Home Blog Page 2047

सिवनी जिला चिकित्सालय के सामने हटाया अतिक्रमण हुई चालानी कार्यवाही

जिला चिकित्सालय सिवनी के गेट के सामने सड़क किनारे अतिक्रमण के ठेले टपरे हटाए गए साथ ही अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही भी की गयी

सिवनी । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने राजस्व विभाग और नगरपालिका सिवनी के अमले के साथ जिला चिकित्सालय सिवनी के प्रवेश गेट के सामने सड़क किनारे लंबे समय से अतिक्रमण किए हुए ठेलों और टपरों को स्थाई रूप से हटाने की कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि सिवनी नगर में सर्किट हाउस चौक से बाहुबली चौक की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर जिला चिकित्सालय के गेट के सामने लंबे समय से कई सारे ठेले टपरे अतिक्रमण किए हुए हैं जिससे अस्पताल आने जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना होता है , टपरों पर रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहता है और वाहन दुर्घटना की संभावनाएं भी बनी रहती हैं साथ ही अस्पताल के प्रवेश गेट पर ही कचरा गंदगी इत्यादि फैलती है।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय सिवनी के गेट के सामने पाई गई अवस्थाओं को दूर करने के लिए ठेलों और टपरों के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए निर्देशित किया गया।

टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने राजस्व विभाग के नजूल तहसीलदार दिलीप हनुमत एवं नजूल आर. आई. हिम्मत सनोडिया और नगरपालिका के अमले के साथ मिलकर करीब 15 ठेलों और टपरों को हटाया गया ,साथ ही जिला चिकित्सालय के गेट पर अवैध रूप से पार्क किए चार सवारी ऑटो के विरुद्ध भी चलानी कार्रवाई की गई।

ठेले एवं टपरे वालों को भविष्य में अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। जिला चिकित्सालय के गेट पर के अतिक्रमण हटाए जाने से आने जाने वालों को असुविधा से निजात मिली है।

सिवनी एस.पी. कुमार प्रतीक ने शरद बर्मन को दिया सम्मान

CWSN छात्रावास सिवनी से भटके 9 वर्षीय दिव्यांग बालक को परिवार जन तक पहुंचाने में सराहनीय कार्य करने वाले नवयुवक को पुलिस अधीक्षक सिवनी ने किया सम्मानित

SEONI SP KUMAR PRATEEK
SEONI SP KUMAR PRATEEK

सिवनी । गंगानगर फिल्टर पंप के पास सिवनी स्थित CWSN छात्रावास CWSN ( Child with special need Hostel ) में गत एक वर्ष से रहकर पढ़ाई कर रहे दिव्यांग नाबालिक बालक सहदेव मरावी उम्र करीब 8 साल 6 माह निवासी ग्राम टिकरा घंसौर जिला सिवनी ।

जो कि कल दिनांक 9 जुलाई 2019 को दोपहर करीब 1:00 बजे हॉस्टल से लगे हुए प्राथमिक शाला गंगानगर से अचानक गुम हो जाने पर हॉस्टल की केयरटेकर श्रीमती मुन्नी डेहरिया एवं शासकीय प्राथमिक शाला गंगानगर के प्राचार्य श्री एम एस शांडिल्य के द्वारा थाना कोतवाली को बालक के अचानक गुम हो जाने की सूचना दी गई।

दोपहर करीब 4:00 बजे सिवनी से जबलपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम राही वाड़ा के पास सिंह पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचे नवयुवक श्री शरद वर्मन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बंडोल की नजर उक्त रोते हुए नाबालिक बालक पर पड़ी जो दिव्यांग बालक ना बोल पाता ना सुन पाता है ।

नवयुवक शरद वर्मा ने बालक से इशारों में समझने का प्रयास किया परंतु बालक कुछ भी बताने में सफल नहीं हो पाया। शरद वर्मा ने बच्चे को करीब दोपहर 4:00 बजे चाय नाश्ता करा कर, सहारा दिया और डायल 100 को जानकारी देकर बच्चे को सुरक्षित थाना बंडोल तक पहुंचाया ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा स्कूल से भटके दिव्यांग बालक को सुरक्षित परिवार जन तक पहुंचाने में सराहनीय कार्य किए जाने हेतु नवयुवक श्री शरद बर्मन पिता श्री कमल प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम बंडोल जिला सिवनी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

