Home Blog Page 2045

01 अगस्त से अस्पताल में नयी प्रवेश व्यवस्था

सिवनी । आज से जो व्यवस्था लागू की जा सकती है उस व्यवस्था को लागू करने के लिये अस्पताल प्रशासन को अभी 18 दिन और चाहिये। अस्पताल में 01 अगस्त से अस्पताल में प्रवेश की नयी व्यवस्थाएं लागू की जायेंगी।

शनिवार को जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा शनिवार 13 जुलाई को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रमुख रूप से कायाकल्पित नवीन शिशु वार्ड की व्यवस्थाओं एवं प्रगतिरत कायाकल्प कार्याें की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री लखेरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.के.सी. मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ.विनोद नावकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

विज्ञप्ति के अनुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश देने के साथ ही अन्य प्रस्तावित कार्याें के प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सीएस डॉ.नावकर को जिला चिकित्सालय में आवश्यक भीड़ से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिये पास सिस्टम को 01 अगस्त तक पूर्णतः लागू करने के निर्देश दिये जिससे मरीज़ के साथ 02 व्यक्तियों को ही चिकित्सालय में प्रवेश की सुविधा दी जायेगी। इससे अन्य मरीज़ों एवं चिकित्सकों को अनावश्यक भीड़ से होने वाली परेशानी से निज़ात मिल सकेगी।

इधर, सीएमएचओ कार्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल को सराय बना दिया गया है। अस्पताल में चौबीसों घण्टे लोगों की आवाजाही बरकरार रहती है। लगभग एक माह पूर्व रोगी कल्याण समिति के द्वारा पीले रंग के पास छपवाकर वार्ड में रखवाये गये थे।

सूत्रों का कहना है कि इसके बाद भी अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं थीं। इसका कारण यह था कि अस्पताल में सुरक्षा का काम देख रही एजेंसी के कारिंदों के द्वारा आगंतुकों को रोका नहीं जा रहा था। इसका कारण यह है कि सुरक्षा ठेकेदार से पूरी तरह उपकृत अस्पताल प्रशासन के द्वारा सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जा रहा था।

सूत्रों ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा के काम में लगी एजेंसी को अगर पाबंद कर दिया जाता कि 14 जुलाई से ही सुबह एक घण्टे और शाम एक घण्टे सिर्फ पासधारी आगंतुक अंदर जा पायेंगे तो यह व्यवस्था रविवार से ही लागू हो सकती थी। इसके लिये पृथक से किसी तरह की व्यवस्था करने की शायद जरूरत ही नहीं है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान उनके द्वारा दो लोगों को वार्ड में घूमकर आने के लिये कहा गया। जब वे दो लोग वार्ड में घूमकर आये और किसी के द्वारा भी उनसे पास आदि नहीं पूछा गया तो जिलाधिकारी इस बात पर जमकर नाराज़ भी हुए।

आंगनवाड़ी केन्द्रों को पोषण आहार प्रदाय करने का अनुबंध निरस्त

लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह भेंडारा का आंगनवाड़ी केन्द्रों को पोषण आहार प्रदाय करने का अनुबंध निरस्त

बालाघाट ।महिला एवं बाल विकास परियोजना खैरलांजी अन्तर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र भेण्डाररा का परियोजना अधिकारी श्री लकेश उके द्वारा 11 जुलाई 2019 को आकस्मिक निरिक्षण किया गया।

निरिक्षण के दौरान पाया गया कि सांझा चूल्हा व्यवस्था अन्तर्गत अनुबंधित लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह भेण्डारा द्वारा आंगनवाडी केन्द्र भेण्डारा क्रमांक 51, 52 एवं 53 में गरम पोषण आहार अंतर्गत नास्ता प्रदाय नही किया गया साथ ही हितग्राहियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि समूह के द्वारा कभी-कभी ही नास्ता दिया जाता है व मंगल दिवस के दिन हितग्राहियों को गरम पोषण आहार प्रदाय नही किया जाता।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह द्वारा परियोजना में प्रस्तुत मासिक देयक अनुसार माह मई 2019 में केवल 4 दिन व माह जून 2019 में 13 दिन ही नास्ता प्रदाय किया गया है जबकि पूर्व में भी समूह द्वारा नास्ता व भोजन मीनू अनुसार व समय पर प्रदाय नही करने पर उसे कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था साथ ही पर्यवेक्षक व ईसीसीई समन्वयक के निरीक्षण के दौरान मौखिक में कई बार समझाईस दी जाती रही ।

