द्वारा यूनिक आई.डी., मोबाइल नम्बर तथा ई-मेल दर्ज करने पर आवेदक के मोबाइल नम्बर तथा ई-मेल पर ओटीपी प्राप्त होगा।

आवेदक द्वारा ओटीपी दर्ज करने पर अगली स्क्रीन पर आवेदक की सामान्य जानकारी जैसे नाम, पदनाम, विषय, वर्तमान पद-स्थापना एवं जिला आदि की जानकारी प्रदर्शित होगी। तत्पश्चात् आदिम-जाति कल्याण विभाग की शालाओं की जिलेवार जानकारी प्रदर्शित होगी।

स्टाफ नर्स के सिर पर गिरी जिला अस्पताल की छत, ICU में भर्ती

जबलपुर । जिला अस्पताल की नई ओपीडी में बुधवार को ओपीडी के ईसीजी कक्ष में रिकॉर्ड मेन्टेन कर रही स्टाफ नर्स प्रिया पटेल के ऊपर छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप ये घायल हो गई। स्टाफ नर्स के सिर में गंभीर चोट आई है। नर्स के घायल होने की खबर लगते ही सिविल सर्जन डॉ. एसबी सिंह के साथ डॉ. प्रमोद वाठक, डॉ. आलोक खन्ना, माइनर ओटी पहुंचे। इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के इन्टेंशन केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, उसके सिर में 12 टांके लगे हैं। स्टाफ नर्स की हालत अभी गंभीर है। उल्लेखनीय है कि बारिश के इस सीजन में अभी तक नई ओपीडी के कई चेम्बरों का प्लास्टर गिर चुका है। गनीमत यह थी कि इससे पहले किसी को चोट नहीं आई। डॉक्टर लगातार इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से कर रहे थे।

अस्पताल सूत्रों की मानें तो जिला अस्पताल में तकरीबन 6 साल पहले नई ओपीडी का निर्माण शुरू हुआ था। नई ओपीडी का निर्माण कार्य बैकवर्ड रीजन्स ग्रांट (बीआरजीएफ) फंड से तकरीबन 90 लाख रुपए की लागत से निर्माण एजेंसी नगर निगम ने कराया था। वर्ष 2014 में ओपीडी तैयार होकर अस्पताल प्रबंधन को हैंडओवर किया गया था। अस्पताल सूत्र बताते हैं कि नई ओपीडी का निर्माण इतनी घटिया तरीके से किया गया था कि 2-3 साल मेें ही परिणाम सामने आने लगे थे। 6 साल में शायद ही किसी डॉक्टर का चेंबर ऐसा हो, जिसका प्लास्टर न गिरा हो। अब तो डॉक्टर यहां बैठकर मरीजों का इलाज करने से डरने लगे हैं।
नई ओपीडी में सर्जिकल स्पेशलिस्ट, मेडिकल स्पेशलिस्ट, आर्थोपेडिक्स, शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी स्पेशलिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनसीडी स्पेशलिस्ट समेत कई मेडिकल ऑफीसर नई ओपीडी में ही मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यहां रोज लगभग 1 हजार रोगी इलाज कराने आते हैं, दोपहर 1 बजे तक भीड़ रहती है। ऐसे में मरीजों को देखते वक्त डॉक्टरों का ध्यान छत पर होता है। क्योंकि प्लास्टर कब गिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।
उधर नई ओपीडी के जिन चेंबरों के प्लास्टर गिर चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इनमें डॉक्टरों के बैठने पर रोक लगा दिया है। बताया गया है कि जब तक इन चेंबरों के छत की रिपेयरिंग नहीं हो जाती, इन्हें बंद रखा जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

इनका कहना है
जिन चेंबरों में प्लास्टर गिर चुका है उन्हें बंद करा दिया गया है, जल्द ही इनकी रिपेयरिंग का कार्य प्रारंभ होगा। इकबाल सिंह, अस्पताल प्रशासक

चिकित्सालय में गुणवत्ताहीन कार्य: सिवनी कलेक्टर ने रोका भुगतान ,अधिकारियों को नोटिस

निर्माणाधीन लखनादौन चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

सिवनी । सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा 11 जुलाई को लखनादौन में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शासकीय चिकित्सालय में गुणवत्ताहीन फिनिशिंग कार्यो को लेकर निर्माणकर्ता फर्म प्रबंधक एवं पीआईयू अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की गई।

निर्माण फर्म का भुगतान रोकने तथा पीआईयू एसडीओ एवं उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित रूप बिना स्लोप के लगाये गए कोटा पत्थरों को उखाड़ कर दुसरे पत्थर लगाने के निर्देश दिए। सभी संबंधितो को हिदायत दी कि शासकीय अस्पताल का सम्पूर्ण गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जाए । गुणवत्ता को लेकर किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही होगी।

लखनादौन बीएमओ श्री डेहरिया को प्रस्तावित कार्यों का अच्छी तरह अवलोकन करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित मैप में कोई भी कमी दिखाई दे अथवा मरीजो एवं चिकित्सकों की सुविधा हेतु संशोधन की आवश्यकता हो तो तत्काल इसकी जानकारी उपलब्ध कराए ताकि निर्माण अवधि में ही सुधार हो जाने से आम नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त चिकित्सालय सुविधा मिल सके।

कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री पीयूष अग्रवाल को सतत रुप से निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के साथ ही चिकित्सालय में जल एवं विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए।

चिकित्सालय के वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट एवं ग्रीन एरिया की व्यवस्थाओं के लिए भी निर्देशित किया गया।

Bareily BJP MLA Daughter Video Viral | पिता पर लगाये आरोप

Bareily BJP MLA की Daughter की Video Viral

Bareily BJP MLA की Daughter की Video Viral

Bareli News // The Daughter of Bareily BJP MLA Rajesh Mishra has alleged that her life is in danger from her father after she married a Dalit man and asked Police for security. Sakshi Mishra and her husband appealed to MLAs and MPs to avoid helping her father . Video is going viral on social media now.

बरेली विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल पर उनकी बेटी साक्षी ने गंभीर आरोप लगाए है । बता दें कि बीजेपी विधायक की बेटी ने दलित युवक से शादी की जिसके बाद दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में विधायक की बेटी साफ साफ कह रही है कि उनके पिता अपने गुंडों के साथ दोनों को मारने के लिए ढूंढ रहे है ।

https://www.youtube.com/watch?v=qXkg9ZtWvPA

बरेली विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल पर उनकी बेटी साक्षी ने गंभीर आरोप लगाए है । बता दें कि बीजेपी विधायक की बेटी ने दलित युवक से शादी की जिसके बाद दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में विधायक की बेटी साफ साफ कह रही है कि उनके पिता अपने गुंडों के साथ दोनों को मारने के लिए ढूंढ रहे है । बरेली