साथ ही पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा उक्त छात्रावास के अधीक्षक को छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए एवं प्राथमिक शाला गंगानगर के प्राचार्य को दिव्यांग छात्रों के संबंध में सतर्कता बरते जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

नवयुवक शरद वर्मा ने बताया कि वह गाड़ी चलाने का कार्य करता है और उसकी टैक्सी गाड़ी चलती है जो दोपहर करीब 4:00 बजे राही वाला के पास स्थित सिंह पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था, हाईवे पर उक्त 9 वर्षीय बालक रोते हुए पैदल जाते मिला, जो उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर उस बच्चे को सहारा दिया , संभाला चाय नाश्ता कराया और फिर डायल 100 के द्वारा पुलिस को सूचना देकर थाने तक सुरक्षित पहुंचाया।

नेहरू रोड पर अर्द्धनग्न होकर हड़काया दुकानदारों को! VIDEO VIRAL

सिवनी (SEONI) में किन्नरों (kinner) ने जमकर किया ताण्डव! Viral VIDEO खबर के अंत में

Seoni-kinner-video-
Seoni-kinner-viral-video

सिवनी // सावन मास में किन्नरों के द्वारा लोगों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों से बख्शीश ली जाकर उन्हें दुआओं से नवाज़ा जाता है। सिवनी में स्थायी तौर पर रहने वाले किन्नरों के साथ बाहर से आये किन्नरों के द्वारा मंगलवार को शुक्रवारी में दिन के समय विवाद किया गया। बाद में उभय पक्षों में कोतवाली में समझौता भी हो गया।

कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार 09 जुलाई को दोपहर में पुलिस को शुक्रवारीमें किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद की जानकारी मिली। कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल इस मामले में एक्शन लेते हुए उभय पक्षों को कोतवाली तलब किया गया।

सूत्रों ने बताया कि इसके पूर्व बुधवारी बाज़ार में बाहर से आये किन्नरों जिसमें खुशी, उजाला आदि शामिल थे के द्वारा व्यापारियों से मनमाना पैसा माँगा गया। व्यापारियों के द्वारा पैसा देने से इंकार करने पर इन किन्नरों के द्वारा अर्द्ध नग्न होकर हंगामा करना आरंभ कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मौके पर जमकर भीड़ लग गयी और लोगों के द्वारा इसके वीडियो भी बनाये गये। ये किन्नर इस कदर उत्तेजित हो गये थे कि ये किसी से सम्हल ही नहीं रहे थे। इस तरह की घटना सिवनी जिले में संभवतः पहली ही बार घटित हुई बतायी जाती है।

सूत्रों की मानें तो सिवनी में रहने वाली सबसे बुजुर्ग किन्नर बबली के द्वारा सिवनी में रहने वाले किन्नरों को विवाद न करने की नसीहत देते हुए शांत करवाया गया। इसके उपरांत कोतवाली में उभय पक्षों के द्वारा जबलपुर और भोपाल में अपने गुरूओं से संपर्क कर विवाद का पटाक्षेप किया गया।

सूत्रों ने बताया कि इन दोनों किन्नर समूहों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी कि बाहर से आया किन्नरों का समूह अब छिंदवाड़ा जिले के चौरई में जाकर रहेगा और सिवनी में बबली के नेत्तृत्व वाले किन्नर यहीं रहकर अपना काम करेंगे। यहाँ यह उल्लेखनीय होगा कि बबली के नेत्तृत्व में कभी भी इस तरह का विवाद अब तक नहीं हुआ है।