किन्तु समूह द्वारा अपने कार्य में कोई सुधार न करते हुए बार-बार इस तरह के कार्य की पुनर्रावृत्ति की गयी। समूह द्वरा नास्ता नही दिये जाने से आंगनवाड़ी केन्द्र में गरम पोषण आहार की सेवायें प्रभावित हो रही है। अत: लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह भेण्डारा के अनुबंध को तत्काल निरस्त कर दिया गया है।

बालाघाट से इतवारी ट्रेन 14 जुलाई से

गोंदिया से बालाघाट के बीच 10 दिनों के लिए निरस्त रहेगी

बालाघाट । बालाघाट रेल्वे स्टेशन के प्रबंधक श्री कुशवाहा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 78814 इतवारी से बालाघाट एवं ट्रेन क्रमांक 78815 बालाघाट से इतवारी मेमू ट्रेन संचालन संबंधी कारणों से 14 जुलाई 2019 से गोंदिया बालाघाट के बीच निरस्त रहेगी।

आम नागरिकों एवं यात्रियों को सूचित किया गया है कि 14 जुलाई 2019 से 10 दिनों के लिए गोंदिया बालाघाट स्टेशन के बीच बालाघाट इतवारी एवं इतवारी बालाघाट ट्रेन नहीं चलेगी।

दस्तक अभियान में सिवनी जिले को मिला 9 वां स्थान

सिवनी । राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में 10 जून से शुरू किए गए दस्तक अभियान की अब तक की प्रगति व उत्कृष्ट उपलब्धियों की दृष्टि से प्रदेश भर में जबलपुर संभाग के पांच जिले प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल हैं।

संभागायुक्त राजेश बहुगुणा द्वारा दस्तक अभियान की निरंतर समीक्षा की वजह से राज्य शासन के इस अभियान में जबलपुर संभाग अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों की वजह से प्रदेश में अपनी विशिष्ट छवि बना सका है। राज्य शासन द्वारा दस्तक अभियान के अब तक के क्रियान्वयन के आधार पर जारी रैंकिंग में संभाग का जबलपुर जिला प्रदेश भर में अव्वल रहा।

जबकि डिंडौरी जिला दूसरा, मण्डला ने आठवां, सिवनी ने नवमा और बालाघाट जिले ने प्रदेश में दसवां स्थान अर्जित किया है।

प्रदेश स्तर पर गतिविधिवार निर्धारित मूल्यांकन में जबलपुर संभाग के जबलपुर जिले ने 76.48 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। जबकि डिंडौरी को 74.27 अंक, मण्डला को 63.63, सिवनी को 63.46 और बालाघाट जिले को 62.64 अंक मिले हैं।

दस्तक अभियान में रोजाना की गतिविधियों को मॉनीटरिंग टूल साफ्टवेयर में रिकार्ड किया जाता है। अभियान में परफार्मेंस के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। परफार्मेंस का आकलन 100 बिंदुओं के सूचकांक में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। गतिविधिवार उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंक निर्धारित किए गए हैं। अभियान 20 जुलाई तक जारी रहेगा।

जिले में मिलेगी एडवांस एम्बुलेंस की सुविधा

सिवनी – जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है। हर जरूरतमंद तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के इन्ही प्रयासों में सिवनी जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगो को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा जिले को प्राप्त एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में आवश्यक मरम्मत कार्य उपरान्त उपयोगी बनाया गया है।

साथ ही नागपुर के प्रतिष्ठित फर्म द्वारा जिले के 12 पैरामेडिकल डॉक्टर को इस एडवांस एम्बुलेंस सह यंत्रो के बेहतर उपयोग का प्रशिक्षण दिलाया गया है। जैसा कि विदित है सिवनी जिला सड़क हाइवे से घिरा हुआ हैं तथा इनमें होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से घायलों को त्वरित उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाने एवं जबलपुर ,नागपुर जैसे महानगर पहुँचने के लिये एडवांस एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है। एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के मरम्मत एवं प्रशिक्षण का लाभ निश्चित रूप से जरूरतमंदो को मिलेगा। प्रशिक्षित स्टॉफ द्वारा इसके बेहतर उपयोग से गंभीर मरीजो को स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी ।