गौरतलब होगा कि इस बार सावन मास के पहले ही किन्नरों की एक टोली के द्वारा घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर पैसे माँगने से लोग आश्चर्य चकित थे। इस समूह में बबली के न होने के कारण भी लोग असमंजस में थे। मृदुभाषी बबली के बारे में अधिकांश लोगों के द्वारा इन किन्नरों से पूछताछ भी की गयी पर इन किन्नरों के द्वारा उन्हें किसी तरह का संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया।

लोगों का कहना था कि जो किन्नर इस बार सावन के पहले ही पैसा एकत्र कर रहे थे, वे सब अन्जान चेहरे ही थे। लोगों का कहना है कि इसके पहले कथित किन्नरों के द्वारा शहर में एक घर से लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया था। बाद में इस किन्नर को पुलिस ने धर दबोचा था।

अरविंद जैन, नगर कोतवाल.
दोपहर में किन्नरों के विवाद की जानकारी मिली थी. विवाद करने वाले किन्नरों को कोतवाली बुलाया गया था. उभय पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं करना चाह रहे थे. बाद में आपस में बातचीत के जरिये विवाद को सुलझा लिया गया है.

सट्टा पट्टी सहित 19020 रुपए रँगे हाथ हुए जप्त

lakhnadon-news

सिवनी- लखनादौन थाना प्रभारी महादेव नागोतिया द्वारा थाना धूमा के दिन्नु उर्फ दिनेश पिता जमना प्रसाद चौकसे निवासी मोहगांव , शिवचरण उर्फ भदई लाल डहेरिया मोहगाव थाना धुमा के पुरवा माल तिगड्डा पटेल ढाबा के बाजू से

सटटा सामग्री एक रेडमी मोबाइल,एक सैमसंग कंपनी,एक अन्य मोबाइल एवं नगदी 19020 रु., एवं सट्टा पट्टी काटते रँगे हाथो धर दबोचा एवं शिवचरण उर्फ भदई लाल डहेरिया पट्टी लिखवाते पकड़ा गया,

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज धारा 4(क) सट्टा एक्ट अधिनयम के तहत मामला कायम किया गया.

देखिये कैसे सिवनी उड़नदस्ता दल ने किया जंगली सूअर का रेस्क्यू

wild boar  | seoni-forest-news-jangli-suar-news
wild boar

सिवनी– जिले के परीक्षेत्र अधिकारी कान्हीवाड़ा कु. पारुल सिंह द्वारा सूचना प्राप्त होने पर आज दिनांक 9 जुलाई 2019 समय 4:30 बजे कान्हीवाड़ा रेंज के अंतर्गत चंदनवाडा खुर्द पलारी में जंगली सुअर (wild boar) को प्रकाश व पन्नालाल जी के कुँए से रेस्क्यू किया गया काफी बड़ा होने की वजह से स्टाफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

काफी देर कुएं में रहने की वजह से गुस्साए जंगली सुअर ने बाहर निकलने के बाद काफी अफरा तफरी मचाई रस्सियों एवं जाल की सहायता काबू कर वनक्षेत्र की और छोड़ा गया। कार्यवाही में उड़नदस्ता दल सिवनी से अर्पित मिश्रा, विवेक मिश्रा, सुगन इनवाती शामिल थे।

Zomato in seoni : सिवनी में Zomato की सर्विस आज 15 जुलाई से चालू

Zomato की सर्विस सिवनी (Seoni) शहर में आज से चालू हो गयी है

zomato in seoni
zomato in seoni

सिवनी । भारतीय ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डरिंग क्षेत्र में अग्रणी कंपनियां जैसे Zomato और Swiggy काफी तेजी से अपनी विस्तार पर कार्य कर रही हैं। हाल ही में भारी निवेश हासिल कर इन कंपनियों ने अपनी मौजूदा सेवाओं के साथ ही साथ अन्य आयामों में भी विस्तार की पहल की है।

इसके साथ ही अब देखने वाली बात यह है कि Zomato और Swiggy वर्तमान में भी भारत के चुनिंदा शहरों में ही अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

और शायद अब इसी बात एहसास इन कंपनियों को भी होने लगा है। और इसी के चलते Zomato और Swiggy दोनों ही भारत के ऐसे शहरों की तलाश कर रहें हैं जहाँ वह अपनी सेवाओं को विस्तार कर सकें।

और इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए अब Zomato ने अक्टूबर तक देश के 500 नए शहरों में अपनी सेवाओं का आगाज़ करने की बात कहीं है।

सिवनी जिले में आज 15 जुलाई से Zomato अपनी सेवाएं चालू कर दी है Zomato की सेवाओ का आनंद उठाने के लिए इस लिंक से आप zomato एप्प डाउनलोड कर सकते है

Apply For Zomato Delivery Boy

यदि आप डिलीवरी बॉय के रूप में zomato के साथ काम करना चाहते हो तो आवेदन करने के लिए आपको इन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी जिसमें 1. एड्रेस प्रूड 2. पैन कार्ड 3. बैंक पासबुक 4. ड्राइविंग लाइसेंस (यदि गाड़ी से आप डिलीवरी करना चाहते है तो ) यहां आप साईकल द्वारा भी डिलीवरी दे सकते है ।

आवेदन जमा करने का स्थान : रूम नंबर 311 , 2nd फ्लोर , आनंद होटल , महावीर व्यायाम  शाला के बाजू में सिवनी अधिक जानकरी के लिए यहाँ संपर्क कर सकते है | नेहुल पोरवाल +91 7828480454

इनमे से यदि आपके पास कुछ डाक्यूमेंट्स की कमी है तो आप मैनेजर से बात करके डाक्यूमेंट्स जमा करने के लिए कुछ समय अलग से ले सकते है

Apply For Zomato Business

यदि आप किसी रेस्टोरेंट संचालक है या किसी प्रकार का फ़ूड आइटम आप सेल करते है तो आप अपनी दुकान को zomato में लिस्टेड करवा सकते है जिसके लिए आपको zomato का बिज़नेस एप्प डाउनलोड करना होगा जिसकी लिंक ये है यहाँ क्लिक कर आप zomato बिज़नेस एप्प डाउनलोड कर सकते है

दरसल हम आपको बता दें कि Ant Financial समर्थित कंपनी Zomato वर्तमान में 200 से ज्यादा शहरों में कार्यरत है। और कंपनी के दावे के मुताबिक कंपनी हर महीनें इन शहरों में करीब 38 मिलियन ऑर्डर डिलीवर कर रही है।

हालाँकि Zomato द्वारा अपनी सेवाओं का प्रसार करने की वजह मुख्यतः Swiggy ही है। दरसल Swiggy ने हाल ही में रिटेल क्षेत्र में कदम रखते हुए (स्विगी स्टोर) Swiggy Store की शुरुआत की है। और अपने प्रतिद्वंदी के बढ़ते आयामों को देखते हुए अब Zomato ने भी इस क्षेत्र में भी कदम रखने का मन बनाया है।

हालाँकि इसके लिए Zomato कोई अलग नई कंपनी बनाने के प्रयास करने के बजाए इस क्षेत्र के मौजूदा ख़िलाड़ी Dunzo के अधिग्रहण की ही कोशिशें कर रहा है। लेकिन इसके साथ ही Zomato को यह एहसास है कि वह अपनी मूल सेवाओं से ध्यान नहीं हटा सकता है और मूल सेवाओं के प्रसार के साथ ही नए आयामों कीतलाश करना उचित है।

खैर! सूत्रों का कहना है कि Zomato अक्टूबर तक इन नए शहरों में प्रवेश कर सकता है। अब देखते हैं की Swiggy अपने प्रतिद्वंदी की इस पहल का जवाब किस अंदाज़ में देता है।

प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग को उतारा मौत के घाट

सिवनी । लखनादौन विकासखंड के अंतर्गत आदेगांव थाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कथित प्रेम प्रसंग के मामले के चलते कुछ लोगों ने युवक को घर ले जाकर जहर पिलाया ।

जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृत्यु पूर्व दिए बयान के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बताया कि आदेगांव निवासी नाबालिग युवक को लखनादौन अस्पताल लाया गया ।

जहां पुलिस के सामने युवक ने बयान दिया कि लाड़गांव के लेखन पटेल, ओमप्रकाश पटेल, कैलाश, रमेश और हल्के पटेल ने उसे अपने घर ले गए और उसे जहर पिलाया है ।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया और युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर भेजा गया परंतु रास्ते में उसकी मौत हो गई ।

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उल्लेखनीय हो कि यह मामला कथित रूप से प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.