पैरामेडिकल डॉक्टर को दिए गए प्रशिक्षण की गुणवत्ता के अवलोकन हेतु कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह शनिवार 13 जुलाई को जिला चिकित्सालय पहुँचे । जहाँ उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टरों से एम्बुलेंस के यंत्रो के उपयोग एवं कार्यविधि के बारे में जाना साथ ही तक्षप्रश्न भी किये। इस अवसर में सिविल सर्जन श्री विनोद नावकर , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री के सी मेश्राम भी उपस्थित थे। अवलोकन उपरांत कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा प्रशिक्षित डॉक्टरों की सराहना कर संतोष व्यक्त किया गया।

27 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है विशाल भवन एवं छात्रावास

गोंगलई में बने कन्या शिक्षा परिसर में किया गया वृक्षारोपण, 27 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है विशाल भवन एवं छात्रावास

बालाघाट । आदिवासी विकास विभाग द्वारा गोंगलई-बालाघाट में 27 करोड़ रुपये की लागत से विशाल स्कूल भवन एवं छात्रावास भवन बनाया जा रहा है। इस आवासीय विद्यालय के भवनों का निर्माण प्रगति पर है ।

इस भवन के बनने के साथ ही परिसर हरा-भरा रहे इसके लिए आज 12 जुलाई को कन्या शिक्षा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।

12 जुलाई को कन्या शिक्षा परिसर में एक हजार पौधे लगाये गये। इसमें फलदार पौधे के साथ ही छायादार एवं आकर्षक रंग के फूलों वाले पौधे भी लगाये गये है। इस वृक्षारोपण का मकसद छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए फलों की जरूरत परिसर में लगे पौधों से ही पूरी हो जाये। परिसर में सीता अशोक, रूद्रपलाश, अमलताश, एवं विभिन्न रंगों के आकर्षक फूलों वाले पौधे भी लगाये गये है।

कक्षा पहली से लेकर 12 कक्षा तक के 490 छात्र-छात्राओं के लिए इस आवासीय विद्यालय में केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। इस विद्यालय में आने वाले समय में सीबीएसई पाठ्यक्रम से पढ़ाई कराई जायेगी।

वृक्षोरोपण कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री सुधांशु वर्मा, सहायक संचालक श्री विनय रहांगडाले, विद्यालय के प्राचार्य श्री डोंगरे, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार अक्षय वैद्य उपस्थित थे। वृक्षारोपण के लिए पौधे ठेकेदार अक्षय वैद्य द्वारा उपलब्ध कराये गये है।

कमिश्नर श्री बहुगुणा ने उत्कृष्ट स्कूल बैहर में देखी स्मार्ट क्लास वीडियों के माध्यम से पढ़ाई

जबलपुर संभा के कमिश्नर श्री राजेश बहुगुणा ने आज बालाघाट जिले के प्रवास के दौरान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैहर में स्मार्ट क्लास में वीडियो के माध्यम से कक्षा 11 वीं के बच्चों की पढ़ाई को देखा और जिले में किये जा रहे इस नवाचार की प्रशंसा की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, बैहर एसडीएम श्री चन्द्रपताप गोहल, संयुक्त आयुक्त विकास श्री अरविंद यादव, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री राजेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र लटारे, सहायक आयुक्त जनजातिय विकास श्री सुधांशू वर्मा, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी के अंगूरे एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

बालाघाट जिले के 256 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में नवाचार करते हुए वीडियो के माध्यम से पढ़ाई कराने की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 35 हजार रुपये की बड़ी एलईडी टीव्ही क्रय करने की मंजूरी प्रदान की गई है।