Accident : बाल बाल बचे भाजपा सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन

Dhal Singh Bisen Accident
Dhal Singh Bisen Accident

सिवनी । बालाघाट से भाजपा सांसद ढाल सिंह बिसेन (Dhal Singh Bisen) रविवार को सडक़ हादसे (Accident) में बाल-बाल बच गए। सांसद निजी वाहन से सिवनी से जबलपुर आ रहे थे। तिलवारा के नए पुल पर चालक ने नर्मदा दर्शन के लिए वाहन रोका।

वाहन से सांसद उतर ही रहे थे कि पीछे से आ रहे हाइवा ने जोरदार टक्कर मारी। सांसद सहित सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन पीछे से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लम्बा जाम लग गया। जाम में जननी एक्सप्रेस भी घंटों फंसी रही।

तिलवारा टीआइ सारिका पांडे ने बताया कि सांसद निजी वाहन एमपी 04 सीएम 5588 से सिवनी से जबलपुर आ रहे थे। वाहन जानकी प्रसाद भगत चला रहा था। पौने पांच बजे तिलवारा पुल पर सांसद ने नर्मदा दर्शन के लिए वाहन रुकवाया।

सांसद गेट खोल कर उतर भी नहीं पाए थे कि बरगी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा एमपी 20 एचबी 5699 के चालक ने टक्कर मार दी। सांसद का वाहन पुल के फुटपाथ की रेलिंग और हाइवा के बीच फंस गया था।

हादसे के बाद सांसद के समर्थकों ने चालक को पकड़ लिया। सांसद ने मौके से ही पुलिस अधिकारियों को खबर दी। हादसे के बाद दोनों तरफ एक किमी तक जाम लग गया।

बाद में तिलवारा पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सांसद के वाहन चालक ने शिकायत दर्ज कराई।

डंपर चालकों की लापरवाली जबलपुर में सबसे कुख्यात मानी जाती है। इसकी चपेट में आने से हर महीने मौतें होती हैं।

लेकिन आमजनों के बाद अब वीआईपी भी इनकी लपरवाही से सुरक्षित नहीं हैं। मामला बालाघाट सांसद की कार का है। जिसे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें सांसद बाल बाल बचे।

Sapna Choudhary Joins BJP: मिलेगा विधानसभा का टिकट ?

Sapna Choudhary Joins BJP
Sapna Choudhary Joins BJP

नई दिल्ली // पार्टी का विस्तार करने के मकसद से देशभर में शुरू किए गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय सदस्यता पर्व के तहत दिल्ली बीजेपी ने भी रविवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता भी पहुंचे लेकिन सुर्खियों में रहीं हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी (Sapna Choudhary Joins bjp)। उन्होंने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना को दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जा सकता है। 

रविवार को सपना ने सदस्यता अभियान के लिए जारी किए गए विशेष नंबर पर पहले मिस्ड कॉल दी। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता की पर्ची काटकर और पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलवाई। सपना के बीजेपी में शामिल होते ही तमाम कयास भी लगने लगे। कहा जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपना को टिकट दे सकती है या उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। लोकसभा चुनावों के दौरान भी सपना ने दिल्ली में बीजेपी के लिए प्रचार किया था। उनके रोड शो और सभाओं में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी थी। तब भी सपना के बीजेपी में शामिल होने की खबरें आई थीं लेकिन सपना ने उन खबरों का खंडन किया था। अब वह औपचारिक तौर पर बीजेपी की सदस्य बन गई हैं। 

कोई डील नहीं: सपना चौधरी

इस मौके पर सपना ने कहा कि उनके बीजेपी में शामिल होने के पीछे कोई बहुत बड़ी वजह नहीं है। ना ही किसी डील के तहत पार्टी जॉइन की है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। बीजेपी के संगठन और केंद्र सरकार के काम से वह प्रभावित हैं, इसीलिए उन्होंने पार्टी जॉइन की है। 

कई और चेहरे भी जुड़े

कुछ अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें दो बार बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पदक हासिल कर चुके दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड डीसीपी एल.एन. राव, शाहदरा जिले से आए दिव्यांग विवेक भट्ट, 21 साल तक सेना में रहकर देश सेवा करनेवाले कर्नल प्रतीक, रेलवे के पूर्व ईडी गजानंद शर्मा, पूर्व आईआरएस लव सक्सेना, झुग्गी में रहनेवाले फर्स्ट टाइम वोटर आदर्श नैय्यर और ठेला लगाकर आजीविका चलानेवाले अखिलेश कुमार शामिल थे।

https://youtu.be/gfGYOxFdUQY
Sapna Choudhary Joins BJP: मिलेगा विधानसभा का टिकट ?

MP TRANSFER : MP में बनेगा 1 साल में 1 लाख तबादलों का रिकॉर्ड

mp transfers

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में इन दिनों तबादलों (Transfer) का सीजन चल रहा है। थोकबंद तबादला सूचियां जा रहीं हैं और हजारों तबादले (MP Transfer) बिना सूचियों केे भी हो रहे हैं। तबादलों पर बैन हटाए जाने से पहले ही 20 हजार तबादले किए जा चुके थे। अब 70 हजार तबादले प्रक्रिया में हैं और शेष 10 हजार तबादले मंत्रियों के विशेष आग्रह पर भी हो सकते हैं। सरकार को अभी 7 माह ही हुए हैं। 5 माह शेष हैं। इस तरह मप्र में 1 साल में 1 लाख तबादलों का रिकॉर्ड बनना तय है।

बैन खुला तो 1 माह में 70 हजार आवेदन

कमलनाथ सरकार ने एक माह के लिए तबादलों पर से बैन क्या हटाया, मंत्रियों-विधायकों के साथ लोगों ने 70 हजार से अधिक आवेदन दे दिए।स्थिति यह हो गई है कि विभागों को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव तक यह बात पहुंचानी पड़ी, जिसमें बताया गया कि ज्यादातर आवेदनों में गांव में बैठा व्यक्ति शहर स्थानांतरित होना चाहती है।

इस दलील के बाद तय किया गया कि नियमों के अनुसार ही तबादले होंगे। इसके बाद आवेदनों की बारीकी से पड़ताल शुरु हुई और स्कूल शिक्षा विभाग की अलग नीति जारी करके ऑनलाइन आवेदन मांग लिए गए। हालांकि इस बीच में तय मापदंडों से अधिक कई विभागों में 25 से 40 फीसदी तक तबादले हो गए।

2010 के बाद 5वीं बार बैन खुला

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर वर्ष 2010 के बाद पांचवी बार बैन खुला है जिसमें सर्वाधिक आवेदन आए हैं। जून 2019 से पहले जनवरी 2018, जुलाई 2017, मार्च 2016 और 2010 में ही तबादलों पर से प्रतिबंध हटा है। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों ने कैबिनेट और उससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री से मिलकर तबादलों की बात की, लेकिन न ही मियाद बढ़ाई गई और तबादला नीति में तय मापदंडों से अधिक तबादले की मंजूरी दी गई।

MP Transfer : 20 हजार तबादले पहले ही हो चुके हैं

बता दें कि सात माह की सरकार में शुरुआती छह महीनों में ही आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों को मिलाकर 20 हजार के करीब तबादले हो चुकी हैं। अब एक माह में इससे तीन गुना से अधिक आवेदन आए हैं।आईएएस अधिकारियों को छोड़ दें तो सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के मामले में किफायत बरतते हुए कैडर के 572 में से 54 ही ट्रांसफर किए जो 10 फीसदी के करीब है। तहसीलदारों के 25 तबादले किए गए। 

https://www.youtube.com/watch?v=FQUZ1huls9Q