अब तक जिले के 87 स्कूलों में एलईडी टीव्ही क्रय की जाकर उनमें वीडियो के माध्यम से बच्चों को गणित, रसायन, भौतिक एवं अंग्रेजी की पढ़ाई प्रारंभ कर दी गई है। जिन स्कूलामें इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है उन स्कूलों में नामी कोचिंग संस्थानों के आनलाईन वीडियो भी बच्चों को दिखाये जा रहे है। जिले में भी कुछ अच्छे विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के वीडियो तैयार किये गये है। इसका एक लाभ यह हो रहा है कि अब विषय के शिक्षक नहीं होने पर भी बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं आ रही है।

कमिश्नर श्री बहुगुणा एवं कलेक्टर श्री आर्य ने कक्षा में बच्चों से पूछा कि उन्हें पढ़ाई की यह नई तकनीक पसंद आ रही है या नहीं तो बच्चों ने बताया कि वीडियो के माध्यम से पढाई में उन्हें अच्छी तरह से समझ आ रहा है। बच्चे भी इस नई तकनीक के उपयोग से खुश है।

लापरवाह चालक को हुई सजा

सिवनी- विगत दिनांक 25/04/14 को शाम 5 बजे प्रार्थी दीपक अपने बड़े पिताजी के लड़के अमित के साथ मोटर साईकल में पिछे बैठकर उत्‍कृष्‍ट विघालय से घर जा रहे थे तभी बरघाट में जैन क्‍लॉथ स्‍टोर के सामने में रोड़ पर पहुचने पर एक मोटर साईकल क्रमांक- सी0जी0/ 04 जेड0आर0 5751 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक बाईक चलाते हुये आया और ईनकी मोटर साईकल को ठोस मार जिससे वे दोनो गिर गये , दीपक के हाथ कि कलाई एवं दांये पैर में चोट आई तथा अमित चौहान के दायें पैर में चोट आई थी। घटना आसपास के लोगो ने देखी थी ।

घटना की रिपोर्ट थाना बरघाट में किये जाने पर अप0क्र0 23/14 धारा 279, 337, 338 भा0द0वी0 का अपराध पंजीबध्‍द कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया। जिसकी सुनवाई माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुमन उइके ,सिवनी की न्यायालय में की गई जिसमें शासन की ओर से श्रीमती उमा चौधरी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई ।

जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी को धारा- 279 भा0द0वी0 में न्‍यायालय उठने तक की सजा, धारा -337 में 500 रूपये, धारा- 338 में 1000 रूपये के अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया है।

SEONI : झाड़ फूक के बहाने अब्दुल्ला बाबा ने किया बलात्कार : गिरफ्तार

 बलात्कार  आरोपी
बलात्कार आरोपी

सिवनी-जिले की डूंडा सिवनी पुलिस द्वारा झाड़ फुक के बहाने बहला फुसलाकर महिला से बलात्कार करने वाले को गिरफ्तार किया हे। पीडिता के द्वारा थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई की दिनांक 17 मार्च 2019 से 21 मार्च 2019 के मध्य पीडिता का स्वास्थ्य ठीक न होने से परिजनों द्वारा उन्हें इलाज हेतु शंकर बाबा उर्फ़ अब्दुल्ला बाबा निवासी बम्होडी के पास ले जाया गया था .

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया की बलात्कारी बाबा झाड फूक कर चिराग रोशन करने की बात कहकर पीडिता के साथ जबरन बलात्कार करने एवं घटना के विषय में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी पीडिता को बलात्कारी बाबा के द्वारा दी गयी थी . जिसपर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 272/19 धारा 376(2) (एन) 342, 506, भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है

विवेचना के दौरान पीडिता एवं साक्षियो के द्वारा घटना की पुष्टि करते हुए आरोपी बाबा द्वारा इलाज के बहाने झाड फूक कर ठीक करने का प्रलोभन देकर पीडिता के साथ बलात्कार करना पाया गया . आरोपी की तलाश कर दिनांक 12/07/2019 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा दिया गया

कनिष्ठ लेखाधिकारी एस.के. बेत्थारिया निलंबित

सिवनी- कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सिवनी के कनिष्ठ लेखाधिकारी पद में पदस्थ श्री एस.के. बेत्थारिया को सिविल सेवा प्रोत्साहन योजनांतर्गत छात्रवृत्ति में लापरवाही बरतने, बिना पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यो में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।